पूर्णिमा व्रत करने के 7 फायदे | Purnima Vrat Benefits in Hindi

बहुत सारे लोग पूर्णिमा का व्रत रखते हैं पूर्णिमा हर माह में एक बार आती है यह शुक्ल पक्ष का आखिरी दिन होता है और इस दिन बहुत सारे लोग श्रद्धापूर्वक व्रत रखते हैं क्योंकि इसका व्रत रखने से आपको काफी लाभ होते हैं आज के समय में बहुत सारे लोग श्रद्धालु है जो हर तिथि का व्रत रखते हैं।

और उन्ही में कुछ लोग होते हैं जो पूर्णिमा का व्रत रखते हैं क्योंकि उनका मानना है अगर आप इसे रखते हैं तो आपके सारे दुख दूर हो जाते हैं और इसके काफी ज्यादा फायदे भी होते हैं पूर्णिमा के व्रत में सभी लोग चंद्रमा की पूजा करते हैं और चंद्र भगवान से अपने सुखी जीवन की कामना करते है।

तो आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप पूर्णिमा व्रत कर रहे हैं तो इससे आपको क्या फायदे मिलेंगे, क्योंकि हर व्रत के कोई ना कोई फायदे जरूर होते हैं जिनकी वजह से आपको कई सारे लाभ मिलते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि पूर्णिमा व्रत के कौन कौन से फायदे हैं जिसे करने से आपको वह सब मिल पाएंगे।

पूर्णिमा का व्रत रखने के नियम

purnima vrat ke niyam

आज के समय में बहुत सारे लोग पूर्णिमा का व्रत रखते हैं पर उन्हें इसके नियम पता नहीं होते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप पूर्णिमा का व्रत रख रहे हैं तो कौन सा नियम कर सकते हैं जिसको आपको काफी फायदा मिलेगा।

1. आपको पूर्णिमा को गंगा में स्नान जरूर करना चाहिए अगर आप ऐसा नहीं कर सकते है तो आपको नहाने के पानी में गंगाजल मिला लेना चाहिए, यह बहुत ही शुभ होता है।

2. आपको इस दिन सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए और नहा धोकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

3. इस दिन आपको ब्रह्मचार्य का पालन करना चाहिए और अपने मन में किसी भी प्रकार के बुरे ख्याल नहीं लाने चाहिए।

4. आपको इस दिन सादा भोजन करना चाहिए।

5. आपको इस दिन क्रोध, लालच, अहंकार और आलस को त्याग देना चाहिए।

6. आपको इस दिन शिवजी की पूजा करनी चाहिए, यह काफी फलदायी होती है।

7. इस दिन आपको कम बोलना चाहिए और दिन में नही सोना चाहिए।

8. आपको रात में चंद्रमा को दूध अर्पित करना चाहिए और फिर उससे अपनी मनोकामना कहनी चाहिए।

पूर्णिमा व्रत करने के फायदे

purnima vrat ke fayde

अब हम बात करेंगे कि अगर आप पूर्णिमा का व्रत कर रहे हैं तो आपको कौन कौन से फायदे मिलेंगे क्योंकि इसके बहुत सारे फायदे होते हैं और अगर आप इसे पूरी श्रद्धापूर्वक करते हैं तो इससे आपके सारे दुख दूर हो जाते हैं तो आज हम आपको बताएंगे की पूर्णिमा व्रत के क्या फायदे हैं।

1. मानसिक कष्ट दूर होते है

यदि आप हर माह पूर्णिमा का व्रत रखते हैं तो इससे आपके मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं क्योंकि यह व्रत मन और दिमाग को शांत करने वाला होता है इससे आपके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं जो लोग श्रद्धाभाव से इस व्रत को करते हैं।

उनकी मानसिक समस्याएं जल्द ही दूर होती है इसीलिए जिस व्यक्ति को मानसिक तनाव ज्यादा रहता है उनको इस व्रत को अवश्य करना चाहिए, इससे उसे काफी लाभ मिलेगा और उसके मानसिक कष्ट दूर हो जायेगें।

2. पारिवारिक कलह दूर होती है

अगर आपके घर में बहुत ज्यादा क्लेश होता है और इस वजह से आपके घर में अशांति फैली हुई है तो इसके लिए आपको पूर्णिमा का व्रत करना चाहिए यह आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देता है और आपके घर में शांति बनायें रहता है।

जो लोग अपने परिवार से बहुत ज्यादा दुखी हैं और जिनके घर में हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते हैं उन्हें हर महीने इस व्रत को रखना चाहिए अगर आप श्रद्धापूर्वक इस व्रत को करते हैं तो इससे आपके परिवार की सभी समस्याएं जल्दी ही दूर हो जाती हैं।

3. चन्द्रमा मजबूत बनता है

यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा दूषित हो गया है या फिर वह कमजोर पड़ रहा है तो आपको पूर्णिमा का व्रत रखना चाहिए, क्योंकि यह आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करता है जिससे आपका चंद्र दोष दूर हो जाता है।

जिन लोगों को परेशानियां घेरे रहती है उन लोगों को भी इस व्रत को जरूर करना चाहिए क्योंकि यह सब चंद्रमा की वजह से होता है अगर आप नियमित रूप से इस व्रत को करते हैं तो आपका चंद्रमा मजबूत हो जाता है।

4. बीमारियों से मुक्ति के लिए

अगर आप हर समय बीमार बने रहते हैं और आपकी शरीर में कोई भी दवाई नहीं लगती है तो आपको इस व्रत को जरूर करना चाहिए, क्योंकि कई दोषों की वजह से ऐसा हो जाता है कि आपके शरीर में बहुत सारी बीमारियां हो जाती हैं।

और वो दवाइयों से दूर नहीं होती है क्योंकि जब आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास ज्यादा होता है तब ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो इसलिए आपको इस व्रत को रखना चाहिए, जिससे आपकी सारी बीमारियां दूर हो जाएंगी।

5. खुशहाल जीवन के लिए

यदि आप चाहते हैं कि आपका खुशहाल जीवन ऐसा ही बना रहे तो इसके लिए आप इस व्रत को कर सकते हैं क्योंकि कई बार वैवाहिक जीवन में कई सारी परेशानियां आ जाती हैं जिनकी वजह से उनमें अनबन होने लगती है।

और इस वजह से आपके घर में गृह क्लेश हो जाता है इसीलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका विवाहित जीवन हमेशा खुशहाल रहें तो आपको इस व्रत को जरूर करना चाहिए, इससे आपके घर में हमेशा शांति बनी रहेगी और आपके जीवन में हमेशा खुशहाली रहेगी।

6. डर से मुक्ति दिलायें

जिन लोगों को बिना कारण ही बहुत ज्यादा डर लगता है और उनके मन में भय बना रहता है तो उन लोगों को इस व्रत को करना चाहिए, क्योंकि यह सब चंद्रमा की वजह से होता है अगर आप इस व्रत को करते हैं तो आपका सारा डर दूर हो जाता है और आपको फिर कभी भय नहीं लगता है।

7. सुंदर काया के लिए

क्या आपको पता है कि अगर आप सुंदर काया पाना चाहते हैं तो आप पूर्णिमा का व्रत कर सकते हैं क्योंकि इससे आपको सुंदर शरीर की प्राप्ति होती है जिन लोगों को शारीरिक समस्या होती हैं।

या फिर जिन्हें त्वचा संबंधित परेशानियां होती हैं उन्हें यह व्रत रखना चाहिए, इसके फल से उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और उन्हें सुंदर और स्वस्थ शरीर मिलता है।

इनको भी अवश्य देखे:

निष्कर्ष:

तो ये थे पूर्णिमा व्रत रखने के फायदे, हम आशा करते है की इस आर्टिकल को पूरा पढने के बाद आपको पूर्णिमा व्रत के बेनेफिट्स पता चल गए होंगे.

यदि आपको ये आर्टिकल अच्छी लगी तो इसको शेयर भी अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को पूर्णिमा व्रत के लाभ अच्छे से पता चल पाए.

इसके अलावा क्या आप भी पूर्णिमा का व्रत करते हो? यदि हां तो आपके हिसाब से इसके क्या लाभ आपको देखने को मिलते है उसको बारे में हमें कमेंट में अवश्य बताएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *