धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं?

धनतेरस के दिन हम लोग यही सोचते हैं कि हमें क्या लेना चाहिए या क्या नहीं, क्योंकि इस दिन चीजों को खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है, क्योंकि कहा जाता है कि अगर आप अपने घर पर सामान लाते हैं तो इससे आपके घर पर सुख संपत्ति बनी रहती है।

लेकिन कुछ ऐसे भी लोग है जिनको धनतेरस के दिन कुछ समझ में ही नहीं आता है की उनको क्या लेना चाहिए और क्या नहीं, क्यूंकि इस दिन मार्किट में इतनी ज्यादा भीड़ होती है की हम खुद ही कंफ्यूज हो जाते है।

इसीलिए लोग धूमधाम से धनतेरस मनाते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप इस पर क्या खरीद सकते हैं क्योंकि अगर आप कुछ गलत खरीद कर ले आते हैं तो इससे आपके घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इससे आपके घर की सुख शांति दूर हो जाती है।

इस वजह से आप काफी परेशान हो जाते हैं तो आज हम आपको बताएंगे, कि धनतेरस के दिन आपको क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं, जिससे आप अपने घर पर सुख संपत्ति ला पाएंगे और आपका घर खुशियों से भरा रहेगा।

धनतेरस पर सामान खरीदते समय कुछ सावधानियां

dhanteras ko shopping karte samay savdhani

यदि आप धनतेरस पर सामान खरीदने जा रहे हैं तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, जिनकी मदद से आप घर पर समृद्धि ला सकेंगे, जिससे आपके घर पर हमेशा सुखियां बनी रहेंगी , तो आज हम आपको बताएंगे, कि धनतेरस पर सामान खरीदते समय आप क्या सावधानियां रख सकते हैं।

1. इसके लिए आपको पुरानी चीजों को घर पर नहीं लाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से भी आपके परिवार पर बुरा असर पड़ता है।

2. अगर आप धनतेरस वाले दिन सामान खरीद रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि वह कहीं से भी टूटा फूटा ना हो।

3. इसके लिए आपको कभी भी बर्तनों का अपमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपके घर से लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं।

4. आपको बिना पूजा करके बर्तनों को उपयोग में नहीं लाना चाहिए, क्योंकि जब आप धनतेरस पर बर्तन खरीदते हैं तो उनकी पूजा करके ही आपको उनका उपयोग करना चाहिए।

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

dhanteras ke din kya kharidna chahiye

अगर आप धनतेरस पर सामान खरीदने जा रहे हैं पर आपको समझ में नहीं आ रहा है, कि आप क्या सामान खरीदें, तो इसके लिए आपको कुछ ऐसी चीजों को खरीदना चाहिए, जो आपके लिए शुभ हो, तो आज हम आपको बताएंगे।

कि आप धनतेरस पर कौन से सामान खरीद सकते हैं क्योंकि बहुत सारे सामान आपके लिए शुभ होते हैं जिन्हें खरीदने से आपके घर पर सुख शांति आती है, तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप कौन से सामान घर पर ला सकते हैं।

1. सोने का सामान

gold ka saman

अगर आप धनतेरस पर सामान खरीदने जा रहे हैं तो इसके लिए आपको सोने से बनी चीजें लानी चाहिए, आप चाहे तो अपने लिए गहने या फिर कुछ और चीज बनवा सकते हैं अगर आप धनतेरस पर कछुआ या फिर गणेश लक्ष्मी बनवाते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ होते हैं।

क्योंकि सोना बहुत ही शुभ होता है, जो आपके परिवार के लिए खुशियां लाता है अगर आपके पास सामर्थ नहीं है तो आप छोटा सा सिक्का ही ले सकते हैं, ऐसा करने से भी आपके परिवार पर कुबेर की कृपा होती है, आपको सामान लाने के बाद उनकी पूजा करनी चाहिए, जिससे वह आपको हमेशा अच्छा फल देगा।

2. तांबे का सामान खरीदें

tambe-ke-bartan

इसके लिए आपको तांबे का सामान खरीदना चाहिए, क्योंकि इसकी चीजें लाना भी शुभ होता है, तांबा भी हमारे शास्त्रों में बहुत ही शुभ बताया गया है, अगर आप इसकी अंगूठी या फिर बर्तन खरीद के लाते हैं तो यह आपके लिए काफी सुखदायक होता है।

आप चाहे तो तांबे का लोटा भी खरीद सकते हैं, क्योंकि इसमें पानी पीने से आपके सारे रोग दूर हो जाते हैं और यह धनतेरस पर खरीदने का सबसे अच्छा सामान भी होता है, वैसे भी यह अक्सर कर हमारे घरों में लोटो की जरूरत पड़ती है पर आपको इस बात ध्यान रखना चाहिए।

कि आप जिस भी चीज को खरीदें, वह असली तांबा हो, क्योंकि आजकल बाजार में बहुत से डुप्लीकेट चीजें भी आती हैं जिस वजह से आपको जब पूरी जानकारी हो, तभी आप तांबे से बनी चीजों को खरीद है, ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान की कृपा होती है और आपके घर पर सुख शांति बनी रहती है।

3. पीतल की चीजें लायें

peetal ka saman

आप चाहे तो धनतेरस पर पीतल की चीजें भी ला सकते हैं इन्हें भी लाना शुभ होता है, क्योंकि पीतल भी हमारे वेदों में शुभ बताया गया है अगर आप इससे बने बर्तन घर पर लाते हैं और उनकी पूजा करते हैं तो इससे आपके ऊपर कुबेर की कृपा होती है।

और आपके घर पर सुख समृद्धि बनी रहती है, हमें हमेशा ऐसी चीजें खरीदनी चाहिए जो हमारे लिए लाभदायक और उपयोगी हो, आप चाहें तो पीतल से बनें बर्तन खरीद सकते है या फिर और भी चीजें आती हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं, ऐसा करने से आपकी धनतेरस अच्छी बनती है।

4. चांदी का सामान लायें

chandi ka saman

अगर आप धनतेरस पर बाजार गए हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आप क्या खरीदें, तो इसके लिए आप चांदी से बनी चीजें भी खरीद सकते हैं यह भी आपके लिए शुभ होते हैं आप चाहें तो चांदी की अंगूठी ले सकते हैं क्योंकि आजकल के समय में बहुत सारे लोग चांदी की अंगूठी पहनते हैं।

और अगर आप चांदी की अंगूठी लेना चाहते हैं, तो धनतेरस आपके लिए बहुत ही शुभ दिन होता है इसी के साथ ही आप चांदी का सिक्का या फिर कछुआ, गणेश लक्ष्मी, नारियल आदि भी ले सकते हैं, यह भी बहुत ही शुभ होते हैं जो आपके ऊपर अच्छा प्रभाव डालते हैं अगर आप चांदी से बना सामान लेते हैं, तो इससे आपके परिवार शुभ प्रभाव पड़ता है।

5. झाडू लायें

jhadu kharide

यदि आप धनतेरस पर नयी झाड़ू लाते हैं तो यह भी आपके लिए बहुत शुभ होता है क्योंकि झाडू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसीलिए कहा जाता है कि धनतेरस पर झाड़ू लाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

क्योंकि बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं होती है जिस वजह से वह लोग अपने घर पर झाड़ू ले आते हैं आप चाहे तो कैसी भी झाडू ला सकते हैं, यह आपको शुभ फल देती है।

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

dhanteras ke din kya nahi kharidna chahiye

यदि आप धनतेरस पर सामान खरीदने जा रहे हैं तो आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए, कि आप क्या नहीं खरीदें, तो आज हम आपको बताएंगे कि आपको धनतेरस वाले दिन इन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए, जिससे आपके घर पर बरकत नहीं होती है।

1. कांच की चीजें ना लें

अगर आप धनतेरस पर सामान लेने जा रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि आप कांच से बनी चीजें ना लें, क्योंकि यह बहुत ही अशुभ होती है जो थोड़े से ही धक्के में टूट जाती है।

इसीलिए आपको इस बात का ध्यान रखना है, कि आप इससे बनी चीजें ना लें, आप इन चीजों को किसी दूसरे अवसर पर ले सकते हैं पर आपको धनतेरस पर इन चीजों को नहीं लेना चाहिए।

2. लोहे का सामान ना खरीदें

धनतेरस वाले दिन लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि लोहा शनि का प्रतीक माना जाता है और धनतेरस बहुत ही शुभ होती है इसीलिए आपको इस बात का ध्यान रखना है, कि आप इस दिन लोहे से बनी कोई भी चीजें ना लें, ना ही घर पर लेकर आयें।

क्योंकि यह भी अशुभ मानी जाती है आपको हमेशा धनतेरस पर पीतल और तांबे की चीजें ही लानी चाहिए, अगर आप लोग घर पर लोहा लाते हैं तो इससे आपके घर पर बुरा असर पड़ता है और आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिस वजह से आपके घर पर परेशानियां आती रहती हैं।

3. प्लास्टिक की चीजें ना लायें

आपको धनतेरस वाले दिन प्लास्टिक का सामान नहीं लाना चाहिए, क्योंकि प्लास्टिक बहुत ही अशुभ होती है आपको ऐसे सामान किसी दूसरे अवसर पर लाने चाहिए, आप अगर घर पर प्लास्टिक लाते हैं।

तो इससे आपके घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है इसीलिए आपको इस बात का ध्यान रखना है, कि आप धनतेरस वाले दिन प्लास्टिक का सामान ना खरीदें, क्योंकि बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जो इससे बना सामान ले आते हैं।

4. बांस को घर पर ना लायें

आपको कभी भी धनतेरस वाले दिन बांस की चीजों को नहीं लाना चाहिए, क्योंकि बांस भी बहुत अशुभ होता है क्योंकि इसे अर्थी में लगाया जाता है जिस वजह से इसे धनतेरस वाले दिन लाना अशुभ माना जाता है।

अगर आप धनतेरस वाले दिन बांस से बनी चीजों को लाते हैं तो इससे आपके परिवार के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है, और आपके साथ बुरा होने लगता है इसीलिए आपको इस बात का ध्यान रखना है, कि आप धनतेरस वाले दिन बांस से बनी चीजें ना खरीदें।

5. कबाड़ा या पुरानी चीजें ना लायें

धनतेरस बहुत ही शुभ त्योहार होता है और इस दिन सभी लोग नई नई चीजें लाते हैं इसीलिए आपको इस बात का ध्यान रखना है, कि आप धनतेरस वाले दिन कोई भी पुराना सामान खरीदकर ना लायें, खासतौर पर कोई भी कबाड़ा।

क्योंकि अगर आप अपने घर पर कबाड़ा ले जाते हैं तो इससे आपके घर की सारी सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करा देती है इसीलिए आपको इस बात का ध्यान रखना है, कि आप धनतेरस पर हमेशा नई चीजें ही लायें।

इन्हे भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था धनतेरस के दिन हमको क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं, हम आशा करते है की इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको धनतेरस के दिन किस चीज को खरीदना शुभ होता है और किन चीजों को आपको इस दिन नहीं खरीदना चाहिए इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

अगर आपको ये आर्टिकल हेल्पफुल लगी हो तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को धनतेरस के दिन पर केवल शुभ चीजों की शॉपिंग करने के बारे में सही जानकारी मिल पाए.

इसके अलावा आप हर साल धनतेरस के दिन मार्किट से क्या खरीदते हो, और आपके हिसाब से क्या हमको लेना चाहिए और क्या नहीं अपनी राइ हमारे साथ निचे कमेंट में जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *