नवरात्रि की पूजा कैसे करें (विधि) | नवरात्रि की पूजा करने का सही तरीका

नवरात्रि शुरू होते ही लोगों के मन में सवाल उठने लगते हैं कि उन्हें नवरात्रों में कैसे पूजा करनी चाहिए, क्योंकि नवरात्रों में हमें नौ देवियों की पूजा करनी होती है और हर दिन अलग-अलग देवियों की पूजा की जाती है यदि आप से पूजा में कोई भी गलती हो जाती है।

तो इससे आपसे देवियां रूठ जाती हैं वैसे तो देवियों की पूजा भी अलग-अलग विधि के द्वारा की जाती है क्योंकि नौ देवियों में सभी देवियों की पूजा की विधि अलग होती है इसीलिए आपको नवरात्रि की पूजा पूरी विधि पूर्वक करनी चाहिए, जिससे आप पर देवी मां की कृपा हो जायेगी।

वैसे तो नवरात्रि साल में दो बार आती हैं पर नवरात्रि आते ही लोगों के मन में बहुत सारे सवाल के साथ बहुत सारी इच्छाएं भी जागृत होती है कि वह देवी मां को प्रसन्न करेंगे और उनसे अपनी सारी इच्छाएं पूरी करवाएंगे, क्योंकि देवी मां आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी कर देती हैं।

पर यदि आप उनकी अच्छी तरीके से पूजा नहीं करते हैं तो इससे आपकी मनोकामना पूरी नहीं हो पाती है जिस वजह से आपको निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप नवरात्रि में पूजा कैसे कर सकते हैं जिससे आप देवी मां को प्रसन्न कर पाएंगे और अपनी सारी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे।

नवरात्रि पूजा साम्रगी लिस्ट

Navratri puja samagri list

यदि हम बात करें कि नवरात्रों में हमें कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ती है तो आज हम आपको बताएंगे कि आपको नवरात्रों में कौन कौन सी चीजों की जरूरत पड़ती है जिनसे आप देवी मां की पूजा करके उन्हें खुश कर सकते हैं और आपकी नवरात्रि की पूजा अच्छी तरीके से पूरी हो जाती है।

  1. नारियल
  2. कुमकुम , रोली
  3. बताशा
  4. प्रसाद
  5. कपूर
  6. लौंग
  7. घी का दीपक
  8. लाल चुनरी
  9. लाल फूल
  10. गंगाजल
  11. धूपबत्ती या अगरबत्ती
  12. चावल
  13. लोबान
  14. हवन कुंड
  15. आम की लकड़ी
  16. हवन की साम्रगी
  17. सुपारी
  18. जौ

नवरात्रि की पूजा करते समय कुछ सावधानियां

navratri puja karte samay savdhani

अगर हम बात करें कि नवरात्रि की पूजा करते समय आपको कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए, तो ऐसी बहुत सारी सावधानियां होती हैं जो आपको नवरात्रि की पूजा में रखनी चाहिए, जिससे आपकी नवरात्रि की पूजा आराम से पूरी हो जाती है।

1. यदि आप नवरात्रि की पूजा कर रहे हैं तो इससे पहले आपको अपने घर की अच्छी तरीके से साफ सफाई कर लेनी चाहिए, क्योंकि यदि आपका घर गंदा रहता है तो आपकी पूजा सफल नहीं मानी जाती है।

2. आपको नवरात्रि की पूजा में नीले और सफेद फूलों का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि मां को गुलाबी और लाल फूल पसंद है।

3. अगर आप नवरात्रि में पूजा का सामान ले रहे हैं तो आपको पूजा का सामान साबुत ही लेना चाहिए, उसमें कोई भी चीज खंडित ना हो, ना ही आपको देवी मां पर खंडित चीजों को चढ़ाना चाहिए।

4. आपको नवरात्रि में ज्यादा देर तक नहीं सोना चाहिए, बल्कि सुबह उठकर ही आपको स्नान करके देवी मां की पूजा कर लेनी चाहिए।

5. आपको नवरात्रों में पूजा करते समय काले वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए, क्योंकि यह अशुभ होता है।

नवरात्रि की पूजा कैसे करें (विधि व तरीका)

Navratri ki puja kaise kare

यदि आप नवरात्रों में पूजा कर रहे हैं तो आपको उसकी पूरी विधि पता होनी चाहिए जिससे आप नवरात्रों में देवी मां की अच्छी तरीके से पूजा कर पाएंगे, तो आज हम आपको बताएंगे कि आप नवरात्रि में कैसे देवी मां को प्रसन्न कर सकते हैं।

1. जल्दी उठें

नवरात्रों में जल्दी उठ जाना चाहिए और सुबह उठकर नहा धोकर तैयार हो जाना चाहिए, क्योंकि नवरात्रि में देवी मां की पूजा सुबह के मुहूर्त में करना शुभ होता है इसीलिए आपको सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए और फिर नहा धोकर तैयार हो जाना चाहिए।

2. नौ देवियों की स्थापना करें

इसके बाद आपको नवरात्रि के पहले दिन घर की अच्छी तरीके से साफ सफाई करके एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर नौ देवियों की स्थापना करनी चाहिए, आप एक ऐसी फोटो भी ले सकते हैं।

जिसमें नौ देवी एक साथ हो, क्योंकि यदि आप इस तरह देवी मां की पूजा करते हैं तो नौ देवियां आपसे खुश हो जाती है इसीलिए आपको नौ देवियों की स्थापना करनी चाहिए।

3. पूजा की थाली सजायें

देवी मां की स्थापना करने के बाद आपको पूजा की थाली सजानी चाहिए और सारी सामग्री को एक थाली में अच्छी तरीके से करके रख लेना चाहिए, जिससे आपको किसी चीज के लिए बार-बार उठना ना पड़े।

और आपकी पूजा एक बार में ही अच्छी तरीके से पूरी हो जाएं, आपको थाली में चावल, रोली, प्रसाद, गंगाजल, दीपक आदि इन चीजों को रखना चाहिए और देवी मां की पूजा शुरु कर देनी चाहिए।

4. हवन करें

यदि आपने देवी मां की स्थापना की है तो आपको 9 दिन तक हवन करना चाहिए, क्योंकि देवी मां को रोजाना आहुति चढ़ाई जाती है जिसमें आप देवी मां को लौंग और सुपारी की बलि देते है यदि आप इस तरह देवी मां की पूजा करते हैं।

तो इससे देवी मां आपसे खुश हो जाती हैं हवन करने के बाद आपको देवी मां पर प्रसाद, फूल इन चीजों को चढ़ाना चाहिए और अच्छी तरीके से देवी मां की पूजा करनी चाहिए और फिर देवी मां के चरणों पर नारियल को फोड़कर उनकी आरती उतारनी चाहिए।

5. जौ को बोयें

इसके बाद जहां पर आपने देवी माता की स्थापना की हो, वहीं पर आपको मिट्टी में जौ बो देना चाहिए, क्योंकि नवरात्रों में जौ को बोया जाता है इसके बाद जब नवरात्रि खत्म हो जायें, तो आप उन जौ को पानी में बहा दें।

इससे आपकी पूजा पूरी मानी जाती है यदि आप जौ नहीं बोते हैं तो इससे आपकी पूजा अधूरी मानी जाती है इसीलिए आपको नवरात्रि में जौ जरूर बोने चाहिए।

6. भजन कीर्तन करें

आपको नवरात्रि में 9 दिन तक भजन कीर्तन करने चाहिए क्योंकि 9 दिन तक देवी मां पृथ्वी पर ही विराजमान रहती हैं और यदि आप देवी मां की स्थापना कर रहे हैं और उनकी पूजा करते हैं तो आपको 9 दिन तक देवी मां का भजन करना चाहिए और उनकी आराधना करनी चाहिए।

आपको इन 9 दिनों में किसी के बारे में भी बुरा नहीं सोचना चाहिए, ना ही किसी का बुरा करना चाहिए यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे देवी मां आप पर क्रोधित हो जाती है इसीलिए आपको देवी मां का ध्यान करना चाहिए और उनके भजन कीर्तन गाने चाहिए जिससे वह आपसे खुश हो जाती हैं।

7. शाम को आरती जरूर करें

नवरात्रि के समय देवी मां की शाम को आरती जरूर करनी चाहिए, क्योंकि देवी मां की सुबह शाम दोनों समय पूजा की जाती है जैसे ही शाम हो जाएं आपको देवी मां की आरती उतारनी चाहिए।

और आरती उतारने के बाद आपको प्रसाद को बच्चियों और गरीबों में बांट देना चाहिए, यदि आप ऐसा करते हैं तो देवी मां आपसे खुश हो जाती हैं और वह आपकी सारी मनोकामना पूरी कर देती हैं इसीलिए आपको 9 दिनों तक रोजाना शाम के समय आरती करनी चाहिए।

इनको भी जरुर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो मित्रों ये था नवरात्रि की पूजा कैसे करें, हम आशा करते है की इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको नवरात्रि की पूजा करने की विधि पता चल गयी होगी.

यदि आपको हमारी पोस्ट हेल्पफुल लगी तो प्लीज इसको शेयर जरुर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को नवरात्रि की पूजा करने का सही तरीका पता चल पाए.

इसके अलावा क्या आप भी नवरात्रि की पूजा करते हो? और आपकी विधि क्या होती है इसके बारे में निचे कमेंट में जरुर बताएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *