पूर्णिमा व्रत में क्या और क्या नहीं खाना चाहिए?

अगर हम पूर्णिमा व्रत की बात करें , तो हर कोई अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए व्रत रखता है बहुत सारे लोग पूर्णिमा का व्रत रखते हैं पर व्रत तो सभी रख लेते हैं पर लोगों में भ्रम बना रहता है कि वह इस दिन क्या खाएं क्या नहीं।

क्योंकि सभी की अलग-अलग आस्था होती है और सभी के अलग-अलग विचार , क्योंकि कुछ लोग कुछ कहते हैं और कुछ लोग कुछ , तो आज हम आपको बताएंगे कि आप पूर्णिमा व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं , जिससे आपका व्रत पूर्ण हो जाएगा।

वैसे तो सारे व्रत एक समान होते हैं पर कुछ व्रत ऐसे होते हैं जिनमें हम कुछ चीजें खा सकते है यह तो लोगों की अपनी-अपनी आस्था है तो आज हम आपको पूर्णिमा के व्रत के बारे में बताएंगे कि आपको इस व्रत में क्या सावधानी रखनी चाहिए।

साथ ही आपको इस व्रत से क्या फायदे मिलते हैं और आपको पूर्णिमा के व्रत में क्या खाना चाहिए , और क्या नहीं , जिससे आप इस व्रत को अच्छी तरीके से पूरा कर पाएंगे और इस व्रत को करने से आपकी सारी मनोकामना पूरी हो जाएगी।

पूर्णिमा व्रत में क्या सावधानियां रखें?

purnima vrat rakhte samay savdhani

अगर हम बात करें , कि पूर्णिमा व्रत में क्या सावधानियां रखनी चाहिए तो बहुत सारी ऐसी सावधानियां होती हैं जिन्हें हमें पूर्णिमा व्रत में रखनी होती है तो आज हम आपको बताएंगे , आप कौन – कौन सी सावधानियां रख सकते हैं।

1. आपको इस दिन काले कपड़े नहीं पहने चाहिए , आपको काले कपड़ों से दूरी बनानी चाहिए , क्योंकि काला कपड़ा अशुभ होता है।

2. आपको इस दिन अपने क्रोध पर लगाम लगानी चाहिए ,क्योंकि यदि आप ज्यादा क्रोध लेते हैं तो इससे आपका व्रत सफल नहीं होता है इसीलिए आपको इस दिन शांत रहना चाहिए।

3. आपको पूर्णिमा के व्रत में अपने मन में कोई भी गलत विचार नहीं लाने चाहिए , ना ही किसी के बारे में गलत सोचना चाहिए , क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपका व्रत पूरा नहीं माना जाता है।

4. यदि आप पूर्णिमा का व्रत कर रहे हैं तो आपको इसमें मसालेदार और मांसाहारी भोजन नहीं लेना चाहिए , क्योंकि इससे आपका व्रत खंडित हो जाता है।

5. आपको इस दिन ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए , ना ही ज्यादा सोना चाहिए , क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपका व्रत पूरा नहीं माना जाता है।

6. आपको इस दिन भर पेट भोजन नहीं करना चाहिए , बल्कि हल्का ही आहार लेना चाहिए।

पूर्णिमा व्रत के फायदे

purnima vrat ke fayde

यदि आप पूर्णिमा व्रत कर रहे हैं तो आपको इसके फायदे भी पता होने चाहिए , क्योंकि हर व्रत के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं तो आज हम आपको बताएंगे पूर्णिमा व्रत के फायदे।

1. चन्द्रमा मजूबत होता है

जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है उनको पूर्णिमा का व्रत करना चाहिए , क्योंकि पूर्णिमा के व्रत से आपकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत हो जाता है इसीलिए अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर पड़ रहा है तो आपको पूर्णिमा का व्रत जरूर करना चाहिए।

2. सुखी जीवन के लिए

यदि आपका वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चलता है और हमेशा आप लोगों में लड़ाई – झगड़ा होता है तो आपको पूर्णिमा का व्रत करना चाहिए , इससे आपका रिश्ता अच्छा हो जाता है साथ ही आपका वैवाहिक जीवन मजबूत बनता है।

3. मानसिक रोग दूर करें

अगर आप मानसिक रूप से कमजोर है साथ ही आप बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं या फिर आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आता हैं तो इसके लिए आपको पूर्णिमा का व्रत करना चाहिए , यह आपके मानसिक स्थिति को मजबूत कर देता है।

और आपके सारे मानसिक रोगों को भी दूर करता है इसीलिए आपको पूर्णिमा का व्रत करना चाहिए , इससे आपको काफी लाभ होता है और आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

पूर्णिमा व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

purnima vrat me kya nahi khana chahiye

यदि आप पूर्णिमा का व्रत कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए , जैसे कि आपको पूर्णिमा व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए , तो आज हम आपको बताएंगे कि आपको पूर्णिमा के व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए।

1. नमक

salt

आपको पूर्णिमा के व्रत में नमक नहीं खाना चाहिए , क्योंकि नमक खाना वर्जित होता है आप चाहे तो सादा नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं पर आपको इस व्रत में सादा भोजन ही करना चाहिए।

2. मसालें

masaledar khana

आपको पूर्णिमा व्रत में मसालों का भी उपयोग नहीं करना चाहिए , क्योंकि मसाले मांसाहारी भोजन बनाने में उपयोग किए जाते हैं आप मसालों की जगह पर सेंधा नमक या फिर हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं आपको इस व्रत में मसालें नहीं खाने चाहिए।

3. अंडा

eggs

आपको पूर्णिमा के व्रत में अंडा भी नहीं खाना चाहिए , क्योंकि अंडा मांसाहारी भोजन माना जाता है इसी वजह से आपको पूर्णिमा वाले दिन इन चीजों से दूरी बनानी चाहिए और इन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

4. मांसाहारी भोजन

Chicken

आपको पूर्णिमा के व्रत में मांसाहारी भोजन से भी दूर रहना चाहिए , आपको मीट , चिकन , मछली इन चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि यह सभी चीजें व्रत में वर्जित होती है।

यदि आप इनका सेवन कर लेते हैं तो इससे आपका पूर्णिमा का व्रत खंडित हो जाता है इसीलिए आपको पूर्णिमा के व्रत में इन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

5. सरसों का तेल

sarso ka tel

आपको पूर्णिमा के व्रत में सरसों का तेल नहीं खाना चाहिए , क्योंकि व्रत में सरसों का तेल नहीं खाया जाता है बल्कि आप अपना भोजन घी बनाएं।

पूर्णिमा व्रत में क्या खाना चाहिए?

purnima vrat me kya khana chahiye

अब हम बात करेंगे , कि पूर्णिमा व्रत में क्या खाना चाहिए , जिससे आप अपना पूर्णिमा व्रत आराम से पूरा कर पायोगें , तो आज हम आपको बतायेगें कि पूर्णिमा व्रत में क्या – क्या खाना चाहिए।

1. हरी सब्जियां

green vegetables

आपको पूर्णिमा के व्रत में हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए , क्योंकि हरी सब्जी इस व्रत में आराम से खाई जा सकती हैं पर सब्जियों को आप देसी घी में बनाएं।

और आपको सब्जियों को बनाने में मसालों का उपयोग नहीं करना चाहिए , बल्कि सेंधा नमक का उपयोग करना चाहिए , जिससे आपकी सब्जी व्रत के लिए तैयार हो जाती हैं।

2. फलों का सेवन

fruits

यदि आप पूर्णिमा का व्रत कर रहे है तो आपको फलों का सेवन करना चाहिए , क्योंकि पूर्णिमा के व्रत में फलाहार कर लिया जाता है जिसमें आप सभी प्रकार के फलों का सेवन कर सकते हैं।

क्योंकि फल पूरी तरीके से शाकाहारी होते हैं जिन्हें व्रत में आराम से खाया जा सकता है इसीलिए आपको पूर्णिमा के व्रत में फलों का सेवन करना चाहिए , जिससे आपका व्रत पूरा हो जाता है।

3. दालों का सेवन

chana dal

पूर्णिमा के व्रत में दालों का सेवन कर सकते हैं पर आपको दाल में तड़का नहीं लगाना चाहिए, बल्कि दाल में सेंधा नमक डालकर सादा ही बनाना चाहिए , यदि आप इस तरह दाल को बनाते हैं।

तो यह पूर्णिमा के व्रत में खाई जा सकती हैं क्योंकि पूर्णिमा के व्रत में हल्का खाना खाया जा सकता है पर इसमें मसालें और मांसाहारी खाना मना होता है।

4. मिठाई का सेवन

khoya mithai

आपको पूर्णिमा के व्रत में मिठाइयों का सेवन करना चाहिए , क्योंकि मिठाई खोया से बनती है जो व्रत में आराम खाई जा सकती हैं साथ में इसमें किसी प्रकार की मिलावट नही होती है इस आप पूर्णिमा के व्रत में मिठाई का सेवन कर सकते है।

5. कुट्टू का आटा

kuttu ka atta

यदि आपने पूर्णिमा का व्रत रखा है तो आपको इसमें कुट्टू का आटा खाना चाहिए , इसमें गेहू नहीं खाया जाता है इस वजह से आप उसकी जगह पर कुट्टू का आटा खा सकते हैं आप चाहे तो कुट्टू की रोटी या फिर पूड़िया भी बनाकर खा सकते हैं।

6. मेवाएं

आपको पूर्णिमा के व्रत में मेवाएं खानी चाहिए , क्योंकि व्रत में मेवाएं खाई जाती है इसलिए आप किशमिश , काजू ,मखाने इन चीजों का सेवन कर सकते हैं यह आपके व्रत को आसानी से पूरा करने में मदद करते हैं।

इनको भी जरुर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो मित्रों ये था पूर्णिमा व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, हम उम्मीद करते है की इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको पूर्णिमा व्रत में क्या डाइट लेना है इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी.

यदि आपको हमारी ये लेख अच्छी लगी तो प्लीज इसको शेयर जरुर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को पूर्णिमा व्रत में क्या खा सकते है इसके बारे में सही जानकारी मिल पाए.

इसके अलावा क्या आप पूर्णिमा व्रत में क्या और क्या नहीं खाते है इसके बारे में हमारे साथ निचे कमेंट में जरुर शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *