मकर राशि के लोग कैसे होते हैं: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व | Capricorn People’s Personality Hindi

आज हम बात करेंगे मकर राशि के बारें में, कि इन जातकों के लोगों का स्वभाव और जीवन किस प्रकार का होता है और यह लोग अपने जीवन को किस प्रकार से गुजारते हैं क्योंकि हर राशि का अलग स्वभाव होता है और यह सब ग्रह नक्षत्रों पर निर्भर होता है।

इसीलिए हर व्यक्ति की आदत भी अलग होती है वही हर राशि के व्यक्ति में अपनी अलग विशेषता होती है उनकी अलग खूबी होती है क्योंकि सभी के अलग अलग गुण होते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि मकर राशि के लोग कैसे होते है।

मकर राशि के बारे में पूरी जानकारी

makar rashi ke bare me puri jankari

मकर राशि बहुत ही शुभ चिन्ना माना जाता है और मकर राशि को इंग्लिश में “Capricorn zodiac sign” बोलते है। चलिए अभी पुरे विस्तार से इन राशि के जातक के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते है।

1) मकर राशि का प्रतीक चिन्ह (Capricorn Zodiac Sign Symbol)

capricorn zodiac sign symbol

अगर हम मकर राशि की बात करें तो यह राशियों के दसवें नंबर पर आती है और इसका प्रतीक चिन्ह बकरा है और यह इसी की तरह मेहनती भी होती है।

2) मकर राशि के अक्षर

यदि हम बात करें कि मकर राशि के कितने अक्षर होते हैं और आखिर इन राशि वालों के नाम कौन से अक्षर पर आते हैं तो इनके अक्षर इस प्रकार होते है और इन्हीं पर इनके नाम आते हैं।

( जा, जी, खी, खे, खू, खो, भो, गा, गी )

3) मकर राशि की मित्र राशियां

अगर हम बात करें कि मकर राशि की मित्र राशियां कौन सी होती हैं तो इनकी मित्र राशियां इस प्रकार हैं और इनकी इन लोगों के साथ बहुत ज्यादा बनती है।

(मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, कुंभ )

4) मकर राशि का शुभ रंग (Capricorn Zodiac Sign Lucky Color)

यदि हम बात करें मकर राशि का शुभ रंग कौन सा है तो इन लोगों का शुभ रंग काला और नीला होता है इन लोगों को अपने पास हमेशा काले या नीले रंग का रुमाल रखना चाहिए इनके लिए यह शुभ फल देता है वही मकर राशि वालों को पेस्टल रंग से दूर रहना चाहिए।

यानी कि गुलाबी, लाल, पीला इन रंगों को कम ही पहनना चाहिए क्योंकि यह इनके लिए अशुभ होते हैं अगर यह इन रंगों को पहनते हैं तो इन्हें मानसिक शांति नहीं मिल पाती है इसीलिए इन्हें डार्क चॉकलेटी, ब्लैक, डार्क ब्लू पहनना चाहिए।

5) मकर राशि का तत्व और गुरु

अब हम बात करते हैं मकर राशि का तत्व कौन सा है तो इसका तत्व प्रथ्वी को माना गया है और इसी के साथ इसका गुरु शनि है।

6) मकर राशि की शारीरिक बनावट

यदि हम मकर राशि की शारीरिक बनावट के बारे में बात करें तो मकर राशि के जातकों का मुंह बड़ा होता है इसी के साथ इनके दांत भी बहुत बड़े होते हैं और इनका शरीर दुबला पतला रहता है यह चाहे कितना भी खा लें पर इन्हें ज्यादा मोटापा नहीं आता है।

7) शुभ दिन और अंक (Capricorn Zodiac Sign Lucky Day & Number)

अगर मकर राशि के शुभ दिन के बारें में बात करें तो शनि ग्रह होने की वजह से इनका शुभ दिन शनिवार होता है इसी के साथ इनका शुभ अंक 4 है इन्हें इसी तारीख से अपने काम शुरू करने चाहिए और शनिवार को इन्हें काले या फिर नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए, अगर यह ऐसा करते हैं तो इनके सभी काम बन जाते हैं।

मकर राशि वाले लोग कैसे होते है: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व

makar rashi ke log kaise hote hai

आज हम आपको मकर राशि के बारे में बताएंगे क्योंकि बताया गया है यह राशि बहुत ज्यादा मेहनती, वफादार होती है क्योंकि इसका प्रतीक चिन्ह बकरा है जिस वजह से यह उसी स्वभाव पर चलती है तो आज हम आपको मकर राशि के बारे में पूरी जानकारी देंगे जिससे आपको इसके बारे में सब पता लगेगा।

1. स्वभाव (Capricorn Zodiac Sign Nature & Personality)

यदि हम मकर राशि के स्वभाव के बारे में बात करें तो यह बहुत ज्यादा मेहनती, समर्पित वाले और वफादार होते हैं यह जिस काम को भी करते हैं उसमें सफलता हासिल करते हैं क्योंकि यह अपने लक्ष्य में सावधानी और पूरे दृढ़ दृष्टिकोण पर चलते हैं जिस वजह से यह हर काम में सफल हो जाता है।

और यह जिस क्षेत्र में भी अपना करियर बनाना चाहते हैं उसी में बना लेते हैं वही यह लोग अपने काम को पूरा करने के लिए शॉर्टकट कमी भी नहीं अपनाते हैं क्योंकि इन्हें आसान कामों से नफरत होती है इस वजह से यह लोग काफी कठोर भी माने जाते हैं पर इनका वास्तव में स्वभाव काफी विनम्र होता है।

यानी कि जब इनके दूसरे पक्ष को देखा जायें तब आपको पता लगेगा यह कितने दयालु और केयर करने वाले होते हैं यह अपनों का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं और उन्हें किसी भी बात की परेशानी नहीं होने देते हैं वही इन्हें अपने काम में ज्यादा छुट्टियां लेना पसंद नहीं होता है यह लोग कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से सुलझा लेते हैं।

यह काफी व्यवहारिक स्वभाव के होते हैं और अपने लक्ष्य तक पहुंचने में काफी जिद्दी भी होते हैं यानी कि यह हर हालत में अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहते हैं इन्हें मेहनत करने से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है जिस वजह से यह बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं।

जिसे देखकर दूसरे लोग अपने दांतो तले उंगली दबा लेते हैं पर यह अपनी चीजों को कभी भी दूसरों के साथ शेयर नहीं करते हैं यानी कि अपनी पर्सनल चीजों को हमेशा दूसरों से दबाकर रखते हैं जिस वजह से कभी कबार इनके व्यवहार में यह चीज आपको साफ देखने को मिल जाती है।

2. शारीरिक स्वास्थ्य (Health)

यदि हम मकर राशि के शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में बात करें तो इनका शरीर काफी दुबला पतला होता है जिस वजह से इन्हें डायबिटीज, वायु विकार, चर्म रोग, आंखों का रोग, बवासीर, दांतों का रोग, रक्तचाप इनमें से एक या दो बीमारी हमेशा इन्हें बनी ही रहती हैं।

इसी के साथ यह लोग बहुत ज्यादा काम करते हैं जिस वजह से इन्हें चिड़चिड़ापन और इनके शरीर में कमजोरी भी आ जाती है जिस वजह से इन्हें अपने शरीर का विशेष ध्यान रखना चाहिए और इसी वजह से इन्हें अपच और गैस की भी शिकायत बनी रहती है।

और इसी के साथ इन्हें निमोनिया, बुखार, घुटनों में दर्द, त्वचा रोग आदि जैसी बीमारियां भी हो जाती हैं इसीलिए इन्हें अपने खाने में रसीली चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए और हरी सब्जियों, फलों को ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए जिससे यह स्वस्थ रह सकें।

3. कैरियर

अब बात करते हैं कि मकर राशि का कैरियर कैसा रहेगा तो यह लोग बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं जिस वजह से यह लोग कृषि के क्षेत्र में अधिक सफल रहते हैं इसी के साथ शिक्षक, वकालत, चमड़े की चीजों के निर्माण में, कोयले के व्यापार में, बर्फ के व्यापार में इसी के साथ यह अच्छे वक्ता भी होते हैं।

अगर यह वक्ता होंगे तो लेखक नहीं होंगे और अगर यह अच्छे लेखक होंगे तो वक्ता नहीं बन सकते हैं क्योंकि इस राशि में इन दोनों में से कोई एक ही गुण विद्यमान रहता है वहीं अगर यह लोग किसी और क्षेत्र में भी हाथ आजमाना चाहें तो अजमा सकते हैं क्योंकि यह मेहनत से कभी भी नहीं डरते हैं जिस वजह से यह हर क्षेत्र में सफल रहते हैं।

4. वैवाहिक जीवन (Married Life)

यदि हम इन लोगों के वैवाहिक जीवन की बात करें तो यह लोग काफी मिलजुल कर रहने वाले होते हैं इनका पूरा घर इनकी पत्नी ही संभालती है और यह लोग निश्चिंत होकर रहते हैं इन्हें जीवनसाथी चतुर और कार्यकुशलता वाला मिलता है जिस वजह से इन लोगों में काफी अच्छी बनती है।

और यह अपने जीवनसाथी को हमेशा खुश देखना चाहते हैं जिस वजह से यह उनकी हर बात को भी मानते हैं और इस वजह से इन लोगों का वैवाहिक जीवन हमेशा सुखमय गुजरता है वहीं अगर इनकी संतानों की बात करें तो इनकी संतानें सामान्य ही होती हैं और यह उनसे भी बहुत प्रेम करते हैं।

5. दोष

अगर हम मकर राशि के दोषों के बारे में बात करें तो शनि के अशुभ प्रभाव की वजह से इनमें बहुत सारे दोष लगे रहते हैं जैसे इनके घर में अचानक आग लग जाना, घर का गिर जाना, इनके शरीर के बालों का झड़ना इसी के साथ किसी अनहोनी का होना, अगर यह इन सभी से बचना चाहते हैं।

तो इन्हें शनिवार वाले दिन शनि मंदिर जाकर उनके ऊपर सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए और सरसों का दीप जलाना चाहिए, इसी के साथ इन्हें काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए अगर यह इन सारे उपायों को करते हैं तो इन्हें दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

6. शुभ रत्न (Capricorn Zodiac Sign Lucky Gemstone)

यदि हम मकर राशि के शुभ रत्न की बात करें तो इसका शुभ रत्न नीलम को माना गया है इसी के साथ यह गार्नेट को भी पहन सकते हैं और जो लोग इन रत्नों को धारण नहीं कर सकते हैं वह लोग पुखराज, फिरोजा, गोमेद और माणिक्य को भी धारण कर सकते हैं।

इन लोगों को शुक्ल पक्ष के रविवार को इन रत्नों को अपनी उंगली में सोने या तांबे की अंगूठी में जड़वा कर धारण करना चाहिए, अगर यह ऐसा करते हैं तो इनके अशुभ दोष कम हो जाते हैं इसी के साथ इनके जीवन में शांति रहती है।

इन्हे भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था मकर राशि के लोग कैसे होते हैं, हम आशा करते है की इस लेख को संपूर्ण पढ़ने के बाद आपको मकर राशि वाले लोगों का स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

अगर आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को मकर राशि वाले लोगों का नेचर और पर्सनालिटी के बारे में सही जानकारी मिल पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *