5 भोजन मंत्र अर्थ सहित | Bhojan Mantra in Hindi

हम लोग जब भी खाना खाने के लिए बैठते हैं तो उससे पहले एक मंत्र का उच्चारण जरूर करते हैं और उसे कहा जाता है भोजन मंत्र, क्योंकि कहा जाता है अगर आप मंत्र उच्चारण करने के बाद भोजन ग्रहण करते हैं तो वह आसानी से पच जाता है और वैसे भी पुराने समय में जो लोग थे वह लोग खाना खाने से पहले कई सारे नियमों का पालन करते थे।

और इसके बाद ही खाना खाते थे क्योंकि उनका मानना था कि यह खाना हमें ईश्वर की वजह से मिलता है इसलिए हमें ईश्वर को भोग लगायें बिना इसे नहीं खाना चाहिए, इसीलिए वह पहले भगवान को भोग लगाते थे और फिर मंत्रों का उच्चारण करने के बाद ही खुद खाते थे।

पर आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में यह सब कुछ खोता जा रहा है लोग आजकल इन चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं जिस वजह से उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है पहले खाना खाने से पहले बहुत सारे नियम हुआ करते थे और सभी लोग उन नियमों का जरूर पालन करते थे।

क्योंकि उनका मानना था अगर वह ऐसा करेंगे तो इससे उन्हें फिर दूसरी बार भी भोजन आसानी से प्राप्त हो जाएगा, तो आज हम आपको बताएंगे कि आप भोजन करने से पहले कौन से मंत्रों का उपयोग कर सकते हैं जिससे आप भोजन को आसानी से खा सकेंगे और उसका पाचन कर पाएंगे।

भोजन मंत्र का अर्थ क्या होता है?

bhojan mantra ka arth kya hai

भोजन मंत्र प्राचीन हिन्दू धर्म से किया जाता है और भोजन करने से पहले मंत्र का जाप करने से आप ईश्वर को शुक्रियादा देते है की आपको अन्न प्राप्ति होने में कोई भी बाधा नहीं होती।

क्यूंकि हमारे संसार में ऐसे बहुत लोग है जिनको ३ समय का अन्न प्राप्ति करने का सौभाग्य नहीं मिलता। इसके अलावा आप जब भोजन मंत्र का जाप करते है तब आप अन्न दाता से ये अनुरोध करते है की ये जो भोजन है आप उसकी दिल से सम्मान करते है।

और भगवन को धन्यवाद कहते है और भोजन आपके सही तरह से शरीर में लगे और आपका स्वस्थ अच्छा रहे ऐसी आप इस मंत्र का जाप करते समय मनोकामना करते है।

भोजन करने के कुछ नियम

आज हम आपको बताएंगे भोजन करने से पहले आप कौन से नियमों का पालन कर सकते हैं क्योंकि बहुत सारे ऐसे नियम होते हैं जिन्हें खाना खाने से पहले अवश्य करना चाहिए, जिससे हमारा खाना अच्छी तरह पच जाता है।

1. आपको खाना खाने से पहले अपने हाथ पैरों को अच्छी तरह से जरूर धोना चाहिए।

2. भोजन करने से पहले आपको हमेशा जमीन पर पंथी मारकर बैठना चाहिए।

3. आपको हमेशा जमीन पर बैठकर ही भोजन करना चाहिए।

4. भोजन करने से पहले आपको देवी देवताओं को याद करना चाहिए और उन्हें भोग लगाना चाहिए।

5. इसके बाद भोजन मंत्र का जाप करना चाहिए।

6. आपको भोजन को देखकर कभी भी मुंह नहीं बनना चाहिए, क्योंकि इससे अन्न देवता रुष्ट हो जाते हैं।

7. भोजन करने के बाद आपको कभी भी थाली में हाथ नहीं धोने चाहिए।

8. खाना खाने के बाद आपको खाली थाली के सामने हाथ जरूर जोड़ने चाहिए।

9. आपको खाना खाने के बाद मीठा जरूर खाना चाहिए।

10. आपको भोजन हमेशा पूर्व और उत्तर दिशा में मुंह करके ही खाना खाना चाहिए।

भोजन मंत्र का जाप करते समय कुछ सावधानियां

अब हम आपको बताएंगे यदि आप भोजन मंत्र का जाप कर रहे हैं तो आप कौन सी सावधानियां रख सकते हैं क्योंकि आप बहुत सारी ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिनकी वजह से भोजन और मंत्र का अपमान होता है तो आज हम आपको बताएंगे आप कौन सी सावधानी रख सकते हैं।

1. आपको कभी भी भोजन मंत्र का जाप तेज तेज नहीं करना चाहिए।

2. इसी के साथ यदि आपको भोजन मंत्र नहीं आता है तो आपको उसका गलत जाप नहीं करना चाहिए।

3. आपको कभी भी भोजन का अपमान नहीं करना चाहिए।

4. भोजन मंत्र का जाप करते समय आपके मन में कभी भी बुरे विचार नहीं लाने चाहिए, बल्कि ईश्वर का ध्यान करना चाहिए।

5. यदि आप बिना भोजन मंत्र के खाना खा लेते हैं तो इससे वह खाना आपके शरीर को लगता नहीं है इसीलिए आपको इसका जाप जरूर करना चाहिए।

6. आपको रोजाना एक ही भोजन मंत्र का जाप करना चाहिए, आपको बदल बदलकर इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

7. इसी के साथ आपको गलत दिशा में बैठकर भोजन मंत्र का जाप नही करना चाहिए।

भोजन मंत्र जिसका हर रोज जाप करना चाहिए

bhojan mantra

अगर आप भोजन करने जा रहे हैं तो आपको इन मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए क्योंकि हमारे पुराने समय में भोजन करने से पहले मंत्रों का जाप करना आवश्यक था, जब भी कोई व्यक्ति खाना खाने बैठा था तो वह पहले इन मंत्रों का जाप करता था इसके बाद ही खाना खाता था क्योंकि ऋषि मुनियों और पुराने समय के लोगों का मानना था।

ऐसा करने से अन्न देवता हमसे प्रसन्न होते हैं और अगली बार भी हमें इसी तरह अच्छा भोजन प्राप्त होता है इसीलिए आपको भोजन करने से पहले जरूर मंत्रों का जाप करना चाहिए, तो आज हम आपको बताएंगे आप कौन से मंत्र का जाप कर सकते हैं क्योंकि बहुत सारे ऐसे मंत्र हैं जिनका जाप हम भोजन करने से पहले कर सकते हैं।

1. पहला भोजन मंत्र

हमारी संस्कृति में भोजन करने से पहले कई सारे मंत्रों का उल्लेख किया गया है तो आज हम आपको पहला मंत्र बताएंगे, इसके उपयोग करने से आप अन्न देवता को प्रसन्न कर पाएंगे तो आपको खाना खाने से पहले इस मंत्र का जाप जरुर करना चाहिए।

ॐ सहनाववतु।
सह नौ भुनक्तु।
सह वीर्यं करवाव है।
तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषाव है।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।।

2. दूसरा भोजन मंत्र

अब हम दूसरे भोजन मंत्र के बारे में बात करते हैं यह गीता के चतुर्थ अध्याय के 24वें श्लोक से लिया गया है कहते हैं अगर आप इस मंत्र का जाप भोजन करने से पहले करते हैं तो इससे अन्न देवता आपसे प्रसन्न हो जाते हैं तो आपको इस मंत्र का जाप भोजन करने से पहले जरूर करना चाहिए।

ॐ ब्रहमार्पणं ब्रहमहविर्‌ब्रहमाग्नौ ब्रहमणा हुतम् ।
ब्रहमैव तेन गन्तव्यं ब्रहमकर्मसमाधिना ॥

3. तीसरा भोजन मंत्र

अगर आप खाना खाने जा रहे हैं तो आपको इस मंत्र का उपयोग जरूर करना चाहिए, क्योंकि बहुत सारे लोग खाना खाने से पहले इस मंत्र का जाप करते हैं इसे जाप करने से अन्न देवता प्रसन्न हो जाते हैं और आपका खाना भी आसानी से पच जाता है क्योंकि पुराने समय में लोग इन्ही मंत्रों का जाप करने के बाद खाना खाया करते थे।

अन्नाद् भवन्ति भूतानि पर्जन्यादन्नसंभवः।
यज्ञाद भवति पर्जन्यो यज्ञः कर्म समुद् भवः।।

4. चौथा भोजन मंत्र

यदि आपको संस्कृत में मंत्र पढ़ने में दिक्कत होती है तो आप हिंदी मंत्र का जाप कर सकते हैं इसे आप सरलता से जाप कर सकते है क्योंकि हिंदी में भी भोजन मंत्र है जिन्हें जाप करने आपको वही फल मिलता है।

जो संस्कृत के मंत्र जाप करने से मिलता है तो आज हम आपको बताएंगे आप भोजन करने से पहले कौन से मंत्र का जाप कर सकते हैं।

अन्न ग्रहण करने से पहले
विचार मन मे करना है
किस हेतु से इस शरीर का
रक्षण पोषण करना है
हे परमेश्वर एक प्रार्थना
नित्य तुम्हारे चरणों में
लग जाये तन मन धन मेरा
विश्व धर्म की सेवा में ॥

5. पांचवा भोजन मंत्र

अगर आप भोजन करने जा रहे हैं तो आपको भोजन करने से पहले इस मंत्र का जाप करना चाहिए, इसे जाप करने से अन्न देवता जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं यदि आप नियमित रूप से ऐसा करते रहेंगे तो आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं पड़ेगी।

“ॐ अन्नपूर्णे सदापूर्णे शंकरप्राणवल्लभे।
ज्ञानवैराग्यसिद्यर्थम् भिक्षां देहि च पार्वति।”

इन्हे भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये थे भोजन करने के कुछ मंत्र, हम उम्मीद करते है की इस लेख को संपूर्ण पढ़ने के बाद आपको भोजन करने का मंत्र अच्छे से पता चल गया होगा।

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को भोजन करने का सही मंत्र पता चल पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *