कर्क राशि के लोग कैसे होते हैं: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व | Cancer Zodiac People’s Personality Hindi

आज हम लोग बात करेंगे कर्क राशि की, यह लोग बहुत ही संवेदनशील होते हैं इसी के साथ इन्हें अपने घर से बहुत ज्यादा प्रेम होता है अगर हम इसके स्वभाव की बात करें तो यह सारी राशियों में सबसे ज्यादा सहानुभूति रखने वाले होते है और भी कई सारी विशेषताएं इनके अंदर होती है।

तो आज हम आपको बताएंगे कि यह लोग किस प्रकार के होते हैं क्योंकि जब किसी व्यक्ति की राशि कर्क हो तो उसे इस तरह देखा जाता है वैसे भी आज के समय में लोग इन सब बातों पर ज्यादा विश्वास नहीं करते हैं पर जो लोग इन बातों पर विश्वास करते हैं वह राशियों के बारे में जानना चाहते है।

अगर उनके परिवार में कोई भी कर्क राशि का होता है तो वह उसके बारे में सब पता करना चाहते हैं क्योंकि हर किसी की इच्छा होती है कि वह अपने साथी या फिर अपने परिवार जनों के साथ अच्छी बनाकर रख सकें क्योंकि आज के समय में रिश्ते नाते बहुत जल्दी टूट जाते है।

इस वजह से लोग इन्हें संजोकर रखना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कर्क राशि के जातक कैसे होते हैं और इनका स्वभाव किस प्रकार होता है जिससे आपको इनके बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी और आपको बता लग जायेगा यह कैसे होते है।

कर्क राशि के बारे में पूरी जानकारी

kark rashi ke bare me puri jankari

इससे पहले की हम आपको कर्क राशि वाले लोगों के बारे में पूरी जानकारी दे हम आपको बता देना चाहते है की कर्क राशि को इंग्लिश में “Cancer Zodiac Sign” कहते है और ये एस्ट्रोलॉजी में एक बहुत ही अच्छा और शुभ छिन्न माना जाता है। चलिए अब इस राशि के बारे में डिटेल में पूरी जानकारी प्राप्त करते है।

1) कर्क राशि का प्रतीक चिन्ह (Cancer Zodiac Sign Symbol)

cancer zodiac sign symbol

यदि हम इसके प्रतीक चिन्ह की बात करें, तो केकड़ा इसका प्रतीक चिन्ह है इसी के साथ यह दृढ़ निश्चय और सहानुभूति रखने वाले होते है।

2) कर्क राशि की मित्र राशियां

अब हम बात करेंगे कि कर्क राशि की मित्र राशियां कौन सी होती है आखिर इनकी सबसे ज्यादा किस राशि के साथ बनती है और यह किन लोगों के साथ ज्यादा घुल मिलकर रहते हैं तो इनकी मित्र राशियां इस प्रकार है।

( मेष, सिंह, धनु, मीन, वृश्चिक )

3) कर्क राशि के अक्षर

अब हम आपको बताएंगे कि कर्क राशि के कौन से अक्षर होते हैं आखिर इन राशि वालों के नाम कौन से अक्षर पर निकलते हैं तो इनके अक्षर 9 होते हैं और यह इस प्रकार है और इन्हीं पर लोगों के नाम रखे जाते है।

( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )

4) कर्क राशि की शारीरिक बनावट

अगर हम कर्क राशि की शारीरिक बनावट की बात करें तो इनका कद छोटा होता है इसी के साथ इनका ऊपरी हिस्सा भारी और बड़ा होता है यह बचपन में दुर्बलता के शिकार रहते हैं यानी बहुत ज्यादा कमजोर होते हैं इसी के साथ इनके हाथ पैर भी सामान्य लम्बे होते है।

5) कर्क राशि का शुभ दिन और अंक (Cancer Zodiac Sign Lucky Day & Number)

यदि हम इनके शुभ दिन की बात करें तो कर्क राशि वालों का शुभ दिन सोमवार होता है इसी के साथ इनका शुभ अंक 2 होता है इन्हें इन्ही दिनों पर अपना काम शुरू करना चाहिए।

6) कर्क राशि का शुभ रंग (Cancer Zodiac Sign Lucky Color)

अगर इनके रंग की बात करें तो कर्क राशि का शुभ रंग नीला होता है इन्हें नीले रंग के वस्त्र पहने चाहिए, इसी के साथ इन्हें ग्रे और सिल्वर कलर के भी कपड़े पहनने चाहिए।

क्योंकि यह रंग इनके लिए अनुकूल होते हैं इस राशि वालों को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि यह इनके लिए अशुभ होते है इसीलिए इन्हें काले रंग से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

7) कर्क राशि का तत्व और गुरु

अब बात करते हैं कि कर्क राशि का तत्व कौन होता है तो इसका तत्व जल यानि की पानी है इसी के साथ इसका गुरु चंद्रमा है जिस वजह से यह काफी ज्यादा काल्पनिक स्वभाव के होते हैं।

कर्क राशि वाले लोग कैसे होते हैं: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व

kark rashi ke log kaise hote hai

आप लोगों ने कर्क राशि के बारे में जरूर सुना होगा, यह राशियों में चौथे स्थान पर आती है तो आज हम आपको बताएंगे कि कर्क राशि के लोग कैसे होते हैं और इनका स्वभाव, कैरियर, जीवन किस प्रकार गुजरता है।

जिससे आपको इनके बारे में सब पता लग जाएगा क्योंकि कई बार कर्क राशि के जातक खुद भी अपने बारे में जानना चाहते हैं हर किसी को जिज्ञासा होती है कि वह अपने बारे में पता करें तो आज हम आपको कर्क राशि के बारे में बताएंगे।

1. स्वभाव (Cancer Zodiac Sign Nature & Personality)

अगर हम कर्क राशि के स्वभाव के बारें में बात करें तो इस राशि के जातक बहुत ज्यादा संवेदनशील और सहानुभूति वाले होते हैं यह तीव्र बुद्धि के अधिकारी होते हैं इसी के साथ इन्हें बहू अंतर्मुखी भी कहा जा सकता है क्योंकि इन्हें सब चीजों के बारे में ज्ञान होता है यह हर किसी के बारे में जानना चाहते हैं और दूसरों की परेशानियों को बहुत जल्दी समझ भी लेते हैं।

पर इन्हें अपने घर से दूर रहना पसंद नहीं होता है क्योंकि यह अपने घर से बहुत प्यार करते हैं जिस वजह से यह पार्क या रेस्टोरेंट में जाकर ही बहुत ज्यादा खुश हो जाते हैं इन्हें पैसों से बहुत लगाव होता है वही इन्हें पैसे खर्च करने का तरीका भी आता है इन्हें पता होता है कि कहां पैसा इन्वेस्ट करना है और कहां नहीं।

इसी के साथ इन्हें अपनी परंपराओं और अपने घर के लोगों से बहुत ज्यादा प्रेम होता है यह कभी भी अपने घर से ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रह सकते हैं जिस वजह से यह ज्यादा दूर नौकरी भी नहीं कर पाते हैं वही हम इनकी भावनाओं को आसानी से नहीं समझ सकते हैं क्योंकि यह अपनी भावनाओं को आसानी से छुपाने में कामयाब होते हैं।

और कभी भी अपने मन की बात किसी को पता नहीं लगने देते हैं जब यह अच्छे मूड में होते हैं तो यह सभी लोगों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते है यानी की दलायु और मिलनसार रहते हैं पर जब इनका मूड खराब होता है यानी कि जब इन्हें क्रोध आता है तो इनका स्वभाव बहुत ज्यादा कड़क और कठोर हो जाता है।

इन्हें उस समय किसी से भी बात करना पसंद नहीं होता है पर यह बहुत ज्यादा शर्मीले होते हैं यानी कि इनका व्यवहार छोटे बच्चे सा हो जाता है पर यह अपने रुपयों को खर्च करने में बहुत ज्यादा कंजूसी दिखाते हैं और यह अपने पैसों को जल्दी खर्च नहीं करते हैं वही अचानक मिला धन को बहुत जल्दी खर्च कर देते हैं।

इसी के साथ यह लोग सामाजिक गतिविधियों में बहुत ज्यादा भाग लेते हैं और इन्हें अपने देश से बहुत अधिक प्रेम होता है यह लोग अक्सर कर समाज सेवा का भी कार्य करते है वही यह दूसरों की भावनाओं का बहुत सम्मान करते हैं और इन्हें लोगों से बातचीत करने में ज्यादा मजा भी नहीं आता है यह कम बोलना ही पसंद करते है।

2. कैरियर

कर्क राशि का गुरु चंद्रमा है जिस वजह से यह काफी ज्यादा श्रेष्ठ बुद्धि के होते हैं और इन्हें हाथ की कला भी आती है जिस वजह से यह पेंटर या फिर शिल्पकार बन सकते हैं इसी के साथ इन्हें जलयात्रा में भी बहुत मजा आता है।

जिस वजह से यह शीपिंग का भी काम कर सकते हैं इसी के साथ इन्हें बेकरी, पशुपालन, डॉक्टर, कागज का व्यवसाय, अधिवक्ता आदि नौकरियां भी मिल सकती हैं क्योंकि इन्हें इन सभी चीजों में अच्छा ज्ञान होता है जिस वजह से यह किसी भी क्षेत्र में आसानी से काम कर सकते हैं।

3. शारीरिक स्वास्थ्य (Health)

यदि हम कर्क राशि के शारीरिक स्वास्थ्य की बात करें तो यह दुर्बल शरीर के स्वामी होते हैं जिस वजह से इन्हें छाती, पेट, गुदा संबंधित बीमारियां होने का भय बना रहता है वहीं यह बहुत ज्यादा सोचते हैं जिस वजह से इन्हें अवसाद का भी खतरा रहता है।

इसी के साथ इन्हें उदर विकार, मूत्र रोग, पाचन क्रिया में गड़बड़, जलोदर और मानसिक रोग हो जाता है वही इनके ऊपर कुंठा और मानसिकि उद्वेग हावी हो जाता है इनके लिए रात्रि का भोजन बीमारियों को पैदा कर सकता है इन्हें रात के समय कम ही खाना चाहिए।

4. वैवाहिक जीवन (Married Life)

अगर हम कर्क राशि के वैवाहिक जीवन की बात करें तो इनका जीवन लगभग सामान्य ही चलता है क्योंकि यह अपने काम में कभी भी किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं अगर इनका जीवनसाथी भी किसी काम में हस्तक्षेप करें तो इन्हें वह भी पसंद नहीं होता है।

जिस वजह से कभी कबार इन लोगों में अनबन भी हो जाती है वही यह लोग ईमानदार होते हैं इस वजह से यह ज्यादा पैसे नहीं कमा पाते हैं और अपने पत्नी के अधीन ही रहते हैं इन्हें अपनी पत्नी को आकर्षित देखना पसंद होता है।

5. दोष

यदि हम इनके दोष की बात करें तो चंद्रमा के कमजोर होने पर इनकी माता को कष्ट, इसी के साथ इन्हें आंखें संबंधित बीमारियां, तनाव और कभी कबार तो इन्हें आत्महत्या जैसे विचार आते हैं।

इन सब से बचने के लिए इन्हें सोमवार को व्रत रखना चाहिए और शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए अगर यह ऐसा करते हैं तो इनके दोष कम हो जाते हैं और इसी के साथ चंद्रमा मजबूत होता है।

6. रत्न (Cancer Zodiac Sign Lucky Gemstone)

अब हम बात करते हैं कि कर्क राशि का शुभ रत्न कौन सा होता है यानी कि इन्हें कौन सा रत्न पहनना चाहिए तो कर्क राशि के जातकों के लिए मोती शुभ माना जाता है इन्हें मोती को सोमवार या फिर पूर्णिमा वाले दिन पहनना चाहिए, सबसे पहले इन्हें मोती को चांदी की अंगूठी में जड़वा देना चाहिए।

फिर उसपर गंगाजल छिड़क कर उसे धारण कर लेना चाहिए, अगर यह ऐसा करते हैं तो इनका क्रोध और मानसिक तनाव काफी हद तक कम हो जाता है इसी के साथ इनके सभी बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं और इससे चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो जाती है।

इनको भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था कर्क राशि के लोग कैसे होते हैं, हम आशा करते है की इस लेख को संपूर्ण पढ़ने के बाद आपको कर्क राशि वालों का स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

अगर आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को कर्क राशि वाले लोगों की नेचर और पर्सनालिटी के बारे में सही जानकारी मिल पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *