भगवान से कैसे मिले 4 आसान रास्ता व उपाय

आज के समय में बहुत सारे लोग भगवान से मिलना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि यदि वह भगवान से मिल जाएंगे तो उनके सारे दुख दूर हो जाएंगे और वह दुनियादारी की बंधनों से भी मुक्त हो जाएंगे पर आज के समय में भगवान से मिलना बहुत कठिन हो गया है।

क्योंकि यह कलयुग चल रहा है और कलयुग में भगवान हर किसी को नहीं मिल पाते हैं क्योंकि आज के समय में मनुष्य में इतनी श्रद्धा भाव नहीं रहा है वह इतना ज्यादा अपने काम में व्यस्त हो गये है कि वह अपने दिनचर्या से ही नहीं निकल पाते है।

जिस वजह से वह आस्था से दूर होते जा रहे है और इसी कारण से वह भगवान से भी दूर होते जा रहे है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप भगवान से कैसे मिल सकते हैं क्योंकि बहुत सारे ऐसे तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप भगवान से मिल सकते हैं।

क्योंकि आज के समय में भी बहुत सारे ऐसे रास्ते हैं जिन पर चलकर आप इनसे मिल सकते हैं तो आज हम आपको वही तरीके बतायेगें, जिनके माध्यम से आप भगवान से मिल सकेंगे और आपको इनकी प्राप्ति हो जायेगी।

भगवान से मिलने के लिए किसका त्याग करना पड़ता है?

bhagwan se milne ka rasta aur upay

अब हम आपको बताएंगे कि अगर आप भगवान से मिलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किन चीजों का त्याग करना पड़ेगा, क्योंकि भगवान हर किसी को तो मिलते नहीं है.

इसके लिए आपको काफी सारी परीक्षाएं देनी पड़ती है तब जाकर आप भगवान से मिल पाते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आपको किन चीजों का त्याग करना पड़ेगा तब आप इनसे मिल पाएंगे।

1. यदि आप भगवान से मिलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने अहंकार को त्यागना पड़ता है।

2. अगर आप भगवान से मिलना चाहते हैं तो आपको लोभ, मोह माया, दुनियादारी सब कुछ छोड़नी पड़ती है।

3. आपको अपने क्रोध का त्याग करना पड़ता है अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको भगवान नहीं मिल पाते हैं।

4. इसके लिए आपको ईर्ष्या छोड़नी पड़ती है और कटु शब्द को भी त्यागना पड़ता है।

5. यदि आप चाहते हैं कि आपको भगवान मिल जायें तो आपको लालच छोड़कर बस उनकी आराधना में लीन होना पड़ता है।

भगवान से मिलने का तरीका

bhagwan se kaise mile

अगर आप भगवान से मिलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ तरीके अपनाने चाहिए जिनकी मदद से आप इनसे मिल सकेंगे, क्योंकि आज के समय में भी हम कुछ ऐसी क्रिया करके इन्हें प्राप्त कर सकते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि वह कौन से तरीके हैं जिनकी मदद से आप भगवान से मिल पाएंगे।

1. ध्यान करके

इसके लिए आपको अपने मन को शुद्ध करना पड़ता है आपको अपने मन को शान्त करना पड़ता है तब जाकर आप भगवान को पा सकते हैं क्योंकि भगवान हर जगह उपस्थित है वह आपके अंदर भी होते है बस आपको उन्हें पहचानने की जरूरत होती है।

इसके लिए आपको एकांत में जाकर ध्यान लगाना पड़ता है आपको कम से कम 10 से 15 मिनट तक एक ही मुद्रा में बैठकर ध्यान करना पड़ता है और इस समय आपको ‘ऊं’ मंत्र का जाप करना पड़ता है क्योंकि इस मंत्र में बहुत ही शक्ति होती है जो आपके अंतर्मन को जागृत करके आपको भगवान के दर्शन कराती है।

अगर आप रोजाना इस क्रिया को अपनाते हैं तो आपको 1 दिन भगवान के दर्शन हो जाते हैं और वह आपको मिल जाते हैं क्योंकि यह क्रिया आपको दुनियादारी से दूर ले जाती है और ईश्वर के करीब, इसीलिए अगर आप भगवान को मिलना चाहते हैं तो आपको ध्यान करना चाहिए।

2. प्रेम के द्वारा

अगर आप भगवान से मिलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने मन में प्रेम भाव रखना चाहिए, क्योंकि इस माध्यम से आप ईश्वर से जल्दी मिल सकते हैं यह भाव ऐसा होता है जिसके माध्यम से पत्थर भी पिघल जाता है इसीलिए अगर आप सच्चे हृदय से भगवान को पूजते हैं और उनकी पूजा करते हैं तो वह आपको जरूर मिलते हैं।

क्योंकि उनका कहना है कि अगर आप सच्चे दिल से उन्हें चाहेंगे और उनकी सेवा करेंगे तो वह आपको एक दिन जरूर मिलेंगे, आपने बहुत सारे भक्तों को देखा होगा जिन्होंने भक्ति के मार्ग पर ना जाकर प्रेम का मार्ग अपनाया और उन्हें भगवान के दर्शन हुए।

इसीलिए अगर आप भी इनसे मिलना चाहते हैं तो आप प्रेम भाव का मार्ग अपना सकते हैं इसके द्वारा भी आपको भगवान मिल जाएंगे, क्योंकि प्रेम से तो पूरी दुनिया जीती जा सकती है हम प्रेम के द्वारा पूरे ब्रह्मांड को अपने वश में कर सकते हैं और इसी के माध्यम से आप भगवान को भी मिल सकते हैं।

3. साधुत्व के माध्यम से

यदि आप भी भगवान से मिलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दुनियादारी मोह माया को छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि यह सब भगवान से मिलने में अड़चनें पैदा करते हैं क्योंकि भगवान इन सब से परे है वह इस दुनिया, इस प्रथ्वी, इस ब्रह्मांड से बहुत ऊपर हैं इसीलिए अगर आप इनसे मिलना चाहते हैं तो आपको भी इनका त्याग करना पड़ेगा तब जाकर आप इनसे मिल सकते हैं।

और इसके लिए आपको साधुत्व अपनाना पड़ेगा, आपने देखा होगा पुराने समय में बहुत सारे साधु संतों हुआ करते थे जिन्होंने साक्षात् भगवान को देखा है जैसे कबीरदास, तुलसीदास इन संतो ने हनुमानजी, रामजी आदि के दर्शन किए हैं अगर आप भी इस राह पर चलते हैं तो आपको भी भगवान मिल जाते हैं आपने साईं बाबा, नीमकरोरी, रविदास आदि साधुओं के बारे में सुना होगा।

इनको भगवान से मिलने की शक्ति प्राप्त थी क्योंकि इन्होंने अपने तप से वह शक्तियां हासिल की थी जिनके माध्यम से यह किसी भी भगवान से मिल सकते थे इन्हें किसी चीज का मोह नहीं था यह दुनियादारी से बहुत दूर थे इन्होंने बस अपना जीवन साधु बनकर बिताया था इसीलिए अगर आप भी भगवान से मिलना चाहते हैं तो आपको भी इसी राह पर चलना पड़ेगा, जिससे भगवान आपको आसानी से मिल जाएंगे।

4. आराधना के माध्यम से

कहते हैं अगर आप किसी चीज की पूजा करते हैं तो वह चीज आपको मिल जाती हैं क्योंकि भक्ति में बहुत शक्ति होती है इसीलिए अगर आप भगवान से मिलना चाहते हैं तो आपको इनकी सच्चे मन से आराधना करनी चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भगवान मिल जाएंगे क्योंकि भगवान भक्ति भाव के भूखे होते हैं।

उन्हें किसी चीज का लोभ नहीं होता है वह सभी चीजों से परे होते हैं उन्हें बस प्रेम, भक्ति चाहिए होती है और जो लोग उनकी भक्ति करते हैं उन्हें सच्चे मन से चाहते हैं उन्हें भगवान मिल जाते हैं इसीलिए अगर आप भगवान को मिलना चाहते हैं तो आपको भगवान की रोजाना आराधना करनी चाहिए और उन्हें सच्चे दिल से चाहना चाहिए, जिससे भगवान आपको एक दिन जरूर मिलेंगे।

इनको भी अवश्य देखे:

निष्कर्ष:

तो ये था भगवान से कैसे मिले, हम उम्मीद करते है की इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको भगवान से मिलने का रास्ता व उपाय पता चल गए होंगे।

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को भगवान से मिलने का तरीका पता चल पाए। इसके अलावा यदि आपके पास और कोई तरीके, उपाय व मंत्र है तो उसको आप कमेंट में हमारे साथ आशय शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *