पतला वीर्य को जल्दी गाढ़ा कैसे करें 13 घरेलू उपाय व तरीका | वीर्य को मोटा कैसे करें

आज के समय में पुरुषों को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि जब वह विवाहित हो जाते हैं तो उन्हें अपने जीवनसाथी को खुश भी रखना पड़ता है पर अगर आपका वीर्य पतला है तो इस वजह से वह जल्दी निकल जाता है और आप अपने पार्टनर को खुश नहीं रख पाते है।

अगर आप अपने वीर्य को गाढ़ा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ उपाय करने चाहिए क्योंकि बहुत सारे ऐसे तरीके हैं जिन्हें करने से आप अपने वीर्य को गाढ़ा कर सकते है, आजकल खानपान बहुत ज्यादा बदल गया है वही अगर दिनचर्या सही नहीं होती है तो भी हमें यह समस्या हो सकती है।

क्योंकि अगर आप सही समय पर खाना नहीं खाते हैं और सही समय पर सो नहीं पाते हैं तो इस वजह से आपके शरीर में बहुत सारे चेंज आते हैं इसी के साथ आपका शरीर कमजोर हो जाता है और इसी कमजोरी की वजह से आपको यह दिक्कत शुरू हो जाती है।

और भी कई सारे कारण होते हैं तो आज हम आपको बताएंगे, अगर पुरुष अपने वीर्य को गाढ़ा करना चाहते हैं तो उन्हें कौन से उपाय करने चाहिए जिससे कुछ ही दिनों में उन्हें फर्क महसूस होगा और वह अपने वीर्य को गाढ़ा कर पाएंगे।

वीर्य का पतला होने के कारण

virya patla hone ke karan

अगर हम बात करें वीर्य पतला क्यों हो जाता है तो इसके कई सारे कारण होते है आज हम आपको उन्ही कारणों के बारें में बताएंगे जिससे आपको पता लगेगा कि पुरुषों का वीर्य पतला क्यों हो जाता है।

1. यदि पुरुष अपने दिनचर्या में ज्यादा तनाव ले लेते हैं तो इस वजह से भी उन्हें यह समस्या हो जाती है।

2. वही अगर वह सही समय पर सोते नहीं है और देर रात तक काम करते हैं तो ऐसे में उन्हें अनिद्रा की बीमारी हो जाती है और इस वजह से भी पुरुषों का वीर्य पतला हो जाता है।

3. अगर वह बहुत ज्यादा नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं या फिर धूम्रपान करते हैं तो इस वजह से भी उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

4. यदि पुरुष ज्यादा बाहर का खाना खाते हैं तो इस वजह से भी उनका वीर्य पतला हो जाता है क्योंकि बाहर के खाने में कई सारे केमिकल मिले होते हैं साथ ही उसमें पोषक तत्व नहीं होते हैं जिस वजह से उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

5. यदि वो ज्यादा दवाइयों का सेवन करते है तो इस वजह से भी उनका वीर्य पतला हो जाता है।

6. वही अगर पुरुषों में शुक्राणु की कमी होगी तो भी वीर्य पतला हो जायेगा।

7. अगर पुरुषों को शीघ्रपतन रोग हो जाता है तो इस वजह से भी पुरुषों का वीर्य पतला निकलने लगता है।

8. वही अगर पुरुषों के हार्मोन में कुछ बदलाव होता है या वह असंतुलन हो जाते हैं तो इस वजह से भी उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ सकता है।

जल्दी वीर्य को गाढ़ा कैसे करें कुछ सावधानियां

virya ko gadha kaise kare kuch savdhani

यदि आप अपने वीर्य को गाढ़ा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए क्योंकि अगर आप अपने दिनचर्या में इन गलतियों को करते हैं तो इससे आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप क्या सावधानियां रख सकते हैं।

1. आपको कभी भी किसी चीज का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

2. अगर आप अपने वीर्य को गाढ़ा करना चाह रहे हैं तो आपको ज्यादा दवाइयों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, क्योंकि यह भी आपके शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं।

3. इसी के साथ आपको थकान से बचना चाहिए, क्योंकि अगर आपको ज्यादा थकान हो जाएगी तो इससे आपको चिड़चिड़ापन होगा और इस वजह से भी आपको यह समस्या झेलनी पड़ सकती है।

4. यदि आप अपने वीर्य को गाढ़ा करना चाह रहे हैं तो आपको मार्केट के प्रोडक्ट का यूज नहीं करना चाहिए।

5. आपको ज्यादा शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपके शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है और इस वजह से भी वीर्य पतला हो जाता है।

6. अगर पुरुषों की यह समस्या खत्म नहीं हो रही है तो उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

पतला वीर्य को जल्दी गाढ़ा करने के 13 घरेलू उपाय व तरीका

virya ko gadha karne ke gharelu upay

अब बात करते हैं यदि आप अपने वीर्य को गाढ़ा करना चाहते हैं तो आपको कुछ उपाय करने चाहिए, क्योंकि हमारे घर की रसोई में बहुत सारी ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपनी इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप वीर्य को गाढ़ा करने के लिए कौन से उपाय कर सकते हैं।

1. व्यायाम करें

अगर आप अपने वीर्य को गाढ़ा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको व्यायाम करना चाहिए क्योंकि कई सारे अध्ययनों से पता लगा है यदि आदमी व्यायाम करता है तो उसकी मांसपेशियां मजबूत होती है इसी के साथ शुक्राण भी ज्यादा बनते है।

जिस वजह से वीर्य गाढ़ा हो जाता है इसलिए आपको सुबह उठकर नियमित रूप से कुछ देर व्यायाम करना चाहिए, जिससे आपका शरीर मजबूत होगा और कुछ ही दिनों में आपका वीर्य गाढ़ा हो जायेगा।

2. बादाम का सेवन करें

यदि आपका वीर्य पतला है और आप उसे गाढ़ा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बादाम का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की अंदरूनी कमजोरी को दूर करता हैं इसके लिए आपको रात के समय तीन से चार बादाम को भिगो देना चाहिए।

और सुबह उठकर इन्हें दूध में पीसकर खा लेना चाहिए या फिर ऐसे ही पीसकर पी लेना चाहिए, ऐसा करने से आपके शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है और वीर्य गाढ़ा हो जाता है।

3.अश्वगंधा का सेवन करें

हमारे यहां पर अश्वगंधा पुरुषों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है अगर आपको किसी भी तरह की दिक्कत हो तो आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह शुक्राणु को बढ़ाने में करता है।

इसी के साथ यह यौन संबंधित बीमारियों को भी कम करता है अगर पुरुष इसे दूध में मिलाकर रात के समय सेवन करते हैं तो उन्हें काफी फायदा मिलता है और लगातार सेवन से उनका वीर्य गाढ़ा हो जाता है।

4. तनाव मुक्त रहे

यदि आप बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं तो इससे आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है इसीलिए आपको तनाव से दूर रहना चाहिए और इसके लिए आपको योगा व्यायाम की मदद लेनी चाहिए, आपको काम में भी बहुत ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए क्योंकि अगर आप तनाव लेते है।

तो आपके प्रजनन अंग सही से काम नहीं कर पाते हैं जिस वजह से आपका वीर्य पतला हो जाता है इसीलिए आपको कम से कम तनाव लेना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए, अगर आप ऐसा करेंगे तो देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होगा और आपका वीर्य गाढ़ा होने लगेगा।

5. सूरजमुखी और कद्दू के बीज

अगर पुरुष अपने वीर्य को गाढ़ा करना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें एक चौथाई कप सूरजमुखी और कद्दू के बीजों को मिलाकर खाना चाहिए, अगर वह अपनी डाइट में इन्हें शामिल करते है।

तो वह देखेंगे कुछ ही दिनों में उनके शरीर पर प्रभाव पड़ना शुरू हो जाएगा और उनका वीर्य गाढ़ा हो जाएगा क्योंकि यह पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं और इसी के साथ उनकी मांसपेशियों को भी मजबूत करते हैं।

6. एक्टीऑक्सीडेंट युक्त खाघ पदार्थों का सेवन

यदि पुरुषों का वीर्य पतला हो गया है तो उन्हें उसे गाढ़ा करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से कोशिकाओं को नष्ट करने वाले फ्री रेडिकल्स नष्ट हो जाते है।

वही जो पुरुष इन खाद्य पदार्थों का सेवन करते रहते है उन्हें वीर्य संबंधित परेशानियां कम होती है और इससे शुक्राणु भी बहुत तेज गति से बढ़ते हैं जिस वजह से उनका वीर्य गाढ़ा हो जाता है।

7. कैल्शियम और विडामिन डी लें

अगर पुरुष अपने वीर्य को गाढ़ा करना चाहते हैं तो उन्हें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह यौन संबंधित परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं इसी के साथ अगर आप इनका सेवन करते हैं तो इससे आपका वीर्य गाढ़ा हो जाता है।

क्योंकि यह प्रजनन की क्षमता को बढ़ाते हैं और इसी के साथ आपकी मांसपेशियों को भी मजबूत करते हैं जिस वजह से आपको यौन संबंधित परेशानियां नहीं होती हैं वहीं अगर आप इनका नियमित रूप से सेवन करते रहते हैं तो आपका वीर्य कुछ ही दिनों में गाढ़ा हो जाता है।

8. डार्क चॉकलेट का सेवन

यदि पुरुषों का वीर्य पतला है तो उन्हें डार्क चॉकलेट का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो वीर्य को गाढ़ा करने के साथ प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाते हैं अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आपको काफी फायदा मिलता है।

9. लहसुन का सेवन करें

क्या आपको पता है लहसुन पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है अगर पुरुषों का वीर्य पतला हो गया है तो उन्हें लहसुन का सेवन करना चाहिए, आप उसे सब्जी में डालकर या फिर उसे भूनकर भी खा सकते हैं यह आपके प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है इसी के साथ शुक्राणु में भी वृद्धि करता है।

जिससे आपका वीर्य गाढ़ा हो जाता है अगर आप इसका इस्तेमाल नियमित रूप से करते रहते हैं तो आपको वीर्य संबंधित परेशानियां नहीं होती हैं और आपका वीर्य गाढ़ा रहता है बस आपको गर्मियों में इसका सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि लहसुन बहुत ही गर्म होता है।

10. साबुत अनाज और दाल

अगर पुरुष अपने वीर्य को गाढ़ा करना चाहते है तो इसके लिए उन्हें साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए और दालों को भी भरपूर मात्रा में खाना चाहिए, क्योंकि इनमें कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट तत्व, विटामिन भरपूर मात्रा में पाये जाते है।

जो इनके लिए काफी फायदेमंद होते हैं अगर यह नियमित रूप से इनका सेवन करते हैं तो इनका शरीर अंदर से काफी मजबूत हो जाता है और इसी के साथ इनका वीर्य भी गाढ़ा हो जाता है।

11. मुलेठी का सेवन

यदि पुरुषों का वीर्य पतला हो गया है और वह इस वजह से बहुत ज्यादा परेशान है तो उन्हें मुलेठी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि मुलेठी में जिंसोसाइड नामक एक सक्रिय घटक पाया जाता है जो नाइट्रिक ऑक्‍साइड उत्पादन को उत्‍तेजित कर सकता है और यह शुक्राणु की कार्य क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

और इसी के साथ इससे वीर्य गाढ़ा हो जाता है अगर पुरुष इसे दूध में मिलाकर रात के समय सेवन करते हैं तो उन्हें काफी फायदा मिलता है इसीलिए जिन पुरुषों का वीर्य पतला है उन्हें रात में सोने से पहले एक चम्मच मुलेठी पाउडर को दूध में मिलाकर पीना चाहिए, इससे उन्हें कुछ ही दिनों में असर देखने को मिलेगा और उनका वीर्य गाढ़ा हो जाएगा।

12. मेथीदाना का उपयोग

जिन पुरुषों का वीर्य पतला है और वह उसे गाढ़ा करना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें मेथीदाना का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि मेथीदाना के बीज का अर्क टेस्‍टोस्‍टेरोन के स्‍तर को बढ़ाने में मदद करता है।

जोकि शुक्राणुओं की वृद्धि करता है अगर पुरुष इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो उन्हें काफी फायदा मिलता है और उनका वीर्य कुछ ही दिनों में गाढ़ा हो जाता है।

13. शिलाजीत का सेवन

शिलाजीत पुरुषों के लिए एक वरदान है और आयुर्वेद में इसकी मद्दद से पुरुषों की कई समस्या दूर की जाती है। अगर पुरुष अपने वीर्य को गाढ़ा करना चाहते है तो उन्हें शिलाजीत का सेवन करना चाहिए।

क्योंकि यह उन्हें सभी परेशानियों से छुटकारा दिलाती है अगर पुरुष इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो उनका वीर्य कुछ ही दिनों में गाढ़ा हो जाता है।

इनके भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था पतला वीर्य को गाड़ा करने के 13 घरेलू उपाय, हम आशा करते है की इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको अपने वीर्य को जल्दी गाड़ा कैसे करें इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

यदि आपको ये आर्टिकल हेल्पफुल लगी तो इसको शेयर जरूर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा पुरुषों को अपने वीर्य को जल्दी गाढ़ा करने का तरीका पता चल पाए।

इसके अलावा अगर आपको और कोई उपाय, तरीके व घरेलू नुस्खे पता है तो उनको कमेंट में हमें जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *