शमी के पेड़ की पूजा कैसे करें (विधि) | शमी वृक्ष की पूजा करने का सही तरीका

अगर हम शमी के पेड़ की पूजा की बात करें तो इसकी पूजा दशहरे वाले दिन की जाती है वैसे तो शमी के पेड़ की पूजा बहुत सारे लोग शनिवार को भी करते हैं क्योंकि शनिदेव से भी इसका बहुत बड़ा संबंध है यदि हम शमी के पेड़ की पूजा की बात करें।

तो इसकी पूजा हमें विधि पूर्वक करनी चाहिए क्योंकि यह पेड़ टोटका के काम में भी आता है इसीलिए यदि आप शमी के पेड़ की पूजा सही तरह नहीं कर पाते हैं तो इससे आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं।

इसीलिए यदि आपको इस पेड़ की पूजा की विधि नहीं पता है तो आपको शमी के पेड़ की पूजा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह पेड़ बहुत ही महत्वपूर्ण होने के साथ इसका एक अलग ही नियम होता है यह पेड़ बाकी पेड़ों की अपेक्षा काफी अलग है।

जिस तरह तुलसी हमारे लिए पूजनीय है उसी तरह शमी के पेड़ की पूजा का भी अपना अलग ही महत्व होता है तो आज हम आपको बताएंगे शमी के पेड़ की पूजा कैसे की जाती है जिससे आपको कुछ अच्छे फल मिल सकेंगे।

शमी पेड़ का महत्व

shami ped

अगर हम शमी पेड़ के महत्व की बात करें तो पांडवों ने इसी पर अपने सारे अस्त्र-शस्त्र छुपाए थे यह पेड़ काफी शक्तिशाली माना जाता है साथ ही यह काफी चीजों के लिए उपयोग भी किया जाता है इसके द्वारा आप अपने घर पर समृद्धि भी ला सकते हैं।

शमी का पेड़ टोटका टोना के काम में भी आता है और इसे शनिवार वाले दिन ही पूजा जाता है यदि आप शमी के पेड़ को लगाना चाहते हैं तो आप इस पेड़ को दशहरा वाले दिन या फिर आप इसे शनिवार वाले दिन लगाएं, क्योंकि यह सबसे अच्छा दिन होता है इसे लगाने का।

शमी पेड़ के फायदे

shami ped ke fayde

अगर हम शमी पेड़ के फायदों की बात करें, तो इस पेड़ के लगाने के बहुत सारे फायदे होते हैं तो आज हम आपको बताएंगे शमी के पेड़ के फायदों के बारे में, जिससे आप भी फायदा उठा पायेंगें।

1. यदि आपके घर के मेनगेट पर शमी का पेड़ लगा होता है तो यह आपकी सारी घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

2. आपको पता है यदि आप शमी के पेड़ की लकड़ी को काले कपड़े में बांधकर अपने गले में पहनते हैं तो इससे आप बुरी नजरों से बच जाते हैं और आपको किसी की भी बुरी नजर नहीं लगती है।

3. अगर हम शमी के पेड़ के फायदों की बात करें तो इसे टोटका टोना के कामों में भी उपयोग किया जाता है।

4. अगर आप अपने घर पर शमी के पेड़ को लगाते हैं तो यह शनि के प्रभाव को भी कम कर देता है साथ ही यह आपके घर पर सुख समृद्धि को लाता है।

5. यदि हम शमी के पेड़ की बात करें तो यह औषधि के रूप में भी बहुत उपयोगी होता है इससे हम बहुत सारी बीमारियों का इलाज कर सकते हैं।

6. अगर हम शमी के पेड़ की पत्तियों की बात करें तो यह आपके आंत के परजीवियों को मारने का भी काम करता है इसलिए लोग शमी के पेड़ की पत्तियों का रस भी पीते हैं।

7. यदि आपके ऊपर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो आप रोजाना शाम के समय शमी के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं, इससे साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो जाता है।

शमी पेड़ की पूजा करते समय सावधानियां

shami ke ped ki puja karte samay savdhani

 

यदि आप शमी के पेड़ की पूजा कर रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, क्योंकि यह पेड़ बहुत ही उपयोगी होने के साथ यह काफी महत्वपूर्ण होता है इसलिए आपको इसकी पूजा करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

1. आपको शमी के पेड़ की पूजा कभी भी दक्षिण दिशा में बैठ नहीं करनी चाहिए, ना ही आपको शमी पेड़ को किसी ओर दिशा में रखना चाहिए।

2. आपको शमी के पेड़ की पूजा हमेशा शनिवार वाले दिन ही करनी चाहिए, आपको इसकी पूजा किसी और दिन नहीं करनी चाहिए क्योंकि शनिवार वाला दिन ही इस पेड़ की पूजा के लिए अच्छा होता है।

3. आपको कभी भी बिना नहाएं शमी के पेड़ को नहीं छूना चाहिए, क्योंकि शमी का पेड़ बहुत ही पवित्र होता है।

4. आपको शमी के पेड़ की पूजा कभी भी घर के अंदर नहीं करनी चाहिए, ना ही इसे घर के अंदर लगाना चाहिए।

5. अगर आप अपने घर के बाहर शमी के पेड़ को लगा रहे हैं तो हमेशा दक्षिण दिशा में ही लगाएं, क्योंकि यह ज्यादा शुभ होता है यदि आप किसी और दिशा में इसे लगा देते हैं तो यह उतना शुभ नहीं होता है।

शमी के पेड़ की पूजा कैसे करें (विधि व तरीका)

shami ke ped ki puja kaise kare

यदि आप भी शमी के पेड़ की पूजा करना चाहते हैं तो आपको पूजा की विधि पता होनी चाहिए, तो आज हम आपको बताएंगे कि आप शमी के पेड़ की पूजा किस तरह कर सकते हैं।

वैसे इसकी पूजा करना ज्यादा कठिन नहीं होता है शमी के पेड़ की पूजा बड़ी ही आसान होती है और आप इससे शनि का प्रकोप कम कर सकते हैं।

1. सुबह उठकर नहायें

आपको शनिवार वाले दिन सुबह उठकर जल्दी स्नान कर लेना चाहिए और इसके बाद आपको स्वच्छ कपड़े पहन लेना चाहिए, क्योंकि शमी के पेड़ की पूजा शनिवार वाले दिन ही की जाती है यह दिन इस पेड़ की पूजा करने के लिए सबसे उत्तम होता है।

वैसे तो आप इस पर रोजाना जल चढ़ा सकते हैं पर आपको शनिवार वाले दिन ही शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए, इसके लिए आपको सूर्योदय से पहले उठकर नहाकर तैयार हो जाना चाहिए।

2. जल को चढ़ायें

आपको सबसे पहले शमी के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए इसके लिए आपको एक तांबे के लोटे में जल को लेना चाहिए और उसमें कुछ चीनी के दानों को डालकर आपको शमी के पेड़ पर चढ़ाना चाहिए।

आप रोजाना भी शमी के पेड़ पर जल चढ़ा सकते हैं या फिर आप शनिवार को भी ऐसा कर सकते हैं यदि आप ऐसा करते हैं तो आप पर से शनि का प्रभाव कम हो जाता है साथ ही आपके घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

3. दीपक जलायें

इसके बाद आपको शमी के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाना चाहिए, यदि आप ऐसा हर शनिवार को करते हैं तो इससे शनि का प्रभाव कम हो जाता है साथ ही शमी के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाने से आप पर शनि की कृपा बनी रहती है।

आप चाहे तो रोजाना भी सुबह शाम शमी के पेड़ के नीचे दीपक जला सकते हैं ऐसा करने से आपके घर से सारी नकारात्मक उर्जा निकल जाती है साथ ही आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

निष्कर्ष:

तो मित्रों ये था शमी के पेड़ की पूजा कैसे करें, हम आशा करते है की इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आपको शमी वृक्ष की पूजा करने की पूरी विधि पता चल गयी होगी.

यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी तो प्लीज इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को शमी के पेड़ की पूजा करने का सही तरीका पता चल पाए.

इसके अलावा आप किस विधि से शमी वृक्ष की पूजा करते हो इसके बारे में निचे कमेंट में जरुर बताएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *