5+ हिंदी भाषा पर प्रसिद्ध कविताएं | Poem On Hindi Language

आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ हिंदी भाषा पर कविता शेयर करने वाले है जिसको पढ़कर आपको बहुत अच्छा लगेगा. आपको हर एक टॉपिक पर इंटरनेट पर कविता मिल जाएगी लेकिन हिंदी भाषा पर अच्छी कवितायेँ बहुत काम है.

हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसपर हमको गर्व होना चाहिए, लेकिन बहुत दुःख की बात है की आजकल के मॉडर्न जमाने में लोग अंग्रेगी भाषा बोलने पर गर्व महसूस करते है और ना की हिंदी बोलने पर.

चाहे कुछ भी हो जाये हमको अपने हिंदी भाषा का अपमान कभी भी नहीं करना चाहिए और इसकी शान को बरकरार रखने के लिए आज हम आपके साथ कुछ बेहतरीन हिंदी भाषा पर बहुत ही अच्छे और दिल को छु जाने वाले कविताएँ लिखे है जो आज इस आर्टिकल में हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है.

हम दिल से आशा करेंगे की आपको हमारे द्वारा लिखी हुई ये सभी पोयम्स जरुर पसंद आएगी. तो चलिए बिना कोई वक्त जाया करते हुए अपने इस लेख की शुरुवात करते है.

5+ हिंदी भाषा पर सुंदर और प्रसिद्ध कविताएं

hindi-bhasha-par-kavita

1. हिंदी है महान

हिंदी है हमारी राजभाषा, करना है इसका सम्मान
गर्व से कहो हिंदी हैं हम, हिंदुस्तान है हमारी पहचान।।

राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला, हिंदी से हमारी पहचान
हिंदुस्तान के वासी हैं हम, हिंदी हमारा मान सम्मान।।

हिंदी बोलें गर्व अनुभूति के साथ,
इससे मिलती राष्ट्र को पहचान
हिंदी भाषा है मृदुभाषा, बोलने में लगे महान।।

विश्व भर में बोली जाने वाली
सभी भाषाओं में है हिंदी महान
आओ हम सब मिलकर करें हिंदी को बारम्बार प्रणाम।।

बोलने में मत शरमाओ यह है हमारी पहचान
हिंदी है हम हिंद के वासी, वतन हमारा हिंदुस्तान
मीठी बोली, वेशभूषा और हिंदी है, हिंद की पहचान।।

2. हिंदी राजभाषा है

हिंदी राजभाषा है
हम सब की अभिलाषा है।।

हिंदी आन है अभिमान है
हम सब की पहचान हैं।।

हिंदी की बोली है अनमोल
हर पल बढ़ाती ज्ञान है।।

हिंदी का करो मान सम्मान
तभी बनेगी हम सब की पहचान।।

हिंदी है मीठी बोली
हम सबकी शान
इसीलिए है हिंदी से हम सब की पहचान।।

हिंदी में ही पढ़ेंगे लिखेंगे
भारत का हम नाम करेंगे ।।

अंधेरे में भी राह दिखाती
ज्ञान का ये दीपक जलाती।।

हिंदी हो सिरमौर
यह हम सब की अभिलाषा है।।

हिंदी से सदा बढ़ता रहे हमारा मान
फूले फले सदा हिंदी, हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा
यही है आशा, बस यही है आशा।।

हिंदी राजभाषा है
हम सब की अभिलाषा है।।

3. हिंदी का उद्भव

हिंदी का उदभव हुआ
कालांतर आर्य भाषाओं में
हिंदी से बना हिंदी शब्द
प्राचीनतम वैदिक भाषाओं में
हिंदी का इतिहास जुड़ा
संस्कृत भाषाओं में
हिंदी बन गई महान हिंदू राज्य भाषाओं में।।

कोमल सी इठलाती हिंदी
शब्दों में रची जाती है
वाक्यों में बोला जाता है
अलंकारों में सुनाई जाती है।।

कहानी हो कविता हो
हर शब्द में समा जाती है
कठिन शब्दों का भावार्थ
सरल शब्दों में बतलाती है।।

संस्कृति को अमर किया हर भारतवासी कहता है
भारतीयता की है पहचान हर हिंद का वासी कहता है।।

4. हिंदी भाषा पर कविता

जब जन्म हुआ हमारा
हमने सबसे पहले क्या बोला होगा
हिंदी भाषा में हमने मां शब्द बोला हुआ।।

इस भाषा में वह संगम है
वह प्यार का अभिनंदन है
अपनत्व झलकता है इससे
हर भाषा का ये संगम है।।

अपनी भाषा होती है हमारे साथ
वह भावों की अभिव्यक्ति में
बोलने में सरल, सुनने की शक्ति में
हर भाषा का सम्मान अलग
पर हिंदी का है मान अलग
बोली जाती सब देशों में
भारतीयता की पहचान सजग।।

यह भाषा नहीं है अभिव्यक्ति है
जन-जन की शक्ति है
गौरवशाली इतिहास है इसका
भारत माता की शक्ति है।।

5. हिंदी भाषी है हम कविता

अंधेरे में भी ज्ञान का दीपक चलाती
प्रकाश पुंज जगमग, अंधेरा मिटाती
ज्ञान की देती है रोशनी हमें
हिंदी करती है रोशन हमें।।

हिंदी में ही पढ़ते लिखते
हिंदी भाषा पर मान करते
हिंदी दिवस मना कर हम हिंदी का सम्मान करते।।

पूर्वोत्तर से लेकर पश्चिम तक हिंदी बोली जाती है
बृज,अवधी भाषा में भी उसकी झलक दिखाई दी जाती है।।

प्राचीन काल से चली आ रही हिंदी भाषी परंपरा
लोगों के दिलों को जोड़े रखती हिंदी भाषी परंपरा
गौरव की अनुभूति कराती हिंदी भाषी परंपरा।।

हिंदी का शब्दकोश विशाल
इसकी विशेषता है कमाल
हिंदी की कवियत्री मीराबाई
विद्यापति थे प्रथम गीतकार।।

इन्हें भी जरुर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था हिंदी भाषा पर कविता, हम उम्मीद करते है की आपको हमारी ये सभी पोएम जरूर पसंद आयी होगी| अगर आपको हमारी ये पोएम अच्छी लगी तो प्लीज इसको शेयर भी अवश्य करे क्यूंकि हम चाहते है की ज्यादा से ज्यादा लोगो के दिल में हिंदी भाषा के लिए प्रेम जीवित रहे.

ये हमारी जिम्मेदारी है की हम अपने हिंदी भाषा की शान को मरते दम तक कायम अवश्य रखेंगे चाहे जो हो जाये, इसके लिए आपका सहयोग होना बहुत ही ज्यादा जरुरी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *