सावन के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

सावन शुरू होते ही सभी लोग भोलेबाबा की पूजा करना शुरू कर देते हैं क्योंकि सावन सोमवार का अपना अलग ही महत्व है इसी के साथ सावन में झूला और भी कई चीजें की जाती है पर क्या आपको पता है कि सावन में कुछ नियम भी होते हैं कि हमें अपनी दिनचर्या में इन चीजों को करना चाहिए और इन चीजों को नहीं करना चाहिए।

तो आज हम आपको बताएंगे कि सावन के महीने में आप लोग क्या खा सकते हैं और क्या नहीं, क्योंकि सावन बहुत ही पवित्र त्यौहार माना जाता है और यह पूरे महीने रहता है जिस वजह से आपको सावन में पूरे महीने नियमों का पालन करना पड़ता है वही जो लोग पूजा पाठ ज्यादा करते हैं तो उनकी मान्यताएं तो बहुत ही ज्यादा अलग होती है।

क्योंकि बहुत सारी चीजों को सावन में खाना मना किया गया है जिस वजह से अगर आप उन चीजों को गलती से खा लेते हैं तो इससे आपको पाप लगता है इसी के साथ आपको सर्प योनि मिलती है इसीलिए आपको उन गलतियों को नहीं करना चाहिए क्योंकि जो पुराणों में लिखा है वह झूठ नहीं हो सकता है।

वहीं अगर पंडितों की बात की जाये तो वह भी सावन में कुछ नियम बताते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप सावन में कौन सी चीज खा सकते हैं और कौन सी चीजें नहीं खा सकते हैं जिससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी और आप सावन का त्यौहार आराम से मना पाएंगे।

सावन के महीने में क्या खाना चाहिए?

sawan ke mahine me kya khana chahiye

अगर बात की जाये कि सावन के महीने में क्या खाना चाहिए तो बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिन्हें सावन में हम खा सकते हैं वही जो लोग व्रत रखते हैं उनके लिए भी कई सारी चीजें बताई गई हैं जिनके खाने से उनका व्रत खंडित नहीं होता है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप सावन महीने में कौन सी चीजें खा सकते हैं।

1. फलों का सेवन करें

fruits

यदि बात की जाये तो सावन के महीने में आप फलों का सेवन कर सकते हैं इन्हें खाने से कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है इसी के साथ आपका पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहता है इसीलिए सावन के महीने में आपको सेब, केला, जामुन, अमरूद इन चीजों का सेवन करना चाहिए यह आपके लिए फलदायक होते हैं।

2. छोले का सेवन

Chickpeas

आप इसमें छोले का सेवन कर सकते हैं इन्हें खाने से भी सावन में कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है क्योंकि सावन में हरी सब्जियां खाना मना होता है इसी वजह से आप छोले की सब्जी बनाकर खा सकते हैं या फिर इन्हें डाइट के रूप में भी शामिल कर सकते हैं।

3. लौकी को खायें

lauki

वही आप सावन में लौकी को खा सकते हैं यह आपके लिए लाभदायक होती है क्योंकि सावन का महीना बरसातों में आता है जिस वजह से इन दिनों पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियां बनी रहती है।

अगर आप लौकी का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को मजूबत बनाने में मदद करती है इसी के साथ यह जल्दी पच जाती है जिससे आपको पाचन संबंधित बीमारी नहीं होती है और आपका भोजन भी आसानी से पच जाता है इसीलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

4. टमाटर और तोरई का सेवन करें

tamatar

इसी के साथ आप सावन के महीने में टमाटर और तोरई का भी सेवन कर सकते हैं यह आपके लिए लाभदायक होती है और इन्हें खाने से सावन में आपको कोई भी परेशानी नहीं होती है।

5. मक्का का सेवन

butter

अगर सावन की बात की जाये तो इसमें मक्का भी आना शुरू हो जाती है तो आप इसका भी सेवन कर सकते हैं आप मक्का से बने आटा की रोटी या फिर इसको ऐसा भी खा सकते हैं इसे खाने से भी आपको काफी फायदा मिलता है।

क्योंकि मक्का को खाने के बाद आपका पेट काफी समय तक भरा हुआ महसूस होता है जिस वजह से आप जल्दी खाना नहीं खाते हैं और इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है इसी के साथ सावन में आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है और आप व्रत भी आसानी से रख सकते हैं।

6. चावल का सेवन

chawal

यदि सावन की बात की जाये तो इसमें हम चावलों का सेवन भी कर सकते हैं यह भी आपके लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि इन्हें खाने से पानी की पूर्ति होती है इसी के साथ यह आपकी छोटी मोटी भूख को भी जल्दी शान्त कर देते है।

7. अरहल की दाल का सेवन करें

arhar dal

अगर आपको सावन में सब्जियां ढूंढने में परेशानी आ रही है तो आप अरहर की दाल को भी बना सकते हैं इसे भी सावन में खाया जा सकता है और इसे खाने से आपके शरीर पर कोई बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ता है बल्कि यह पोषक तत्वों से भरी होती है।

8. मेवाओं का सेवन

Dry fruits

आप इसमें मेवाओं का भी सेवन कर सकते हैं सावन में मेवा खाने के लिए मना नहीं होता है पर आप मेवा को खीर में ना डालें, बल्कि इसे सीधे ही खाये क्योंकि इसमें खीर खाना मना होता है।

9. मूंग का सेवन

moong dal

यदि आप सावन में डाइट कर रहे हैं तो आप इसमें मूंग का सेवन कर सकते हैं यह भी सावन में आसानी से खाई जा सकती है आप इसकी दाल भी बनाकर खा सकते हैं यह काफी स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

10. कद्दू का सेवन करें

kaddu

आप सावन के महीने में कद्दू का भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसे भी सावन में खाया जा सकता है और यह आसानी से बाजार में मिल भी जाता है।

सावन के महीने में क्या नहीं खाना चाहिए?

sawan ke mahine me kya nahi khana chahiye

अब बात करते हैं सावन के महीने में हमें क्या नही खाना चाहिए क्योंकि बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिनके लिए सावन में मना होती है इसी के साथ वैज्ञानिकों की दृष्टि से भी उन चीजों को हमें सावन के महीने में नहीं खाना चाहिए।

तो आज हम आपको बताएंगे कि आपको सावन के महीने में किन चीजों को नहीं खाना चाहिए क्योंकि अगर आप उन चीजों को खाते हैं तो इससे आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

1. दूध से बनी चीजों को ना खायें

सावन के महीने में हमें दूध से बनी चीजों को नहीं खाना चाहिए क्योंकि पूरे सावन शिवजी पर दूध अर्पित किया जाता है जिस वजह से हमें इसका सेवन नहीं करना चाहिए ना ही दूध से बनी खीर को खाना चाहिए, ना ही हमें दही का सेवन करना चाहिए।

वहीं अगर विज्ञान की दृष्टि से देखें तो वैज्ञानिकों का मानना है कि बरसात के मौसम में दही जल्दी खट्टा हो जाता है जिसकी वजह से उसमें कई सारे बैक्टीरिया आ जाते हैं इसी के साथ हमें पनीर का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इस समय गाय, भैंस जो चारा खाते है।

उस चारे में कई सारे बैक्टीरिया होते हैं क्योंकि बरसात के मौसम में घास पर बहुत सारे बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं जिन्हें गाय, भैस या बकरी खा जाती हैं और वही दूध में भी मिल जाते हैं जिस वजह से हमें सावन के महीने में दूध से बनी चीजों को नहीं खाना चाहिए, ना ही दूध का सेवन करना चाहिए।

2. हरी और पत्तेदार सब्जियां

हमें सावन के महीने में हरी पत्तेदार सब्जियां भी नहीं खानी चाहिए क्योंकि इस समय बारिश का मौसम होता है ऐसे में छोटे छोटे कीटाणु इनपर जमा हो जाते हैं हम चाहे इन्हें कितना भी पानी से धुल लें पर वह बैक्टीरिया साफ नहीं होते हैं।

और वो इनके साथ हमारे शरीर के अंदर चले जाते हैं इस वजह से हमें पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं इसी के साथ हमारे शरीर पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है इसीलिए हमें सावन के महीने में पत्तेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए।

3. कढ़ी का सेवन ना करें

इसी के साथ सावन के महीने में हमें कढ़ी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे दही से बनाया जाता है और सावन के महीने में दही खाना मना होता है अगर आप कढ़ी का सेवन करते हैं।

तो इससे आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि यह जल्दी पच नहीं पाती है जिस वजह से आपको पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं इसीलिए आपको सावन के महीने में कढ़ी नहीं बनानी चाहिए, ना ही इसका सेवन करना चाहिए।

4. प्याज और लहसुन का सेवन ना करें

अगर आप सावन के महीने में प्याज और लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे आपके ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है और आपको सावन के फलों का महत्व नहीं मिल पाता है क्योंकि सावन के महीने बहुत ही पवित्र होते हैं।

और इसमें शिवजी की पूजा की जाती है जिस वजह से हमें पूरे सावन प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इन्हें नास्तिक माना गया है यह मांसाहारी चीजों में इस्तेमाल किए जाते हैं इसीलिए आपको इनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

5. जड़ वाली सब्जियां

आपको सावन के महीने में जड़ वाली सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे कि आपको मूली, गाजर, शलजम, शकरकन्द और भी क्योंकि इन्हें सावन के महीने में खाना मना होता है।

6. अंडा का सेवन ना करें

यदि अंडा की बात की जाये तो यह मांसाहारी भोजन में आता है जिस वजह से इसे सावन के महीनों में नहीं खाना चाहिए क्योंकि सावन के महीने भोलेनाथ को अर्पित होते हैं अगर आप इनका सेवन करते है।

तो इससे आपके ऊपर भोलेनाथ की कृपा नहीं होती है इसी के साथ यह आपके शरीर पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं इसीलिए आपको सावन में अंडों का सेवन नहीं करना चाहिए।

7. मछली और मीट का सेवन ना करें

आपको सावन के महीने में मछली और मीट का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि सावन का त्यौहार बहुत ही पवित्र होता है जिस वजह से आपको इन चीजों का सेवन इन दिनों नहीं करना चाहिए।

8. पान सुपारी नहीं खानी चाहिए

अगर सावन के महीने शुरू हो गए हैं तो आपको पान सुपारी नहीं खानी चाहिए, क्योंकि सावन के महीनों में इसे खाना मना होता है क्योंकि पान सुपारी भगवान पर चढ़ाई जाती है इसीलिए आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

9. मीठी चीजों का सेवन ना करें

इसी के साथ सावन के महीनों में आपको ज्यादा मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, ना ही आपको सावन के महीने में शहद का सेवन करना चाहिए क्योंकि शहद को शिवजी पर चढ़ाया जाता है।

इसी के साथ ज्यादा मीठा खाने से आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है इसीलिए आपको इस समय ज्यादा मीठी मिठाई, गुड और चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।

10. नशीले पदार्थों का सेवन

वही आपको सावन के महीने में नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे तंबाकू, शराब, भांग, गांजा इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस समय आपका शरीर इन्हें पचा नहीं पाता है जिस वजह से आपको समस्या हो सकती है।

11. ज्यादा ऑयली और मसालेदार भोजन ना करें

इसी के साथ आपको सावन के महीने में ज्यादा ऑयल वाला भोजन नहीं करना चाहिए, ना ही ज्यादा मसालेदार और नमकीन भोजन खाना चाहिए क्योंकि यह आपके पाचन क्रिया को खराब कर सकता है इस समय पाचन क्रिया थोड़ी सुस्त हो जाती है।

जिस वजह से यह इन चीजों को पचा नहीं पाता है और इसीलिए अगर आप इनका सेवन करते हैं तो आपको गैस और पेट संबंधित बीमारियां हो जाती हैं इसीलिए आपको इन महीनों में मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए।

12. ज्यादा खट्टी चीजों को ना खायें

वही आपको सावन के महीने में ज्यादा खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए क्योंकि अगर आप इन दिनों ज्यादा खट्टी चीजों का सेवन करते हैं तो इससे भी आपको समस्या हो सकती हैं इसीलिए आपको सावन में इन चीजों से दूर रहना चाहिए।

13. कटहल का सेवन ना करें

इसी के साथ अगर सावन शुरू हो गए हैं तो आपको इसमें कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि सावन के महीनों में कटहल नहीं खाया जाता है।

इनको भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था सावन के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, हम उम्मीद करते है की इस लेख को संपूर्ण पढ़ने के बाद आपको सावन के महीनों में हम कौन सी चीज खा सकते है और क्या नहीं।

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को सावन के महीनों में किन चीजों को वो खा सकते है और किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *