सावन सोमवार व्रत के 19 नियम | Sawan Somvar Fast Rules in Hindi

सावन शुरू होते ही सभी लोग सोमवार के व्रत रखना शुरु कर देते हैं क्योंकि इनका एक अलग ही महत्व होता है कहते हैं जिन लोगों की मनोकामनाएं पूरी नहीं होती हैं उन्हें इस व्रत को करना चाहिए, जिस व्यक्ति की जल्दी शादी नहीं हो रही है या फिर जिन्हें मनवांछित वर नहीं मिल रहा है उन्हें सावन सोमवार के व्रत रखने चाहिए।

अगर आप श्रद्धापूर्वक इन व्रतों को पूरा करते हैं तो आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं हमारे शास्त्रों में सावन के सोमवार का एक अलग ही महत्व बताया गया है जिस वजह से सभी लोग इन्हें बहुत धूमधाम से मनाते हैं पर क्या आपको पता है कि इनके कुछ नियम होते है।

अगर आप इन्हें सही तरीके से नहीं कर पाते हैं तो इससे आपके व्रतों का फल आपको नहीं मिलता है क्योंकि जब तक आपको सही नियम नहीं पता होंगे तब तक आप सही तरीके से व्रत नहीं कर पाएंगे, तो आज हम आपको बताएंगे कि सावन सोमवार व्रत करने के लिए आप कौन से नियम अपना सकते है।

जिससे आपके सभी व्रत सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे और आपके ऊपर शिवजी की कृपा होगी और आपको आपका मनवांछित फल मिल जाएगा, क्योंकि आज के समय में बहुत सारे लोग परेशान रहते हैं उन्हें सावन के सोमवार व्रत रखने चाहिए, इससे उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

सावन सोमवार व्रत किन लोगों को रखना चाहिए?

sawan somvar vrat kaun rakh sakta hai

आज हम आपको बताएंगे कि सावन सोमवार व्रत कौन कौन व्रत रख सकता है क्योंकि इन व्रतों का महत्व बहुत होता है जिस वजह से सभी चाहते हैं कि उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो जायें, तो आज हम आपको बताएंगे कि इन्हें कौन सा व्यक्ति रख सकता है जिससे आपकी सभी मनोकामनायें पूरी हो जायेगी।

1. सावन सोमवार का व्रत खासतौर पर कुंवारी लड़कियों को रखना चाहिए, इससे उनको मनवांछित वर मिलता है और उनकी जल्दी शादी हो जाती है।

2. जिन लोगों की शादी में अड़चनें आ रही हो या फिर जिनका चंद्रमा कमजोर पड़ रहा हो, उन्हें सावन सोमवार का व्रत रखना चाहिए इससे उनकी शादी की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

3. यदि आपको कोई संतान नहीं हो रही है तो आप सावन सोमवार का व्रत रख सकते हैं इससे आपको संतान की प्राप्ति होती है।

4. आप अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए सावन सोमवार का व्रत रख सकते है इससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है।

5. इस व्रत को सभी वर्ग के लोग रख सकते हैं।

6. जिनका दांपत्य जीवन खुशहाल नहीं चल रहा है उन्हें इस व्रत को रखना चाहिए, इससे उनका दांपत्य जीवन सही चलने लगता है।

सावन सोमवार व्रत रखते समय कुछ सावधानियां

sawan somvar vrat karte samay savdhani

अब हम बात करते हैं कि अगर आप सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आपको कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए, क्योंकि बहुत सारे लोग इनमें कुछ गलतियां कर जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें सावन सोमवार व्रत का फल नहीं मिलता है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कौन सी सावधानियां रख सकते हैं।

1. आपको पूरे सावन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि पूरे सावन शिवजी को अर्पित है।

2. आपको इस दिन देर तक नहीं सोना चाहिए, ना ही आपको देर से पूजा करनी चाहिए।

3. अगर आप सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आपको दूध का अनादर नहीं करना चाहिए और पूरे सावन आपको दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है इसी वजह से आपको इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

4. आपको शिवलिंग की पूजा करते समय हल्दी या फिर सिंदूर नहीं लगाना चाहिए यह अशुभ होता है।

5. यदि आप सावन सोमवार में शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं तो आपको इसमें तुलसीदल और केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह दोनों चीजें ही इसमें वर्जित होती हैं।

6. आपको इस दिन अपने बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए, ना ही पूरे सावन आपको अपने शरीर पर प्रोडक्ट यूज करने चाहिए।

सावन सोमवार व्रत रखने के नियम

sawan somvar vrat ke niyam

जैसे ही सावन शुरू होते हैं तो सभी के मन में सोमवार के व्रतों को लेकर विचार आने लगते हैं वह लोग उनको लेकर तैयारियां करना शुरू कर देते हैं पर अगर आपको जब तक उनके नियम नहीं पता होते हैं तब तक आप सही से व्रत नहीं कर सकते हैं।

तो आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सावन सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो आपको कौन से नियम अपनाने चाहिए, जिससे आपके सारे व्रत सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे और आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी और आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

1. आपको इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर नहा धोकर स्वच्छ कपड़े पहन लेना चाहिए।

2. आपको शिवजी की पूजा सूर्योदय से पहले कर लेनी चाहिए, क्योंकि यह मुहूर्त बहुत ही शुभ होता है और इसमें आपकी पूजा करना बहुत ही शुभदायी मानी जाती है।

3. यदि आप सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आपको मंगलवार को पार्वतीजी के लिए व्रत रखना चाहिए, इससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

4. इस दिन आपको मंदिर में जाकर भक्ति भाव से पूजा करनी चाहिए।

5. आपको शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध अवश्य चढ़ाना चाहिए, क्योंकि इनके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।

6. सावन सोमवार व्रत में आपको शिवलिंग का अभिषेक शंख से नहीं करना चाहिए, क्योंकि शंख शिव की पूजा में वर्जित होता है।

7. आपको भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा एक साथ करनी चाहिए।

8. इस दिन आपको शिवलिंग की पूरी परिक्रमा नहीं लगानी चाहिए, बल्कि जहां पर दूध की धार रहती है वहीं से उल्टा लौट आना चाहिए।

9. आपको सावन सोमवार में शिवजी को चंदन अर्पित करना चाहिए और इसी से तिलक लगाना चाहिए।

10. आप चाहे तो शिवजी को खीर का भी भोग लगा सकते हैं।

11. आपको पूरे सावन अपने इंद्रियों पर काबू रखना चाहिए और किसी के बारे में बुरा नहीं सोचना चाहिए, ना ही आपको किसी का बुरा करना चाहिए।

12. पूरे सावन भोलेनाथ को अर्पित किए गए, इसीलिए आपको पूरे सावन कोई भी गलत काम नहीं करने चाहिए, ना ही अपने मन में क्रोध, लालच, ईर्ष्या रखनी चाहिए।

13. आपको इस दिन सभी का सम्मान करना चाहिए और सभी से संयम से बोलना चाहिए।

14. आपको पूरे सावन सादा भोजन करना चाहिए।

15. यदि आपने सावन सोमवार का व्रत रखा है तो आपको दोनों समय भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए और भजन कीर्तन करना चाहिए।

16. अगर आप विवाहित है तो आपको पूरे सावन ब्रह्मचार्य का पालन करना चाहिए, अगर आपसे पूरे सावन नहीं हो पा रहा है तो आपको सोमवार वाले दिन इसका जरूर ध्यान रखना चाहिए।

17. आपको पूरे सावन बालों को नहीं काटना चाहिए, ना ही अपने नाखूनों को काटना चाहिए।

18. यदि आपने सावन सोमवार का व्रत रखा है तो आप इसमें एक समय फलाहार कर सकते हैं।

19. आपको इस व्रत में सेंधा नमक का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस व्रत में मीठा भोजन किया जाता है।

इनको भी अवश्य देखे:

निष्कर्ष:

तो ये थे कुछ बहुत ही इम्पोर्टेन्ट सावन सोमवार व्रत के नियम, हम उम्मीद करते है की इस लेख को पूरा पढने के बाद आपको सावन सोमवार फास्ट रखने के सभी रूल्स अच्छे से पता चल गए होंगे.

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को सावन सोमवार फास्ट के रूल्स पता चल पाए. इसके अलावा क्या आप भी इस व्रत को रखते हो? यदि हां तो आप किन नियम को फॉलो करते हो उसको कमेंट में हमें जरुर बताएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *