शरीर पर जमी मैल को कैसे हटाएं 6 घरेलू उपाय | बॉडी के मैल को निकालने का तरीका

आजकल हर कोई अपने शरीर को सुंदर दिखाना चाहता है और वह चाहता है कि वह सबसे सुंदर दिखे और उसका शरीर भी सबसे ज्यादा सुंदर बने इसके लिए वह बहुत सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करता है।

पर आजकल धूल मिट्टी की वजह से उसके शरीर पर मैल आ जाती है या फिर व्यक्ति अपने शरीर का अच्छी तरीके से ख्याल नहीं रख पाता है तो इस वजह से भी उसके शरीर पर धूल मिट्टी जमा हो जाती है और आपका शरीर गन्दा नजर आने लगता है।

वैसे भी आजकल सभी लोग अपने शरीर को सुंदर बनाने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं इसके लिए अच्छे खान-पान से लेकर प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं जिससे उनका शरीर सुदर बन सके।

और वह अपनी शरीर पर जमी मैल को भी हटा सकते है पर आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने शरीर पर जमी मैल को कैसे हटा सकते हैं जिससे आपका एकदम सुंदर और बेदाग चमकता हुआ नजर आएगा।

शरीर पर मैल कैसे जमा हो जाती है?

body ke mail ko kaise saaf kare

1. यदि आपके शरीर में पसीना ज्यादा आता है तो इस वजह से भी आपके शरीर में मैल जमा हो जाती हैं।

2. यदि आप अपने शरीर की सही से देखभाल नहीं कर पाते हैं तो इस वजह से भी आपके शरीर पर मैल जमा हो जाती है।

3. यदि आप ज्यादा धूल मिट्टी वाली जगह पर जाते हैं तो इससे भी आपके शरीर में मैल और धूल मिट्टी जमा हो जाती है।

4. यदि हम कई दिनों तक नहाते नही है तो इस वजह से भी आपके शरीर पर मैल जमा हो जाता है।

शरीर से जमी मैल को हटाने के टिप्स

शरीर पर मैल बहुत सी वजह से आ जाता है पर हम मैल को कुछ टिप्स की मदद से आराम से हटा सकते हैं इससे हमारा शरीर सुंदर भी बनता है।

1. हमे नियमित रूप से नहाना चाहिए और अपने शरीर की अच्छी तरीके से देखभाल करनी चाहिए जिससे आपके शरीर पर मैल जमा नहीं हो पाती है।

2. यदि आपके शरीर में मैल जमा हो तो आप बेसन की मदद से भी मैल को हटा सकते हैं और अपने शरीर को सुंदर बना सकते हैं।

3. मैल हटाने के लिए हमे उबटन का प्रयोग करना चाहिए इससे आपका मैल भी आराम से निकल जाता है और आपका शरीर भी सुंदर बनता है।

4. यदि आप अपने शरीर से मैल हटाना चाहते है तो आप मुल्तानी मिट्टी का भी प्रयोग भी प्रयोग कर सकते है।

5. मैल हटाने के लिए आप अपने शरीर को हल्के हाथों से रगड भी सकते हैं इससे आपका मैल आराम से छूट जाता है।

6. मैल हटाने के लिए आप पके पपीते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इससे भी आपके शरीर का मैल आराम से छूट जाता है।

7. आप दूध और केसर की मदद से भी अपने मैल को हटा सकते हैं और अपने शरीर को निखार सकते हैं।

8. हम मैल हटाने के लिए सूजी का भी उपयोग कर सकते हैं इससे आपका मैल आराम से छूट जाता है।

बॉडी के मैल को निकालते समय सावधानियां

1. शरीर से जमी मैल को हटाने के लिए हमें अपने शरीर पर किसी भी नुकीली चीज को नहीं रगड़ना चाहिए इससे आपके शरीर को चोट लग सकती है।

2. शरीर से मैल निकालते समय हमें केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल नही करना चाहिए इससे आपके शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।

3. . शरीर से मैल निकालने के लिए हमें रखी हुई चीजों का इस्तेमाल नही करना चाहिए इससे आपकी त्वचा लाल या उस पर दाने निकल सकते है।

शरीर पर जमी मैल हटाने के 6 घरेलू उपाय व तरीके

sharir par jami mail ko kaise hataye

शरीर से जमी मैल को हटाने के लिए हम बहुत से उपाय करते हैं पर आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप अपनी जमी मैल को आराम से निकाल सकते हैं और अपने शरीर को निखार सकते हैं।

1. बेसन

यदि आप अपने शरीर की जमी मैल को हटाना चाहते हैं तो आप बेसन की सहायता से मैल को आराम से निकाल सकते हैं इससे आपकी त्वचा में भी निखार आता है।

विधि – चार चम्मच बेसन में दो चम्मच दही का और एक चम्मच गुलाब जल को डालकर उसका गाढ़ा – गाढ़ा पेस्ट बना लें फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे गर्दन , हाथ और पीठ आदि पर लगाएं।

और धीरे-धीरे हल्के हाथों से रगड़े कम से कम 10 से 15 मिनट तक अपने शरीर पर इस पेस्ट को रगड़ना है फिर जब पेस्ट अच्छी तरीके से सूख जाए तो आप साफ पानी से अपने शरीर को धुल ले।

यदि आप ऐसा नियमित रूप से करते हैं तो आपके शरीर में जमी सारी गंदगी निकल जाती है और आपके शरीर में निखार भी आता है।

2. मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी भी शरीर की जमी मैल को दूर करता है और आपके शरीर को सुंदर और गोरा बनाता है इसी के साथ मुल्तानी मिट्टी शरीर को ठंडक देती है।

विधि – सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी को अच्छी तरीके से गीला कर ले और फिर एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और फिर एक अच्छा – सा गाढा पेस्ट तैयार कर ले।

फिर इस पेस्ट को सारे शरीर पर रगडे इससे आपके शरीर का सारा जमा मैल छूट जाता है और आपके शरीर में चमक भी आती है यदि आप ऐसा रोजाना करते हैं तो आपका रंग भी गोरा हो जाता है।

3. सूजी

यदि आपके शरीर में ज्यादा मैल जमा हो गया है तो आप उसे सूजी की मदद से भी हटा सकते हैं सूजी मैल को आराम से निकाल देती है।

विधि – आप चार से पांच चम्मच सूजी को दही में मिलाकर छोड दे जब सूजी अच्छी तरीके से फूल जाए तो आप उसमें एक चम्मच शहद को मिलाएं और अच्छी तरीके से गाढ़ा पेस्ट बना लें।

फिर उसी पेस्ट को अपने पूरे शरीर पर लगाएं इससे आपके शरीर का सारा मैल छूट जाता है और आपके शरीर की रंगत भी बढ़ जाती है।

4. पपीते का गूदा

पपीते की मदद से भी आप अपने शरीर के मैल को आसानी से छुटा सकते हैं क्योकि पपीते में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो आसानी से मैल को छूटा देता है।

विधि – पपीते के गूदे को निकाल कर आप अपने पूरे शरीर पर उसे रगड़ सकते हैं आप चाहें तो पपीते के गूदे में आप हल्दी को भी मिला सकते है इससे आपके पूरे शरीर का मैल आसानी से निकल जाता है।

क्योंकि पपीते में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो मेल को कुछ ही देर में फुला कर आसानी से निकाल देता है और इससे आपके शरीर की रंगत भी निखर जाती है क्योंकि मैल निकालने वाली क्रीम में भी पपीता मिला हुआ होता है।

5. शहद और नीबू

शहद और नींबू की मदद से भी आप अपने शरीर की जमा मैल को हटा सकते हैं और अपनी त्वचा को चमकदार भी बना सकते है।

विधि – दो चम्मच शहद में चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर ले फिर उस पर को अपने पूरे शरीर पर लगाएं और 5 से 10 मिनट तक छोड दे।

फिर जब पेस्ट हल्का सूख जाए तो फिर इसे अपने हल्के हाथ से पूरे शरीर पर धीरे-धीरे 5 से 10 मिनट रगड़े और फिर ताजे पानी से शरीर धुल ले।

इससे आपका सारा जमा मैल आसानी से निकल जाता है और आपकी रंगत भी बढ जाती है यदि आप इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके शरीर में मैल भी जमा नहीं हो पाता है।

6. कच्चा दूध

यदि आप अपने शरीर का जमा मैल आसानी से हटाना चाहते हैं तो इसमें कच्चा दूध भी आपकी काफी ज्यादा मदद करता है इसे आपके शरीर का मैल भी हट जाता है और इससे आपकी रगंत भी बढती है।

विधि – एक कटोरी में कच्चा दूध ले और उसे रुई की सहायता से अपने पूरे शरीर पर लगाएं और 5 मिनट तक छोड़ दे फिर अपने हाथों से धीरे-धीरे उस जगह को रगडे।

फिर सादा पानी से अपने शरीर को धुल ले यदि आप ऐसा रोजाना करते हैं तो आपके शरीर का सारा मैल छूट जाता है और आप की रंगत भी बढ़ती है।

इनको भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था शरीर पर जमी मैल को कैसे हटाये, अगर आपने हमारे द्वारा बताये हुए घरेलू उपाय और टिप्स को फॉलो किया तब आप अपनी पूरी बॉडी से मैल को साफ कर सकते हो.

हमारी पोस्ट अगर आपको अच्छी लगी तो प्लीज इसको शेयर जरुर करें और हमारी साईट पर दूसरी ब्यूटी टिप्स से रिलेटेड पोस्ट को भी जरुर पढ़ें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *