वृषभ राशि के लोग कैसे होते हैं: स्वभाव, गुण, व्यक्तित्व | Taurus People’s Personality in Hindi

आज के समय में हर कोई अपनी राशि के बारे में जानना चाहता है कि आखिर उसके जीवन में क्या लिखा है अगर हम वृषभ राशि के बारे में बात करें तो यह लोग किस प्रकार के होते हैं और आखिर इन लोगों के जीवन में कौन कौन से योग बनते हैं।

इसी प्रकार बहुत सारे लोग जानना चाहते हैं कि वह अपने जीवन में कब सफल होंगे और क्या उनके जीवन में कोई परेशानियां भी आएंगी, इसी तरह बहुत सारे सवाल हमारे मन में बने रहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि वृषभ राशि के लोग कैसे होते हैं।

जिनसे आपको इनके स्वभाव के बारे में पता लगेगा और इनके बारे में पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी, क्योंकि कई बार लोग दूसरी राशियों के बारे में जानने के लिए भी इच्छुक होते हैं क्योंकि वह जानना चाहते हैं कि उनका स्वभाव कैसा होता है क्योंकि उनका स्वभाव काफी हद तक राशि पर निर्भर करता है।

और वह उसी हिसाब से अपनी रूची रखते है वैसे तो एक राशि के बहुत सारे लोग होते हैं और उनमें अलग अलग खूबियां भी होती है तो आज हम बात कर रहे हैं वृषभ राशि की, आज आपको इनके बारे में सारी जानकारी मिलेगी।

वृषभ राशि के बारे में पूरी जानकारी

vrishabh rashi ke bare me puri jankari

इससे पहले की हम पढ़ेंगे की वृषभ राशि राशि वाले कैसे होते है हम आपको बताना चाहते है की वृषभ राशि को इंग्लिश में “Taurus Zodiac Sign” बोलते है। तो चलिए अब जानते है की वृषभ राशि के जातक का स्वाभाव, गुण, पर्सनालिटी और नेचर कैसा होता है।

1) वृषभ राशि का प्रतीक चिन्ह (Taurus Zodiac Sign Symbol)

Taurus zodiac sign symbol

अगर इनके प्रतीक चिन्ह की बात की जायें, तो इनका चिन्ह “बैल” है जो काफी ज्यादा परिश्रमी होता है और इनका स्वभाव भी काम में लगातार लगे रहने का होता है यह अपने काम को पूरी मेहनत से करते हैं।

2) वृषभ राशि के अक्षर

यदि इनके अक्षरों की बात की जायें तो वृषभ राशि दूसरे स्थान पर आती है और इसकी राशि में 9 अक्षर आते हैं और इन्हीं पर लोगों के नाम रखे जाते हैं, और इनके अक्षर इस प्रकार होते हैं।

( ई , उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )

3) वृषभ राशि का तत्व और गुरु

अब बात करते हैं कि इस राशि का तत्व कौन सा है तो इसका तत्व पृथ्वी है और इनका गुरु शुक्र ग्रह है यह इनके लिए काफी शुभ होता है क्योंकि शुक्र ग्रह के ऊपर भोलेनाथ की असीम कृपा होती है।

और इनसे भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं इसी के साथ इसका नौकरी लग्न ग्रह शुक्र है इसीलिए इन्हें हमेशा शुक्र ग्रह को मजबूत रखना चाहिए।

4) वृषभ राशि की मित्र राशियां

जिस तरह हर राशि की मित्र राशि होती है उसी तरह वृषभ राशि की भी कुछ मित्र राशियां होती है जिनसे इनकी अच्छी तालमेल बनती है और यह उन लोगों के साथ जल्दी घुल मिल जाते हैं।

( मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि )

5) शुभ दिन और नम्बर (Taurus Zodiac Sign Lucky Number & Day)

अगर हम वृषभ राशि के शुभ दिन की बात करें और इसके शुभ नंबर की बात करें, तो इसका शुभ दिन शुक्रवार होता है क्योंकि शुक्र ग्रह होने की वजह से इनके हर काम शुक्रवार को बनते हैं और इन्हें अपने सभी काम इसी दिन से शुरू करने चाहिए जिससे इनके किसी भी काम में रुकावट नहीं आएगी और इनका शुभ अंक 6 होता है।

6) वृषभ राशि की शारीरिक बनावट

यदि हम इनके शरीर की बनावट की बात करें तो इनका पतला शरीर और सामान्य कद होता है इसी के साथ इनका मस्तक चौड़ा और हाथ पैर लंबे होते हैं अगर इनका खानपान सही रहता है तो यह शरीर से स्वस्थ रहते हैं और इनका निचला हिस्सा भारी होता है और यह कभी कबार खानपान की वजह से मोटापे के शिकार भी हो जाते है।

वृषभ राशि वाले लोग कैसे होते हैं?

vrishabh rashi wale log kaise hote hai

तो आज हम आपको बताएंगे कि वृषभ राशि के लोग कैसे होते हैं आखिर उनका स्वभाव कैसा होता है और उनकी जिंदगी में सब कुछ कैसा चलता है यानी कि उनका कैरियर, उनकी शादी और उनके स्वास्थय सब कुछ उनकी राशि पर निर्भर होता है।

1. स्वभाव (Taurus Zodiac Sign Nature & Personality)

अगर हम इस राशि के स्वभाव की बात करें तो इसका स्वभाव काफी कड़क और थोड़ा शर्मीला होता है यह बहुत जल्दी आक्रोश में आ जाते हैं और इन्हें नए लोगों से मिलना ज्यादा पसंद नहीं होता है पर यह लोगों से जल्दी घुलमिल जाते हैं और उनसे अच्छा व्यवहार बना लेते है यह बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं।

जिस वजह से अपने कारोबार में अच्छा नाम कमाते हैं और उसे काफी आगे ले जाते हैं इनके व्यक्तित्व में कामुकता का भी भाव देखने को मिलता है इसी के साथ यह हर क्षेत्र में भौतिक सुखों की प्राप्ति करने के लिए प्रयासरत में लगे रहते हैं इन्हें दूसरों की सराहना करना भी काफी अच्छा लगता है इसी के साथ यह दूसरों की कमियों को भी उसके मुंह पर बता देते हैं।

इन्हें अपना काम ज्यादा लोगों के साथ करना अच्छा नहीं लगता है यह बस गिने चुने लोगों को ही अपने आसपास रहने देते हैं पर इन्हें बहुत जल्दी क्रोध आ जाता है जिस वजह से कभी कबार इन्हें भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है पर जब इनका क्रोध शांत होता है तो यह पहले जैसा हो जाते हैं और अपनी गलती को भी स्वीकारते है।

वहीं इन्हें धन संपत्ति और मान सम्मान काफी ज्यादा प्रिय होता है और यह कठोर से कठोर फैसले लेने में कभी भी पीछे नहीं हटते हैं और अपना निर्णय सभी के सामने रखते हैं उन्हें काम में लापरवाही करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है वही यह हर काम को करने के लिए तैयार रहते हैं और इन्हें अपने सिद्धांतों से बहुत ज्यादा लगाव होता है यह हमेशा अपने सिद्धांतों के अनुसार जीवन व्यतीत करते हैं।

2. शारीरिक स्वास्थ्य (Health)

अब बात करते हैं कि वृषभ राशि का शारीरिक स्वास्थ्य कैसा रहता है और आखिर इन राशियों वालों को किन किन समस्याओं से जूझना पड़ता है तो इन्हें पेट से जुड़ी समस्या बनी रहती है इसी के साथ इन्हें डायबिटीज, गले का रोग, वीर्य विकार, मूत्र रोग, नेत्र रोग, मुख रोग, गुप्त रोग, वीर्य की कमी, कब्ज, कफ, वायु विकार आदि जैसे रोग लगे रहते हैं।

इसी के साथ इन लोगों की ज्यादातर मृत्यु हार्टअटैक से होती है और यह ज्यादा परिश्रम करते हैं जिस वजह से इनके शरीर में बहुत ज्यादा दुर्बलता भी आ जाती है पर यह लोग अपने जीवा पर लगाम नहीं रख पाते हैं जिस वजह से यह लोग अपनी सेहत का ध्यान ना रखते हुए और अनहेल्दी भोजन भी खा लेते हैं जिस वजह से इन्हें कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

3. कैरियर

यदि इनके कैरियर की बात की जाये तो यह बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं इन्हें हर चीज में जिज्ञासा रहती है जिस वजह से यह फैशन डिजाइनर, बावर्ची, राजनेता या अभिनेता, बैंक के संबंधी नौकरियां, खेती या फिर यह लोग जीववैज्ञानिक या वनस्पति विज्ञान संबंधित नौकरियों को चुनते हैं।

इन्हें सबसे ज्यादा सुंदरता से प्रेम होता है जिस वजह से यह हर चीज को अच्छी तरीके से समझते हैं इन्हें पता होता है कि सुंदर किस प्रकार दिखा जा सकता है और सुंदरता किस चीज में होती है जिस वजह से यह लोग फैशन डिज़ाइनर की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं और उन्हीं में अपना करियर बना लेते हैं।

वही इन्हें खाना बनाने में भी काफी रूचि होती है तो यह बावर्ची या फिर होटल या फिर खाने से संबंधित कोई काम शुरू कर सकते हैं यानी कि यह लोग जिसमें ज्यादा रुचि रखते हैं उसी में अपना करियर बना लेते हैं पर इनका सफल कैरियर सबसे ज्यादा बावर्ची और फैशन डिजाइनर में होता है।

4. वैवाहिक जीवन (Married Life)

यदि इनके वैवाहिक जीवन की बात की जायें तो वृषभ राशि के लोग कामुक स्वभाव के होते हैं जिस वजह से यह अपने जीवनसाथी से हमेशा संभोग की इच्छा रखते हैं इन्हें जिस प्रकार खाना प्रिय होता है इसी प्रकार यह भी बहुत प्रिय होता है और अगर जीवनसाथी से इनका संबंध अच्छा नहीं बन पाता है।

तो यह उन पर बहुत ज्यादा क्रोधित भी हो जाते हैं और इनके जीवन में अनबन चलती रहती है पर यह अपने जीवनसाथी से बहुत ही प्रेम करते हैं और कभी भी उन्हें छोड़ते नहीं है अगर किसी वजह से उन दोनों में दूरी आ भी जाती है तो कुछ ही समय बाद उन लोगों का पुनर्मिलन हो जाता है वही यह अपनी संतानों से भी बहुत ज्यादा प्रेम करते हैं।

5. शुभ रत्न (Lucky Gemstone)

अगर इनके शुभ रत्न की बात की जाये तो इनका गुरु शुक्र है जिस वजह से इन्हें ओपल रत्न धारण करना चाहिए क्योंकि इससे शुक्र ग्रह मजबूत रहता है और इनके जीवन में चल रही परेशानियां भी कम हो जाती है इसी वजह से इन्हें शुक्रवार वाले दिन ओपल रत्न को पहनना चाहिए।

6. दोष

अगर इनके दोष की बात की जायें तो इनके नक्षत्रों के हिसाब से सर्पदोष और अमावस्या दोष रहता है जिस वजह से इन्हें इनका उपाय करना चाहिए, क्योंकि इनकी वजह से इन्हें काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

7. शुभ रंग (Lucky Color)

इनके लिए सफेद रंग शुभ होता है क्योंकि यह इनके ग्रह की तरह ही होता है इसीलिए इन्हें शुक्रवार को सफेद रंग पहनना चाहिए, वहीं इनके लिए गुलाबी, क्रीम रंग, आसमानी यह रंग भी अनुकूल होते हैं पर इन्हें लाल रंग से बचना चाहिए।

इन्हे भी जरूर देखे:

निष्कर्ष:

तो ये था वृषभ राशि वाले लोग कैसे होते हैं, हम उम्मीद करते है की इस लेख को संपूर्ण पढ़ने के बाद आपको वृषभ राशि वाले लोगों का स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको अवश्य शेयर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को वृषभ राशि वाले लोग अपना स्वाभाव, नेचर और पर्सनालिटी जान पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *