देशभक्ति पर कविता | Desh Bhakti Poem in Hindi

नमरकर दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपके साथ देशभक्ति पर कविता शेयर करने जा रहे है और हम उम्मीद करते है की आपको हमारी लिखी हुए ये सभी कवितायेँ जरुर अच्छी लगेगी|

दोस्तों ये सभी कवितायेँ दिल को छु जाने वाली है और देशभक्ति के प्रेम के लिए आपको ये सभी कविता को पड़ना होगा. दोस्तों हम भारत में रहते है तो हमें भी देशभक्ति के बारे में पढना चाहिए. तो फिर चलिए दोस्तों पढ़ते है आज की कुछ बेहद अच्छी कवितायेँ.

देशभक्ति पर कविता

desh-bhakti-par-kavita

 

1. देश के लिए मर मिटना है

देश के लिए जो मर मिटे वही जांबाज होता है
जो खून आया वतन के काम वही इंसान होता है
जो मर जाए भारत मां की रक्षा में
वो वतन का रखवाला हिंदुस्तान की शान होता है
वही एक सैनिक का सम्मान होता है।।

खून खौल उठे दुश्मन के नाम से
तलवारें निकल जाए मयान से
जो रखे हमारी धरती पर नापाक कदम
सर कट जाए उसका इस हिंदुस्तान से।।

एक मां ने अपना लाल भेज दिया जंग के मैदान में
भारत माता की रक्षा और सम्मान में
अंजाम क्या होगा जंग का जाने बिना
जांबाज शेर भेज दिया जंग के मैदान में।।

वो रक्षा कर रहा था तिरंगे की देश की शान में
कदम ना रखने दिया दुश्मन को जमीं हिंदुस्तान में
गोली खा ली सीने पर तिरंगे की आन में
लहू से लिख गया जांबाज कहानी हिंदुस्तान में।।

2. आजादी के मतवाले

आजादी के मतवाले सीना तान चलते हैं
जंग के मैदान में शेर- ए हिंदुस्तान चलते हैं
दुश्मन कांपे इनकी गोली से
सर पर कफन बांध हिंदुस्तान के लाल चलते हैं।।

एक भिड़ जाए सो से,
ऐसे जांबाज वीर जवान चलते हैं
देशभक्ति की मिसाल लिए,
देशप्रेम का सम्मान चलते हैं।।

सीने में आग, कंधे पर गोला बारूद लिए चलते हैं
एक तिरंगे के पीछे देश प्रेम की आस लिए चलते हैं
फिक्र नहीं अपनी, जान हथेली पर लिए चलते हैं
मन में हौसला, दिल में जोश लिए चलते हैं

सो जाते है घरों में सब आराम से
135 करोड़ हिन्दुस्तानियों की रक्षा का मान लिए चलते है
रात हो या दिन हो, हथेली पर अपनी जान लिए चलते है
आजादी के मतवाले सीना तान चलते हैं।।

3. ए वतन

एक मां ने अपना लाल भेज दिया जंग के मैदान में
पत्नी ने अपना सुहाग भेज दिया उस रण के मैदान में
बहन ने अपनी राखी भेजी भाई के सम्मान में
मिट गया वो भाई, बेटा भारत की आन में।।

उससे पूछो उसके दिल पर क्या गुजरी होगी
जिस मां ने अपना दूध पिलाया दामन पर क्या गुजरी होगी
सर पर बांधे कफन, दिल में वो परिवार लिए लड़ा होगा
दुश्मन के सामने वह हिमगिरि सा खड़ा होगा।।

उसकी अर्थी आई होगी जब उसके गांव में
सिर झुक गया होगा सबका उसके सम्मान में
दे दिया जिसने बलिदान भारत माता की आन में
लहू से भर दी होगी मांग, विधवा पत्नी के सम्मान में।।

सुनी हुई मांग पत्नी की, मां का लाल चला गया
घर का वह बेटा भारत मां का सम्मान चला गया।।

4. जब जंग लड़ा था भारत

कारगिल युद्ध लड़ा था भारत माता के वीरों ने
दुश्मन को मार भगाया था जांबाज रणवीरो ने
देश प्रेम की झलक दिखाई भारत के वीर जवानों ने
चुन चुन कर मारा था दुश्मन को उनके ही तहखानों में।।

सर्जिकल स्ट्राइक की भारत के वीर जवानों ने
घर में घुसकर मारा था रण शेरों के हूंकारो ने
करते नमन हिंदुस्तानी भारत के वीर जवानों को
सम्मान में सर झुक जाता याद कर बलिदानों को।।

याद रखेगा भारत उनकी अमर शहादत बलिदानों को
शौर्य पराक्रम और भारत के अभिमानो को।।

6. भारत की शान तिरंगा है

मिट गए वीर तिरंगे की आन में
ऊंचा रहे सदा तिरंगा भारत के सम्मान में
हिमालय की तरह सुशोभित होता रहे हिंदुस्तान में।।

जन गण मन होता रहे हिंदू राज्य स्वराज में
झंडा ऊंचा रहे हमारा भारत की शान में
सम्मान करें हम सब इसका
गर्व करें अभिमान से।।

भारत मां का ना शीश झुके
कट जाए सर तलवार से
आजादी का मोल चुका है
हम सबका अपनी जान से।।

हिंद देश के वासी हम
लड़ जाएं सीना तान के
छलनी कर दे दुश्मन को
जब बात आए अपनी आन पर।।

7. आजादी का मतलब

आजादी का मतलब दुनिया को समझाना है
देशभक्ति की ज्वाला दुश्मन को दिखलाना है।।

सैनिक लड़ता सीमा पर,
देश के गद्दारों को मार भगाना है
जिनको कीमत नहीं आजादी की
उनको देश से बाहर भगाना है।।

एकता का पाठ पढ़ाना और सब को साथ लाना है
जज्बा रखो मर मिटने का यह सब को बतलाना है
सीमा पर जा नहीं सकते लड़ने, फिर भी देश को बचाना है
बात आए सम्मान की तो हर एक से लड़ जाना है।।

एक सूत्र में बांधने भारत को
भाईचारा सिखलाना है
देशप्रेम का पाठ प्रत्येक बच्चे को पढ़ाना है
जांबाजों की वीर गाथाएं सबको याद कराना है
हमको भी देश की आजादी में हिस्सेदारी निभाना है
गर्व करें हम भारत पर सम्मान हमें बचाना है।।

8. देशभक्ति झांसी की रानी पर कविता

अंग्रेजों को मार भगाया
मनु जिसका नाम था
झांसी की रानी थी वो
देशभक्ति जिसका काम था।।

कई लड़ी थी लड़ाईया
भारत को आजाद पर कराया था
जन्म लिया इस माटी में
मिट्टी का मोल चुकाया था।।

साथ मिला उसको प्रजा का
रणचंडी अवतार थी
तात्या टोपे सेनापति था
रक्त प्यासी तलवार थी।।

बचपन से खेली तलवारों से
तीर भालो और हथियारों से
घुड़सवारी में निपुण थी वो
लक्ष्मीबाई जिसका नाम था।।

खूब लड़ी अकेली वो
गोरो को मार भगाया था
दुश्मन के सीने पर चढ़कर
तांडव खूब मचाया था।।

सम्मान करो उस रानी का
वह झांसी की महारानी थी
देशभक्ति की पराकाष्ठा
राष्ट्रभक्त स्वाभिमानी थी।।

9. दुश्मन के सीने पर

दुश्मन के सीने पर चढ़कर
तांडव करके आना है
गोली बारूद के संग
भारत का मान बचाना है।।

भारत में की, घुसने की कोशिश
पांव काट के आना है
हिंदुस्तानी कमजोर नहीं
यह दुश्मन को बतलाना है।।

एयर स्ट्राइक के जैसे
घर में घुस के मारेंगे
पुलवामा ना होगा कभी
गोली सीने पर दागंगे।।

बहुत हुई शांति की भाषा
आग उगलकर आना है
डर जाए दुश्मन जिससे
हूकार वो भर के आना है।।

देश प्रेम की लो जलाकर
सीने पर गोली खाना है
हंसते हंसते मर जाएंगे
भारत मां को बचाना है।।

10. भारत मां के लाल

चढ़ गए जो फांसी पर
वह भगत सिंह, आजाद थे
हंसते-हंसते पहना फंदा
भारत मां के ऐसे लाल थे।।

हिला दिया अंग्रेजी हुकूमत को
शम्मा ए वतन के परवाने
नहीं डरे वह किसी से
भारत के वह वीर दीवाने।।

जेलों में भी डाल रहा
अत्याचार किए मारा भी गया
पर किंचित ना भयभीत हुए
भारत के वीर सपूत हुए।।

आजादी आखिर पा ही ली
संघर्षों की जीत हुई
बलिदान नहीं गया व्यर्थ
भारत मां की जीत हुई।।

11. आओ हम सलाम करें

आओ हम सलाम करें
उन वीरों को याद करें
संकल्प जिनके दृढ़ थे
इच्छा शक्ति का सम्मान करें।।

सो सके हम यहां रातों को
चैन की नींद मीठी यादों को
वह वहां खड़े रहे सर्दी में
अंधेरी रातों को।।

कभी धूप में जलता
कभी बारिश में गलता
परिवार नहीं है पास उसके फिर भी
भारत मां की रक्षा करता।।

खाने को उसका ध्यान नहीं
किसी चीज का भान नहीं
करनी है उसको देश की रक्षा
कर्तव्य पथ भारत की सुरक्षा
आओ हम सलाम करें
वीरों का सम्मान करें।।

12. हिंदुस्तान है दिल में

हर भारतवासी के दिल में हिंदुस्तान निराला है
उसका गौरव और शौर्य आत्मसम्मान निराला है
उसकी रक्षा करने को फौलादी जिगर मतवाला है।।

सीमा पर जाने को हर बालक मतवाला है
दुश्मन के खून का प्यासा वह भारत का रखवाला है
समय पड़ने पर जान भी दे दे भारत का वह लाला है
आत्म सम्मान की अभिव्यक्ति भारत का शौर्य निराला है।।

खून से लिख देगा वो आजादी की परिभाषा है
युवाओं का देश है ये राष्ट्र की अभिलाषा है
मौका आने पर भारत का हर बच्चा लड़ जाएगा
घर में घुस कर मारेगा उसको औकात दिखाएगा।।

भारत अब निश्चिंत रहें इन षड्यंत्री आभाओ से
शौर्य का दीप नहीं बुझता इन गीदड़ भभकी भाषाओं से
नफरत की सियासत बांटने वालों को पेला जाएगा
भारत की तरफ जो आंख उठी तो
दंगल अब खेला जाएगा।।

13. 15 अगस्त देशभक्ति कविता

15 अगस्त पर देशभक्ति का शौर्य हम दिखलाते है
जिन्होंने आजादी दी उनका दिवस मनाते हैं
आजादी के गीत है गाते,भाईचारे को बढ़ाते हैं।।

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का हम सम्मान बढ़ाते हैं
भारत की आन शौर्य का पराक्रम दिखलाते हैं
देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगे के रंग में रंग जाते हैं।।

संस्कृति की शिक्षा देते, टीचर भाषण सुनाते हैं
आजादी कैसे मिली, गौरव गान सुनाते हैं
सम्मान करो देश का देश भक्ति बतलाते हैं
भारत मां के बच्चे कविताएं लाख सुनाते हैं
देशभक्ति और आजादी का जश्न हम मानते है।।

14. आजादी की भाषा

आजादी की भाषा अब तुम सबको सिखलयांगे
वीर शिवाजी महाराणा की शौर्य गाथाएं गाएंगे
वीर भगत सिंह को पढ़गे, आजाद जयंती मनाएंगे
आजादी की शामों में अपना चिराग जलाएंगे।।

सम्मानित भारत है अपना
सैनिक शौर्य दिखाएंगे
आजादी के गीतों को
सारी उम्र गुनगुनाएंगे।।

प्राणों की आहुति देकर
अपना फर्ज निभाएंगे
देश विरोधी तत्वों को
भारत से बाहर भगाएंगे
देश प्रेम की चिंगारी
सबके मन में जलाएंगे।।

हम भारत की आन शान में
अपना लहू बहाएंगे
जांबाज लड़ेगा सीमा पर
छाती पर गोली खाएंगे।।

हम सब मिलकर कर्तव्यों का मोल चुकाएंगे…

15. 1857 की क्रांति आजादी मिल गई

सन 57 के बाद क्रांति हुई मतवाली थी
झांसी की रानी ऐसी लड़ी
क्रांतिकारी बलिदानी थी।।।

आक्रोश उमड़ पड़ा था भारत में
देश प्रेम की झांकी थी
साथ मिला था वीरों का
सबने की रखवाली थी
भारत मां की आन बचाने
निकली म्यान से तलवार थी।।

आखिर वह दिन आया जब
आजादी मिल पाई थी
अंग्रेजों की सत्ता हिली
मारकर लात भगाई थी।।

1947 को भूल ना पाएगा भारत
15 अगस्त को मिली आजादी
भूल ना पाएगा भारत
अमर शहीदों के बलिदानों की गाथा
को भूल ना पाएगा भारत
सन 57 की क्रांति को भूल ना पाएगा भारत।।

ये भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो मेरे प्यार मित्रों ये था देशभक्ति पर कवितायेँ, अगर आपको ये सभी कविता अच्छी लगी हो तो प्लीज इसको अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करना ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को देशभक्ति पर कविता पढ़ने को मिले.

आपको हमारी ये सभी कवितायेँ कैसी लगी इसके बारे में भी हमारे साथ कमेंट में अपने विचार जरुर शेयर करे. धन्येवाद दोस्तों