सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

हमारे यहां सावन में बहुत सारे त्यौहार मनाये जाते हैं और उन्ही में एक होता है सावन सोमवार, इस दिन सभी लोग अपने आराध्य यानी कि शिवजी के लिए व्रत रखते हैं और उनसे अपनी इच्छाओं को पूरा करवाते हैं सावन सोमवार में बहुत सारी चीजें होती हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए।

इसी के साथ अगर आपने सावन में सोमवार का व्रत रखा है तो आपको कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए तो आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सावन का व्रत रख रहे हैं तो इसमें क्या खा सकते हैं और क्या नहीं खा सकते है।

क्योंकि बहुत सारे लोग होते हैं जिन्हें यह समझ में ही नहीं आता है कि वह इस व्रत में क्या खायें, जिस वजह से वह उन चीजों का भी सेवन कर जाते हैं जिन्हें खाना इस व्रत में मना होता है क्योंकि वह सारी चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें हम दूसरे व्रतों में खा सकते हैं और इस व्रत में नहीं खा सकते हैं।

इसी वजह से ऐसा कुछ हो जाता है तो आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आपको कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए, जिससे आपके भी सावन सोमवार के व्रत सफलतापूर्वक पूरे हो जायेगें।

सावन सोमवार में क्या खाना चाहिए?

sawan somvar vrat me kya khaye

यदि आपने सावन सोमवार व्रत रखा है तो आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए कि आप इस व्रत में क्या खा सकते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप इसमें क्या खा सकते हैं जिससे आपका व्रत पूरा हो जाएगा।

1. साबूदाना

sabudana

अगर आप सावन सोमवार में व्रत रख रही हैं तो आपको इस व्रत में साबूदाना का सेवन करना चाहिए आप इसमें साबूदाना को बनाकर खा सकते हैं पर एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप साबूदाना की खीर ना खाएं, ना ही आप इसमें दूध का सेवन करें।

क्योंकि जो लोग व्रत रहते हैं उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए, अगर आप साबूदाना खिचड़ी के रूप में बनाकर खाते हैं या फिर उसे ऐसा ही खाते हैं तो इससे आपका व्रत आसानी से पूरा हो जाता है क्योंकि इसे व्रत में ही खाया जाता है।

2. फलों का सेवन

fruits

यदि आप भी सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आप इसमें फलों का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इन्हें व्रतों में आसानी से खाया जा सकता है और सभी लोग व्रत में फलाहार ही करते हैं क्योंकि यह व्रत में खाने के लिए सबसे उत्तम आहार होता है।

जिस वजह से जो लोग भी व्रत रखते हैं वह सब इन्ही को खाते हैं आप फलों में सेब, आम, केला, अंगूर, संतरा, लीची इन सभी फलों का सेवन कर सकते हैं इन फलों के सेवन से आपके शरीर में एनर्जी मिलती है साथ ही आपको व्रत रहने में भी आसानी हो जाती है।

3. पनीर

paneer

आप इस व्रत में पनीर या फिर दही का सेवन कर सकते हैं पर अगर आप इन चीजों को नहीं खाना चाहते हैं तो ना खायें, पर यह व्रत में खाने लायक होते हैं बहुत सारे लोग होते हैं जो दूध के सेवन के साथ उनसे बनी चीजों को भी नहीं खाते हैं।

इसीलिए बहुत सारे लोग व्रत में पनीर का सेवन नहीं करते हैं पर अगर आप चाहे तो आप इसका सेवन कर सकते हैं इससे आपका व्रत खंडित नहीं होता है।

4. सेंधा नमक

sendha namak

अगर आपने अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए सावन सोमवार रखा है तो आप इसमें सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं आप इसे आलू में डालकर या फिर किसी भी रूप में सेवन कर सकते हैं।

क्योंकि इस व्रत में सेंधा नमक खाया जाता है बहुत सारे व्रत होते हैं जिनमें इसे नहीं खाया जाता है पर अगर आप सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आप सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं।

5. आलू

potato

यदि आपने सावन सोमवार का व्रत रखा है तो आप इसमें आलू को उबालकर उनका सेवन कर सकते हैं पर आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इन्हें दूध में ना बनायें, बल्कि आप इसे सेंधा नमक के साथ तले और इसे तलने के लिए आपको देसी घी का उपयोग करना चाहिए।

इसके लिए आपको शाम के समय एक बार इन्हें खाना चाहिए, बहुत सारे लोग होते हैं जो व्रत नहीं रह पाते हैं तो वह इनका सेवन कर सकते हैं इसके सेवन से आपका व्रत खंडित नहीं होता है और आपका व्रत आसानी से पूरा हो जाता है।

6. पेठा

petha

अगर आपने सावन में सोमवार का व्रत रखा है तो आप पेठा का सेवन कर सकते हैं क्योंकि पेठा को व्रत में आसानी से खाया जाता है यह फल के द्वारा बना होता है जिस वजह से इसमें किसी भी प्रकार की कोई अशुद्ध चीज नहीं होती है इसीलिए आप इसे व्रत में खा सकते हैं।

7. कच्चा नारियल

nariyal ki giri

यदि आप सावन सोमवार का व्रत रख रही है तो आप इसमें कच्चे नारियल का सेवन कर सकते हैं और उसके पानी को पी सकते हैं क्योंकि इसमें काफी पौष्टिक तत्व मिले होते हैं जो आपके शरीर को एनर्जी देते हैं।

अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इससे आपका व्रत खंडित नहीं होता है आप चाहे तो सूखे नारियल और मेवाओं का भी सेवन कर सकते हैं इन सभी को व्रत में आसानी से खाया जाता है।

सावन सोमवार में क्या नहीं खाना चाहिए?

sawan somvar vrat me kya nahi khana chahiye

यदि आपने अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए सावन सोमवार का व्रत रखा है तो आप इसमें इन चीजों को ना खाये, क्योंकि अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपका व्रत खंडित हो जाता है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप इन व्रतों में किन चीजों का सेवन ना करें जिससे आपका व्रत सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

1. दूध का सेवन

अगर आपने सावन सोमवार का व्रत रखा है तो आपको इसमें दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, ना ही इससे बनी चीजों को खाना चाहिए क्योंकि इस व्रत का नियम होता है कि अगर आप सावन सोमवार का व्रत रखते हैं।

तो आपको पूरे सावन दूध से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए , ना ही दूध पीना चाहिए क्योंकि इसे भगवान को अर्पित किया जाता है इसी वजह से आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप पूरे सावन दूध का सेवन ना करें।

2. नमक

इस व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है क्योंकि व्रत में नमक खाना मना होता है इसीलिए आपको सादा नमक को सावन सोमवार व्रत में नहीं खाना चाहिए, आप इसकी जगह पर सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं।

3. प्यास, लहसुन

यदि आप सावन सोमवार का व्रत रह रही हैं तो आपको इसमें प्याज, लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह चीजें तामसिक होती हैं और व्रत में इन चीजों को नहीं खाया जाता है बहुत सारे लोग इस बात को नहीं जानते है।

जिस वजह से वह इन चीजों का सेवन व्रत में कर लेते हैं पर इनके सेवन से आपका व्रत खंडित हो जाता है और फिर आपको आपके व्रतों का कोई भी फल नहीं मिलता है इसीलिए आपको सावन सोमवार में प्याज, लहसुन नहीं खाना चाहिए।

4. बेसन

अगर आप सावन में व्रत रह रहे हैं तो आपको उसमें बेसन का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यह अन्न होता है इसी वजह से इसे नहीं खाया जाता है अगर आप बेसन से बनी चीजों को खाते हैं तो इससे आपका व्रत खंडित हो जाता है ना ही आपको बेसन से बने प्रसाद को शिवजी को भोग लगाना चाहिए, क्योंकि इन्हें सिर्फ खोया से बने प्रसाद का ही भोग लगाया जाता है।

5. आटा

यदि आप सावन सोमवार रह रही हैं तो आपको इसमें अन्न नहीं खाना चाहिए, अगर आप इसमें आटा से बनी चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपका व्रत खंडित हो जाता है क्योंकि बहुत सारे व्रतों में एक समय आटा से बनी चीजों का सेवन कर लिया जाता है।

पर अगर आप सावन सोमवार रह रही हैं तो आपको इससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए अगर आप आटा से बनी चीजों को खाते हैं तो इससे आपका व्रत खंडित हो जाता है।

6. मसालेदार भोजन

कहते है सावन सोमवार व्रत बड़ी ही भक्तिभाव से रहा जाता है और इसमें हमें बहुत नियम रखने पड़ते हैं अगर आपसे थोड़ी भी गलती हो जाती है तो इससे आपका व्रत खंडित हो जाता है इसी में एक नियम है कि आपको इस व्रत में मसालेदार भोजन नहीं खाना चाहिए।

अगर आप मसालेदार चीजों को खाते हैं तो इससे आपका व्रत खंडित हो जाता है क्योंकि यह तामसिक भोजन में आता है और इसे व्रत में नहीं खाया जा सकता है व्रत में सिर्फ सात्विक भोजन ही किया जा सकता है।

इनको भी जरुर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, हम आशा करते है की इस लेख को पूरा पढने के बाद आपको सावन सोमवार व्रत में क्या डाइट लेना चाहिए इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी.

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस आर्टिकल से सही जानकारी मिल पाए. इसके अलावा आप सावन सोमवार के दिन क्या खाते है और क्या नहीं उसके बारे में कमेंट में हमें जरुर बताएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *