सोमवार व्रत के 18 नियम | Monday Fast Rules in Hindi

यह तो सभी को पता है कि सोमवार का दिन भगवान शिव को अर्पित किया गया है इस दिन सभी लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और उनसे अपनी मनोकामना पूरी करवाते हैं शिव शंकर बहुत ही दयालु है और वह हमेशा अपने भक्तों की इच्छाएं पूरी करते हैं और बहुत सारे लोग सोमवार का व्रत भी रहते हैं।

पर उनको इनके कुछ नियम पता नहीं होते हैं क्योंकि व्रत रखने के भी बहुत सारे नियम होते हैं अगर आप नियम से व्रत रहते हैं तो आपको सुखदायी फल मिलता है तो आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आप कौन कौन से नियम कर सकते हैं।

वैसे हमारे शास्त्रों में बहुत सारे चीजों को बताया गया है जिनके माध्यम से हम इस व्रत को कर सकते हैं पर क्या आपको पता है यह व्रत जितना सरल होता है उतने ही इसके नियम भी होते हैं आप चाहें तो इसे सरल तरीके से भी कर सकते हैं क्योंकि भोलेनाथ भक्तिभाव के भूखे होते हैं।

उन्होंने कहा है कि उनका व्रत किसी भी प्रकार किया जा सकता है उनकी पूजा किसी भी प्रकार कर सकते हैं पर यदि आप उनकी पूजा विधि पूर्वक करते हैं तो आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि यदि आप सोमवार का व्रत रखते हैं तो आपको कौन कौन से नियम अपनाने चाहिए।

सोमवार का व्रत क्यों रखा जाता है?

somvar ka vrat kyu rakha jata hai

अब हम बात करेंगे कि सोमवार का व्रत क्यों रखा जाता है तो इस दिन से भगवान शिव की आराधना की जाती है और उनसे अपनी इच्छाओं को कहा जाता है बहुत सारे लोग तो सोलह सोमवार या फिर सावन सोमवार का व्रत रखते हैं क्योंकि इससे उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है।

अगर आप सोमवार को शिवजी के साथ पार्वती की भी पूजा करते हैं तो इससे आपको काफी लाभ होता है यदि आपके जीवन में परेशानियां चल रही हो या फिर आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही हो तो आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

क्योंकि भोलेनाथ को बड़ा ही दयालु कहा गया है यह अपने भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं जिनकी वजह से सभी लोग इन्हीं को ज्यादा पूजते हैं आज हमारे देश में सबसे ज्यादा भोलेनाथ को ही पूजा जाता है और इनके बहुत बड़े बड़े मंदिर हमारे देश में बने हुए हैं।

सोमवार का व्रत रखते समय कुछ सावधानियां

somvar ka vrat rakhte samay savdhani

यदि आप सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए क्योंकि अगर आपसे कुछ गलतियां हो जाती हैं तो इससे आपका व्रत खंडित हो सकता है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कौन सी सावधानियां रख सकते हैं जिससे आपका सोमवार का व्रत पूरा हो जाएगा।

1. आपको इस दिन ज्यादा देर तक नहीं सोना चाहिए, बल्कि जल्दी उठ जाना चाहिए।

2. यदि आप व्रत रख रहें है तो आपको उस दिन लालच, क्रोध, आलस नही रखना चाहिए।

3. आपको सोमवार वाले दिन मांस मदिरा का सेवन नही करना चाहिए।

4. अगर आप व्रत रखते हैं तो आपको दिन के समय नहीं सोना चाहिए।

5. यदि आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आपको यह व्रत नहीं रखना चाहिए।

6. आपको शिवलिंग पर सिंदुर या रोली नहीं चढ़ानी चाहिए।

7. जो लोग बहुत ज्यादा कमजोर होते हैं उन्हें इस व्रत से परहेज करना चाहिए।

सोमवार व्रत के 18 नियम

somvar vrat ke niyam

अब हम आपको बताएंगे कि यदि आप सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आप कौन से नियम कर सकते हैं क्योंकि बहुत सारे नियम होते हैं जिनकी मदद से आप आसानी से इस व्रत को पूरा कर सकते हैं तो आज हम आपको बताएंगे उन नियमों के बारे में जिससे आपको पता लगेगा और आप अपने व्रत को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे।

1. आपको सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए और फिर स्नान करके नए कपड़े पहनने चाहिए।

2. इसके बाद आपको शिवजी की पूजा करनी चाहिए और व्रत का संकल्प लेना चाहिए, आप चाहे तो घर में या फिर मंदिर जाकर इनकी पूजा कर सकते हैं।

3. आपको शिवलिंग पर दूध, दही, शहद और फूलों को चढ़ाना चाहिए, अगर आप चमेली का फूल चढ़ाते हैं तो यह अधिक शुभ होता है।

4. आपको शिवजी के साथ माता पार्वती की भी जरूर पूजा करनी चाहिए, यह ज्यादा लाभकारी होता है।

5. इस दिन आपको तीनों पहर में से किसी एक ही पहर में फलाहार करना चाहिए और आपको इस दिन बार बार नहीं खाना चाहिए।

6. आपको शिवलिंग पर हमेशा चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

7. यदि आप सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आपको केतकी का फूल शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह वर्जित होता है।

8. आपको शिवलिंग की कभी भी पूरी परिक्रमा नहीं लगानी चाहिए, आपको जहां से दूध की धार बहती है वही से उल्टा लौट आना चाहिए इसी को एक परिक्रमा कहा जाता है।

9. आपको शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर चढ़ाना चाहिए क्योंकि आप इसी के माध्यम से सिर्फ भगवान को खुश कर सकते है।

10. अगर आप सोमवार को व्रत रहते हैं तो आपको शिवलिंग पर सात चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए आप चाहे तो सफेद रंग के सात फूल चढ़ा सकते हैं।

11. आपको शाम के समय संध्या आरती करने के बाद फलाहार कर लेना चाहिए।

12. यदि आपने व्रत रखा है तो आपको इस समय मीठी चीजों का ही सेवन करना चाहिए।

13. आपको इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए और सभी के साथ मधुरता से बोलना चाहिए।

14. आपको पूजा करते समय हल्के रंगों का चुनाव करना चाहिए, क्योंकि अगर आप गहरे रंग के कपड़े पहनते हैं तो यह आपके ऊपर बुरा प्रभाव डालते हैं।

15. यदि आपने सोमवार का व्रत रखा है तो आपको बार बार पानी नहीं पीना चाहिए।

16. अगर आप सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो आपको सोलह सोमवार या फिर 21 सोमवार रहना चाहिए, वैसे तो ज्यादातर लोग सोलह सोमवार का व्रत रखते हैं।

17. इस दिन आपको ब्रह्मचार्य का पालन करना चाहिए और अपनी इंद्रियों को काबू में रखना चाहिए।

18. बहुत सारे लोग इस दिन भांग का सेवन करते हैं जबकि आपको नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

इन्हें भी अवश्य देखे:

निष्कर्ष:

तो ये थे कुछ बहुत ही इम्पोर्टेन्ट सोमवार व्रत के नियम, हम आशा करते है की इस आर्टिकल को पूरा पढने के बाद आपको monday fast करने के रूल्स पता चल गए होंगे.

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को सोमवार का व्रत करने के नियम अच्छे से पता चल पाए.

इसके अलावा क्या आप भी सोमवार का व्रत रखते हो? यदि हां तो आप क्या नियम फॉलो करते हो उसके बारे में निचे कमेंट में अवश्य बताएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *