धनतेरस की पूजा कैसे करें (विधि) | धनतेरस की पूजा करने का सही तरीका

अगर हम धनतेरस की बात करें, तो धनतेरस दिवाली के दो दिन पहले मनाई जाती है पहले धनतेरस आती है इसके बाद बड़ी दिवाली और फिर छोटी दिवाली, धनतेरस को सभी लोग अपने घर पर बहुत सारी चीजों को लाते हैं।

क्योंकि कहा जाता है धनतेरस से ही लक्ष्मी मां आपके घर में प्रवेश कर जाती हैं और धनतेरस पर कुबेर और धनवंतरि की पूजा की जाती है यदि आप धनतेरस पर अच्छी तरह से पूजा करते हैं तो आपका घर हमेशा सुख – संपत्ति से भरा रहता है।

इसीलिए आपको धनतेरस पर अच्छी तरीके से पूजा करनी चाहिए और इनको प्रसन्न करना चाहिए, जिससे लक्ष्मी मां भी अपनी कृपा हमेशा आप पर बनाएं रखेगी और आपके घर को खुशियों से भर देंगी, पर यदि आप धनतेरस पर सही से पूजा नहीं करते हैं।

तो इससे आपके घर में क्लेश या फिर दूसरी परेशानियां आ सकती हैं इसीलिए आपको धनतेरस की पूजा करने की विधि पता होनी चाहिए, जिससे आप कुबेर और धनवंतरि को खुश कर सकेंगें, तो आज हम आपको बताएंगे कि आप धनतेरस पर कैसे पूजा कर सकते हैं।

धनतेरस पूजा की साम्रगी लिस्ट

dhanteras puja samagri list

अगर आप धनतेरस पर पूजा कर रहे हैं तो आपको पूजा की सामग्री पता होनी चाहिए, जिससे आप धनतेरस की पूजा अच्छी तरीके से कर पाएंगे तो आज हम आपको बताएंगे धनतेरस पर पूजा के लिए कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ती है।

  1. सोने चांदी के सिक्के
  2. बर्तन
  3. रोली
  4. प्रसाद
  5. फूल
  6. जल
  7. दीपक

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

dhanteras ke din kya kharidna chahiye

अगर हम बात करें कि धनतेरस पर किन चीजों को घर पर लाना चाहिए, तो ऐसी बहुत सारी चीजें होती हैं जिन्हें घर पर लाया जाता है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने घर पर धनतेरस पर कौन-कौन से सामान ला सकते हैं।

1. झाड़ू

धनतेरस पर झाड़ू का बहुत महत्व होता है क्योंकि इसे लक्ष्मी मां से जोड़ा जाता है इसलिए धनतेरस पर सभी लोग झाड़ू लेकर आते हैं क्योंकि कहा जाता है कि यदि आप अपने घर पर झाड़ू लाते हैं तो इससे आपके घर पर सुख संपत्ति आती है।

इसीलिए झाड़ू को कभी पैर से नहीं किया जाता है साथ ही झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखा जाता है जहां पर किसी की भी नजर ना पहुंचे और इस दिन धनतेरस पर झाड़ू की पूजा भी की जाती है जिससे आपके घर में सुख संपत्ति बनी रहती है।

2. सोने चांदी के सिक्के

बहुत सारे लोग धनतेरस पर सोने चांदी के सिक्के लाते हैं जिन पर लक्ष्मी मां और कुबेर जी छपे हुए होते हैं यदि आप सोने का सिक्का ना ले पाएं तो आप चांदी का सिक्का लायें, यह भी बहुत शुभ होता है क्योंकि जरूरी नहीं है कि आप सोने का ही सिक्का लेकर आयें।

यदि आप चांदी का सिक्का भी लेकर आते हैं और उसकी पूजा करते हैं तो इससे भी आप पर कुबेर और लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है इसीलिए आपको धनतेरस पर सोना या फिर चांदी जैसी आपकी आस्था हो, उस प्रकार आप सिक्का लें और उसकी पूजा करें।

3. बर्तन खरीदें

धनतेरस पर बहुत सारे लोग बर्तनों की भी खरीदारी करते हैं बहुत सारे लोग पीतल के बर्तन खरीदते हैं तो बहुत सारे ताबें तथा स्टील के बर्तन खरीद के लाते हैं वैसे तो धनतेरस पर आप तांबे के बर्तन खरीदे तो ज्यादा शुभ होता है।

पर आप चाहे तो स्टील के बर्तन भी ले सकते हैं और उनकी पूजा कर सकते हैं क्योंकि कहा जाता है यदि आप बर्तनों की खरीदारी करते हैं तो यह शुभ होता है और आपके घर पर कुबेर और लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है।

4. गहनें बनवायें

अगर आप अपने गहनें बनवाना चाहते हैं तो आपको धनतेरस का दिन चुनना चाहिए, क्योंकि इस दिन सभी लोग गहनें खरीदते हैं क्योंकि कहा जाता है यदि आप धनतेरस पर अपने गहनें बनवाते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है।

क्योंकि धनतेरस के दिन यदि आप अपने घर पर सोना या चांदी लेकर आते हैं तो यह बड़ा ही शुभ माना जाता है इसीलिए लोग धनतेरस वाले दिन गहनों को खरीदते हैं जिनसे उनके घर पर कुबेर और लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है और आपके घर पर हमेशा सुख संपत्ति बनी रहती है।

धनतेरस की पूजा करते समय कुछ सावधानियां

dhanteras ki puja karte samay savdhani

यदि आप धनतेरस की पूजा कर रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां पता होनी चाहिए, जिससे आपकी धनतेरस की पूजा अच्छी हो जाएगी, तो आज हम आपको बताएंगे कि आप धनतेरस पर कौन कौन सी सावधानियां रख सकते हैं।

1. आपको धनतेरस वाले दिन अपने घर पर नमक खरीद का नहीं लाना चाहिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।

2. अगर आप धनतेरस पर महिलाओं का अपमान करते हैं तो इससे भी लक्ष्मी आपके घर से रूठ कर चली जाती है।

3. आपको धनतेरस पर कभी भी बांस से बनी चीजों को नहीं लाना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ होता है ना ही इनकी धनतेरस पर पूजा करनी चाहिए।

4. आपको धनतेरस पर पुराने बर्तनों की पूजा नहीं करनी चाहिए, बल्कि आपको नए बर्तन लाकर उनकी ही पूजा करनी चाहिए।

5. आपको कुबेर और धनवंतरि की पूजा करते समय उनपर नीले फूल या फिर सफेद फूलों को नहीं चढ़ाना चाहिए।

6. आपको कुबेर और धनवंतरि की पूजा हमेशा शाम के समय करनी चाहिए, क्योंकि यदि आप मुहूर्त पर पूजा करते हैं तो आपको ज्यादा फल मिलता है।

धनतेरस की पूजा कैसे करें (विधि व तरीका)

dhanteras ki puja kaise kare

यदि आप भी लक्ष्मी और कुबेर जी को प्रसन्न करना चाहते हैं और अपने घर पर पैसों की बरसात कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको धनतेरस पर अच्छी तरह से पूजा करनी चाहिए, जिससे आपका घर हमेशा खुशियों से भरा रहेगा और आपके घर में भी खूब पैसा आएगा।

1. नये बर्तने खरीदें

आपको सबसे पहले नए बर्तन खरीद कर लाने चाहिए, क्योंकि धनतेरस पर बर्तन, झाडू या फिर सोने, चांदी की पूजा की जाती है इसके लिए आपको बाजार से जाकर सबसे पहले सामान लाना चाहिए, आपको इनमें से कोई एक चीज लानी चाहिए और फिर उसकी पूजा करनी चाहिए।

यदि आप ऐसा करते हैं तो आपसे कुबेर और धनवंतरि बहुत ज्यादा खुश हो जाते हैं क्योंकि धनतेरस पर समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश निकला था और इसीलिए धनतेरस मनाया जाता है इसीलिए आपको सबसे पहले नए बर्तन या झाड़ू खरीद कर लाना चाहिए।

2. मुहूर्त पर पूजा करें

इसके बाद आपको उन चीजों की मुहूर्त पर पूजा करनी चाहिए, क्योंकि चाहे धनतेरस हो या दिवाली इन पर हमें मुहूर्त देखकर ही पूजा करनी चाहिए, यदि आप बिना मुहूर्त के पूजा करते हैं।

तो इससे आपको फल नहीं मिलता है इसीलिए जरूरी है कि आप धनतेरस पर मुहूर्त पर ही पूजा करें, इससे आपको बहुत ज्यादा फल मिलता है और आपके घर पर हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है।

3. पूजा की थाल सजायें

आपको धनतेरस पर पूजा करने से पहले पूजा की थाली को सजाना चाहिए, जिसमें आपको फूल, रोली, प्रसाद और जल रख सकते हैं इसके बाद आपको बर्तनों की पूजा करनी चाहिए।

4. बर्तनों की पूजा करें

इसके बाद आपको बर्तनों की पूजा करनी चाहिए, सबसे पहले आपको बर्तन पर तिलक लगाना चाहिए और फूल और प्रसाद को चढ़ाना चाहिए और फिर बर्तनों की आरती उतारकर आपको उन पर जल छिड़कना चाहिए।

जिससे बर्तनों की विधि पूर्वक पूजा हो जाती है और फिर आपको प्रसाद को बच्चों में बांट देना चाहिए इस तरह आप धनतेरस पर बर्तनों की पूजा कर लेते हैं और फिर आपको सभी देवी देवताओं की भी पूजा करनी चाहिए और उनका मन ही मन ध्यान करना चाहिए।

इस दिन आपको लक्ष्मी मां की भी पूजा करनी चाहिए, क्योंकि वही आपके घर में शांति बनाए रखती हैं यदि आप पूजा सही प्रकार से कर लेते हैं तो आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है और आप पर हमेशा कुबेर अपनी कृपा बनाएं रखते है।

इनको भी अवश्य देखे:

निष्कर्ष:

तो मित्रों ये था धनतेरस की पूजा कैसे करें, हम उम्मीद करते है की इस लेख को पढ़ने के बाद आपको धनतेरस पूजा करने की विधि पता चल गयी होगी.

यदि आपको हमारी पोस्ट हेल्पफुल लगी तो प्लीज इसको शेयर जरुर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को धनतेरस की पूजा करने का सही तरीका पता चल पाए.

इसके अलावा आप धनतेरस की पूजा कैसे करते हो इसके बारे में भी हमको कमेंट में जरुर बताएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *