गोवर्धन पूजा कैसे करें संपूर्ण विधि | गोवर्धन पूजा करने का सही तरीका

हमारे हिंदू समाज में गोवर्धन की पूजा बहुत की मान्यता के साथ की जाती है, क्योंकि गोवर्धन महाराज हमारे लिए बहुत ही पवित्र हैं यह वही है जिन्हें श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर उठाकर सभी को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाया था, इनकी पूजा दिवाली के दूसरे दिन की जाती है।

सभी लोग सुबह उठकर इनको बनाते हैं और इनकी पूजा करते हैं वैसे तो विधान है, कि इन्हें छप्पन भोग लगाए जाते हैं पर आज के समय में लोग इतना कर नहीं पाते हैं क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में आज सभी की आस्था कम होती जा रही है, क्योंकि कोई भी इन सारे कामों को नहीं करना चाहता है।

और जो कोई करते है, वह जल्दबाजी में करते हैं, क्योंकि उन्हें विधि ही नहीं पता होती है, तो आज हम आपको बताएंगे, कि यदि आप गोवर्धन की पूजा करना चाहते हैं तो कैसे करें, क्योंकि यह पूजा हमारे समाज में बहुत पुराने समय से होती जा रही है, और यदि आप इसे विधि पूर्वक करते हैं।

तो इससे आपकी जीवन में खुशियां आती हैं, और सुख समृद्धि बनी रहती है साथ ही आपके ऊपर गोवर्धन महाराज की कृपा होती है, जो आपको सारे सुख प्रदान करते हैं तो आज हम आपको बताएंगे, कि यदि आप गोवर्धन पूजा करना चाहते हैं तो किस प्रकार कर सकते हैं, जिससे आपको भी गोवर्धन की कृपा प्राप्त होगी।

गोवर्धन की पूजा करते समय कुछ सावधानियां

govardhan puja karte samay savdhani

अगर आप गोवर्धन की पूजा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, क्योंकि अगर आप कुछ गलतियां कर जाते हैं, तो इससे आपके ऊपर गोवर्धन महाराज की कृपा नहीं होती है तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप कौन सी सावधानियां रख सकते हैं।

1. यदि आपने अपने घर पर गोवर्धन विराजे हैं तो इसके लिए आपको अपने घर पर मांस मदिर का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे यह रुष्ट हो जाते हैं।

2. आपको बिना नहाए धोएं इनकी पूजा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से भी गोवर्धन आप पर क्रोधित हो जाते हैं।

3. इसके लिए आपको इन दिनों काले नीले रंग के कपड़े नहीं पहने चाहिए, क्योंकि यह अशुभ कार्यों में प्रयोग किए जाते हैं।

4. आपको कभी भी इनकी पूजा करना नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से भी यह आप से रुष्ट हो जाते हैं।

5. अगर आपने अपने घर पर गोवर्धन विराजे हैं तो इसके लिए आपको अपने घर पर क्लेश नहीं करना चाहिए, ना ही बड़े बूढ़ों का अपमान करना चाहिए।

6. आपको गोवर्धन को ऐसी जगह पर विराजना चाहिए, जहां पर गंदगी ना हो।

7. इसके लिए आपको कभी भी दूषित गोबर का उपयोग नहीं करना चाहिए, ना ही गंदगी वाला गोबर लेना चाहिए, आपको हमेशा अच्छा गोबर ही लेना चाहिए, इन्हें बनाने के लिए।

8. आपको कभी भी गोवर्धन महाराज का अपमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर पर इनकी कृपा नहीं होती हैं।

गोवर्धन की पूजा कैसे करें विधि व सही तरीका

govardhan puja kaise kare vidhi

यदि आप गोवर्धन की पूजा करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप इनकी पूजा किस तरह कर सकते हैं जिनकी मदद से आप विधि पूर्वक इनकी पूजा कर पाएंगे और इन्हें प्रसन्न कर पाएंगे।

1. सूर्योदय से पहले उठें

इसके लिए आपको उस दिन जल्दी उठ जाना चाहिए, यानी कि दिवाली के अगले दिन आपको सूर्योदय से पहले उठकर नहा धोकर तैयार हो जाना चाहिए, क्योंकि इनकी पूजा सूर्यदेव से पहले की जाती है।

बहुत सी जगह पर तो इनकी पूजा सूरज निकलने से पहले कर दी जाती है, इसीलिए आपको सूरज निकलने से पहले उठ जाना चाहिए और नहा धोकर तैयार हो जाना चाहिए।

2. गोवर्धन महाराज की स्थापना करें

इसके बाद आप जहां भी गोवर्धन की स्थापना करना चाहते हैं, वहां का स्थान साफ कर लेना चाहिए और फिर इसके बाद आपको गोबर की मदद से वहां पर गोवर्धन महाराज को बनाना चाहिए, इसमें आप तरह तरह की आकृति बना सकते हैं, और आपको गोवर्धन की नाभि को थोड़ा बड़ा बनाना चाहिए, क्योंकि इसी में रोजाना सुबह शाम दीपक जलाया जाता है।

आपको इनकी स्थापना बहुत धूमधाम से करनी चाहिए, आप चाहे तो इनका आकार बड़ा भी कर सकते हैं या फिर आप अपने अनुसार इनका आकार छोटा भी कर सकते हैं पर कहते हैं कि आप जितनी ज्यादा इनकी सेवा करते हैं, उतना ही आपको फल मिलता है, और इनकी आपके ऊपर कृपा बनी रहती है।

3. भोग लगायें और आरती करें

इसके बाद आपको गोवर्धन महाराज को भोग लगाना चाहिए, आपको इनके लिए पकवान बनाने चाहिए और फिर इनका भोग लगाना चाहिए, आपको खाना बनाने के बाद सबसे पहले इन्हीं को भोग लगाना चाहिए, क्योंकि इससे यह आप पर हमेशा प्रसन्न रहते हैं वैसे तो इन्हें छप्पन भोग लगाया जाता है।

पर आजकल ऐसा होना नामुमकिन हो गया है इसी वजह से आप लोग इन्हें सादा भोग भी लगा सकते हैं, इसके बाद आपको इनकी आरती उतारनी चाहिए और फिर आपको दीपक जलाकर रख देना चाहिए, ऐसा करने से गोवर्धन की पूजा पूरी हो जाती है पर आपको रोजाना दीपक जलाना चाहिए।

4. शाम को दीपक जलायें

सुबह की पूजा करने के बाद आपको शाम को भी दीपक जलाना चाहिए, क्योंकि कहते हैं अगर आप इनके घर पर अंधेरा नहीं रखते हैं तो गोवर्धन महाराज आपके घर पर भी अंधेरा नहीं होने देते हैं, और वह हमेशा अपनी कृपा आप पर बनायें रखते हैं।

इसीलिए आपको रोजाना सुबह शाम इनके पास दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से इनकी कृपा आपके ऊपर रहती है और आपको इन्हें रोजाना खाना भी खिलाना चाहिए, इससे यह हमेशा खुश रहते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं जिससे आपके घर पर हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

5. भजन कीतर्न करें

रोजाना इनके पास भजन कीर्तन करना चाहिए, और हमेशा आनंदमय समां बनाकर रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती हैं और गोवर्धन महाराज आपके घर पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं रखते हैं, क्योंकि जितने दिन तक गोवर्धन महाराज आकर आपके घर पर रहते हैं।

उतने दिन तक आपके घर पर कोई भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आ पाती है, इसीलिए आपको सुबह शाम इनका भजन कीर्तन करना चाहिए और इनकी धूमधाम से पूजा करनी चाहिए, जिससे यह अपना आशीर्वाद हमेशा आप पर बनाकर रखेंगे और आपके घर को खुशियों से भर देंगे।

निष्कर्ष:

तो ये था गोवर्धन पूजा कैसे करें संपूर्ण विधि, हम आशा करते है की इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको गोवर्धन पूजा करने का सही तरीका पता चल गया होगा.

यदि आपको ये लेख पसंद आयी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को ये पता चल पाए की गोवर्धन पूजा कैसे करें. इसके अलावा आप किस तरह से गोवर्धन पूजा करते है उसकी विधि आप हमारे साथ कमेंट में जरुर शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *