6+ स्वतंत्रता दिवस पर शानदार कविता | Independence Day Poem in Hindi

आज के इस लेख में हम आपके साथ कुछ बहुत ही शानदार और बेहतरीन स्वतंत्रता दिवस पर कविता शेयर करने वाले है. हमको पूरा विश्वास है की आपको ये सभी कवितायेँ पसंद आएगी| स्वतंत्रता दिवस के दिन हमको आजादी मिलती थी और ये दिन हर भारतीय के लिए बहुत ही बड़ा और ख़ुशी का दिन है|

तो दोस्तों बिना कोई वक्त गवाते हुए सीधे हम अपने पोस्ट को स्टार्ट करते है और पढ़ते है ये प्यारी प्यारी कवितायेँ|

6+ स्वतंत्रता दिवस पर शानदार कविताएं

Happy Independence Day poem in hindi

1. स्वतंत्रता दिवस पर कविता

15 अगस्त को मिली आजादी अंग्रेजों की गुलामी से
भारत की जंजीरों टूटी क्रूर दमनकरियो से
इस उपलक्ष्य में हम यह दिवस मनाया करते हैं
स्वतंत्रता अमर रहे यह नारा लगाया करते हैं।।

देशभक्ति का जुनून लेकर तिरंगा फहराया करते हैं
सैनिक सरहद पर दुश्मन को भगाया करते हैं
लहू से मिली आजादी का हम जश्न मनाया करते हैं
हम स्वतंत्रता दिवस का यह उत्सव मनाया करते हैं।।

जय हिंद भारत माता की हर जगह सुनाई जाती है
पूरे भारत में आजादी कि नयी सुबह हो जाती है
ढोल नगाड़े के संग भारत माता सज जाती है।।

फिर हम आजादी के परवाने देश में रंग जाते हैं
और अनेक संघर्षों की देशभक्ति गाथा बतलाते है
इसीलिए हम सब मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं
इस उपलक्ष में जोर से भारत माता का जयकारा लगाते हैं।।

2. स्वतंत्र भारत की निशानी

आओ तुम्हें सुनाए कहानी स्वतंत्रता संग्राम की
1857 में हुई क्रांति बलिदान की
हर योद्धा ने खून बहाया रण के मैदान में
तब जाकर मिली आजादी हम को हिंदुस्तान में।।

15 अगस्त को आजाद हुआ भारत हिंदुस्तान में
आजादी की अलख जगाई थी सबके दिलों जान में
तब जाकर भारत को आजादी मिली स्वतंत्रता संग्राम में।।

मां ने अपना बेटा भेजा था रण के मैदान में
तब जाकर हुआ तो सपना पूरा स्वतंत्र हिंदुस्तान में
इस उपलक्ष में हम 15 अगस्त मनाते हैं
गीत खुशी के आजादी में मतवाले हो कर गाते हैं।।

3. बच्चों की स्वतंत्रता दिवस पर कविता

हम ना भूलेंगे वह बलिदान कभी
ना भारत का वह मान कभी
स्वतंत्रता की आन में
मिट जाएंगे भारत की शान में।।

आजादी के गीत हम गाए
प्रेम भाईचारा को बढ़ाएं
इसीलिए हम प्यारे देशवासी
हिंदुस्तानी राष्ट्र कहलाए।।

जन गण मन गाए भाषण सुनाएं
जय हिंद के नारे भी लगाए
स्कूल जाकर तिरंगा फहराए
खुशियां बांटी और मिठाई खाएं।।

गुरुजनों का सम्मान करें
आजादी के लिए बलिदान करें
देश प्रेम की भावना का
दिलों में हम सब विकास करें।।

4. आजादी कैसे मिली

यूं ही ना मिली आजादी
वीरों ने सर कटाए हैं
मां की ममता लड़ी है रण के मैदानों में
इसीलिए आजादी पाई है भारत के संविधानो ने।।

उनका सब का बलिदान व्यर्थ न जाने पाए
भारत पर कोई आंच ना आने पाए
जो उठी नजर भारत की तरह
तो तलवारों का जोहर दिखलाएं।।

लड़ जाए भारत के लिए
आत्मरक्षा स्वाभिमान के लिए
तिरंगे के सम्मान के लिए
दिए जिन्होंने बलिदान
उनके स्वाभिमान सम्मान के लिए।।

आजादी का महत्व समझाएं
हम बच्चों को पाठ पढ़ाएं
स्वतंत्रता दिवस की मौके पर
देश प्रेम की बातें बताएं
वो हीं भारत का भविष्य
यह हम उनको समझाएं।।

5. बच्चों की स्वतंत्रता दिवस पर कविता

स्वतंत्रता दिवस आता है
खुशियां सारी लाता है
बच्चों के लिए यह
आजादी का महापर्व आता है।।

मन में देशभक्ति की
भावना लिए सब झूमते गाते हैं
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते
स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।।

बच्चे हैं भविष्य देश का
यह उनको सिखलाया है
स्वतंत्रता दिवस के दिन
आजादी का गोरवगान गाया जाता है।।

सब जाते है स्कूल
रंग बिरंगी ड्रेसो मै
तिरंगे को करते है सलाम
ऐसे है भारत के बच्चे महान।।

6. आजादी के लिए

आजादी के लिए कर गए सर मैदानों में
तब जाकर आई स्वतंत्रता भारत के आशियाने में
चलो हम करे इसको साकार
देकर राष्ट्र के अमूल्य उपहार।।

देशप्रेम की अलख जगाए
सबको भाईचारा सिखाए
आजादी का महत्व बताए।।

मिली है कैसे आजादी हमें
ये हम सबको बतलाए
ना करे देश से गद्दारी
गद्दारों के सर कटाए
आओ हम देश को बचाएं।।

राष्ट्र हित में नई लों जलाएं
एक नया संकल्प उठाएं
याद करके उन वीरों को
जिन्होंने अपना लहू बहाया
भारत का सम्मान बचाया
आजादी का महत्व सबको समझाया।।

7. देखो आया स्वतंत्रता दिवस

देखो आया स्वतंत्रता दिवस,
हर वर्ष ये आता है,
15 अगस्त को मनाया जाता है,
देश प्रेम का पर्व है यह,
हमारे राष्ट्र का गर्व है ये,
आजादी का मर्म समझाता,
देश प्रेम का जुनून जगाता,
उम्मीदों का नया सूरज दिखाता,
कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना से कहता,
ना डरे किसी से ना झुके किसी से,
आजादी के लिए मर मिटना सिखाता,
अधिकारों की रक्षा के लिए,
शस्त्र उठाना हमें सिखाता,
विदेशी आक्रमणकारियों के प्रति
मन में विद्वेष जगाता,
हर वर्ष आजादी का यह महापर्व आता,
15 अगस्त को इसे मनाया जाता।।

इनको भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था स्वतंत्रता दिवस पर कविता, हम उम्मीद करते है की आपको ये सभी कवितायेँ अच्छी लगी होगी अगर हां तो पोस्ट को १ लाइक जरुर करे और इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर भी अवश्य करे.

इसके अलावा आपको ये कविता किसी लगी वो भी हमको कमेंट में बताये, धन्येवाद दोस्तों|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *