1 दिन में पिंपल्स कैसे हटाएं 8 आसान तरीका व घरेलू उपाय | पिंपल्स से छुटकारा कैसे पाएं

चाहे लड़का हो या फिर लड़की हर कोई पिंपल्स से परेशान रहता है क्योंकि कोई भी अपने चेहरे पर एक भी पिंपल्स नहीं चाहता है पर गर्मियों के मौसम में हमारे चेहरे पर बहुत सारे पिंपल्स हो जाते हैं और यदि हमारी ऑयली स्किन होती है।

तो भी हमें पिंपल्स की परेशानी का सामना और ज्यादा करना पड़ता है इसी वजह से लड़के – लड़कियां काफी ज्यादा परेशान भी रहते हैं क्योंकि उन्हें जब भी किसी पार्टी या शादी में जाना पड़ता है तो उन्हें अपने पिंपल्स की वजह से काफी ज्यादा बुरा महसूस होता है।

और वह अपने पिंपल्स को हटाने के लिए बहुत सारे उपाय भी करते हैं मार्केट में भी बहुत सारे ऐसे प्रोडेक्ट उपलब्ध है जो आप के पिंपल्स को हटाने में मदद करते हैं और जिनके इस्तेमाल से आपके पिपंल्स कुछ ही दिनों में अपने दूर हो जाते हैं।

पर वह प्रोडेक्ट आपके चेहरे पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं हमें पिंपल्स हटाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए जिससे आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगे , वैसे तो कोई भी नहीं चाहता है कि उसके चेहरे पर पिंपल्स आये।

क्योंकि पिंपल्स आपके चेहरा की सारी खूबसूरती चुरा लेत है और जिससे आपको काफी ज्यादा शर्मिंदगी भी महसूस होती है पर आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने पिंपल्स को कैसे दूर कर सकते हैं।

वह भी कुछ घरेलू उपाय करके जिनकी मदद से आप कुछ ही दिनों में अपने पिंपल्स को दूर भगा सकेंगे और अपने चेहरे को बेदाग और चमकता हुआ बना सकेंगेI इन उपाय को फॉलो करने से आपको 1 दिन में रातों रात फर्क दिखाई देना शुरू हो जायेगा.

पिपंल्स क्यों हो जाते है?

pimples kaise hataye

हमने अक्सर कर देखा होगा कि बहुत से लोगों के चेहरे पर बहुत सारे पिंपल्स निकल आते हैं पर इनकी क्या वजह होती है जिस वजह से चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं तो आज हम आपको बताएंगे की किस वजह से चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं।

1. यदि आपकी स्किन ऑयली होती है तो इस वजह से भी आपके चेहरे पर जल्दी पिंपल्स हो जाते हैं क्योंकि ऑयली स्किन से आपके चेहरे पर धूल – मिट्टी आराम से जमा हो जाती है जिस वजह से पिंपल्स आपके चेहरे पर अपना घर बना लेते हैं।

2. पिंपल्स आपके हार्मोंस के बदलाव की वजह से भी हो जाते हैं क्योंकि जब हमारे हार्मोन्स में बदलाव होते हैं तो हमारे शरीर में भी बहुत सारे बदलाव आते हैं इसी कारण पिंपल्स भी हमारे चेहरे पर आ जाते हैं।

3. यदि आप अपने भोजन में ज्यादा ऑयली खाना और ज्यादा मीठा खाना खाते हैं तो इस वजह से भी हमारे चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं और ज्यादा तीखा खाना खाने से भी पिंपल्स आपके चेहरे पर निकल आते है।

4. यदि आप अपने चेहरे की अच्छी तरीके से देखभाल नहीं कर पाते हैं तो इस वजह से भी हमारे चेहरे पर पिंपल्स अपना घर बनाने लगते हैं क्योंकि गंदगी की वजह से भी पिंपल्स हमारे चेहरे पर निकल आते हैं।

5. यदि आप अपने चेहरे पर किसी खट्टे पदार्थ या फिर किसी गर्म पदार्थ का इस्तेमाल करते हैं तो इस वजह से भी आपके चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं।

पिंपल्स दूर करने के कुछ टिप्स

pimples hatane ka tarika

यदि हम बात करेंगे कि पिंपल्स को हम अपने चेहरे से कैसे हटा सकते हैं तो इसके बहुत सारे नुक्से होते हैं जिनकी मदद से आप अपने चेहरे के पिंपल्स को कुछ ही दिनों में हटा सकते हैं।

1. यदि आप अपने पिंपल्स को दूर करना चाहते हैं तो आप चंदन का उपयोग भी कर सकते हैं चंदन ठंडा होता है जो आपके पिंपल्स को दूर करता है इससे आपके पिंपल्स कुछ ही दिन में दूर हो जाते हैं।

2. आप चाहे तो अपने चेहरे पर खीरे का रस भी लगा सकते हैं खीरे का रस भी ठंडा होता है जिस वजह से आपके चेहरे के पिंपल्स दूर हो जाते हैं।

3. आप अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का भी उपयोग कर सकते हैं मुल्तानी मिट्टी की मदद से आप के पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

4 . पिंपल्स हटाने के लिए आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं एलोवेरा जेल से आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

5. यदि आप अपने चेहरे के पिंपल्स को दूर करना चाहते हैं तो आप गुलाब की पत्तियों का पेस्ट भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं इससे भी आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

6. यदि आप अपने पिंपल्स को दूर करना चाहते हैं तो आप बेसन का पेस्ट भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं इससे भी आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

7. आप अपने पिंपल्स पर शहद का उपयोग भी कर सकते हैं इससे भी आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

8. यदि आप अपने पिंपल्स को दूर करना चाहते हैं तो आप अपने चेहरे पर नीम की पत्तियां का पेस्ट लगा सकते हैं इससे आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

9. यदि आप अपने पिंपल्स को कम करना चाहते हैं तो आप पिंपल्स पर बर्फ को भी रगड़ सकते हैं इससे आपके पिंपल्स धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।

पिंपल्स को दुबारा आने से कैसे रोके?

pimples ko aane se kaise roke

यदि आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर पिंपल्स ना हो तो आप अपने चेहरे के लिए ऐसा क्या करें जिससे आपके शरीर और चेहरे पर पिंपल्स ना हो , तो आज हम आपको बताएंगे कि आप पिंपल्स से कैसे बचाव कर सकते हैं।

1. हमें पिंपल्स से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए क्योंकि यदि हम ज्यादा से ज्यादा पानी पिएंगे तो हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी जिससे हमारे शरीर और चेहरे पर नमी बनी रहेगी और हम पिंपल्स से बस सकेंगे।

2. हमें अपने चेहरे को ठंडे पानी से पूरे दिन में छह से सात बार धुलना चाहिए इससे आपके चेहरे पर पिंपल्स नहीं होते हैं और आप इन पिपंल्स से छुटकारा पा जाते हैं।

3. हमें ग्रीजी और ऑयली मेकअप से बचना चाहिए और हमें अपने चेहरे पर ज्यादा मेकअप कम नहीं करना चाहिए क्योंकि मेकअप से भी हमारे चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं।

4. यदि आप अपने चेहरे को पिंपल्स से बचाना चाहती हैं तो आपको अपने चेहरे की 15 दिन के अंदर मसाज करानी चाहिए और हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करना चाहिए इससे आपके चेहरे पर पिंपल्स नहीं होते हैं।

5. आप पिंपल्स से बचने के लिए योगा और व्यायाम का सहारा ले सकते हैं इससे भी आपके चेहरे पर पिंपल्स नहीं होते हैं।

6. हमें रात में सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरीके से साफ करके सोना चाहिए और उस पर गुलाबजल भी लगा लेना चाहिए इससे आपके चेहरे पर पिंपल्स नहीं निकलते हैं।

7. हमें अपने खाने में हमेशा पोषक आहार लेना चाहिए और ज्यादा ऑयली खाने से बचना चाहिए क्योंकि ऑयली खाना आपके चेहरे पर पिंपल्स निकाल सकता है।

8. हमें गर्मियों में एक बार अपने चेहरे पर बर्फ जरूर लगानी चाहिए आप चाहे तो 2 बार भी ऐसा कर सकते हैं इससे आपके चेहरे पर पिंपल्स नहीं निकलते हैं।

पिंपल्स को दूर करते समय सावधानियां

यदि आप अपने पिंपल्स को दूर कर रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए जिनसे आपके पिंपल्स बढ़े ना और वह कुछ ही दिनों में खत्म भी हो जाए।

1. यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स है तो आपको अपने चेहरे पर नींबू का रस नहीं लगाना चाहिए कि उसकी नींबू का रस आपके चेहरे पर जलन और पिंपल्स को बढ़ा सकता है।

2. यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स है तो आपको धूप में जाने से बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा धूप से आपका चेहरा सावंला और पिंपल्स भी बढ़ सकते हैं।

3. हमें अपने चेहरे पर हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यदि आप पिंपल्स पर हल्दी लगाते हैं तो इससे आपके पिंपल्स और ज्यादा बढ़ जाते हैं क्योंकि हल्दी गर्म होती है जो पिंपल्स को बढ़ाने का काम करती है।

4. आपको अपने चेहरे पर ऑयली क्रीम नहीं लगानी चाहिए क्योंकि ऑयली क्रीम आपके पिंपल्स को ठीक नहीं होने देती है और वह उन्हें बढ़ाती भी है इसलिए हमें अपने चेहरे पर किसी भी ऑयली क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

5. यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स है तो आपको अपना चेहरा बार-बार छूने से बचना चाहिए क्योंकि यदि आप अपने चेहरे को बार-बार छूते हैं तो इससे आपके पिंपल्स बढ़ सकते हैं।

6. हमें अपने चेहरे पर बादाम के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि बादाम का तेल गर्म होता है जो आप के पिंपल्स को बढ़ाने का काम करता है।

पिंपल्स हटाने का आसान तरीका व घरेलू उपाय

pimples ko dur karne ke gharelu upay

यदि आप अपने पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं जिनकी मदद से आप के पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगे और आपको चमकता हुआ चेहरा मिलेगा।

क्योंकि कोई भी नहीं चाहता है कि उसके चेहरे पर पिंपल्स हो , इसके लिए वह बहुत सारी चीजों का भी इस्तेमाल करते हैं पर आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने पिंपल्स को कुछ ही दिनों में दूर कर पाएंगे।

1. मुल्तानी मिट्टी

यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स हो गए हैं तो आप मुल्तानी मिट्टी की मदद से उन्हें कुछ ही दिनों में दूर कर सकती हैं क्योंकि मुल्तानी मिट्टी ठंडी होती है जो आप के पिंपल्स को दूर करने में मदद करती है।

विधि – हमें गुलाब जल की मदद से मुल्तानी मिट्टी को गीला कर लेना चाहिए इसके बाद मुल्तानी मिट्टी में हमें चंदन पाउडर मिलाना चाहिए और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा कर रखना चाहिए।

जब यह पेस्ट अच्छी तरीके से सूख जाए तो आपका साफ पानी से अपना चेहरा धो लें यदि आप ऐसा रोजाना करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपको पिंपल्स से राहत मिल जाती है।

क्योंकि चंदन और मुल्तानी मिट्टी ठंडी होती है जो आप के पिंपल्स को कम करने में मदद करती है और इसके नियमित इस्तेमाल से आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में गायब हो जाते हैं।

2. नीम की पत्तियां

यदि आप अपने पिपल्स से परेशान हैं तो आप अपने चेहरे पर नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में गायब हो जाते हैं।

विधि – हमें एक कटोरी ताजी नीम की पत्तियां लेनी चाहिए फिर इसका पेस्ट तैयार कर लेना चाहिए और इसे पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाना चाहिए और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने देना चाहिए।

जब यह पेस्ट अच्छी तरीके से सूख जाए तो आप साफ पानी से अपने चेहरे को धो लें , यदि आप ऐसा रोजाना करते हैं तो आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं क्योंकि नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल , एंटीफंगल और एंटीफ्लेमेटरी तीनों ही गुण पाए जाते हैं।

जो आपके चेहरे के पिंपल्स को दूर करने में मदद करते थे आपके चेहरे पर चाहे कितने भी पिंपल्स हो यह उन सभी पिंपल्स को दूर कर देता है और यदि आप इसका इस्तेमाल नियमित रूप से करते हैं तो आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में गायब हो जाते हैं और आपका चेहरा सुंदर निकल आता है।

3. खीरे का रस

यदि आप अपने चेहरे के पिंपल्स को दूर करना चाहते हैं तो आप अपने चेहरे पर खीरे का रस लगा सकते हैं इससे आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

विधि – हमें एक कटोरी में ताजे खीरे का रस लेना चाहिए फिर उसमें चार चम्मच गुलाबजल मिलाकर कुछ देर फ्रिज में रख देना चाहिए जब वह अच्छी तरह ठंडा हो जाये तो आपको उसे अपने चेहरे पर कॉटन की मदद से अच्छी तरीके से लगाना चाहिए।

और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए जब यह अच्छी तरीके से सूख जाए तो आप साफ पानी से अपने चेहरे को धो लें यदि आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं।

तो आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं क्योंकि खीरे में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके पिंपल्स को दूर करके आपके चेहरे को ठंडा देता है और जिससे आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में खत्म हो जाते हैं।

4. गुलाब की पंखुडियां

यदि आप अपने चेहरे पर गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करते हैं तो इससे भी आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

विधि – हमें एक कटोरी ताजी गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर अच्छी तरीके से पेस्ट बना लेना चाहिए फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाना चाहिए और 10 से 15 मिनट तक लगे रहने देना चाहिए।

जब यह पेस्ट अच्छी तरीके से सूख जाए तो आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें , यदि आप इस पेस्ट का इस्तेमाल रोजाना करते हैं तो आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

क्योंकि गुलाब की पंखुड़ियों में विटामिन – सी के साथ कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके चेहरे के संक्रमण और उन्हें मुहांसों को दूर करता है जिससे आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में गायब हो जाते हैं और आपके चेहरे पर भी निखार आ जाता है।

5. शहद

यदि आप अपने पिंपल्स को दूर करना चाहते हैं तो आप अपने पिंपल्स पर शहद का उपयोग कर सकते हैं इससे आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में गायब हो जाते हैं।

विधि – रात में सोने से पहले हमें अपने चेहरे पर जहां – जहां पर पिंपल्स हो वहां पर शहद लगा लेना चाहिए और फिर रात भर के लिए फिर छोड़ देना चाहिए , फिर अगली सुबह उठकर हमें अपने चेहरे को साफ पानी से धो लेना चाहिए।

यदि आप ऐसा रोजाना करते हैं तो आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं क्योंकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो आपके पिंपल्स को दूर करता है और शहद के नियमित इस्तेमाल से आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में गायब हो जाते हैं।

6. एलोवेरा जेल

यदि आप अपने पिंपल्स पर एलोवेरा जेल का उपयोग करते हैं तो इससे भी आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं क्योंकि एलोवेरा में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके पिंपल्स को कुछ ही दिनों में खत्म कर देता है।

विधि – एलोवेरा हमारे चेहरे के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें बहुत सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे चेहरे की सभी परेशानियों को दूर करता है यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स हो तो आप पिंपल्स पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

या फिर आप एलोवेरा को सीधे भी पिंपल्स पर अप्लाई कर सकते हैं एलोवेरो को लगाने के बाद उसे हमें 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देना चाहिए और जब यह अच्छी तरीके से सूख जाए।

तो आप साफ पानी से अपना चेहरा धो लें यदि आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल नियमित रूप से करते हैं तो आपके चेहरे के सारे पिंपल्स गायब हो जाते हैं और आपका चेहरा भी सुंदर नजर आता है।

7. चन्दन पाउडर

यदि हम बात करें चंदन पाउडर की , तो चंदन पाउडर भी आपके पिंपल्स को दूर करने में मदद करता है यदि आप अपने पिंपल्स पर चंदन पाउडर लगाते हैं तो इससे भी आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

विधि – हमें दो चम्मच चंदन पाउडर को गुलाब जल की मदद से पेस्ट बना लेना चाहिए फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाना चाहिए और 10 से 15 मिनट तक छोड़ देना चाहिए , जब यह पोस्ट अच्छी तरीके से सूख जाए।

तो आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें , इससे आपके चेहरे के पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं आप चाहे तो चंदन को घिसकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं इससे भी आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

क्योंकि चंदन आपके चेहरे को ठंडक देता है और आपके पिंपल्स को भी दूर करता है यदि आप चंदन का इस्तेमाल रोजाना करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपको पिंपल्स से छुटकारा मिल जाता है और आपका चेहरा ग्लो करने लगता है।

8. बर्फ के टुकड़े

यदि आप अपने पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप अपने चेहरे पर बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते है इससे भी आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

विधि – हमें गुलाब जल और पानी को बराबर मात्रा में मिला लेना चाहिए और फिर इसके आइसक्यूब जमा लेने चाहिए और फिर इन्हें अपने मुहांसों पर कम से कम 10 से 15 सेकंड तक रखना चाहिए।

आपको इससे ज्यादा अपने पिंपल्स पर आइसक्यूब नहीं रखने चाहिए यदि आप दिन में तीन से चार बार भी ऐसा करते हैं तो आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।

क्योंकि बर्फ के टुकड़े आपके मुहांसों को सिकुड़ने का काम करते हैं जिससे आपके पिंपल्स बहुत जल्दी कम होने लगते हैं यदि आप बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल रोजाना करते हैं तो आपके पिंपल्स कुछ ही दिनों में खत्म हो जाते हैं।

इनको भी अवश्य पढ़ें:

निष्कर्ष:

तो दोस्तों ये था पिंपल्स कैसे हटाएं आसान तरीका, अगर आपने हमारे द्वारा बताये हुए घरेलू उपाय को फॉलो किया तब आपको 1 दिन में रातों रात फर्क दिखाई देना शुरू हो जायेगा.

अगर आपको हमारी ये पोस्ट अच्छी लगी तो प्लीज इसको शेयर जरुर करें ताकि अधिक से अधिक लोगो को पिम्पल्स से छुटकारा मिल पाए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *