मीन राशि के लोग कैसे होते हैं: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व | Pisces People’s Personality Hindi

अब हम बात करते हैं सबसे आखिरी राशि के बारे में यानी कि मीन राशि की यह राशियों के 12वें स्थान पर आती है तो आज हम आपको बताएंगे की मीन राशि के लोग किस तरह के होते हैं आखिर यह लोग अपना जीवन किस तरह गुजारते हैं और इन लोगों के जीवन में कौन से रहस्य छुपे होते हैं।

वहीं अगर इनके हम स्वभाव के बारे में बात करें तो यह काफी सरल स्वभाव के होते हैं यह आसानी से सभी को माफ कर देते हैं इनके अंदर किसी तरह का छल नहीं होता है इसी के साथ इनके अंदर और भी गुण छिपे हुए हैं।

तो आज हम आपको बताएंगे कि मीन राशि के लोग कैसे होते हैं जिससे आपको इनके बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी और आपको पता लगेगा कि आखिर इन लोगों का स्वभाव कैसा होता है।

मीन राशि के बारे में पूरी जानकारी

meen rashi ke bare me puri jankari

मीन राशि को इंग्लिश में “Pisces Zodiac Sign” बोलते है और ये एक बहुत ही भाग्यशाली और शुभ चिन्न माना जाता है। इस राशि के जातक लोग दिल से बहुत ही अच्छे होते है।

1) मीन राशि का प्रतीक चिन्ह (Pisces Zodiac Sign Symbol)

pisces zodiac sign symbol

अगर हम मीन राशि के प्रतीक चिन्ह की बात करें तो इनका प्रतीक चिन्ह एक जोड़ा मछली का होता है यानी की मछली इनका प्रतीक चिन्ह हैं और इसी की तरह यह सरल और दयालु होते है।

2) मीन राशि के अक्षर

अब बात करते हैं कि मीन राशि के अक्षर कितने हैं तो मीन राशि के अक्षरों 9 होते है जो इस प्रकार होते हैं और इन्हीं पर लोगों के नाम रखे जाते है।

( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

3) मीन राशि का शुभ रंग (Pisces Zodiac Sign Lucky Color)

यदि हम मीन राशि के शुभ रंग की बात करें तो इसका शुभ रंग नारंगी, पीला, लाल होता है अगर इस जातक के लोग इस रंग के कपड़े पहनते हैं तो उन्हें मानसिक शांति मिलती है।

वही इन्हें काले और गहरे रंग के कपड़े नहीं पहने चाहिए क्योंकि यह इनके लिए अशुभ होते हैं अगर यह इन रंग के कपड़े पहनते है तो इन्हें तनाव बना रहता है।

4) मीन राशि का तत्व और गुरु

अब बात करते हैं कि मीन राशि का तत्व कौन सा होता है तो इसका तत्व जल है और इसी के साथ इसका गुरु बृहस्पति को माना गया है।

5) शुभ अंक और दिन (Pisces Zodiac Sign Lucky Number & Day)

यदि इनके शुभ अंक की बात की जाये तो इनके लिए दो अंक दिए गए हैं यानी कि इनके लिए 3 और 7 शुभ अंक होते हैं इन्हें इन्ही दिनों से अपने काम शुरू करने चाहिए, वही इनका शुभ दिन गुरुवार होता है।

6) मीन राशि की मित्र राशियां

अगर हम इनकी मित्र राशियों की बात करें तो इनकी मित्र राशियां इस प्रकार होती है और इन जातकों की इन लोगों के साथ बहुत अच्छी बनती है।

(कर्क, सिंह, धनु, मेष, वृश्चिक)

7) मीन राशि की शारीरिक बनावट

अब बात करते हैं कि मीन राशि की शारीरिक बनावट कैसी होती है तो इनका मोटा शरीर होता है इसी के साथ इनकी सुंदर आंखें होती हैं इनका कद ज्यादा लंबा नहीं होता है बल्कि सामान्य रहता है।

मीन राशि वाले लोग कैसे होते हैं: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व

meen rashi ke log kaise hote hai

आज हम आपको बताएंगे कि मीन राशि के लोग कैसे होते हैं आखिर इनका व्यवहार, स्वभाव और इनका करियर किस प्रकार का रहता है और यह लोग किस तरह अपना जीवन गुजारते हैं।

1. स्वभाव (Pisces Zodiac Sign Nature & Personality)

यदि हम मीन राशि के स्वभाव के बारे में बात करें तो यह 11 राशियों के लक्षण अपने साथ लाती है यानी कि इस राशि में सभी लक्षण मौजूद होंगे जो बाकी 11 राशियों में मौजूद होते हैं वही यह राशि बहुत ज्यादा धार्मिक, मोक्ष की तरफ जाने वाली होती है यह हमेशा निस्वार्थ होकर काम करती है।

पर कभी कबार इन्हें कल्पना और तथ्य में फर्क महसूस नहीं हो पाता है जिस वजह से यह उलझन में पड़ जाते हैं क्योंकि इन्हें समझ में ही नहीं आता है कि क्या सही है और क्या गलत, यह लोग प्रकाश की तलाश में भटकते रहते हैं क्योंकि इन्हें समझ में नही आता है कि यह प्रकाश में जा रहे हैं या अंधकार मेंI

वहीं अगर इन्हें दुख पहुंचाया जाये तो यह बहुत ज्यादा कठोर हो जाते हैं फिर किसी की भी नहीं सुनते हैं और अकेलेपन की दुनिया में चले जाते हैं वैसे तो यह काफी दयालु होते हैं पर किसी के तंग करने पर इनका व्यवहार बदल जाता है खुद की उपेक्षा हो जाने के बाद यह काफी उदास और सुस्त हो जाते है।

वैसे तो मीन राशि के जातक आकर्षित होते हैं पर यह अपनी भावनाओं को कभी भी लोगों के सामने नहीं ला पाते हैं हैं जिनमें कविताएं, शायरियों का हुनर होता है वह लोग अपनी भावनाओं को इनके जरिए कह सकते हैं पर बहुत ही कम लोग ऐसा कर पाते हैं।

वही यह बहुत ज्यादा जिद्दी और स्वतंत्र होते हैं जिस वजह से यह किसी की भी नहीं सुनते हैं और वही करते हैं जो इन्हें अच्छा लगता है यह एक चीज से बहुत जल्दी उब जाते हैं पर यह बहुत ही सरल और रोमांटिक होते हैं इन्हें पैसों से ज्यादा लगाव नहीं होता है अगर इनसे कोई पैसे ले जायें तो यह उससे मांगते नहीं।

2. कैरियर

यदि मीन राशि के कैरियर के बारे में बात करें तो यह औषधि के क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं यह मेडिकल वगैरह खोल सकते हैं यह डिजायनर या फिर पेंटिंग के क्षेत्र में भी जा सकते हैं यह व्यापार भी कर सकते हैं क्योंकि इनमें काफी हुनर होता है यह काफी बुद्धिमान माने जाते है।

जिस वजह से यह अपनी एजुकेशन पूरा करके अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं इसी के साथ यह टीचर या शायर भी बन सकते हैं यह समुद्र से जुड़े कामों को भी कर सकते हैं इसी के साथ यह फायर विभाग में भी काम कर सकते हैं इन्हें ऐसे काम करने में आनंद मिलता है वही यह इनमें सफल भी रहते हैं।

3. शारीरिक स्वास्थ्य (Health)

अब बात करते हैं मीन राशि का शारीरिक स्वास्थ्य कैसा रहता है तो मीन राशि के जातकों को ब्लड प्रेशर, आंतों की समस्या, छाती में दर्द, पैर पटकना, पैरों में पसीना आना, सिर दर्द, चक्कर जैसी समस्याएं बनी रहती हैं वहीं अगर यह लोग नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं तो इससे भी इन्हें समस्या हो जाती हैं।

ऐसे में इन लोगों को इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, वह इन्हें टाइफाइड, रक्त विकार, पेट विकार, शीत रोग, चर्म रोग, संक्रमण रोग, जुखाम, मोटापा का बढ़ना, स्तनों और हृदय में दर्द रहना, पैरों में दर्द रहना, मानसिक बेचैनी के कारण उल्टी आना, मानसिक तनाव यह समस्याएं भी बनी रह सकती है इसीलिए इन्हें पौष्टिक आहार लेना चाहिए।

4. वैवाहिक जीवन (Married Life)

अगर इनके वैवाहिक जीवन की बात की जाये तो मीन राशि के जातकों के एक से अधिक विवाह होने की संभावनाएं बनी रहती है यह लोग एक से ज्यादा विवाह करते हैं पर फिर भी इन्हें वैवाहिक सुख प्राप्त नहीं हो पाता है क्योंकि इस वजह से इनके जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं।

वही यह लोग एकाकी जीवन जीना पसंद करते हैं पर इन लोगों को विवाह कर लेना चाहिए क्योंकि यह इनके अकेलेपन को दूर कर सकता है पर जब यह अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा नहीं बना पाते हैं तो इनका वैवाहिक जीवन भी सही नहीं गुजरता है।

5. दोष

अगर इनके दोष की बात की जाये तो मीन राशि के लोग खर्च बहुत अधिक करते हैं जिस वजह से यह लोग कर्ज लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं और इसी वजह से इनके ऊपर ऋण हो जाता है जो हमेशा बना रहता है अगर यह इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन्हें गुरुवार वाले दिन गाय को रोटी खिलाने चाहिए।

और विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए जिससे इन्हें मानसिक शांति मिलती है और इनके दोष कम हो जाते हैं क्योंकि यह सब बृहस्पति के अशुभ होने की वजह से होता है जब बृहस्पति की चाल खराब चल रही होती है तो इन्हें इन सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

6. शुभ रत्न (Pisces Zodiac Sign Lucky Gemstone)

यदि इनके शुभ रत्न की बात की जाये तो इनका शुभ रत्न एक्वामरीन होता है इसी के साथ यह लोग पुखराज को भी पहन सकते है क्योंकि इनका गुरु बृहस्पति होता है अगर यह इस रत्न को धारण करते हैं तो इनके जीवन में चल रही परेशानियां कम हो जाती हैं और इन्हें मानसिक शांति मिलती है।

इन्हे भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था मीन राशि के लोग कैसे होते हैं, हम उम्मीद करते है की इस लेख को संपूर्ण पढ़ने के बाद आपको मीन राशि वाले लोगों का स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को मीन राशि वाले लोगों का पर्सनालिटी और नेचर के बारे में सही जानकारी मिल पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *