रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?

अक्सरकर हमने देखा है कि रात के समय खाया गया खाना हमें बहुत ज्यादा दिक्कत देता है क्योंकि कई बार जब हम गलत चीजों का सेवन कर लेते हैं तो इससे हमारा पेट साफ नहीं हो पाता है और हमें कई सारी समस्याओं से सूझना पड़ता है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप रात में ऐसा क्या खा सकते है।

जिससे आपका पेट एकदम साफ हो जाएगा और आपको किसी भी दवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि हमारे पास ही कई सारी ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें खाने से हमारा पेट बहुत जल्दी साफ हो जाता है क्योंकि जो काम दवाईयां नहीं कर सकती है।

वह हमारे यहां की सब्जियां या घरेलू चीजें कर देती हैं जिससे हमारा पेट आसानी से साफ हो जाता है और हमें कही भागना भी नहीं पड़ता है तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें रात में खाने से आपका पेट सुबह एकदम साफ हो जाएगा और आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

अच्छे से पेट साफ ना होने के कारण

pet saaf kyu nahi hota karan

यदि बात की जाये कि पेट किस कारण साफ नहीं हो पता है तो रात में अगर हम लोग गलत चीजों का सेवन कर लेते हैं तो इस वजह से हमारा पेट सुबह अच्छी तरह साफ नहीं हो पता है तो आज हम आपको बताएंगे कि वह कौन से कारण है जिनकी वजह से हमारा पेट साफ नहीं हो पाता है।

1. आपको रात के समय ज्यादा मसालेदार और ऑयली खाना नहीं खाना चाहिए, क्योंकि अगर आप ज्यादा ऑयली खाना खाते हैं तो पाचन क्रिया आराम से उसे बचा नहीं पाती है और आपको सुबह दिक्कत होती है।

2. इसी के साथ अगर आप रात के समय बाहर का खाना खा लेते हैं तो इस वजह से भी आपका पेट सुबह साफ नहीं हो पाता है।

3. अगर आप रात में जल्दी जल्दी खाना खा लेते हैं और आपका पेट ओवर हो जाता है तो इस वजह से भी आपका पेट सुबह अच्छी तरह साफ नहीं हो पाता है और इसी के साथ आपको अपच की समस्या भी बन जाती है।

4. कई बार जब हम खाना खाने के बाद टहलते नहीं है और एकदम सो जाते हैं तो इस वजह से भी हमारा खाना पच नहीं पाता है और सुबह पेट साफ नहीं होता है।

5. वही अगर आप रात में मांस मदिरा का सेवन करते हैं तो इस वजह से भी सुबह आपका पेट साफ नहीं हो पाता है।

पेट साफ करने के लिए रात को खाना खाते समय कुछ सावधानियां

subah pet saaf karte samay savdhani

अगर आपका भी पेट सुबह साफ नहीं हो पता है तो आपको रात में खाना खाते समय कुछ सावधानियां रखनी चाहिए जिससे सुबह आपका पेट एकदम साफ हो जाएगा।

1. आपको रात के समय कभी भी ठंडा दूध नहीं पीना चाहिए।

2. रात का खाना खाने के बाद आपको एकदम सोना नहीं चाहिए।

3. आपको रात में कभी भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह चीजें रात में आसानी से पच नहीं पाती है।

4. इसी के साथ रात के भोजन के समय आपको ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए।

5. आपको रात में ज्यादा ऑयली खाना नहीं खाना चाहिए।

6. रात में कभी भी पेट से ऊपर खाना नहीं खाना चाहिए।

7. आपको रात में कभी भी एक साथ कई सारी चीजों का सेवन नही करना चाहिए, क्योंकि इससे आपको दिक्कत हो सकती है।

रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?

raat me aisa kya khaye ki sabah pet saaf ho jaye

यदि आप भी परेशान रहते हैं कि आपका पेट साफ नही हो पाता है तो आपको रात के समय इन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे आपका पेट सुबह आसानी से साफ हो जाएगा, तो आज हम आपको बताएंगे आप कौन सी चीजों को खा सकते हैं।

1. अलसी के बीज

अगर आप अपने पेट को साफ करना चाहते हैं तो आपको रात के समय अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए, इससे आपका सुबह पेट साफ हो जाएगा।

विधि – आपको सुबह अलसी के बीजों को भिगो देना चाहिए और रात के भोजन के बाद इनका सेवन करना चाहिए इन्हें खाने से आपका भोजन आसानी से बच जाता है और आपको सुबह दिक्कत नहीं होती है।

इसी के साथ आप अलसी के बीच का एक चम्मच पाउडर गुनगुने दूध में मिलाकर पी सकते हैं अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है।

2. गुनगुना दूध

यदि आप अपना सुबह पेट साफ करना चाहते है तो इसके लिए आपको रात में गुनगुना दूध पीना चाहिए, जिससे आपका पेट साफ हो जायेगा।

विधि – रात में खाना खाने के बाद आपको सोने से पहले गुनगुना दूध जरूर पीना चाहिए, अगर आप ऐसा नियमित रूप से करते है तो आपका पेट सुबह साफ हो जाता है और आपको पेट सम्बंधित परेशानियां भी कम होती है।

3. अंजीर

यदि आप चाहते हैं कि आपका पेट साफ हो जाये तो आपको रात के समय अंजीर खाना चाहिए, इससे आपका पेट साफ हो जाता है।

विधि – इसके लिए आपको अंजीर को दो तीन घंटे पहले भिगो देना चाहिए और रात में खाना खाने के बाद आपको अंजीर को खा लेना चाहिए, आपको रोजाना दो अंजीर खाने चाहिए।

इसी के साथ आप चाहे तो इन्हें दूध में मिलाकर भी ले सकते हैं अगर आप ऐसा नियमित रूप से रात में करते हैं तो आपको काफी आराम मिलता है और आपका पेट सुबह आराम से साफ हो जाता है।

4. किशमिश

अगर आप अपना पेट साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रात में किशमिश का सेवन करना चाहिए जिससे आपका सुबह पेट साफ हो जायेगा।

विधि – इसके लिए आपको गुनगुने दूध में 1 घंटे के लिए 8 से 10 किशमिश को भिगो देना चाहिए और फिर सोने से पहले आपको उन किशमिशों को खा लेना चाहिए और दूध को भी पी लेना चाहिए, अगर आप ऐसा नियमित रूप से करते हैं तो आपका पेट आसानी से सुबह साफ हो जाता है।

5. इसबगोल की भूसी

यदि आप चाहते हैं कि सुबह आपका पेट आसानी से साफ हो जाये, तो इसके लिए आपको इसबगोल की भूसी खानी चाहिए।

विधि – इसके लिए आपको एक चम्मच इसबगोल की भूसी गुनगुने दूध में मिला लेनी चाहिए और फिर आपको सोने से पहले उसे खा लेना चाहिए, अगर आप ऐसा रोजाना रात में करते हैं तो आपका पेट आसानी से सुबह साफ हो जाता है।

6. शहद

अगर आप अपना पेट साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रात में शहद का सेवन करना चाहिए, यह भी पेट को साफ करने में मदद करता है।

विधि – क्या आपको पता है पेट को साफ करने में शहद भी काफी मददगार है इसके लिए आपको रात के समय एक चम्मच शहद गुनगुने दूध में मिला लेना चाहिए और इसे सोने से पहले पी लेना चाहिए।

अगर आप ऐसा रात में करते हैं तो आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है और नियमित इस्तेमाल से आपकी पाचन क्रिया सही बनी रहती है।

7. खजूर

यदि आपका पेट साफ नहीं होता है और आप अपना पेट साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रात में खजूर का सेवन करना चाहिए, यह आसानी से पेट को साफ कर देते हैं।

विधि – इसके लिए आपको रात में सोने से पहले चार से पांच खजूर खा लेने चाहिए, अगर आप ऐसा रात में करते हैं तो आपका पेट सुबह आसानी से साफ हो जाता है या आप इसका सेवन गुनगुने दूध के साथ भी कर सकते है इस तरह भी आपको काफी फायदा मिलता है।

8. त्रिफला चूर्ण

अगर आपका पेट सुबह अच्छी तरह साफ नहीं हो पाता है तो इसके लिए आपको रात में त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए, इससे आपका पेट आराम से साफ हो जाता है।

विधि – यदि आप अपने पेट को साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रात में खाना खाने के बाद और सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ ले लेना चाहिए।

अगर आप ऐसा करते हैं तो सुबह आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है और अगर आप नियमित रूप से इस चूर्ण का सेवन करते रहते हैं तो आपको कभी भी पेट संबंधित परेशानी नहीं होती है।

इनको भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था रात में ऐसा क्या खाएं की सुबह तुरंत पेट साफ हो जाये, यदि आपने हमारे बताएं हुई चीजों को रात को सोने से पहले खाया तो सुबह आपका पूरा पेट अच्छे से साफ हो जायेगा।

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो इसको शेयर जरूर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस आर्टिक्ल के माध्यम से हम उनकी हेल्प कर पाए।

इसके अलावा अगर आपको ऐसी और कोई दूसरी चीजें या फूड पता है तो उनको कमेंट में हमें जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *