कन्या राशि के लोग कैसे होते हैं: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व | Virgo People’s Personality Hindi

आप सभी लोगों ने कन्या राशि के बारे में जरूर सुना होगा और बहुत सारे लोग तो इस राशि के होगें भी तो आज हम आपको बताएंगे कि कन्या राशि के लोग किस प्रकार के होते हैं आखिर उनमें क्या क्या विशेषताएं होती हैं और उनका स्वभाव कैसा होता है।

क्योंकि हर राशि के व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है जिस वजह से लोगों में काफी कम बनती है या फिर कुछ लोगों में बहुत अधिक बनती है और यह सब होता है मित्र राशियों की वजह से, तो आज हम आपको कन्या राशि के बारे में सारी जानकारी देंगे।

कि आखिर इसका कैरियर कैसा रहता है और इसका शारीरिक स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन किस प्रकार रहता है जिससे आपको कन्या राशि के जातकों के बारे में सब पता लग जायेगा, तो आज हम आपको बताएंगे कि कन्या राशि के लोग कैसे होते है।

कन्या राशि के बारे में पूरी जानकारी

kanya rashi ke bare me puri jankari

इससे पहले की हम कन्या राशि के बारे में पूरी जानकारी दे हम आपको ये बताना चाहते है की कन्या राशि को इंग्लिश में “Virgo Zodiac Sign” कहते है और ये छिन्न बहुत ही शुभ और लकी माना जाता है, तो चलिए इस लेख की शुरुवात करते है।

1) कन्या राशि का प्रतीक चिन्ह (Virgo Zodiac Sign Symbol)

kanya rashi zodiac sign symbol

अगर हम कन्या राशि के प्रतीक चिन्ह की बात करें तो इसका प्रतीक चिन्ह कन्या ही है यानी की मेहनती और मृदुभाषी वाली।

2) कन्या राशि के अक्षर

अब बात करते है कि कन्या राशि के अक्षर कौन से होते हैं आखिर इनका नाम कौन से अक्षर पर आता है तो इनके अक्षर इस प्रकार हैं और लोग इन्हीं अक्षरों पर नाम रखते हैं

( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो )

3) कन्या राशि की मित्र राशियां

यदि हम कन्या राशि की मित्र राशियां के बारे में बात करें तो इनकी इन राशियों के साथ बहुत अच्छी बनती है और यह इन लोगों के साथ हमेशा मिलजुल कर रहते हैं यह राशियां इस प्रकार है।

( मिथुन, वृषभ, तुला, मकर, कुंभ राशि )

4) कन्या राशि का तत्व और गुरु

अगर हम कन्या राशि की बात करें तो इसका राशियों में छठवां स्थान है और इसका तत्व पृथ्वी है इसी के साथ इसका गुरु बुध होता है जिस वजह से यह काफी शांत स्वभाव के होते है पर जब इन्हें क्रोध आता है तो यह बहुत ज्यादा विचलित हो जाते है।

5) शुभ अंक और दिन (Virgo Zodiac Sign Lucky Number & Day)

यदि हम इनके शुभ दिन और अंक की बात करें तो कन्या राशि का शुभ दिन बुधवार माना गया है इसी के साथ इनका शुभ अंक 5 है इसीलिए इन जातकों को इन्हीं दिनों से काम शुरू करने चाहिए, जिससे इनके सभी काम आसानी से बन जाते हैं।

6) कन्या राशि की शारीरिक बनावट

अगर हम इनके शारीरिक बनावट की बात करें तो इन लोगों की छाती काफी ज्यादा विकसित होती है इसी के साथ इनकी आवाज तीखी और पतली होती है अगर इनकी नाक की बात की जाये, तो इनकी नाक बिल्कुल सीधी होती है और यह गेंहुआ और सांवले रंग के होते है।

7) कन्या राशि का शुभ रंग (Virgo Zodiac Sign Lucky Color)

यदि हम कन्या राशि के शुभ रंग के बारे में बात करें तो इसका शुभ रंग नीला होता है इसी के साथ इनकी राशि के प्रतीक चिन्ह का रंग भी नीला है इसीलिए इन्हें बुधवार को इसी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

यह इनके लिए शुभ होता है वही हरा, पीला, भूरा यह रंग भी इनके लिए अनुकूल होते हैं पर इन्हें लाल रंग से बचना चाहिए क्योंकि यह इनके लिए दुर्भाग्य लाता है इसीलिए इन जातकों को लाल रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

कन्या राशि के लोग कैसे होते हैं: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व

kanya rashi ke log kaise hote hai

अब हम बात करते हैं कि कन्या राशि के लोग कैसे होते है और इनका व्यवहार और स्वभाव किस प्रकार होता है तो आज हम आपको कन्या राशि के बारे में बताएंगे कि यह लोग कैसे होते है।

1. स्वभाव (Virgo Zodiac Sign Nature & Personality)

यदि हम कन्या राशि के स्वभाव के बारे में बात करें तो यह काफी मेहनती और मृदुभाषी होते हैं इसी के साथ इसे राशियों में सबसे सुंदर राशि माना गया है क्योंकि यह अपने रिश्तों को हर हालत में निभाते हैं अगर यह किसी से प्रेम करें तो उसका कभी भी साथ नहीं छोड़ते हैं इसी के साथ यह दूसरों की भी मदद करने से कभी नही कतराते है।

भले ही इनका कोई कितना भी मजाक उड़ाता रहे हैं इन्हें उससे कोई मतलब नहीं होता है और यह सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते हैं इस राशि के लोग बहुत ज्यादा समझदार होते हैं और इसी के साथ यह रूढ़िवादी और आलोचक भी होते हैं यह कभी भी किसी की आलोचना करने में पीछे नहीं हटते है।

वही यह अंतर्मुखी स्वभाव वाले होते हैं और हमेशा अपनी भावनाओं को दबाकर रखते हैं अगर यह किसी काम को करने की ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं चाहे फिर उसे करने के लिए इन्हें कितने ही पापड़ बेलने पड़े यह उससे भी पीछे नहीं हटते हैं क्योंकि इन्हें अपने काम से बहुत ही प्रेम होता है।

और यह कठिन परिस्थितियों में कभी नही घबराते है बल्कि उसका डटकर मुकाबला करते हैं यह अपनी दिनचर्या के प्रति भी काफी सतर्क रहते हैं इसी के साथ इन्हें हर रिश्ता बखूबी निभाना आता है यह कभी भी अपने रिश्तों में दरारे नहीं आने देते हैं।

बल्कि उसे पूरी वफादारी के साथ निभाते हैं यह लोग काफी अच्छे दोस्त भी साबित होते हैं यानी कि यह अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकते हैं वही यह गलत कामों से काफी दूर रहते हैं और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते है वही यह लोग व्यवस्थित जीवन जीते है।

2. शारीरिक स्वास्थ्य (Health)

अब बात करते है कि कन्या राशि का शारीरिक स्वास्थ्य कैसा होता है तो इन लोगों के बाल काफी घने और काले होते हैं इसी के साथ इनके बाल सुंदर देखें गये है अगर इनके स्वास्थ्य की बात करें तो इन्हें पेट संबंधित बीमारियां लगी रहती है इसी के साथ इनकी आंखों की रोशनी कम हो जाती है और इन्हें मानसिक तनाव ज्यादा रहता है।

क्योंकि यह लोग मानसिक काम ज्यादा करते हैं जिस वजह से इन्हें सिर दर्द की समस्या बनी रहती है इसी के साथ इन्हें अन्य बीमारियां जैसे त्वचा रोग, शुगर, कर्ण रोग, वायु विकार, दमा, रक्तचाप, खांसी, मोतियाबिन्द, पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द इसी के साथ इनके ज्यादा सोचने की शक्ति या फिर इन्हें कोई बुरा समाचार मिलें।

तो इस वजह से इनके दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और इनकी याददाश्त कमजोर हो जाती है पर इन्हें इसके लिए हरी सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए, इसी के साथ इन्हें मानसिक तनाव कम लेना चाहिए और इन्हें शारीरिक बल से भी काम करना चाहिए, तभी यह पूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

3. कैरियर

अगर हम कन्या राशि के कैरियर की बात करें तो यह लोग व्यवसाय ही कर सकते हैं क्योंकि इनका स्वामी प्रथ्वी है जिस वजह से यह धरती से भी जुड़े काम कर सकते हैं जिसमें इन्हें सफलता हासिल होगी, इसी के साथ इन्हें मनोचिकित्सक, इंजीनियर, पायलट, कृषि और व्यवसाय से जुड़े आदि काम करने चाहिए।

4. वैवाहिक जीवन (Married Life)

यदि हम इनके वैवाहिक जीवन की बात करें तो इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा चलता है इसी के साथ यह अपनी संतानों और पत्नी से बहुत ज्यादा प्रेम करते हैं या हम इन्हें परिवारिक भी समझते है।

और इसी से इनका जीवन आसानी से गुजर जाता है यह अपने जीवनसाथी के हर दुख दर्द को समझते हैं और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देते हैं और यह यही चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी हमेशा खुश रहें, यह अपने जीवनसाथी से बहुत प्यार करते हैं।

5.दोष

अगर हम कन्या राशि के दोष के बारे में बात करें तो बहुत सारे लोगों में मांगलिक दोष होता है यानी कि कन्या राशि में बहुत सारे लोग मांगलिक दोष के होते हैं जिस वजह से इनकी शादी बहुत देर से हो पाती है।

इसके लिए इन्हें बुधवार को गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और गाय को पीली रोटी देनी चाहिए, इसी के साथ इन्हें गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करना चाहिए इससे इनका जल्दी विवाह हो जाता है और इनका यह दोष भी दूर होता है।

6. रत्न (Virgo Zodiac Sign Lucky Gemstone)

हमारे रत्न शास्त्र में हर राशि को कोई ना कोई रत्न धारण करने के लिए दिया जाता है जिससे उसकी राशि के ग्रह नक्षत्र मजबूत बनें रहें, अगर हम कन्या राशि की बात करें तो इसका शुभ रत्न नीलम होता है।

इन जातकों को नीलम धारण करना चाहिए जिससे इनका जीवन आराम से गुजरेगा और इनके जीवन में आई सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और इनको मानसिक कष्ट से भी राहत मिलेगी।

इन्हे भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था कन्या राशि के लोग कैसे होते हैं, हम आशा करते है की इस लेख को संपूर्ण पढ़ने के बाद आपको कन्या राशि के लोगों का स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को कन्या राशि वाले लोगों का नेचर और पर्सनालिटी के बारे में सही जानकारी मिल पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *