भगवान से प्रार्थना कैसे करें (सही तरीका)

आज के समय में इंसान अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए भगवान की शरण में जाता है उनसे प्रार्थना करता है कि उसके सारे दुख दूर हो जाये पर बहुत सारे लोग प्रार्थना करना नहीं जानते हैं उन्हें समझ में ही नहीं आता है कि यह कैसे की जाती है और कभी कबार तो वह गलत प्रार्थना कर जाते हैं।

जिस वजह से उन्हें उल्टे परिणाम भुगतने को मिलते हैं और वह भगवान को दोष देते हैं कि उन्होंने तो भगवान की प्रार्थना की थी पर कुछ हुआ ही नहीं, भगवान की पूजा करना भी एक कला है क्योंकि अगर आप श्रद्धा भाव से उन्हें पूजते हैं तो यह आपसे प्रसन्न हो जाते हैं।

इन्हें किसी चीज की लालसा नहीं है यह सब से परे हैं इन्हें आप चाहे कुछ ना चढ़ाएं बस अपना प्रेम इन्हें दें, बस यह इसी से खुश हो जाते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप भगवान को खुश करना चाहते हैं अपनी मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं तो कैसे इनकी प्रार्थना करें।

क्योंकि कई बार जब आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रार्थना करते हैं तो वह सही से नहीं हो पाती है जिस वजह से भगवान तक आपकी बात पहुंचती नहीं है और आपके काम अधूरे रह जाते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं जिससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

भगवान से प्रार्थना करते समय कुछ सावधानियां

bhagwan se prathna karte samay savdhani

यदि आप भगवान की प्रार्थना करना चाह रहे हैं तो उसके लिए आपको कुछ सावधानियां भी याद रखनी चाहिए क्योंकि अगर आपसे कुछ गलतियां हो जाती हैं तो आपकी प्रार्थना अधूरी रह जाती है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कौन सी सावधानियां रखकर अपनी प्रार्थना को पूरा कर सकते हैं।

1. अगर आप भगवान की प्रार्थना करने जा रहे हैं तो इसके लिए आपके मन को बिल्कुल शुद्ध होना चाहिए आपके मन में किसी भी प्रकार के बुरे विचार नहीं होने चाहिए, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो आपकी प्रार्थना अधूरी मानी जाती है।

2. आपको प्रार्थना करते समय अपने मन में लालच नहीं लाना चाहिए क्योंकि बहुत से लोग होते हैं जो लालच की वजह से भगवान से प्रार्थना करते हैं अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी प्रार्थना कभी भी पूरी नहीं होगी।

3. कहते है प्रार्थना पूरे मन से करनी चाहिए, अगर आपका मन अशांत है तो आपको प्रार्थना नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे वह पूरी नहीं होगी।

4. इसके लिए जरूरी है कि आपका प्रार्थना करने वाला स्थान साफ होना चाहिए क्योंकि अगर आप गंदगी में प्रार्थना करेंगे तो वह कभी पूरी नहीं होगी।

5. अगर आप चाहते हैं कि आपकी प्रार्थना पूरी हो जायें तो इसके लिए आपको कभी भी किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए, क्योंकि जो लोग दूसरों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं उनकी प्रार्थना को कभी भी स्वीकार नहीं किया जाता है।

6. यदि आप प्रार्थना करने जा रहे हैं तो वहां का वातावरण बिल्कुल शांत होना चाहिए क्योंकि अगर आप अशांत वातावरण में प्रार्थना करते है तो इससे आपका ध्यान भटकता है और आपका मन स्थिर नहीं रह पाता है।

7. प्रार्थना करते समय आपको कभी भी कटु शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे भगवान आपसे क्रोधित हो सकते हैं।

भगवान से प्रार्थना करने के नियम

bhagwan se prathna karne ke niyam

अगर आप भगवान की प्रार्थना करने जा रहे हैं तो आपको उसके नियम पता होने चाहिए क्योंकि यह जरूरी होता है अगर आप सही से प्रार्थना करते हैं तो आपकी प्रार्थना जल्दी स्वीकार की जाती है।

1. आपको एक ही समय पर प्रार्थना करनी चाहिए, क्योंकि अगर आप समय बदलते हैं तो इससे आपकी प्रार्थना स्वीकारी नहीं जाती है।

2. आपको मध्यरात्रि में प्रार्थना करनी चाहिए क्योंकि इससे आपको फल जल्दी मिलता है।

3. इसके लिए आपको सरल शब्दों का उपयोग करना चाहिए।

4. प्रार्थना करते समय आपका मन स्थिर होना चाहिए।

5. आपको प्रार्थना हमेशा शांत वातावरण में करनी चाहिए।

6. अगर आप दूसरों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको उसका स्मंरण करना चाहिए और फिर प्रार्थना करनी चाहिए।

7. आपको कभी भी किसी को चोट पहुंचाने के उद्देश्य से प्रार्थना नहीं करनी चाहिए।

8. भगवान से प्रार्थना करते समय आपका दिल साफ होना चाहिए।

9. आपको नियमित रूप से भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए।

भगवान से प्रार्थना कब करनी चाहिए

bhagwan se prathna kaise kare

अब बात करते हैं कि भगवान से प्रार्थना कब करनी चाहिए, क्योंकि बहुत सारे लोगों को यह पता नहीं होता है कि उन्हें किस समय में इनसे प्रार्थना करनी चाहिए जिससे उनकी प्रार्थना स्वीकार की जायें, तो आज हम आपको बताएंगे कि आप भगवान से प्रार्थना किस समय कर सकते हैं।

1. सुबह उठकर

आपको सबसे पहले सुबह उठकर भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए और दिन की शुरुआत अच्छी हो ऐसा कहना चाहिए, इसी के साथ आपको अपने दोनों हाथों की हथेलियों को देखकर ईश्वर का नाम देना चाहिए और उन्हें माथे से छुआ कर उठना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी प्रार्थना स्वीकारी जाती है।

2. खाना खाते समय

अब जब भी खाना खाने के लिए बैठे तो आपको सबसे पहले हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए और अच्छे दिन के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए, इसी के बाद आपको भोजन करना चाहिए।

3. दोपहर के समय

आपको दोपहर के समय भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए और अपनी इच्छाओं को कहना चाहिए, अगर आप रोजाना ऐसा करते हैं तो आपकी प्रार्थना जल्दी पूरी हो जाती है।

4. शाम के समय

आपको शाम के समय भगवान की पूजा करनी चाहिए और उनसे प्रार्थना करनी चाहिए कि उन्होंने आपको इतना अच्छा दिन दिया, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी प्रार्थना पूरी हो जाती है।

5. सोने से पहले

आपको सोने से पहले बिस्तर पर बैठकर भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए और अपनी इच्छा को बताना चाहिए और आपको अपने अगले दिन के लिए भी प्रार्थना करनी चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और वह आपकी इच्छाएं पूरी करते हैं।

6. मध्य रात्रि में

कहते हैं अगर आप मध्य रात्रि में भगवान से प्रार्थना करते हैं और अपनी इच्छाओं को कहते हैं तो इससे आपकी प्रार्थना को जल्दी स्वीकारा जाता है और आपकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती हैं इसीलिए आपको मध्य रात्रि में उठकर भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए।

7. ब्रह्म मुहूर्त में

आपको सुबह 4:00 बजे ब्रह्म मुहूर्त में प्रार्थना करनी चाहिए, यह मुहूर्त 3 से 4:00 बजे का होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी प्रार्थना को जल्दी स्वीकारा जाता है क्योंकि इस समय देवी देवता भ्रमण करते हैं।

भगवान से प्रार्थना कैसे करनी चाहिए

bhagwan se prathna kab karna chahiye

अगर आप भगवान से प्रार्थना करना चाहते है तो आज हम आपको बताएंगे कि आपको भगवान से प्रार्थना कैसे करनी चाहिए जिससे आपकी प्रार्थना भगवान जल्दी से पूरी करेंगे इसके लिए आपको अपनी जगह पर बैठ जाना चाहिए और दोनों हाथों को जोड़कर भगवान का ध्यान करना चाहिए और उन्हें याद करके उनसे अपने मन की बात कहनी चाहिए।

इस समय आपका मन बिल्कुल शांत होना चाहिए और आपके मन में भक्ति भाव होना चाहिए ऐसा कम से कम 10 मिनट तक करना चाहिए, अगर आप इस तरह भगवान से प्रार्थना करते हैं तो आपकी प्रार्थना जरूर पूरी होती है आपको हमेशा भक्तिभाव रखना चाहिए और प्रार्थना करते समय हमेशा ईश्वर का ही ध्यान लगाना चाहिए।

अगर आप इस तरह प्रार्थना करते हैं तो आपकी प्रार्थना जरूर पूरी होती है आपको नियमित रूप से प्रार्थना करनी चाहिए, क्योंकि अगर आप एक दिन भी इसे छोड़ देते हैं तो इससे यह अधूरी मानी जाती है इसीलिए आपको नियमित और एक ही समय पर प्रार्थना करनी चाहिए।

इन्हें भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था भगवान को प्रार्थना कैसे करें, हम उम्मीद करते है की इस लेख को पूरा पढने के बाद आपको भगवान से प्राथना करने का सही तरीका पता चल गया होगा।

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर जरुर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को भगवान से प्रेयर करने का सही तरीका पता चल पाए।

इसके अलावा आप किस तरह भगवान से प्राथना करते हो उसके बारे में निचे कमेन्ट में जरुर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *