आत्मा का रहस्य क्या है: 8 बातें जानकर रह जाएंगे हैरान

हर व्यक्ति के अंदर एक आत्मा निवास करती हैं अगर आत्मा शरीर में ना हो तो इंसान जिंदा ना रह सकें, इसी की वजह से उसका जीवन है पर फिर भी आज तक किसी को इसका रहस्य समझ में नहीं आया है क्योंकि आत्मा बहुत ही अच्छा रहस्यमयी होती है जिसे साधारण इंसान नही समझ सकते है।

वैसे गीता में इसके बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है कि आत्मा क्या है और यह कहां पर स्थित होती है अगर हम बात करें कि आत्मा क्या है तो यह कोई जीव नहीं है बल्कि यह एक दिव्य रूप में होती है जिस वजह से इसे हर कोई अपनी साधारण आंखों से देख नहीं सकता है।

और वैसे भी आज की दुनिया में सभी विज्ञान की ओर ज्यादा आकर्षित है जिस वजह से कोई भी इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देता है पर आज के समय में भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो आत्मा का रहस्य जानना चाहते हैं क्योंकि वह इसे समझना चाहते हैं कि आखिर यह किस तरह इंसान के शरीर में काम करती है।

और किस तरह इसकी वजह से इंसान जिंदा रह पाता है और आखिर हमारी मृत्यु के बाद आत्मा का क्या होता है और यह किस तरह इंसान के शरीर में प्रवेश करती है बहुत सारे ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब आज तक इंसान पता नहीं लगा पाया है पर अगर हम ग्रंथों की बात करें।

तो उनमें बताया गया है कि आत्मा कोई तत्व नहीं है, ना ही इसे जलाया जा सकता है ना ही इसे भिगोया जा सकता है जिसके अनुसार हम यह कह सकते हैं कि यह एक दिव्य रोशनी की भांति होती है जो हमारे शरीर में ईश्वर की इच्छा से प्रवेश करती है तो आज हम आपको बताएंगे, की आत्मा का रहस्य क्या है जिससे आपको पता लगेगा कि इसका रहस्य क्या होता है।

1) आत्मा शरीर में कहां निवास करती है?

aatma sharir me kaha rehti hai

यदि हम बात करें कि आत्मा शरीर में कहां वास करती है तो इसका स्थान हृदय में बताया गया है कि आत्मा हमारे हृदय में वास करती है और यह बात हमें ग्रंथों में पढ़ने को मिल जाएगी, क्योंकि जब महाभारत का युद्ध हो रहा था तब अर्जुन शस्त्र उठाना नहीं चाहते थे तब श्रीकृष्ण ने उन्हें गीता का उपदेश दिया था।

जिसमें उन्होंने आत्मा के बारे में वर्णन किया है उन्होंने कहा है कि आत्मा को कोई भी मार नहीं सकता है ना ही इसे कोई काट सकता है यह सब चीजों से परे होती है और हमारे हृदय में वास करती है जब इंसान की मृत्यु होती है तो यह हृदय से निकलकर जीवात्मा में मिल जाती है आत्मा के जीवात्मा से मिलने के कई सारे चरण होते हैं।

जिन्हें करने के बाद वह ईश्वर तक पहुंचती है और वहां पर ईश्वर उन्हें दूसरे शरीर में प्रवेश करा देता है और जब इंसान की मृत्यु होती है तो आत्मा कुछ देर के लिए वही अपने शरीर के पास रहती है और वह अपने शरीर में दोबारा प्रवेश करना चाहती है पर ऐसा हो नहीं सकता है क्योंकि जब एक बार शरीर से आत्मा निकल जायें तो उसे वापिस शरीर में प्रवेश कोई दिव्य शक्ति ही करा सकती है।

वह अपनी मर्जी से दोबारा कभी प्रवेश नहीं हो सकती है क्योंकि वह हृदय में वास करती है और यह बात आत्मा को पता नहीं होती है आत्मा सब चीजों के परे होती है उसे किसी भी बात का ज्ञान नहीं होता है ज्ञान तो मनुष्य के मस्तिक में होता है।

2) किस आकार की आत्मा होती है?

अगर हम इसके आकार की बात करें तो गरुड़ पुराण में आत्मा का आकार अंगूठा के बराबर बताया गया है और भी कई सारे ग्रंथ है जिसमें इसे अंगूठा के बराबर ही बताया गया है और भी कई सारे ग्रंथ है जिसमें इसका आकार हमें छोटा ही बताया गया है।

और हमने कई सारी ऐसी वीडियो देखी होगी जिसमें हमें आत्मा का रूप एक ज्योति की भांति दिखाया जाता है जिससे हम यह कह सकते हैं कि इसका आकार दीपक की ज्योति की भांति होता है और जब यह शरीर को छोड़ती है तो अपने इसी रूप में यह शरीर से निकल जाती है।

3) आत्मा का रहस्य क्या है?

aatma ka rahasya kya hai

अगर बात करें कि इसका क्या रहस्य है तो यह मनुष्य का जीवन होती है अगर शरीर में आत्मा का वास ना हो तो शरीर किसी काम का नहीं होता है उसकी मृत्यु हो जाती
है और इसी की वजह से मनुष्य सृष्टि को देख पाता है आत्मा को हम ना ही छू सकते हैं ना ही देख सकते हैं। .

क्योंकि इन्हें साधारण आंखों से नहीं देखा जा सकता है इन्हें देखने के लिए हमें शक्तियों की आवश्यकता पड़ती है जो आज के समय में किसी भी इंसान के पास नहीं है और अगर हम बात करें कि हम आत्मा को किस तरह मार सकते हैं तो इसे किसी भी तरह नहीं मारा जा सकता है।

क्योंकि यह ना ही कोई ठोस वस्तु है, ना ही कोई पदार्थ, जिस वजह से हम इसे मार नही सकते हैं ना ही काट सकते हैं यह हमारे लिए जीवन होती है अगर आत्मा ना हो तो हम भी जीवित ना रह सकें और गरुड़ पुराण में बताया गया है कि आत्मा मरने के बाद अपनी अगली यात्रा के लिए निकलती है यानी कि मरने के बाद भी इंसान की आत्मा की कई सारी यात्रा होती हैं।

जो आत्माएं सच्ची होती हैं यानी कि उन्होंने कोई भी बुरा काम नहीं किया होता है वह ईश्वर में जाकर विलीन हो जाती है उन्हें दोबारा जन्म नहीं लेना पड़ता है और जो बुरी आत्माएं होती हैं उन्हें कई सारी यात्रा करके कई सारी यातनायें सहनी पड़ती है और इसके बाद उन्हें दोबारा इस लोक में जन्म लेना पड़ता है।

और भी कई सारी बातें हमें गरुड़ पुराण में आत्मा के बारे में पढ़ने को मिल जाएंगी, जिससे आपको आत्मा का रहस्य पूरी तरीके से समझ आ जाएगा कि इसका रहस्य क्या है क्योंकि आत्मा का रहस्य समझना इतना आसान नहीं है इसके लिए हमें कई सारे ग्रंथ पढ़ने पड़ेगें तब जाकर हमें इसका रहस्य पता लगेगा।

4) विज्ञान की दृष्टि में आत्मा का क्या रहस्य है

यदि हम विज्ञान की बात करें तो विज्ञान अभी तक आत्मा का रहस्य सुलझाया नहीं पाया है उसने कई सारे एक्सपेरिमेंट किए हैं जिसमें उसने यह तो स्वीकारा है कि हां इंसान के अंदर आत्मा होती है और जब इंसान मरता है तो यह आत्मा उसके शरीर से निकल जाती है।

जिसके लिए उन्होंने एक अलग से एक्सपेरिमेंट किया था जिसमें उन्होंने मरने से पहले इंसान को मशीन पर रखा और जब उसकी मृत्यु हो गई तो उसके बाद उसे फिर से मशीन में रखा, जिससे उन्हें पता लगा कि इंसान का 6 ग्राम वजन कम हो गया है।

इससे हम यह कह सकते हैं कि आत्मा का भी वजन होता है यानी कि वह 6 ग्राम से कम या ज्यादा हो सकती है, पर अभी भी विज्ञान इस थ्योरी को सुलझाने में लगा हुआ है क्योंकि आत्मा बहुत ही रहस्यमयी है जिसे सुलझाने के लिए विज्ञान को काफी मेहनत करनी पड़ेगी तब जाकर वह इसे सुलझा पायेगें।

5) क्या होती है आत्मा?

पांच तत्वों से मिलकर जिस शरीर का निर्माण होता है और उसमें जो रहती है उसे आत्मा कहते हैं और आत्मा परमात्मा का ही अंश होता है और यह सभी बंधनों से मुक्त होती है इसे हम किसी भी बंधन में बांध नहीं सकते हैं जिस तरह इंसान रिश्ते नातों, मोह माया में बधां हुआ होता है।

पर मृत्यु के बाद आत्मा पूर्ण रुप से स्वतंत्र होती है वह किसी भी चीज में बंधकर नहीं रहती है क्योंकि परमात्मा सब के लिए अनंत है और वह एक रिश्ते में नहीं रहता है उसी तरह आत्मा भी कभी भी किसी की नहीं होती है वह बस एक शरीर को त्याग कर दूसरे शरीर में प्रवेश करती है।

जिस तरह हम पुराने कपड़े को उतारकर नए कपड़े पहनते हैं उसी तरह हमारी आत्मा भी करती है और जो आत्मा बहुत ही अच्छी होती है वह परमात्मा में ही विलीन हो जाती हैं और वह फिर कभी भी शरीर धारण नहीं करती हैं क्योंकि वह परमात्मा में मिल जाती है।

6) आत्मा को कैसे देखा जा सकता है?

aatma ko kaise dekha jata hai

यदि हम बात करें कि हम आत्मा को कैसे देख सकते हैं क्या इसे हम देख भी सकते हैं या नहीं, तो इसका सीधा सा उत्तर है हम आत्मा को नहीं देख सकते हैं क्योंकि आत्मा को देखने के लिए हमें दिव्यदृष्टि की जरूरत पड़ती है जो आज के समय में किसी के पास नहीं है।

हां हम आत्मा को बुला जरूर सकते है क्योंकि कई बार बहुत सारे तांत्रिक और लोग भी आत्मा को बुलाने का प्रयास करते हैं पर हमने कई सारी ऐसी वीडियो देखी हैं जिनमें आत्माओं को दिखाया जाता है पर क्या वाकई में आत्माओं को देखा जा सकता है या फिर वह वीडियो झूठी होती है।

क्योंकि जिस तरह हमें ग्रंथों में बताया गया है तो आत्मा को देखा नहीं जा सकता है क्योंकि वह कोई तत्व नहीं होती है बल्कि वह सिर्फ एक साया या फिर एक दिव्य रोशनी होती है जिसे हम देख नहीं सकते हैं तो इसका मतलब हमें जो वीडियो में दिखाया जाता है वह सिर्फ हमें बेवकूफ बनाने के लिए होता है।

7) आत्माओं को कैसे बुला सकते है?

अब बात करते हैं कि आत्मा को कैसे बुला सकते हैं तो इन्हें बुलाने के लिए बहुत सारी विधियां विचलित है जिनकी मदद से आप आत्माओं को बुला सकते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप आत्माओं को किस तरह बुला सकते हैं क्योंकि हर कोई चाहता है कि वह आत्मा को देखें और उससे दोस्ती करें।

क्योंकि आज के समय में बहुत से ऐसे लोग मौजूद है जिनपर ऐसा काम करने का भूत सवार होता है हम आत्मा को ओइजा बोर्ड, प्लेनचिट, शरीर में प्रवेश करवा के, तांत्रिक विधि द्वारा और भी कई सारी ऐसी विधि हैं जिनके द्वारा आत्मा को बुलाकर उनसे दोस्ती कर सकते हैं और इन सभी विधियों का उपयोग करके ही लोग आत्माओं को बुलाते हैं और उनसे दोस्ती करते हैं।

पर ऐसा करना बहुत बार खतरनाक साबित होता है क्योंकि आत्माएं बहुत प्रकार की होती है जो इंसानों को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं इसीलिए हमें ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए और वैसे भी अभी यह पूरी तरह से प्रमाणित नहीं हुआ है कि इन विधियों के द्वारा वास्तव में आपके पास आत्मा आ भी जाती है या नहीं, यह सब अभी लोगों की कल्पना मात्र है।

8) आत्मा और मन में सम्बध

अगर हम बात करें आत्मा और मन का क्या संबंध है तो आत्मा, मन का बहुत ही गहरा संबंध होता है कई बार आपने देखा होगा कुछ ऐसे लोग होते हैं जो अकेले में बातें करते हैं उन्हें अकेले में बातें करना अच्छा लगता है क्योंकि वह अपने अंतर्मन से संबंध बनाते हैं क्योंकि कई बार कई सारी परेशानियों का हल हमें इसी तरह मिल जाता है।

और ऐसा करके हमें काफी खुशी भी मिलती है और इससे हम अपनी आत्मा से भी संपर्क कर पाते हैं क्योंकि आत्मा को पाने या फिर देखने के लिए हमें अकेले में बैठकर ध्यान करना होता है तब जाकर हम ऐसा कर पाते हैं और हमें अपने मन पर पूरी तरह नियंत्रण करना होता है।

क्योंकि अगर हम अपने मन पर नियंत्रण नहीं कर सकते हैं तो हम कभी भी आत्मा को नहीं देख सकते हैं इसीलिए अगर आप आत्मा के बारे में अच्छी तरह से जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने मन को बिल्कुल शांत करके उसी विषय पर लगाना होता है तब जाकर आप आत्मा के बारे में जान पाते हैं।

इनको भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था आत्मा का रहस्य क्या है, हम आशा करते है की इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको आत्माओं के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर जरूर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को आत्माओं के रहस्य के बारे में पता चल पाए। इसके अलावा यदि आपको भी आत्माओं के बारे में और कोई अद्भुद जानकारी पता है तो उसको आप कमेंट में हमारे साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *