सिंह राशि के लोग कैसे होते हैं: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व | Leo People’s Personality Hindi

आज हम बात करेंगे सिंह राशि के बारे में कि आखिर इस राशि के लोग कैसे होते हैं क्योंकि हम लोगों ने सिंह राशि के बारे में काफी सुना हुआ होता है वैसे तो इसका स्वभाव गुस्सैल बताया गया है पर फिर भी इनमें बहुत सारी और भी खूबियां और कमियां होती है।

तो आज हम आपको सिंह राशि के लोगों के बारे में बताएंगे कि इन लोगों का जीवन किस प्रकार गुजरता है और यह लोग अपने जीवन में क्या क्या करते हैं वैसे सिंह राशि का राशियों में पांचवां स्थान आता है और यह सबसे गुस्सैल राशि मानी जाती है।

हर राशि का स्वभाव उसके प्रतीक चिन्ह पर निर्धारित होता है और उसके नक्षत्रों पर क्योंकि उसके नक्षत्र जैसी चाल चलते है या फिर उसका जैसा गुरु होता है क्योंकि इन चीजों पर मनुष्य का जीवन निर्धारित होता है जिस वजह से लोगों का स्वभाव भी उसी तरह बन जाता है तो आज हम आपको बताएंगे कि सिंह राशि के लोग कैसे होते हैं।

कन्या राशि के बारे में पूरी जानकारी

singh rashi ke bare me puri jankari

कन्या राशि का छिन्न बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है और कन्या राशि को इंग्लिश में “Leo Zodiac Sign” कहते है। इस आर्टिकल को आप संपूर्ण अवश्य पढ़े आपको बहुत ही सही जानकारी मिलेगी तो चलिए शुरू करते है।

सिंह राशि का प्रतीक चिन्ह (Leo Zodiac Sign Symbol)

leo zodiac sign symbol

यदि हम सिंह राशि के प्रतीक चिन्ह की बात करें तो इसका प्रतीक चिन्ह शेर है और इसका स्वभाव भी शेर की भांति गुस्सैल और फुर्तीला होता है।

सिंह राशि के अक्षर

अब हम बात करते हैं कि सिंह राशि के लोगों का नाम कौन से अक्षरों पर रखा जाता है आखिर इनकी राशि में कौन कौन से अक्षर आते हैं जिन पर लोग अपना नाम रखते हैं तो इनकी राशि में यह 9 अक्षर आते हैं और इन्हीं पर लोगों का नाम रखा जाता है।

( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे )

सिंह राशि की मित्र राशियां

आज हम आपको बताएंगे कि सिंह राशि की कौन सी मित्र राशियां होती है क्योंकि इनका स्वभाव बहुत ज्यादा गुस्सैल होता है जिस वजह से इनकी हर राशि से बन नहीं पाती है बहुत ही कम ऐसी राशियां है जिनसे इन जातकों की बनती है तो यह राशि इस प्रकार है जिससे सिंह राशि वालों की अच्छी बन जाती है।

( मेष, कर्क, धनु, मीन, वृश्चिक )

शुभ अंक और दिन (Leo Zodiac Sign Lucky Number & Day)

अब हम आपको बताएंगे कि सिंह राशि का शुभ अंक कौन सा होता है और इनका शुभ दिन कौन सा है तो इनका शुभ अंक 1 होता है और इसी के साथ इनका शुभ दिन रविवार होता है।

इन्हें रविवार वाले दिन सूर्य नारायण की पूजा करनी चाहिए और इसी दिन से अपने काम शुरू करने चाहिए, इसी के साथ इन्हें 1 तारीख से अपने काम शुरू करने चाहिए जिससे इनके काम आसानी से बन जाते है।

सिंह राशि वालों की शारीरिक बनावट

यदि हम बात करें कि सिंह राशि वालों की शारीरिक बनावट कैसी होती है आखिर इनका शरीर किस प्रकार बना हुआ होता है तो इनका चेहरा अंडाकार का होता है इसी के साथ इनका ऊपरी भाग सुडौल होता है और इनकी आंखों का रंग नीला या फिर पीला हो सकता है।

बहुत ही कम होता है जब सिंह राशि वालों की आंखों का रंग काला हो, वही इनकी कमर पतली होती है पर अच्छा खानपान की वजह से बाद में इनकी पतली कमर मोटी भी हो जाती है और यह शरीर में स्वस्थ्य होते है।

सिंह राशि का शुभ रंग (Leo Zodiac Sign Lucky Color)

अगर हम इनके शुभ रंग की बात करें तो सिंह राशि वालों का शुभ रंग सुनहरा और लाल होता है इसी के साथ सूर्य से मिलता हुआ हर रंग इनके लिए शुभ माना गया है इन्हें इसी रंग के कपड़े रविवार वाले दिन पहनने चाहिए।

अगर यह ऐसा करते हैं तो इनके जीवन में आई सारी परेशानियां दूर हो जाती है और इनके सभी काम बनने लगते हैं वही सिंह राशि वालों को गुलाबी और नीला रंग नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि यह इनके ऊपर बुरा प्रभाव डालता है और इससे इनके स्वभाव में भी बदलाव आता है।

सिंह राशि का तत्व और गुरु

यदि हम बात करें कि सिंह राशि वालों का तत्व कौन सा है तो इसका तत्व अग्नि को माना गया है जिस वजह से यह राशि हमेशा गर्म रहती है यानी कि गुस्सैल स्वभाव में रहती है इसी के साथ इसका गुरु सूर्य है जिस वजह से इन्हें सूर्य भगवान की पूजा करनी चाहिए जिससे इनके सभी काम आसानी से बन जाते है।

सिंह राशि वाले लोग कैसे होते हैं: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व

singh rashi ke log kaise hote hai

आप लोगों ने सिंह राशि के बारे में जरूर सुना होगा और इन राशि वालों के लोगों के साथ आपकी मुलाकात भी जरूर हुई होगी, क्योंकि हमारी दुनिया बहुत बड़ी है और इसमें हर राशि के लोग रहते है तो आज हम आपको बताएंगे कि सिंह राशि के लोग कैसे होते हैं जिससे आपको इनके बारे में पता लगेगा।

1. स्वभाव (Leo Zodiac Sign Nature & Personality)

यदि हम सिंह राशि वालों की बात करें तो यह लोग बहुत हंसी मजाक करने वाले होते हैं और आसानी से लोगों के साथ घुलमिल जाते हैं और यह अपने लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास से आगे बढ़ते हैं पर यह किसी भी चीज में सफल नहीं हो पाते हैं क्योंकि इनके ऊपर किसी का हाथ नहीं होता है यानी कि इन्हें कोई राह दिखाने वाला नहीं होता है।

अगर इन्हें कोई राह दिखायें तो यह अपने जीवन में काफी ज्यादा प्रसिद्धि हासिल करते हैं पर यह बहुत ज्यादा अभिमानी होते है जिस वजह से यह कभी कबार लोगों का दिल भी दुखा बैठते हैं पर बाद में यह उन लोगों को मना भी लेते हैं पर इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा भी आ जाता है जिस वजह से इन्हें थोड़ी मुसीबतों का भी सामना करना पड़ता है।

पर यह लोग ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाते हैं यह लोग अपने परिवार में ही व्यस्त रहते हैं और इन्हें अपने भविष्य की कोई चिन्ता नही होती है वैसे यह काफी जिद्दीपन स्वभाव के भी होते हैं यह बहुत जल्दी छोटी छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं और कभी कबार तो इन्हें ऐसा लगता है कि यह जो कह रहे हैं वही सही है बाकी सब कुछ गलत है जिस वजह से इनकी परिवार के साथ भी ज्यादा अच्छी नहीं बनती है।

वहीं इनका धार्मिक कार्यों में बहुत ज्यादा मन लगता है पर यह दिखावा नहीं करते हैं और अपने धर्म को अपने मन में बसाते हैं यह खुले विचार वाले होते हैं यह धर्म के प्रति रूढ़िवादी और सिद्धांत वाले होते हैं वही यह अपने परिवार के प्रति काफी गंभीर होते हैं और इन्हें अपनी संतानों से भी बहुत अधिक प्रेम होता है।

पर यह बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी भी होते हैं जिस वजह से यह अपनों की जरूरतें पूरी करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत भी करते हैं पर उसके लिए कोई बड़ा कदम नही उठाते है वही इन्हें बोलना काफी ज्यादा पसंद होता है जिस चक्कर में यह कभी कबार मुसीबत में फंस जाते हैं पर यह अपनी समस्याओं का हल अपने तरीकों से निकाल लेते हैं।

2. शारीरिक स्वास्थ्य (Health)

अब बात करते है कि सिंह राशि वालों का शारीरिक स्वास्थ्य कैसा रहता है तो सिंह लग्न होने की वजह से इन्हें हृदय संबंधी बीमारियां ज्यादा बनी रहती है यानी कि ह्रदय की धमनियों का थक्का जमना, हार्टअटैक, पीठ में दर्द, फेफड़ों संबंधित बीमारिया, बुखार, जलन, पसली आदि समस्याएं इन्हें बनी रहती है इसी के साथ इन्हें आंखों का भी रोग हो जाता है।

3. कैरियर

अगर हम बात करें सिंह राशि वालों की कैरियर की, तो यह राजनीति के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं इसीलिए इन्हें राजनीति में हाथ आजमाना चाहिए, जिससे इन्हें सफलता मिलती है इसी के साथ यह व्यवसाय भी कर सकते है।

इसमें भी इन्हें भाग्यशाली माना जाता हैं इसी के साथ इन्हें सौंदर्य संस्थानों, बीमा पॉलिसी और जमीन संबंधित कार्य करने चाहिए, इसमें इन्हें सफल होने के ज्यादा चांस होते हैं।

4. वैवाहिक जीवन (Married Life)

अब हम बात करते हैं इनके वैवाहिक जीवन की, तो इनके अंदर बहुत ज्यादा क्रोध होता है जिसकी वजह से इनका जीवनसाथी इनसे बहुत ज्यादा परेशान रहता है अगर इनका जीवनसाथी इनकी मित्र राशियों में से हो तो वह इन्हें झेलता रहता है पर यह अंदर से बहुत ज्यादा भावुक होते हैं यह अपने जीवनसाथी को हमेशा खुश देखना चाहते है।

पर जब इन्हें क्रोध आता है तो यह अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं जिस वजह से यह अपने प्रियजनों का भी अहित कर बैठते हैं इस वजह से इन लोगों में अनबन बनी रहती है पर यह लोग अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं और उसके प्रति हमेशा वफादार होते हैं इनकी पहली सगाई ज्यादातर टूट ही जाती है यानी कि इनका पहला रिश्ता बहुत ही कम बन पाता है।

5. दोष

अगर हम सिंह राशि वालों के दोष की बात करें तो इन जातक की राशि में स्वास्थ्य संबंधित दोष होता है यानी कि इन्हें कोई ना कोई बीमारी बनी रहती है जिस वजह से इन्हें रविवार को सूर्य नारायण को जल अर्पित करना चाहिए और उनकी पूजा करनी चाहिए, जिससे इन्हें राहत मिलेगी।

6. शुभ रत्न (Leo Zodiac Sign Lucky Gemstone)

यदि हम बात करें सिंह राशि के शुभ रत्न की, तो इसका शुभ रत्न माणिक्य माना जाता है पर यह लोग हीरा, स्टोन, टोपोज, ऑनिक्स भी धारण कर सकते हैं अगर यह इनको धारण करते हैं तो इनका गुस्सा काबू में आ जाता है।

यानी कि यह लोग कम गुस्सा करने लगते हैं इसी के साथ इनके जीवन में चल रही परेशानियां भी धीरे धीरे खत्म होने लगती हैं और इन लोगों को मानसिक शांति भी प्राप्त हो जाती है इन्हें इस रत्न को रविवार वाले दिन धारण करना चाहिए, यह इनके लिए शुभ होता है।

इन्हे भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था सिंह राशि के लोग कैसे होते हैं, हम उम्मीद करते है की इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको सिंह राशि वाले लोगों का स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

अगर आपको ये आर्टिकल हेल्पफुल लगी तो इसे शेयर जरूर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को सिंह राशि वाले लोगों  नेचर और पर्सनालिटी के बारे में सही जानकारी मिल पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *