धनु राशि के लोग कैसे होते हैं: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व | Sagittarius People’s Personality Hindi

आज हम बात करेंगे धनु राशि के बारे में यह राशियों के नौवें स्थान पर आती हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि धनु राशि के लोग किस प्रकार के होते हैं क्योंकि इस राशि के लोग बहुत ज्यादा साहसी होते है वह किसी भी परिस्थिति में नहीं हारते है।

वहीं इनके अंदर और भी बहुत सारी खूबी होती है अब बात आती है कि धनु राशि बनती कैसे है तो जब शिशु के जन्म के समय चंद्रमा धनु राशि में होता है तो इससे ही उस व्यक्ति की धनु राशि बनती है, कहते है जब बच्चा जन्म लेता है तो उस समय जो नक्षत्र जिस स्थिति में होते हैं उन्हीं को जोड़ घटाकर राशि को बनाया जाता है।

तो आज हम आपको बताएंगे कि धनु राशि के लोग किस प्रकार के होते हैं और आखिर इनका व्यवहार और स्वभाव कैसा होता है जिससे आपको इनके बारे में सब पता लगेगा और आप इनके बारे में गहराई से जान सकेंगे कि धनु राशि के लोग कैसे होते है।

धनु राशि के बारे में पूरी जानकारी

dhanu rashi ke bare me puri jankari

धनु राशि को इंग्लिश में “Sagittarius Zodiac Sign” बोलते है और ये बहुत ही शुभ छिन्न होता है और इस राशि के जातक बहुत ही अच्छे दिल के होते है और उनका वो बहुत भाग्यशाली भी हो सकते है।

लेकिन उसके लिए आपको इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ना पड़ेगा तभी आप अपने ग्रहों को खुश पर पाएंगे और आपके जीवन की हर बाधा से लड़ने में आपका भाग्य भी आपका सहयोग करेगा।

1) धनु राशि का प्रतीक चिन्ह (Sagittarius Zodiac Sign Symbol)

Sagittarius Zodiac Sign Symbol

अगर हम धनु राशि के प्रतीक चिन्ह की बात करें तो इसका प्रतीक चिन्ह धनुष बाण होता है और यह इसी की तरह तेज और साहसी होते हैं।

2.) धनु राशि की मित्र राशियां

यदि हम धनु राशि की मित्र राशियां की बात करें तो इनकी राशियां इस प्रकार है, क्योंकि हर राशि अपनी मित्र राशि के साथ ही बनाकर रख पाती हैं तो इनकी मित्र राशि यह है।

( कर्क, सिंह, वृश्चिक, मीन, मेष )

3) धनु राशि की शारीरिक बनावट

अगर हम इनकी शारीरिक बनावट की बात करें तो धनु राशि के लोग काफी मनमोहक होते हैं यानी कि लोग इनकी तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं इनका कद तो सामान्य ही होता है पर इनकी आंखें बादामी और लंबा चेहरा, लंबी गर्दन और चौड़ा मस्तिक होता है इस वजह से यह देखने में काफी सुंदर लगते है।

4) धनु राशि का तत्व और गुरु

अब हम बात करते हैं धनु राशि का तत्व कौन सा है तो इसका तत्व अग्नि है जिस वजह से यह काफी ज्यादा जोश में रहते हैं वही इनका गुरु बृहस्पति होता है जो सभी राशियों का गुरु है जिस वजह से इनमें ज्यादा बुद्धि होती है यानी कि हम इन्हें बुद्धिमान और जिज्ञासु कह सकते हैं।

5) धनु राशि का शुभ रंग (Sagittarius Zodiac Sign Lucky Color)

यदि हम धनु राशि के शुभ रंग के बारे में बात करें तो इनका शुभ रंग पीला होता है इन्हें पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए इसी के साथ इन्हें हल्का आसमानी, हल्का हरा, गुलाबी, जामुनी रंगों का भी चुनाव करना चाहिए क्योंकि यह रंग भी इनके लिए भाग्यशाली साबित होते हैं।

इन्हें अपनी जेब में हमेशा पीले रंग का रुमाल रखना चाहिए जिससे इन्हें मानसिक शांति मिलती है वहीं इन्हें काला और ग्रे रंग नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि यह इनके बने हुए काम को भी बिगाड़ने का काम करते हैं इसीलिए इन्हें इन रंगों से बचकर रहना चाहिए और शुभ अवसरों पर इन्हें नहीं पहनना चाहिए।

6) धनु राशि के अक्षर

अगर हम धनु राशि के अक्षर की बात करें तो इनके अक्षर 9 होते हैं जो इस प्रकार है इसी पर इन लोगों के नाम रखे जाते हैं।

( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे )

7) धनु राशि का शुभ दिन और अंक (Sagittarius Zodiac Sign Lucky Day & Number)

यदि हम धनु राशि के शुभ दिन की बात करें तो इनका गुरु बृहस्पति है जिस वजह से धनु राशि के लिए गुरुवार का दिन बड़ा ही शुभ माना जाता है इन्हें अपने काम इसी दिन से करने चाहिए।

वही इनका शुभ अंक 3 है यानी कि 3 अंक के विषम वाली संख्या इनके लिए शुभ मानी जाती हैं तो इन्हें इसी तारीख से अपने काम शुरू करने चाहिए तो इनके सभी काम जरूर बन जाते है।

धनु राशि वाले लोग कैसे होते हैं: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व

dhanu rashi ke log kaise hote hai

अब हम आपको बताएंगे कि धनु जातक के लोग किस प्रकार के होते हैं आखिर इन लोगों का स्वभाव कैसा होता है और यह अपने जीवन में किस प्रकार आगे बढ़ पाते हैं और इनके जीवन में कौन कौन सी कठिनाई आती हैं तो आज आपको सब पता लगेगा कि यह कैसे होते है।

1. स्वभाव (Sagittarius Zodiac Sign Nature & Personality)

यदि हम धनु राशि की बात करें तो इसे सभी राशियों में सबसे ज्यादा धार्मिक माना जाता है यानी कि यह पूजा पाठ की तरफ ज्यादा ध्यान देती हैं वही यह बहुत ही हंसमुख और खुले विचार वाले होते हैं यह अपनी असाधारण, प्रभावी और अध्यात्मिक प्रवत्ति से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं।

इसीलिए लोग इनकी तरह जल्दी आकर्षित हो जाते हैं यह लोग बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं और अपने काम को कभी भी करने में पीछे नहीं हटते हैं अगर इन्हें किसी काम में सफलता नहीं भी मिलती है फिर भी यह उस काम को मन लगाकर करते हैं और उसमें सफल हो जाते हैं यह लोग काफी भावुक स्वभाव के भी होते हैं।

और लोगों के साथ जल्दी घुलमिल जाते हैं वही यह लोग काफी ईमानदार और वफादार होते हैं जिस वजह से इन लोगों को काफी मान सम्मान भी मिलता हैं यह काम दिखाने में नहीं बल्कि करने में ज्यादा दम रखते हैं इसी वजह से यह लोगों को उन कामों को करके दिखाते हैं यह लोग दूसरों के लिए प्रेरणादायक और अपने लिए महत्वाकांक्षी होते हैं।

जिस वजह से यह हर वह काम करना चाहते हैं जिसमें इन्हें सफलता मिले पर यह लोग जितने हंसमुख होते हैं उतने ही गुस्सैल स्वभाव के भी होते हैं यानी कि अगर इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया जायें तो इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा भी आ जाता है पर यह विषम परिस्थितियों में अपना आपा खो बैठते हैं और जिस वजह से यह परेशानियों में भी पड़ जाते हैं।

पर अगर इनका कोई साथ दें, तो यह उन परिस्थितियों से आसानी से निकल भी सकते है वही यह लोग बातचीत में बहुत ज्यादा तेज होते हैं जिस वजह से बहुत सारे लोग तो इनकी बातों को समझ भी नहीं पाते हैं यह रहस्मयी स्वभाव के होते हैं और इन्हें घूमना फिरना बहुत अच्छा लगता है इन्हें नयी नयी जानकारियों यानी की खोजों के बारे में जानना अच्छा लगता है।

यह अच्छे शिक्षक भी होते हैं क्योंकि इन्हें जानकारियां इकट्ठा करने में मजा आता है यह हर किसी को खुश देखना चाहते हैं और इसी के साथ इनका स्वभाव काफी दयालु भरा भी होता है अगर यह किसी को दुखी देखते हैं तो उसकी मदद करने के लिए तत्पर हो जाते हैं वही अपने रिश्तों के प्रति काफी वफादार होते हैं और इन्हें रिश्ता निभाने की भी काफी समझ होती है।

2. शारीरिक स्वास्थ्य (Health)

अब हम बात करते हैं धनु राशि का शारीरिक स्वास्थ्य कैसा रहेगा तो इन जातकों को पीलिया, मलेरिया, ज्वर, आदि विकार हो जाते हैं वैसे तो इन जातकों का शरीर स्वस्थ्य ही होता है यानी कि इन्हें कम ही बीमारियां होती है।

पर बृहस्पति के अभाव के कारण इन्हें चर्म रोग, गठिया, फेफड़ों का कैंसर, कफ,घुटनों में सूजन, कमर दर्द आदि रोग लगे रहते है इसी वजह से इन्हें फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए, अगर यह लोग ज्यादा खाते हैं तो मोटापे के भी शिकार हो जाते हैं इसीलिए इन्हें अपना वजन नियंत्रण में रखना चाहिए।

3. कैरियर

यदि हम धनु राशि के कैरियर की बात करें तो इन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति बनने की वजह से यह लोग काफी कल्पनाशील होते हैं जिस वजह से यह लोग राजनेता, लेखक, वकील, न्यायधीश, पत्रकार, उपदेशक बन सकते है वही यह अच्छे खिलाड़ी भी होती है।

इसी के साथ यह लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं जिस वजह से यह व्यवसाय भी कर सकते हैं पर इनके लिए नौकरियां ज्यादा उत्तम होती है क्योंकि इनमें इन्हें आसानी से सफलता मिल जाती है और यह उनमें बहुत जल्दी सफल भी हो जाते हैं।

4. वैवाहिक जीवन (Married Life)

अगर हम इनके वैवाहिक जीवन की बात करें तो इन्हें जीवनसाथी गुणवान, संतोषी और भाग्यशाली मिलता है इसी के साथ यह अपने जीवनसाथी को हमेशा आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं इनके लिए विवाह का कोई महत्व नहीं होता है यानी कि यह अपने जीवनसाथी के साथ मित्र की तरह रहते हैं और उसे महान बनाने की कोशिश करते है।

इसी के साथ इन्हें संकुचित व्यवहार वाला जीवनसाथी पसंद नहीं होता है क्योंकि यह खुले विचार के होते हैं इसीलिए यह चाहते हैं कि इनका जीवनसाथी भी इनके साथ उसी तरह रहें, यह अपनी जीवनसाथी को बहुत प्यार करते हैं और उसकी हर चीज का विशेष ध्यान रखते है।

इसी के साथ यह अपनी संतानों को भी बहुत अधिक प्यार करते हैं इनकी पहली संतान इन्हें बहुत ही प्रिय होती है भले ही इनका तत्व अग्नि है पर यह प्यार के मामले में बहुत ही विन्रम स्वभाव के होते हैं जिस वजह से इनकी शादी लंबे समय तक चलती रहती हैं और यह लोग खुशनुमा जिंदगी बिताते हैं।

5. दोष

अगर हम धनु राशि के दोष के बारे में बात करें तो इन्हें अपनी शत्रु ग्रह से सुरक्षित रहना चाहिए इसी के साथ बृहस्पति के अशुभ होने पर भी इनके ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है।

इसीलिए इन्हें गुरुवार को गाय को रोटी खिलानी चाहिए और नहाने के पानी में हल्दी मिलानी चाहिए, अगर यह इस प्रकार के उपाय करते हैं तो इन्हें इन सारी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

6. शुभ रत्न (Sagittarius Zodiac Sign Lucky Gemstone)

अब हम बात करते हैं कि धनु राशि का शुभ रत्न कौन सा होता है तो इसका शुभ रत्न पुखराज माना गया है इन्हें पीले रंग का पुखराज सोने की अंगूठी में धारण करना चाहिए।

अगर यह इसे गुरुवार वाले दिन पहनते हैं तो इन्हें मानसिक शांति मिलने के साथ इन्हें अपने कामों में भी सफलता मिलने लगती है और इनके जीवन में जो भी परेशानियां होती हैं वह भी धीरे धीरे दूर हो जाती हैं।

इन्हे भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था धनु राशि के लोग कैसे होते हैं, हम आशा करते है की इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको धनु राशि वाले लोगों का स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व कैसा होता है इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

अगर आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को धनु राशि वाले लोगों का नेचर और पर्सनालिटी के बारे में सही जानकारी मिल पाए।

इसके अलावा यदि आप किसी अन्य राशि के बारे में जानना चाहते है तो उनके बारे में हमारी साइट पर सर्च करके दूसरे आर्टिकल्स भी आप पढ़ सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *