पेट की गैस दूर करने के 10 घरेलू उपाय | पेट की गैस कैसे दूर करें

हमारे यहां पर जब पार्टी या त्यौहार होते हैं तो हम लोग उसमें जमकर खाते हैं, क्योंकि हमारा खाना फेवरेट होता है, तब हम यह नहीं देखते हैं कि हमारा पेट खराब होगा या गैस बनेगी, या उससे संबंधित परेशानियां होंगी, तब हमारा ध्यान सिर्फ खाने पर होता है।

जिसके बाद में जब हमारे गैस की समस्या उत्पन्न होती हैं, तो हम बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं क्योंकि इससे हमें बहुत सारी दिक्कत होती हैं, और हम फिर उस समय को कोसते हैं जब हमने वह गलती की होती है पर यदि आपको भी इसकी समस्या है और आप गैस से छुटकारा पाना चाहते हैं।

तो कुछ उपाय कर सकते हैं, क्योंकि यह समस्या और बढ़ जायें, तो गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है, और फिर आपको और ज्यादा दिक्कत होती है, तो आज हम आपको बताएंगे, कि यदि आप गैस को दूर करना चाहते हैं तो कौन से उपाय कर सकते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से गैस दूर कर पाएंगे।

हमको गैस की समस्या क्यों हो जाती है?

pet me gas kyu hota hai

यदि हम बात करें, कि गैस की समस्या क्यों हो जाती है तो इसकी बहुत सारी वजह होती हैं, जिनकी वजह से हमारे गैस बनने लगती हैं तो आज हम आपको बताएंगे, कि यह समस्या क्यों होती है और इसके क्या कारण होते हैं।

1. अगर आप बहुत ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाना खाते हैं, तो इस वजह से आपके गैस बनने लगती है।

2. यदि आपकी पाचन क्रिया खराब होती है, तो इस वजह से भी आपके गैस बनने जैसी समस्या हो जाती है।

3. यदि आप खाना खाने के बाद टहलते नहीं है और सीधा लेट जाते हैं, तो इस अवस्था में भी आपके गैस बन जाती है।

4. अगर आप बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं और बैठकर काम करने लगते हैं, तो इस वजह से भी आपके गैस बन जाती है।

5. यदि आप ज्यादा खाली पेट रहते हैं, और ऐसे में पानी पी लेते है, तो इस वजह से भी आपके गैस बनने लगती है।

6. अगर आप ज्यादा बाहर की चीजों का सेवन करते हैं, तो उनकी वजह से भी आपकी पाचन क्रिया खराब हो जाती है, और आपके गैस जैसी समस्या हो जाती हैं।

7. अगर आपका खानपान गलत रहता है, और आप अपने पेट का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इस वजह से भी आपके गैस बनने लगती हैं।

पेट की गैस दूर कैसे करें कुछ घरेलू टिप्स

pet ki gas kaise dur kare gharelu tips

यदि आप अपनी गैस दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ टिप्स अपनाने चाहिए, जिनकी मदद से आप आसानी से इसे दूर कर पाएंगे, क्योंकि यह हमारी कुछ लापरवाही की वजह से हो जाती है, पर यदि आप कुछ टिप्स अपना लेते हैं, तो इससे आप इसे आसानी से दूर कर सकते हैं।

1. इसके लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, क्योंकि इससे आपका पेट साफ रहता है।

2. अगर आपके बहुत ज्यादा गैस बन रही है, तो इसके लिए आपको हींग का उपाय करना चाहिए, यह भी गैस को दूर करने में मदद करती है।

3. आपको मूली के रस को काला नमक डालकर पीना चाहिए, ऐसा करने से भी आपको गैस में राहत मिलती है।

4. यदि आप गैस से बहुत ज्यादा परेशान है, तो इसके लिए आपको खाना खाने के बाद जरूर टहलना चाहिए।

5. इसके लिए आपको सेब के सिरके का उपयोग करना चाहिए, यह भी गैस से राहत देने में मदद करता है।

6. अगर आपके गैस बन रही है, तो आप पुदीना की छाछ जीरा डालकर पी लें, ऐसा करने से भी आपको राहत मिलती है।

7. आपको हमेशा हल्का खाना खाना चाहिए, जिससे आपके गैस जैसी समस्या नहीं बनती हैं।

8. यदि आपके बहुत ज्यादा गैस बन रही है, तो इसके लिए आपको प्याज के रस में काला नमक डालकर पी लेना चाहिए, इससे भी आपकी गैस सही हो जाती है।

9. इसके लिए आपको अदरक की मदद लेनी चाहिए, यह भी इसे रोकने में मदद करती है।

10. आपको ज्यादा से ज्यादा सलाद को खाना चाहिए, क्योंकि यह आपके गैस नहीं बनने देती हैं।

11. अगर आप गैस को सही करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हमेशा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इनसे आपके गैस नहीं बनती है।

12. यदि आप गैस को रोकना चाहते हैं, तो आपको जीरे की मदद लेनी चाहिए, यह भी आपको गैस से छुटकारा दिला देता है।

पेट की गैस दूर करने के लिए कुछ सावधानियां

pet ki gas dur karne ke liye savdhani

अगर आप भी गैस से बहुत ज्यादा परेशान है, तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, जिनकी मदद से आप इसे सही कर पाएंगे, तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप ऐसे समय में कौन सी सावधानियां रख सकते हैं।

1. आपको ऐसे समय में कभी भी चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह गैस को बढ़ाने का काम करती हैं।

2. यदि आपके बहुत ज्यादा गैस बन रही है, तो आपको भारी खाना खाने से बचना चाहिए।

3. अगर आप बहुत ज्यादा गैस से परेशान हैं, तो आपको कभी भी बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए।

4. आपको ऐसे भी मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह भी गैस को बनाने का काम करती हैं।

5. इसके लिए आपको कभी भी खाना खाने के बाद लेटना नहीं चाहिए।

6. यदि आप गैस से परेशान है, तो आपको मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह इसे और बढ़ा देती है।

पेट की गैस दूर करने के घरेलू उपाय व तरीके

pet ki gas dur karne ke gharelu upay

यदि आपके एकदम गैस बन जाती हैं और आप बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ उपाय करने चाहिए, जिनकी मदद से आप इसे रोक पाएंगे, तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप गैस को दूर करने के लिए कौन से उपाय कर सकते हैं।

1. अजवायन

अगर आप गैस से बहुत ज्यादा परेशान है, तो इसके लिए आपको अजवायन का उपाय करना चाहिए, यह भी इसे दूर करने में मदद करती है।

विधि – इसके लिए आपको अजवायन को अच्छी तरीके से तवे पर भून लेना चाहिए और फिर इसका पाउडर बनाकर इसमें काला नमक मिला लेना चाहिए, इसके बाद आपको एक चम्मच गुनगुने पानी से इसका सेवन करना चाहिए , अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको गैस में आराम मिल जाती है।

क्योंकि यह इसमें बहुत ही असरदार होती हैं, क्योंकि अजवायन में बहुत सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी गैस, कब्ज आदि जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है, इसीलिए आपको इसके चूर्ण का सेवन करना चाहिए, जिससे आपको जल्दी फायदा मिलेगा और आपकी गैस दूर हो जाएगी।

2 . पिसी हल्दी

यदि आपके बहुत ज्यादा गैस बन रही है, तो इसके लिए आपको हल्दी का उपयोग करना चाहिए, यह भी इसे दूर करने में मदद करती है, और आपको जल्दी आराम मिल जाता है।

विधि – इसके लिए आपको एक कप पानी गुनगुना कर लेना चाहिए, और फिर इसमें दो चुटकी हल्दी और दो चुटकी नमक मिलाकर पी लेना चाहिए, ऐसा करने से आपको गैस में आराम मिल जाती है।

क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व के साथ और भी बहुत सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनकी वजह से आपके पेट की खराबी सही हो जाती है और जिस वजह से आपके गैस बनना बंद हो जाती है।

3. जीरा

अगर आप गैस से बहुत ज्यादा परेशान रहते है, तो इसके लिए आपको जीरे का उपयोग करना चाहिए, यह भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

विधि – यदि आपके बहुत ज्यादा गैस बनती रहती है, तो इसके लिए आपको जीरे की सहायता लेनी चाहिए, क्योंकि यह इसे दूर करने में मदद करता है, इसके लिए आपको खाना खाने के बाद एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरे को उबाल लेना चाहिए, जब यह अच्छी तरीके से उबल जायें, तो आपको इसे ठंडा होने के लिए रख देना चाहिए।

ठंडा होने के बाद आपको इसे पी लेना चाहिए, जिससे आपको गैस में राहत मिलती है, आप चाहे तो इसमें काला नमक भी मिला सकते हैं क्योंकि यह भी गैस को दूर करने में मदद करता है, इसीलिए ऐसे समय आपको ऐसी चीजों का उपयोग करना चाहिए, जिससे आपको राहत मिले।

4. नींबू का रस

यदि आपके भी बार बार गैस बन जाती है, जिसकी वजह से आप काफी ज्यादा परेशान रहते हैं तो इसके लिए आपको बेकिंग सोडा और नींबू की मदद लेनी चाहिए, जिनकी मदद से आप इसे दूर कर पाएंगे।

विधि – कभी कबार ऐसा हो जाता है, कि हम जैसे ही खाना खाकर उठते हैं वैसे ही हमारे गैस बनने लगती हैं, जिस वजह से हम काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको एक गिलास पानी में दो चम्मच नींबू का रस, आधी चम्मच बेकिंग सोडा को मिला लेना चाहिए।

और फिर इसे पी जाना चाहिए, क्योंकि आयुवैदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि यह गैस के लिए काफी फायदेमंद होता है, और इससे आपको कुछ ही देर में आराम मिल जाता है क्योंकि यह ईनो की तरह काम करता है, जिस वजह से कुछ ही देर में गैस दूर हो जाती हैं।

5. अदरक

अगर आप भी गैस से बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं, तो इसके लिए आपको अदरक की मदद लेनी चाहिए, क्योंकि यह भी इसे दूर करने में बहुत मदद करती है।

विधि – यदि आपके अचानक गैस बनने लगे, और वह बहुत ज्यादा बढ़ जायें, तो इसके लिए आपको अदरक की चाय पीनी चाहिए, चाय का मतलब होता है कि आपको इसमें दूध नहीं मिलाना है, ना ही चायपत्ती का इस्तेमाल करना है।

इसके लिए आपको अदरक को अच्छी तरीके से कूट लेना चाहिए और फिर उसमें काला नमक मिलाकर अच्छी तरीके से पानी में उबालना चाहिए, आप चाहे तो स्वाद के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बाद आपको इसे पीना चाहिए।

अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको गैस में राहत में जाती है क्योंकि अदरक में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी पेट संबंधित बीमारियों को दूर करने में मदद करती है, जिससे आप इसे आसानी से दूर कर पाते हैं।

या फिर आप अदरक के टुकड़े को अच्छी तरीके से साफ करके छोटा काट लें, और फिर इसमें नींबू का रस निचोड़ कर धीरे धीरे चूसें, ऐसा करने से भी आपको गैस में आराम मिल जाती है।

6. हींग

यदि आपके बहुत ज्यादा गैस बनती है, तो इसके लिए आपको हींग का उपयोग करना चाहिए, यह भी इसे दूर करने में मदद करती है।

विधि – अगर आप गैस की वजह से बहुत ज्यादा परेशान है, तो इसके लिए आप हींग की सहायता ले सकते हैं क्योंकि यह भी इसे दूर करने के लिए बहुत अच्छा तरीका माना गया है, क्योंकि हींग कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गैस को कुछ ही देर में दूर कर देती है।

इसके लिए आपको हींग को पानी के साथ सेवन करना चाहिए, या आप चाहे तो इसको भिगोकर पेट की नाभि पर लगाना चाहिए, ऐसा करने से भी आपको काफी फायदा मिलता है और आपकी गैस कुछ ही देर में दूर हो जाती हैं।

7. मेथीदाना

क्या आपको पता है, कि गैस बनने की स्थिति में मेथीदाना भी आपकी मदद कर सकता है, यदि आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे भी आप अपनी गैस को दूर कर सकते हैं।

विधि – इसके लिए आपको सबसे पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथीदाना को अच्छी तरीके से उबाल लेना चाहिए, और उसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाना चाहिए, जब यह ठंडा हो जायें, तो आपको इस ऐसे ही पी लेना चाहिए, इससे आपको गैस में आराम मिल जाती हैं।

पर जिन लोगों के शरीर में कमजोरी और गर्मी की शिकायत रहती है उन्हें इस चीज से दूर रहना चाहिए, क्योंकि दोनों चीजें ही बहुत ज्यादा गर्म होती है जिस वजह से उन्हें दिक्कत हो सकती है, यदि आप इसका सेवन करते हैं तो इससे आपकी गैस दूर हो जाती है, और आपको राहत मिल जाती है।

8. छाछ

यदि आपके बहुत ज्यादा गैस बन रही है, तो इससे छुटकारा दिलाने के लिए आप छाछ का सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह ठंडी होती है, जिस वजह से यह आपके पेट को आराम देने के साथ आपकी गैस को भी दूर कर देती है।

विधि – यदि आपको खाना खाने के बाद गैस की समस्या हो जाती है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको छाछ का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो इसे रोकने में मदद करती है।

और इसकी तासीर भी ठंडी होती है, जिस वजह से यह आपके पेट के लिए भी आरामदायक होती है आपको छाछ में जीरा पाउडर, काला नमक और पुदीने को पीसकर मिलाना चाहिए।

जिससे यह आपकी गैस को कुछ ही देर में दूर करके आपके पेट को ठंडा कर देती है, जिससे आपको काफी अच्छा लगता है, आप चाहे तो ऐसी छाछ का भी सेवन कर सकते हैं यह भी आपके गैस को दूर करने में काफी फायदेमंद होती है।

9. हरड़ चूर्ण

अगर आप गैस जैसी समस्याओं से बहुत ज्यादा परेशान है, तो इसके लिए आपको हरड़ चूर्ण का सेवन करना चाहिए, यह भी गैस को रोकने में मदद करता है।

विधि – यदि आपके हर समय गैस की समस्या बनी रहती है, और आप इस बात से बहुत दुखी हो चुके हैं तो आपको हरड़ चूर्ण की सहायता लेनी चाहिए, इसके लिए आपको खाना खाने के बाद हरड़ चूर्ण को शहद के साथ सेवन करना चाहिए।

ऐसा करने से आपकी गैस दूर हो जाती है, क्योंकि यह इसमें काफी फायदेमंद होता है और अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते रहते हैं, तो आपकी यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।

10. काली मिर्च

यदि आपके भी गैस बन जाती है, और आप इसे दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको काली मिर्च की सहायता लेनी चाहिए, यह भी इसे दूर करने में मदद करती है।

विधि – इसके लिए आपको खाना खाने के 1 घंटे बाद आधा छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर, आधा छोटी चम्मच सौंठ पाउडर और आधा छोटी चम्मच इलायची पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिए।

ऐसा करने से आपको गैस की समस्या नहीं होती है और यदि आपके गैस बन रही है, तो वह भी दूर हो जाती है, आप चाहे तो काली मिर्च को शहद के साथ भी खा सकते हैं ऐसा करने से भी आपको काफी फायदा मिलता है, और इससे भी आपकी गैस दूर हो जाती है।

इन्हें भी जरुर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था पेट की गैस कम करने के घरेलू उपाय, हम उम्मीद करते है की इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको पेट की गैस से छुटकारा मिल जायेगा.

यदि आपको ये लेख पसंद आयी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पेट की गैस को दूर करने का तरीका पता चल पाए.

इसके अलावा यदि आपके पास कोई उपाय, तरीके व घरेलू उपाय तो उसको हमारे साथ कमेंट में जरुर शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *