शरीर का दुबलापन कैसे दूर करें 11 घरेलू उपाय | दुबलेपन से जल्दी छुटकारा कैसे पाएं

आज के समय में हर कोई ऐसा शरीर चाहता है जिससे सभी लोग उसकी तरफ आकर्षित हो क्योंकि अगर आप ज्यादा मोटे हैं तो भी आपकी तरफ कोई नहीं देखता है और अगर आप ज्यादा दुबले पतले हैं तो भी आपकी तरफ कोई नहीं देखता है जिस वजह से हर कोई बीच की कड़ी बनना चाहता है।

अगर आपकी पर्सनैलिटी, आपका फिगर अच्छा होगा तो सब आपकी तरफ आकर्षित होंगे सभी आपके आगे पीछे घूमेंगे क्योंकि आज के समय में फिटनेस सबसे आगे है अगर आप अपने शरीर को मेंटेन करके रख पाते हैं तो आप बहुत ही अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

हर कोई आपकी तारीफ करता है वैसे तो दुबलापन दूर करने के लिए मार्केट में बहुत सारे प्रोडक्ट उपलब्ध है जिन्हें अपनाने से आपका दुबलापन कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा पर वह आपके शरीर पर साइड इफेक्ट डाल सकते हैं जिससे आपके शरीर पर कई सारे हानिकारक प्रभाव देखने को मिल सकते है।

पर अगर आप अपने दुबलेपन को दूर करने के लिए घरेलू उपाय अपनाते हैं तो इससे आपके शरीर पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है और आप आसानी से अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं क्योंकि दुबलापन आजकल किसी को भी अच्छा नहीं लगता है।

क्योंकि अगर आपका शरीर ज्यादा दुबला है तो भी आप हंसी के पात्र बन जाते हैं जिस वजह से हर कोई अपने शरीर को सही करने के लिए तरह तरह की चीजों का इस्तेमाल करता है पर आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाने से आपको दुबलेपन से छुटकारा मिल जाएगा।

शरीर दुबला पतला क्यों हो जाता है कारण

sharir dubla patla kyu ho jata hai karan

अगर बात की जाये व्यक्ति दुबला क्यों हो जाता है तो इसके पीछे बहुत सारे कारण होते हैं क्योंकि अगर व्यक्ति अपने दिनचर्या को सही नहीं रखता है या फिर अपने खानपान को सही नहीं रख पाता है तो इस वजह से भी उसे दुबलेपन का शिकार होना पड़ता है तो आज हम आपको बताएंगे कि दुबलेपन के कौन से कारण होते हैं।

1. यदि व्यक्ति बहुत ज्यादा नशीले पदार्थों का सेवन करता है हर समय नशीली चीजों को लेता रहता है तो इस वजह से उसके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और वह दुबलेपन का शिकार हो जाता है।

2. अगर आप कुपोषण के शिकार हो जाते हैं तो इस वजह से भी आपका शरीर दुबला रहता है।

3. यदि आप भरपूर मात्रा में नींद नहीं ले पाते हैं यानी कि आपको अनिद्रा की बीमारी है तो इस वजह से भी आपको दुबलापन घेर सकता है।

4. जिस व्यक्ति को स्वप्नदोष की बीमारी होती है उस व्यक्ति का शरीर भी पनप नहीं पाता है यानी कि उसे भी दुबलेपन की बीमारी हो जाती है।

5. वही अगर आपके शरीर में कोई बीमारी आपको घेर लेती है तो इस वजह से आपकी भूख खत्म हो जाती है और आपके शरीर में पोषक तत्व भी नहीं लगते हैं जिस वजह से आप धीरे धीरे दुबले हो जाते हैं।

6. जो व्यक्ति अधिक तनाव लेता है यानी कि ज्यादा सोच विचार में डूबा रहता है उस व्यक्ति को भी दुबलापन हो जाता है।

7. इसी के साथ अनुवांशिक कारणों की वजह से भी व्यक्ति दुबला पतला होता है क्योंकि अगर उसके माता पिता दुबले पतले होंगे तो वह भी उन्हीं की तरह होगा।

दुबलेपन से जल्दी छुटकारा पाते समय कुछ सावधानियां

dublepan se chutkara pate samay savdhani

यदि आप अपने दुबलेपन से परेशान है और उसे दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, क्योंकि व्यक्ति अक्सरकर कुछ ऐसी गलतियां कर जाता है जिस वजह से फिर उसे बाद में पछतावा होता है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कौन सी सावधानियां रख सकते हैं, जिससे आपका दुबलापन आसानी से दूर हो जाएगा।

1. आपको कभी भी ज्यादा मसालेदार और ऑयली भोजन नहीं खाना चाहिए, क्योंकि आपकी पाचन क्रिया इन चीजों को झेल नहीं सकती है।

2. वही अगर आपने अपने शरीर को सही बनाने के लिए किसी चीज को शुरू किया है तो आपको उसका इस्तेमाल दिन में एक बार ही करना चाहिए, अगर आप उसका इस्तेमाल अधिक बार करते हैं तो इससे भी आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

3. शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए आपको एकदम ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए, क्योंकि व्यक्ति सोचता है अगर वह ज्यादा खाना खाएगा तो दुबलेपन से छुटकारा मिल जाएगा, नहीं इससे आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

4. अगर आप दुबलेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको नशीले पदार्थों का सेवन छोड़ देना चाहिए, क्योंकि यह आपके शरीर को कभी भी सही नहीं होने देते है।

5. आपको यदि दुबलेपन के साथ कमजोरी भी महसूस होती है तो आपको इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

6. इसी के साथ आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए और भरपूर मात्रा में नींद लेनी चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप इस दुबलेपन से छुटकारा नहीं पा सकते हैं।

शरीर का दुबलेपन जल्दी दूर करने के 11 घरेलू उपाय व तरीका

dublapan kaise dur kare 11 gharelu upay

अगर आप अपने शरीर से दुबलेपन को भगाना चाहते हैं और अपने शरीर को हष्ट पुष्ट बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ उपाय अपनाने चाहिए, क्योंकि बहुत सारी ऐसी चीजें होती है।

अगर आप उनका सेवन करते हैं या फिर कुछ तरीकों को अपनाते हैं तो आपको दुबलेपन से छुटकारा मिल जाता है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कौन से उपाय कर सकते हैं जिससे आपका दुबलापन दूर हो जाएगा।

1. दूध का सेवन करें

यदि आप दुबलेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दूध का सेवन करना चाहिए इससे आपका दुबलापन धीरे धीरे कम हो जाएगा।

विधि – इसके लिए आपको सबसे पहले दूध को गुनगुना कर लेना चाहिए और फिर उसमें एक चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाना चाहिए, आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं इसके बाद इस दूध को सुबह शाम पीना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको दुबलेपन से छुटकारा मिल जाता है क्योंकि दूध में कैल्शियम के साथ और भी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं।

इसी के साथ आपको दूध से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें पनीर, दही, मट्ठा आदि चीजों को शामिल करना चाहिए अगर आप इन चीजों का सेवन नियमित रूप से करते रहते हैं तो आपको काफी फर्क महसूस होने लगता है और कुछ ही दिनों में आपका शरीर पहले से बेहतर हो जाता है और लगातार इस्तेमाल से आपको दुबलेपन से छुटकारा मिल जाता है।

2. मुलेठी पाउडर का उपयोग

अगर आप अपने दुबले शरीर को सही करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मुलेठी पाउडर का सेवन करना चाहिए यह भी आपको दुबलेपन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

विधि – इसके आपको गुनगुने दूध में एक चम्मच मुलेठी पाउडर को मिलाकर सुबह शाम पीना चाहिए, अगर आप ऐसा नियमित रूप से करते हैं तो आपके शरीर को दुबलेपन से छुटकारा मिल जाता है।

3. आलू का सेवन करें

यदि आप दुबलेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आलू का सेवन करना चाहिए, यह भी आपके शरीर को दुबलेपन से छुटकारा दिलाता है।

विधि – इसके लिए आपको आलू को उबाल लेना चाहिए और इसमें दूध मिलाकर इसकी खीर बना लेनी चाहिए, इसमें आपको सभी मेवाओं को भी डालना चाहिए अगर आप इस तरह आलू की खीर का सेवन करते हैं तो आपको दुबलेपन से छुटकारा मिल जाता है।

इसी के साथ आप आलू की सब्जी या उसे उबालकर भी खा सकते हैं क्योंकि आलू में भरपूर मात्रा में वसा, फाइबर पाया जाता है जो शरीर को मोटा करने में मदद करता है अगर अब नियमित रूप से आलू का सेवन करते रहते हैं तो आपका दुबलापन कुछ ही दिनों में दूर हो जाता है।

4. भरपूर मात्रा में पानी पियें

अगर आप दुबलेपन को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए, यह भी आपके दुबलेपन को दूर करने में मदद करता है।

विधि – इसके लिए आपको सुबह उठकर 2 से 3 गिलास पानी पीना चाहिए क्योंकि आप जितना ज्यादा पानी पिएंगे आपका शरीर अंदर से उतना ही स्वस्थ रहेगा, क्योंकि पानी आपके शरीर के विषैले पदार्थों को पसीना या मल मूत्र के द्वारा बाहर निकाल देता है पर आपको खाना खाते समय कभी भी अधिक पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्योंकि ऐसा करने से आपका खाना सही तरह से पच नहीं पाता है आपको खाना खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए, वही रात का भोजन करने के बाद आपको कम से कम 1 घंटे बाद ही भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए, अगर आप इस तरह पानी का सेवन करेंगे तो आपको दुबलेपन से जल्दी ही राहत मिल जाएगी।

5. भरपूर मात्रा में कैलोरी लें

अगर आप दुबलेपन को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भरपूर मात्रा में कैलोरी वाला भोजन करना चाहिए यह आपको दुबलेपन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

विधि – इसके लिए आपको अपने नाश्ते की शुरुआत भरपूर कैलोरी के साथ करनी चाहिए जिसमें आपको पनीर, अंडा, मांस, मछली आदि को शामिल करना चाहिए क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है इसी के साथ आपको ऐसे फूड को ज्यादा खाना चाहिए जिनमें कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है।

क्योंकि आप जितनी ज्यादा कैलोरी लेते हैं आपके शरीर में उतना अधिक ही फैट बनता है और जो दुबले पतले होते हैं उन्हें अधिक कैलोरी वाला भोजन करना चाहिए, आपको 6 टाइम कैलोरी लेनी चाहिए, अगर आप नियमित रूप से ऐसा करेंगे तो आपको दुबलेपन से जल्दी छुटकारा मिल जाएगा।

6. प्रोटीन है जरूरी

अगर आप अपने दुबले पतले शरीर से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन लेनी चाहिए क्योंकि यह भी दुबलेपन से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

विधि – इसके लिए आपको अपने खाने में उन चीजों को ज्यादा शामिल करना चाहिए जिनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हो, जैसे दाल, अंडा, काजू, मूंगफली, अंजीर, अखरोट आदि को उचित मात्रा में लेना चाहिए अगर आप एक समय दाल का सेवन करते हैं।

और एक समय अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करते हैं तो आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल जाती है अगर आप नियमित रूप से प्रोटीन का सेवन करते रहते हैं तो आपके शरीर को कुछ ही दिनों में दुबलेपन से छुटकारा मिल जाता है।

7. भरपूर मात्रा में नींद लें

अगर आप दुबलेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको भरपूर मात्रा में नींद लेनी चाहिए, क्योंकि यह आपके शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करती है।

विधि – आपको रात में खाना खाने के बाद जल्दी सो जाना चाहिए क्योंकि बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो खाना खाने के बाद मोबाइल या फिर लैपटॉप में लग जाते हैं और रात के 11 या 12 बजे सोते हैं अगर आप इस तरह करेंगे तो आपका शरीर कभी भी स्वस्थ नहीं हो पाएगा।

इसीलिए आपको जल्दी सो जाना चाहिए और सही समय पर 6 बजे ही उठाना चाहिए, हां आपको सुबह उठकर हल्की फुल्की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए क्योंकि यह भी आपके शरीर के लिए जरूरी होती है क्योंकि इससे आपकी मांसपेशियां सुचारू रूप से सही हो जाती है।

और आप दिन भर जो भी डाइट या कैलोरी लेते हैं वह आराम से आपके शरीर में लग जाता है अगर आप अपनी नींद का नियम सही कर लेंगे और भरपूर मात्रा में नींद लेंगे तो आपका शरीर पहले की अपेक्षा सही हो जाएगा और नियमित ऐसा करने से आपको दुबलेपन से भी छुटकारा मिल जाएगा।

8. केला का सेवन करें

अगर आप दुबलेपन से बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं तो आपको केला का सेवन करना चाहिए यह आपके दुबलेपन को दूर करने में मदद करता है।

विधि – इसके लिए आपको रोजाना खाली पेट दो केलों को खाना चाहिए आप चाहे तो इसमें शहद मिलाकर भी खा सकते हैं ऐसा करने से आपको जल्दी ही असर देखने को मिल जाएगा, इसी के साथ आप केले का शेक भी बना सकते हैं जिसमें आप बादाम, काजू और शहद डाल सकते हैं अगर आप इस तरह केले का शेक बनाकर रोजाना पीते हैं।

तो यह भी आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में वसा और फाइबर पाया जाता है जो शरीर को मोटा बनाने में मदद करता है और दुबले लोगों को केला खाने की सलाह जरूर दी जाती है अगर आप नियमित रूप से केला का सेवन करते हैं तो आपका दुबलापन कुछ ही दिनों में दूर हो जाता है।

9. मेवाओं का सेवन करें

अगर आप दुबलेपन को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मेवाओं का सेवन करना चाहिए, इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

विधि – इसके लिए आपको मेवाओं को अच्छी तरह फ्राई कर लेनी चाहिए, जिनमें काजू, मखाने शामिल हो अगर आप इन दोनों चीजों को रोजाना नियमित रूप से खाते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगता है।

क्योंकि यह शरीर को मोटा बनाने में मदद करते हैं अगर आप नियमित रूप से इन मेवाओं का सेवन करते हैं तो आपका दुबलापन कुछ ही दिनों में दूर हो जाता है।

10. घी का सेवन करें

अगर आप अपने शरीर को सही बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको घी का सेवन करना चाहिए, इससे भी आपको दुबलेपन से छुटकारा मिल जाता है।

विधि – इसके लिए आपको देशी घी का सेवन अपने सब्जी और रोटी में उपयोग करके करना चाहिए, इसी के साथ आपको दूध में एक चम्मच देशी घी मिलाकर जरूर पीना चाहिए, क्योंकि यह काफी फायदेमंद माना जाता है।

अगर आपके शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी या दुबलापन होता है तो वह इसे दूर कर देता है अगर आप नियमित रूप से घी का सेवन करते हैं तो आपका शरीर कुछ ही दिनों में स्वस्थ हो जाता है और अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते रहते हैं तो आपको दुबलेपन से छुटकारा मिल जाता है।

11. बादाम का सेवन करें

यदि आप दुबलेपन को दूर करना चाहते हैं तो आपको बादाम का सेवन करना चाहिए, यह भी दुबलेपन को दूर करने में मदद करता है।

विधि – इसके लिए आपको गुनगुने दूध में एक चम्मच बादाम का पाउडर मिलाकर रोजाना पीना चाहिए, इसी के साथ आपको रात के समय 4 से 5 बादाम को भिगो देना चाहिए और सुबह उठकर उन्हें पीसकर पी लेना चाहिए अगर आप ऐसा रोजाना करते हैं तो आपको काफी फायदा मिलता है।

इसी के साथ आपको सुबह उठकर एक्सरसाइज भी करनी चाहिए, आप जितनी ज्यादा एक्सरसाइज कर लेंगे आपके शरीर में बादाम उतने ज्यादा ही लगते हैं फिर आपको बादाम की गिनती भी बढ़ा देनी चाहिए और लगभग 1 महीने में 20 बादामों का सेवन इसी तरह करना चाहिए, अगर आप नियमित रूप से बादाम का सेवन करते हैं तो आपको दुबलेपन से छुटकारा मिल जाता है।

इनको भी जरूर देखे:

निष्कर्ष:

तो ये था जल्दी शरीर का दुबलापन कैसे दूर करें 11 घरेलू उपाय, हम करते है की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको बॉडी का दुबलेपन से छुटकारा कैसे पाएं इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

अगर आपको ये पोस्ट हेल्पफुल लगी तो इसको शेयर जरूर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़के और लड़कियां अपने दुबलेपन को दूर करना का आसान तरीके अच्छे से पता चल पाए।

इसके अलावा यदि आपके पास और कोई उपाय, तरीके व घरेलू नुस्खे है तो उसको कमेंट में हमें जरूर बताएं, आर्टिकल से रिलेटेड कोई भी सवाल है तो वो भी हमें आप पूछ सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *