ब्रेस्ट साइज कम करने के 4 घरेलू उपाय व तरीका | ब्रेस्ट को छोटा कैसे करें

जहां कुछ महिलाए अपने छोटे स्तन को बड़ा करने के लिए घरेलू उपाय को अपनाती है तो इसके विपरीत कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो अपने बड़े स्तन के कारण परेशान रहती है और कुछ उपायों को करके अपने आप को फिट करना चाहती हैं।

क्योंकि अपने बड़े स्तन के कारण उनका लुक काफी भद्दा दिखता है और उन्हें लोगों के सामने जाने में भी शर्म का एहसास होता है । साथ ही लोगो की नजर उनके स्तन पर पहले पड़ती है क्योंकि वह ज्यादा बड़ा होने के कारण शरीर के साथ फिट नहीं दिखता जिस कारण यह देखने में काफी भद्दा लगता है।

बढ़ा हुआ ब्रेस्ट देखने में तो असहज होता ही है साथ ही इसके कारण कई समस्याएं भी होती है महिलाएं अपने पसंद के अनुसार कपड़े भी नहीं पहन पाती और हर एक कपड़े में वह अच्छी नहीं दिख पाती ।

हालांकि इसे कम करने के लिए महिलाएं कई प्रकार की सर्जरी और तरह तरह की दवाइयों की मदद लेती है लेकिन उन सबका कोई फायदा तो होता नहीं है बजाए साइड इफेक्ट होता है।

लेकिन अगर बढ़े हुए स्तन को कम करने के लिए घरेलू उपाय को अपनाया जाए तो इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते साथ ही इसके अन्य फायदे भी होते हैं।

अगर आप भी अपने बड़े स्तन के कारण परेशान हैं और उन्हें छोटा करना चाहती हैं तो आज का यह आर्टिकल सभी लड़कियों और महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने बड़े ब्रेस्ट को छोटा कर सकते हैं और आपको आगे चलकर अपने बड़े स्तन के कारण शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं होगी।

वह इन घरेलू उपाय को अपनाने के बाद वह पहले से काफी ज्यादा फिट दिखने लगेंगे, लेकिन इससे पहले आप लोगों को यह जानना जरूरी है कि आखिर कुछ महिलाओं के स्तन अचानक से बड़े क्यों हो जाते हैं, तो चलिए जानते हैं कुछ कारणों के बारे में जिस वजह से कुछ महिलाओं और लड़कियों के ब्रेस्ट ज्यादा बड़े हो जाते हैं।

बड़े स्तन (ब्रेस्ट) होने के कारण

breast size bada hone ke karan

  • सही फिटिंग की ब्रा ना पहनने के कारण स्तन नीचे की ओर झुका रहता है। जिस कारण स्तन नीचे लटकने के कारण ब्रेस्ट बड़ा हो जाता है।
  • समय के साथ होने वाले कुछ प्रकार के हार्मोनल बदलाव और आनुवंशिक विकार के कारण भी कुछ महिलाओं के स्तन ज्यादा बड़े हो जाते हैं।
  • स्तनों की कोशिकाए चर्बी (फैट) से बनी होती है जिस कारण अगर किसी का वजन तेजी से बढ़ने लगता है तो भी स्तनों के आकार में वृद्धि हो जाती है और यह समय के साथ वजन में कमी ना आने के कारण स्थान हद से ज्यादा बढ़ जाते हैं।
  • महिलाओं की बढ़ती आयु स्तनों के बड़ा होने का कारण हो सकता है, स्तनों के आकार के शोध के अनुसार यह बात स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ स्तनों के आकार में वृद्धि होती है।
  • जिन लड़कियों और महिलाओं के ब्रेस्ट पहले से ही बड़े होते हैं और जब वह गर्भवती होती है तो स्तन का आकार बढ़ता ही है और गर्भावस्था के अंतिम चरणों में बच्चे को स्तनपान कराने के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ता है जिस कारण महिलाओं के स्तन बढ़ जाते हैं।

अगर बड़े ब्रेस्ट को छोटा करने के लिए घरेलू उपाय को अपनाया जाए तो कुछ और चीजों पर भी ध्यान देने की बेहद आवश्यकता होती है।

जैसे कि खानपान, जिस प्रकार खानपान में बदलाव किए बिना वजन कम या ज्यादा नहीं कर सकते। उसी प्रकार सही खान-पान के बिना स्तन के आकार में भी कमी नहीं देखी जा सकती।

इसीलिए खानपान में काफी बचाव करने की आवश्यकता होती है, साथ ही कुछ एक्सरसाइज और योग भी करना होगा ताकि किए जाने वाले घरेलू नुस्खे आसानी से काम करें और बड़ा हुआ स्तन जल्दी ही कम हो जाये।

आपको चर्बी से भरपूर भोजन को कम करना होगा जैसे कि फ़ास्ट फ़ूड, पिज्जा, घी, दही, चॉकलेट, चीनी इत्यादि जैसे मीठे और ज्यादा कैलोरी वाले चीजों को कम खाना ही ठीक होगा। आपको ज्यादा से ज्यादा फल और हरी सब्जियों को खाना चाहिए।

क्योंकि जब स्तन बढ़ता है तो इससे बीमारियों का भी खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में फल और हरी सब्जियों का सेवन आपके लिए काफी जरूर जरूरी होता है।

इसीलिए आप कैलरी युक्त ऑयली खाने पर ज्यादा फोकस ना करें और फल, सब्जी के आलावा अंकुरित अनाजों का सेवन करें।

ब्रैस्ट साइज कम करने के 4 घरेलू उपाय व तरीका

breast kam karne ke gharelu upay

1.शहद और ग्रीन टी

यह बात तो हर कोई जानता है कि जिन्हें अपना वजन कम करना होता है वह ग्रीन टी का सेवन करते हैं।लेकिन बढ़े हुए ब्रेस्ट को कम करने के लिए भी यह कारगर उपाय है।

और इसके लिए आपको एक चम्मच ग्रीन टी लेना है, एक कप पानी लेना है और एक चम्मच शहद की आवश्यकता होती है।

एक कप पानी में ग्रीन टी को डालकर अच्छे से 5 मिनट के लिए पूरी तरह से उबाल लेना है और जब यह मिश्रण गुनगुना हो जाए तो इसमें शहद मिलाकर पीना है, इसे रोजाना तीन से चार बार किया जा सकता है।

लेकिन अगर आप इसे दो बार भी करे तो यह काफी कारगर है। ग्रीन टी और शहद का रेगुलर सेवन करने से शरीर की चर्बी जल्दी कम होने लगती है और इन दोनो का मिश्रण बनाकर पीने से ब्रेस्ट साइज को कम किया जा सकता है।

2. नीम के पत्ते और हल्दी का उपयोग

नीम के पत्ते और हल्दी के उपयोग से भी बड़े हुए स्तन को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको 15 से 20 नीम के पत्तो की आवश्यकता होगी और करीब 2 चम्मच हल्दी पाउडर की आवश्यकता होगी।

इसका उपयोग करने के लिए आपको नीम के पत्तो को पानी में डालकर करीब 5 से 10 मिनट तक उबाल लेना है। जब यह मिश्रण गुनगुना यानी कि पीने लायक हो जाए तब इसमें हल्दी और थोड़ी सी मात्रा में शहद मिला लेना है और इस मिश्रण पीना है।

पीने में इसका टेस्ट थोड़ा कड़वा होता है जो बिल्कुल अच्छा नहीं लगता लेकिन यह काफी कारगर उपाय होता है। अगर आप इस उपाय को 1 महीने तक प्रतिदिन करें तो 1 महीने के अंदर आपके ब्रेस्ट का साइज कम हो जायेगा।

3. गार्सीनिया कंबोर्गिया

बड़े हुए ब्रेस्ट को कम करने के लिए गार्सीनिया कंबोर्गिया सप्लीमेंट भी काफी कारगर उपाय है। आप सभी यह जानते होंगे कि यह वजन को कम करने में काफी कारगर होता है, इसके उपयोग के लिए आपको 300 से 500 मिलीग्राम गार्सीनिया कंबोर्गिया सप्लीमेंट की आवश्यकता होगी।

और इस गार्सीनिया कंबोर्गिया सप्लीमेंट को आपको रोजाना तीन बार सेवन करना होगा। दरसल गार्सीनिया कंबोर्गिया के फलों के छिलके में हाइड्रोक्सी सिट्रिक एसिड पाया जाता है।

जो कि मोटापा कम करने में काफी प्रभावी होता है यह सेरोटोनिन के स्तर को भी काफी कम कर सकता है जिससे कि भोजन करने की इच्छा में कमी होती है।

यानि ज्यादा मात्रा में भूख लगने की समस्या को कम करता है साथ ही यह शरीर में जमे फैट को कम करने में भी काफ़ी मदद कर सकती है और इसका सेवन करने से स्तन में बसे चर्बी में कमी होगी है।

4. अदरक का उपयोग

लड़की और महिलाएं बड़े हुए स्तन को कम करने के लिए अदरक का उपयोग कर सकती है। क्योंकि अदरक ब्रेस्ट साइज को कम करने में मदद करता है, दरसल अदरक शरीर के पाचन शक्ति को बढ़ाता है जिससे पेट की चर्बी या स्तन की चर्बी को घटाने में मदद मिलती है।

इसका उपयोग करने से पहले आपको अदरक छीलकर पीस लेना है और एक कप पानी में उस पीसे हुए अदरक को मिलाकर 10 मिनट तक गर्म करना है। गरम करने के बाद इसे छानकर चाय की तरह धीरे-धीरे पीना है।

इसमें आप टेस्ट के लिए शहद भी मिला सकते हैं इस प्रकार यह मिश्रण बनाकर चाय की तरह रोजाना इसका दो से तीन बार सेवन करने से ब्रेस्ट साइज को कम करने में काफी मदद मिलती है।

आप चाहे तो इसे दो तीन बार से ज्यादा भी पी सकते है। इसका उपयोग करने से आपको केवल बड़े हुए स्तन से ही नहीं पेट के चर्बी से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही अदरक का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियों के खतरे से भी निजाद मिल सकता है।

ब्रेस्ट को छोटा करने की 3 बेस्ट एक्सरसाइज

breast kam karne ki exercise

1.रोजना रनिंग करें

यह बात तो हर कोई जानता है कि रनिंग करने से वजन कम होता है और शरीर में तीव्रता आती है इसीलिए आपको अपना वजन यानी कि स्तन कम करने के लिए रोजाना सुबह रनिंग करनी चाहिए।

यह आपके स्तन को कम करने के साथ पेट को कम करने में लाभकारी साबित होती है। रनिंग के अलावा लड़की और महिलाएं साइकलिंग और स्विमिंग भी कर सकती है ऐसा करने से आपका बड़ा हुआ ब्रेस्ट कम होने लग जाता है क्यूंकि जब आप रनिंग करते है तब आपके स्तन में जमे फैट में कमी आती है जिसके कारण वो छोटे होने लग जाते है।

2. एरोबिक एक्सरसाइज

अगर आप बढ़े हुए स्तन को घटाना चाहते हैं तो आप एरोबिक एक्सरसाइ जरूर करें प्रकाशित हुए एक शोध के मुताबिक एरोबिक एक्सरसाइज करने से वजन घटता है यानि शरीर में जमी चर्बी कम होती है।

क्योंकि महिलाओं के स्तन चर्बी से बनते हैं तो अगर आप यह एक्सरसाइज करते हैं तो आपके स्तन में बसे चर्बी को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

3. कार्डियो एक्सरसाइज

कार्डियो एक्सरसाइज भी महिलाओं के बढ़े हुए ब्रेस्ट को काम करने के लिए कारगर उपाय माना जाता है। अध्ययनों के अनुसार कार्डियो एक्सरसाइज वजन घटाने के में मदद करता है।

कार्डियो एक्सरसाइज करने से हृदय की गति बढ़ती है जो शरीर से ग्लूकोज और वासा को खत्म करता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।

इस कारण मोटापे को नियंत्रित करने के साथ ही स्तन में बसे चर्बी को भी कम करता है जिससे कि स्तन का आकार छोटा होता है।

इन एक्सरसाइज को करने के अलावा सुबह योग करना भी काफी लाभदायक होगा। क्योंकि ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए योग भी काफी कारगर होता है जैसे कि:

ब्रेस्ट छोटा करने का योग

breast kam karne ke liye yoga

  • सेतुबंधासन
  • पश्चिमोत्तानासन
  • भुजंगासन
  • वृक्षासन
  • ताड़ासन
  • सूर्यनमस्कार
  • अर्धाचंद्रासन
  • मत्स्यासन

योग को रोजाना आधे घंटे तक करने से बढ़े हुए स्तन में कमी देखी जा सकती है और धीरे धीरे उनका साइज कम होने लग जाता है।

ब्रेस्ट साइज़ कम करने के लिए डाइट प्लान

ब्रेस्ट के आकार को कम करने के लिए डाइट आपके शरीर की छवि में काफी सुधार करती है और आपको अधिक आत्मविश्वासी महसूस कराती है। स्वस्थ भोजन करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपके शरीर में एस्ट्रोजेन की मात्रा को कम करते हुए वजन कम करने में मदद करेगा, जो बड़े स्तन के आकार में योगदान देता है।

उचित पोषण और व्यायाम के संयोजन से, आप जल्द ही सकारात्मक परिणाम देखेंगे!

1) ब्रेकफ़ास्ट

अपने दिन की शुरुआत स्वस्थ नाश्ते से करें, जो आपके ब्रेस्ट्स के आकार को कम करने और आपको शेष दिन के लिए स्थायी ऊर्जा प्रदान करने के लिए आपके आहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।

एक अच्छे नाश्ते में प्रोटीन अधिक और कार्बोहाइड्रेट कम होना चाहिए। ब्रेस्ट साइज़ कम करने के लिए कुछ स्वस्थ नाश्ते के विकल्प:-

  • पालक, मशरूम, टमाटर और फ़ेटा चीज़ के साथ अंडे का सफेद आमलेट। यह प्रचुर मात्रा में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन और मिनरल्स का एक स्वस्थ संतुलन प्रदान करता है।
  • साबुत अनाज टोस्ट पर जामुन या नट बटर के साथ ग्रीक दही मिलाकर खाने से फायदा होता है। दिन भर में खूब पानी पीना भी सुनिश्चित करें!
  • साबुत अनाज, दलिया या ताजे फल का एक कटोरा, जैसे ब्लूबेरी, रास्पबेरी या स्ट्रॉबेरी।
  • 2-3 अंडे उबले हुए या टमाटर और मशरूम जैसी कुछ ग्रिल्ड सब्जियों के साथ आसानी से पकाए हुए।
  • साबुत अनाज टोस्ट और प्राकृतिक पीनट बटर भी नाश्ते के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है।

2) लंच

ब्रेस्ट के आकार को कम करने के लिए अपने आहार में दोपहर के भोजन के लिए, दुबले प्रोटीन का चयन करें। जैसे कि ग्रिल्ड चिकन ब्रेस्ट या फिश फ़िललेट्स, ताकि आपके शरीर में फैट भंडार को कम करते हुए मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिल सके।

ब्रेस्ट के आकार को कम करने के लिए डाइट में दोपहर के भोजन की थाली के उदाहरणों में शामिल हैं:-

  • ब्राउन राइस और एक साइड सलाद के साथ ग्रील्ड चिकन
  • शकरकंद फ्राई के साथ साबुत गेहूं की ब्रेड
  • भुनी हुई सब्जियों और पनीर के साथ फल का कटोरा

3) स्नैक्स

स्तन के आकार को कम करने के लिए स्नैकिंग किसी भी आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पूरे दिन स्वस्थ नाश्ता खाने से ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है और आप भोजन के दौरान अधिक खाने से बचते हैं।

मध्य-सुबह का नाश्ता हल्का लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए ताकि ब्लड शुगर के स्तर में कोई वृद्धि न हो। आइटम जैसे:-

  • एक मुट्ठी बादाम/अखरोट/पिस्ता या तो आधे सेब/नाशपाती/संतरे के साथ मिलाएं या एक कप कम फैट वाले दही (ग्रीक दही सबसे अच्छा काम करता है) के साथ मिलाएँ।

स्तन के आकार को कम करने के लिए आहार के एक भाग के रूप में अन्य स्वस्थ नाश्ते के विकल्पों में शामिल हैं:-

  • हुम्मस या नट बटर के साथ मेवे, फल और सब्जियाँ
  • दही, कठोर उबले अंडे
  • पॉपकॉर्न और साबुत अनाज
  • चिप्स या कुकीज़ जैसे प्रोसेस्डखाद्य पदार्थ खाने से बचें, क्योंकि इनमें आमतौर पर कैलोरी अधिक और पोषण कम होता है।
  • यदि दोपहर के मध्य में भूख लगती है, तो लहसुन के पेस्ट के साथ मिश्रित चने से बने ह्यूमस डिप के साथ गाजर और अजवाइन जैसी कुछ सब्जियों का सेवन करें। यह संयोजन फाइबर प्लस प्रोटीन प्रदान करता है, जो रात के खाने का समय आने तक भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है!

4) डिनर

स्तन के आकार को कम करने के लिए रात के खाने का आहार अच्छी तरह से संतुलित होना चाहिए, जिसमें प्रोटीन (लाल मांस के बजाय सफेद मांस का विकल्प) और हरी बीन्स/ब्रोकोली जैसी रेशेदार सब्जियाँ शामिल हों।

रात के खाने की थाली में मछली या चिकन जैसे दुबले प्रोटीन स्रोत, और कुछ जटिल कार्बोहाइड्रेट जैसे ब्राउन राइस और बहुत सारी हरी सब्जियाँ शामिल होंगी, जो आपके कैलोरी सेवन को कम रखते हुए आपको आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करेंगी।

ब्रेस्ट कम करने के लिए बेस्ट डाइट

क्या आप अपने बड़े ब्रेस्ट्स को लेकर चिंतित हैं? ब्रेस्ट महिला के शरीर की सबसे अच्छी विशेषताओं में से एक है। यह महिलाओं की खूबसूरती को काफी बढ़ाते हैं। यदि यह बड़े आकार का है तो स्तन का आकार कम करने के लिए डाइट मौजूद है।

आप ऐसे आहार पर भरोसा कर सकते हैं जो आपके ब्रेस्ट के आकार को कम करने के सपने को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। भले ही आप शिकायत न कर रहे हों लेकिन बड़े आकार के स्तन आपको परेशानी दे सकते हैं।

कम कैलोरी वाला, अत्यधिक पौष्टिक आहार स्तन के आकार को कम करने में मदद करता है। हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर कम कैलोरी वाला खाना खाएं। फल, सब्जियाँ, फैटयुक्त मछली, जैसे सैल्मन और दुबला मांस, जैसे ग्रिल्ड चिकन, एक व्यक्ति को पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं और यह वजन घटाने में भी सहायता करते हैं।

स्तन के आकार को कम करने के लिए खाद्य पदार्थ हैं-

  • फल सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ हैं जो ब्रेस्ट्स को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और स्वादिष्ट भी होते हैं। सोडा और प्रोसेस्ड फूड्स की तुलना में फलों में शुगर का स्तर कम होता है। सबसे अच्छे फल अंगूर, संतरे, सेब, जामुन, केले और आड़ू हैं।
  • फलों की तरह सब्जियों में भी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में और कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में होते हैं। जब आप अपने स्तनों का आकार कम करने की योजना बना रहे हैं तो यह फायदेमंद है। अंकुरित अनाज, फूलगोभी, ब्रोकोली, केल और पालक गैर-स्टार्च वाली सब्जियाँ हैं जो आहार पर रहने पर अच्छी ऊर्जा प्रदान करेंगी।
  • स्तन के आकार को कम करने वाले खाद्य पदार्थ मछली हैं। ये आश्चर्यजनक रूप से प्रोटीन से भरपूर और कम कैलोरी वाले होते हैं। तलने के बजाय, यदि आप मछली को ग्रिल, ब्रॉयल या भाप में पकाते हैं, तो यह प्रभावी ढंग से काम करेगा। आप ट्राउट, टीना और सैल्मन आज़मा सकते हैं। यह स्तन के आकार को कम करने के लिए बेस्ट आहार में से एक है।
  • मिश्रित नट्स ओमेगा-3, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट जैसे पौष्टिक फैट का अच्छा स्रोत हैं। आपको अपने आहार में अखरोट, बादाम, मैकाडामिया नट्स, ग्राउंड नट्स को शामिल करना चाहिए।
  • जैसे ही आप अपना वजन कम करना शुरू करेंगे आप निश्चित रूप से अपने स्तन के आकार में भी कमी देखेंगे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यदि आप तेजी से कुछ वजन कम करना चाहते हैं, तो कोई चमत्कारिक वजन घटाने वाला आहार नहीं है, जो आपको “आपकी इच्छानुसार सब कुछ खाने और फिर भी वजन कम करने” देगा। खैर, यह ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए डाइट के तौर पर काम करेगा। स्वस्थ और संतुलित भोजन खाने से आपके कैलोरी सेवन पर नियंत्रण रहेगा। आप आसानी से अपने शरीर का वजन बनाए रखेंगे और यह ब्रेस्ट के आकार को कम करने के लिए सफल आहार की मुख्य कुंजी है।
  • उचित आहार योजना के साथ स्तन का आकार कैसे कम किया जाए। उचित आहार का मतलब है कि आपको सही खाना खाना है। अपने कैलोरी सेवन के साथ-साथ आपके द्वारा खाए जाने वाले सिंथेटिक हार्मोन की मात्रा भी कम करें। इसलिए, आपके स्तन के आसपास की चर्बी कम हो जाएगी, और आप अपने स्तनों के आकार को कम करने में सक्षम हो पाएंगे। जो महिलाएं स्तनपान करा रही हैं या गर्भवती हैं उन्हें वजन कम करने की योजना बनाने से पहले आहार विशेषज्ञ से बात करनी चाहिए।
  • एस्ट्रोजन स्तन के ऊतकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जितनी कैलोरी आप जलाते हैं उससे अधिक कैलोरी का सेवन फैट जमा करने और आपके स्तनों को बढ़ने का एक कारक होता है। कम फैट वाला मांस, मछली, फल और सब्जियाँ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो फैट जलाने में मदद करेंगे।
  • ग्रीन टी और अदरक एक प्राकृतिक उपचार है। यह वजन घटाने में मदद करता है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और फैट और कैलोरी जलाने के लिए आपके चयापचय को बढ़ाती है। इससे बिल्डअप फैट कम हो जाती है और आप स्तन के आकार को कम करने के लिए इसे आहार में शामिल कर सकते हैं। ग्रीन टी पीने से आपकी ऊर्जा भी बढ़ती है।
  • फैटी एसिड, महत्वपूर्ण रूप से ओमेगा -3 फैटी एसिड, मस्तिष्क के कार्य, ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्मोन को विनियमित करने के लिए आवश्यक हैं। स्तन के आकार को कम करने के लिए यह आवश्यक आहार है। हमारा शरीर स्वाभाविक रूप से कुछ पोषक तत्वों का उत्पादन नहीं करता है जिनकी हमें वृद्धि के लिए आवश्यकता होती है। हमें इन्हें ट्यूना और सैल्मन जैसी मछलियों के साथ अलसी जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से प्राप्त करना होगा। इन सभी में ओमेगा-3 फैटी एसिड उच्च मात्रा में होता है। यह एस्ट्रोजन के स्तर को प्रबंधित करने और स्तन के आकार को कम करने में मदद करेगा। यह आपकी पाचन प्रक्रिया को भी बेहतर बनाएगा। आप पानी या भोजन में अलसी के बीज मिला सकते हैं।

इनको भी जरूर देखे:

निष्कर्ष:

तो ये ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए 4 घरेलू उपाय, हम उम्मीद करते है की इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको स्तन को छोटा करने का तरीका पता चल गया होगा।

यदि आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो इसको शेयर जरूर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं को ब्रेस्ट कम कैसे करें इसके बारे में सही जानकारी मिल पाए।

इसके अलावा अगर आपको और कोई उपाय, तरीके व घरेलू नुस्खे पता है तो उनको कमेंट में हमें जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *