सुबह उठते तुरंत एक बार में पेट साफ होने के 10 घरेलू उपाय | सुबह जल्दी पेट को साफ कैसे करें

आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ सुबह उठते ही पेट साफ होने के घरेलू उपाय और तरीके शेयर करने वाले है जिसको फॉलो करके आप सुबह के टाइम पर फ्रेश हो सकते हो.

लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का ठीक होना सबसे जरूरी होता है। पाचन तंत्र हमारे शरीर में भोजन से आवश्यक पोषक तत्वो के अवशोषण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रखता है इसीलिए हमारे शरीर में पाचन तंत्र एक जरुर अंग होता है।

और पाचन को ठीक से काम करने के लिए बड़ी आंत का स्वस्थ रहना सबसे जरूरी होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञो के अनुसार जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बाहर से साफ-सफाई आवश्यक है।

ठीक उसी प्रकार शरीर के सभी अंगो को सही से काम करने और शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिए हमें अंदर से स्वच्छ रहना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

लेकिन आजकल भागदौड़ भरी दुनिया में सभी लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त है और इसका सबसे बड़ा कारण यही होता है सही से पेट की सफाई ना होना।

हम सभी जानते हैं कि पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ ही शरीर के सभी प्रकार अंगो को स्वस्थ रखने के लिए पेट को साफ रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

अगर हमारे पेट की सफाई अच्छे से नहीं होती तो हमें वर्तमान तो कई प्रकार की परेशानिया जैसे कि सुस्ती, भूख न लगना जैसी कई परेशानिया होती ही है साथ ही पूरा दिन हमारा मूड खराब रहता है, किसी भी काम में हमारा मन नहीं लगता।

इसके आलावा भविष्य में होने वाले कई प्रकार बीमारियो का जन्म भी हमारे शरीर में अभि से होने लगता है।

लेकिन अगर हमारा पेट अंदर से साफ रहेगा तो हमसे सभी बीमारिया दूर रहेगी, ऐसे में चलिए जानते हैं पेट को अच्छे से साफ करने के कुछ आसान उपाय के बारे में।

लेकिन पेट साफ ना होने के कारणो को जानना भी जरूरी है ताकि हम अपने जीवनशैली में उन बुरी आदतो का सुधार कर सके।

सही से पेट साफ ना होने का कारण

pet saaf na hone ke karan

जब हमारा पेट साफ नहीं होता तो हमें कई प्रकार की समस्याएं जैसे पेट में दर्द, गैस, पाचन तंत्र में जलन, भूख में कमि जैसी कई समस्याएं होती हैं।

अगर बात करें सही से पेट साफ ना होने के कारण के बारे में शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी की पूर्ति न होना पेट साफ न होने का कारण बड़ा कारण होता है।

जब हम अपने शरीर के जरूरत से कम पानी पीते हैं तो हमारा पेट सही से साफ नहीं हो पाता।

अनियमित खानपन के साथ अनियमित जीवन शैली और खाने में फाइबर की कमी होने के कारण ही हमारा पेट अच्छे से साफ नहीं होता।

इसके अलावा जब हम ज्यादा जंक फूड और गलत खान-पान करते हैं तब भी हमारा पेट अच्छे से साफ नहीं होता।

जब कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा नशीली पदार्थ शराब, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करता है तो भी अंदर से पेट साफ ना होने की समस्या होती है। और पेट साफ ना होने का सबसे महत्वपूर्ण कारण तो अनियमित जीवन शैली होता है।

ऐसे में पेट को साफ करने के लिए अपनी जीवनशैली को ठीक करना बहुत ही जरूरी है। आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी की जीवन शैली अनियमित ही होती हैं।

जिसमें उनके खाने-पीने का समय का ठीक नहीं रहता पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और पर्याप्त नींद लेने की भी उन्हें फुर्सत नहीं होती।

लेकिन अंदर से पेट को साफ रखने के लिए अपने दिनचर्या को ठीक करना सबसे ज्यादा जरूरी है पेट की सफाई के लिए आपको अपने जीवन शैली में इन आदतो को अपनाना चाहिए।

सुबह उठते ही एक बार में पेट साफ होने के 10 घरेलू उपाय व तरीका

pet ko saaf kaise kare

1. खाली पेट पानी पिएं

पेट को अंदर से पूरी तरह साफ रखने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट दो ग्लास पानी पीने का आदत जरूर डालें।

10 से 15 दिनो तक अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट दो ग्लास पानी पीने का आदर डालते हैं तो उसके बाद नियमित तौर पर सुबह आपका पेट पूरी तरह से साफ होने लगेगा।

2. समय पर भोजन करें

पेट की सफाई के लिए समय पर भोजन करना सबसे ज्यादा जरूरी है जैसे कि, आप सुबह समय पर भरपेट नाश्ता करें।

दोपहर का भोजन भी पेट भर के समय पर करें और रात का भोजन आप 8 बजे से पहले ही करें और बिल्कुल हल्का भोजन ही करें। जब आप अपने जीवन शैली को ठीक बनाएंगे तो पेट की सफाई अपने आप होगी।

3. फाइबर युक्त खानपान करें

जब हमारे खानपान में फाइबर युक्त चीजो की कमी होती है तो हमारे पेट की सफाई अच्छे से नहीं हो पाती। फाइबर मल त्याग में सुधार करता है और शरीर के कई विषाक्त पदार्थो को निकालता है।

नाशपति जैसे ताजा फलो के साथ मटर, ब्रोकली जैसी सब्जिया और अनाज साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होता है ऐसे में आप फाइबर युक्त सभी खाद्य पदार्थो का सेवन करें।

4. किसी भी प्रकार तनाव न लें

तनाव केवल हमारे दिमाग ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है तनाव लेने से हमें भूख नहीं लगती और कई प्रकार की समस्याएं होती है।

इसीलिए काम का प्रेशर हो या किसी भी प्रकार का प्रेशर अपने जीवन शैली में तनाव को जगह बनाने ना दें। तनाव बेहद ही खराब चीज होती है जो हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे दिल और दिमाग पर भी बहुत असर डालती है।

5. तरल पदार्थो का सेवन करें

पेट की सफाई के लिए तरल पदार्थो का सेवन महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।

रोजाना सब्जियो के जूस, ताजे और खट्टे फलो के जूस, दही, छाछ, नींबू पानी आदि का नियमित तौर पर सेवन करने से पेट की सभी गंदगी आराम से बाहर निकल जाती है और किसी भी प्रकार पेट की समस्या नहीं होती है।

इसीलिए अपनी जीवनशैली में तरल पदार्थो का सेवन जरूर बढ़ाएं।

6. शारीरिक गतिविधि जरूर अपनाएं

हमारे जीवन में शारीरिक गतिविधि का होना बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन आजकल लोग शारीरिक गतिविधि के लिए समय निकाल नहीं पाते|

लेकिन कुछ नहीं तो सुबह आधे से एक घंटे के लिए जोगिंग पर जाना और हल्का व्यायाम करना हर किसी के लिए जरूरी होता है।

शारीरिक गतिविधि करने से हमारे संपूर्ण शरीर में रक्त का संचार होता है जिससे हमारे पेट की सफाई आसानी से हो जाती है।

पेट की सफाई कैसे करें

subah pet saaf karne ke gharelu upay

1.कच्ची सब्जियो का रस

हम सभी को हरी सब्जिया खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि हरी सब्जियो का सेवन हम सभी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

हरी सब्जियो से हमारे शरीर को कई विटामिन और पोषक तत्व तो प्राप्त होते ही हैं साथ ही शरीर के विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने और पेट की सफाई करने में भी मदद मिलती है।

लेकिन हरी सब्जियो को अगर आप कच्चा जूस बनाकर खाए तो यह और ज्यादा फायदेमंद होता है ऐसे में आप पेट की सफाई के लिए ताजी और हरी सब्जियो के जूस का सेवन करें।

सब्जियो के जूस में मौजूद शुगर मल त्यागने में और पेट को साफ करने में बहुत मदत करता है।

कच्ची और हरी सब्जियो में मौजूद विटामिन, खनिज पदार्थ, अमीनो एसिड आपके पेट की सफाई कर आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। और कच्ची सब्जियो में आप पालक, चुकंदर, गाजर, टमाटर, लौकी आदि को जरूर शामिल करें।

2. दही का सेवन करें

दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है जो हमारे स्वास्थ के हेल्थी बैक्टीरिया का ख्याल रखता है और हमारे पाचन को स्वस्थ रखता है।

रोजाना दही के सेवन से पेट की सफाई तो होती ही है साथ ही पेट साफ ना होने की समस्या भी धीरे-धीरे कम हो जाती है और अगर हम नियमित तौर पर रोजाना दही का सेवन करते हैं, तो शरीर को समर्थक जैविक पदार्थ और अच्छे बैक्टीरिया मिलते हैं।

दही का सेवन हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को बाहर निकलता है। दही में उच्च मात्रा में कैल्शियम होता है जो मलाशय की कोशिकाओ को विकास करता है।

आप रोजाना एक कटोरी दही में आधा ग्लास पानी और थोड़ा सा चीनी या नमक मिलाकर शरबत की तरह सेवन कर सकते हैं या सिर्फ दही को चीनी के साथ भी खा सकते हैं।

3. अलसी का सेवन करें

पेट को अच्छे से साफ करने के लिए अलसी का सेवन एक अच्छा उपाय होता है अलसी हमारे शरीर के पानी को अवशोषित करके विषाक्त पदार्थो और बलगम को तेजी से दूर करने में मदद करता है।

अलसी मलाशय को साफ करने के साथ ही ह्रदय रोग, मधुमेह, कैंसर जैसी कई बीमारियो के रोकथाम के लिए भी कारगर माना जाता है।

अलसी को तिसी भी कहा जाता है अलसी एक प्रकार की जड़ी बूटी भी है जिसका उपयोग कई प्रकार औषधि बनाने के लिए भी किया जाता है।

गर्म प्रदेशो में उगने वाली तिसी सबसे अच्छी मानी जाती है तीसी का प्रयोग पेट साफ करने का एक कारगर उपाय है।

तिसी यानी अलसी में फाइबर, omega-3 जैसे कई फैटी एसिड भी मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद है।

अलसी का प्रयोग करने के लिए आप पहले अलसी को पीसकेे उसका पाउडर बनाकर रख लें और उस पाउडर को सुबह-सुबह एक चम्मच गर्म पानी में डालकर रोजाना सेवन करें।

इसके अलावा आप अलसी के पाउडर को सब्जी, दाल आदि में डालकर भी प्रयोग कर सकते है।

4. अजवाइन और पुदीना का सेवन

पेट की सभी प्रकार समस्याओ को दूर करने के लिए हमेशा से अजवाइन का प्रयोग किया जाता है।अजवाइन में खनिज पदार्थ, फाइबर, प्रोटीन के साथ कार्बोहाइड्रेट होता है।

अजवाइन के सेवन से खट्टी डकार, गैस की समस्या से भी राहत मिलती है। इसके अलावा पुदीने के सेवन से बदहजमी और खट्टी डकार जैसी पेट की कोई भी समस्या नहीं होती। इसीलिए पेट को साफ करने के लिए पुदीने की पत्तियो का प्रयोग किया जाता है।

पुदीना और अजवाइन का प्रयोग आप एक साथ आसानी से कर सकते हैं। पेट की किसी भी समस्या को दूर करके पेट को साफ करने में अजवाइन और पुदीना का यह प्रयोग सबसे अच्छा प्रयोग है।

इस प्रयोग के लिए आप एक गिलास पानी को गर्म करें और उसमें पिसी हुई दो चम्मच अजवाइन और कुछ पुदीने के पत्ते डालकर अच्छी तरह से उबा लें।

जब पानी उबालकर करीब आधा हो जाए तो उस पानी को सुबह चाय की तरह पिएं आप चाहे तो स्वाद के लिए उसमें समुद्री नमक मिला सकते हैं।

5. एलोवेरा का सेवन करें

अंदर से पेट को अच्छे से साफ करने के लिए एलोवेरा भी कारगर होता है, एलोवेरा में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो पेट की सफाई के लिए अच्छे होते हैं।

एलोवेरा में कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को अंदर से साफ करने के साथ ही हमारे ऊपरी हिस्सो को भी स्वस्थ रखता है।

एलोवेरा जूस के सेवन से पेट की सफाई के साथ ही ऊपरी सफाई भी होती है यानि हमारी स्किन को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। ऐलोवेरा हमारे पेट की सफाई कर हमारे मलाशय के स्वास्थ्य में सुधार करती है।

एलोवेरा के प्रयोग के लिए सबसे पहले आप एलोवेरा से उसके गूदे निकाल लें और उसमें नींबू का रस मिलाकर उसका जूस बनाए।

नींबू और एलोवेरा के जूस को कुछ देर के लिए फ्रिज में रखे और दिन में जितना बार हो उस जूस का सेवन करें, इसके सेवन से आपको कई प्रकार के फायदे मिलेंगे।

6. सेब और नींबू का रस

सेव और नींबू के रस का सेवन पेट की सफाई करने का एक अच्छा उपचार होता है। नियमित तौर पर सेव के रस का सेवन करने से पेट की सफाई अच्छे से होती है और शरीर से कई प्रकार विषाक्त पदार्थ बाहर निकालते हैं।

सेब का रस पाचन तंत्र को स्वस्थ करके लीवर को भी बेहतर बनाता है और नींबू के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C पाचन तंत्र के लिए सबसे अच्छा है।

इसके लिए आप रोजाना एक गिलास सेब का रस निकालकर उसमें आधा नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा समुद्री नमक और चम्मच भर शहद भी मिला सकते हैं, इससे आपके पेट की सफाई होने के साथ आपकी त्वचा भी बेहतर होगी।

इनको भी अवश्य देखे:

निष्कर्ष:

हम उम्मीद करते है की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको सुबह जल्दी पेट साफ कैसे करें इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

अगर आपको ये पोस्ट हेल्पफुल लगी तो इसको शेयर जरूर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुबह तुरंत पेट साफ करने का आसान तरीका पता चल पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *