जल्दी मनोकामना पूरी करने के लिए कौन सा व्रत करना चाहिए?

अगर आपके मन में भी बहुत सारी इच्छाएं है और आप उन्हें पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको व्रत करने चाहिए, क्योंकि बहुत सारे मनोकामना पूरी करने वाले व्रत हैं जिनकी मदद से आप अपनी सभी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं क्योंकि पुराने समय में लोग अपनी इच्छाओं को इसी माध्यम से पूरा किया करते थे।

क्योंकि उनकी आस्था तप, व्रत में ज्यादा थी उनका मानना था अगर वह व्रत करेंगे तो ईश्वर उनसे जल्दी प्रसन्न हो जाएंगे और वह उन्हें मनवांछित फल देंगे, वही आज के समय में भी वही प्रथा चली आ रही है और बहुत सारे लोग हैं जो भगवान से अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कहते हैं।

पर उन्हें पता नहीं होता है कि वह कौन से व्रत करें, जिनसे उनकी मनोकामनाएं पूरी हो जाये तो आज हम आपको बताएंगे अगर आप अपनी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं तो कौन से व्रत कर सकते हैं क्योंकि बहुत सारे ऐसे व्रत हैं जिन्हें करने से आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

क्योंकि जिस तरह हमें कोई भी काम करने के लिए कर्म करना पड़ता है उसी तरह इच्छाओं को पूरा करने के लिए भी हमें व्रत, तप, साधना करनी पड़ती है तब जाकर ही हम ईश्वर से अपनी इच्छाएं पूरी करवा पाते हैं तो आज हम आपको बताएंगे आप कौन से व्रत कर सकते हैं जिससे आपकी मनोकामना बहुत जल्दी पूरी हो जायेगी।

मनोकामना पूरी करने के लिए व्रत करते समय कुछ सावधानियां

manokamna puri karne ke liye vrat karte samay savdhani

अगर आप मनोकामना पूरी करने वाले व्रत कर रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां भी रखनी चाहिए, क्योंकि लोगों को पता नहीं होता है वह क्या सावधानियां रखें जिस वजह से वह कई सारी गलतियां कर जाते हैं तो आज हम आपको बताएंगे आप कौन सी सावधानियां रख सकते हैं जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

1. आपको कभी भी अपनी मनोकामना बदलनी नहीं चाहिए, अगर आप किसी व्रत को कर रहे हैं तो आपको वही भावना रखनी चाहिए जो व्रत का संकल्प करते समय आपके मन में थी अगर आप अपनी भावनाओं को बदलेंगे तो आपकी मनोकामना कभी भी पूरी नहीं होगी।

2. यदि अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए आप व्रत रख रहें है तो आपको इस चीज का ध्यान रखना चाहिए कि आप उसमें किसी का अनादर ना करें।

3. आपको व्रत वाले दिन अपने मन में किसी भी तरह के बुरे विचार नहीं लाने चाहिए, ना ही किसी के बारे में बुरा सोचना चाहिए क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो आपकी मनोकामना कभी भी पूरी नहीं होगी।

4. इसी के साथ आपको व्रत वाले दिन पूरे ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और उसके एक दिन पहले और एक दिन पीछे भी आपको इसका अच्छी तरह से पालन करना चाहिए, तभी आपका व्रत सफल हो सकता है।

5. अगर आप मनोकामना को पूरा करने वाला व्रत रख रहें हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसमें मार्केट के कोई भी प्रोडक्ट यूज ना करें साथ ही आपको तामसिक चीजों से भी दूर रहना चाहिए।

6. आपको ज्यादा लालच से बचना चाहिए यानी कि अगर आपकी कोई एक मनोकामना पूरी हो गई है तो आपको बार बार मनोकामना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो आपकी मनोकामना कभी भी पूरी नहीं होंगी क्योंकि लालच से ईश्वर कभी भी प्रसन्न नहीं होते हैं।

जल्दी मनोकामना पूर्ति करने के लिए कौन सा व्रत करना चाहिए?

manokamna purti karne ke liye kaun sa vrat karna chahiye

आज हम आपको बताएंगे अगर आपके मन में कोई भी मनोकामना या इच्छा है और आप उसे पूरा करना चाहते हैं तो कौन से व्रत रख सकते हैं क्योंकि हमारे हिन्दू ग्रन्थ में काफी सारे ऐसे व्रत के बारे में उल्लेख किया गया है जिनकी मदद से आप अपनी मनोकामनाओं को आसानी से पूरा कर सकते हैं तो आज हम आपको बताएंगे आप कौन से व्रत कर सकते है।

1. सोमवार का व्रत

अगर आप अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो आपको सोमवार का व्रत रखना चाहिए, क्योंकि 16 सोमवार से लेकर सोमवार का व्रत काफी फलदायी माना जाता है इसमें आप अपनी हर प्रकार की मनोकामना पूरी कर सकते है।

जैसे शादी, नौकरी, सन्तान प्राप्ति आदि, मनोकामनाएं आपकी भगवान शिवजी की कृपा से पूरी हो जाएंगी आपकी जैसी आस्था हो आप उस प्रकार सोमवार का व्रत रख सकते हैं जैसे 16 सोमवार, 21 सोमवार या 51 सोमवार अगर आप पूरे श्रद्धाभाव से इन व्रतों को करते हैं तो आपकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं।

2. गुरुवार का व्रत

यदि आप चाहते हैं कि आपकी मनोकामना पूरी हो जाये, अगर आप शादी से संबंधित मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो आपको गुरुवार का व्रत करना चाहिए, इसमें आपको विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए साथ में केले के वृक्ष की भी पूजा करनी चाहिए।

अगर आप 21 गुरुवार या 51 गुरुवार का व्रत करते हैं तो इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है आपको इस दिन पीले वस्त्र पहनने चाहिए और पीली वस्तुओं का ही दान करना चाहिए, यह व्रत भी काफी फलदायक माना गया है।

3. शुक्रवार का व्रत

जो लोग धन से संबंधित अपनी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं या फिर चाहते हैं उनकी जल्दी नौकरी लग जाये तो उन लोगों को शुक्रवार का व्रत करना चाहिए, इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है।

और इन्हें धन की देवी माना गया है अगर आप 9 शुक्रवार, 21 शुक्रवार या 51 शुक्रवार का व्रत करते हैं तो इससे लक्ष्मी मां आप पर कृपा करती हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

4. एकादशी व्रत

बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिनकी मनोकामनाएं दूसरे लोगों से अलग होती हैं अगर वह अपनी मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं तो उन्हें एकादशी का व्रत करना चाहिए, यह महीने में दो बार पड़ती है।

शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में दोनों ही एकादशी को काफी फलदायी माना गया है इसमें आपको जलाहार और फलाहार ही करना चाहिए, अगर आप हर माह इस व्रत को करते हैं तो इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

5. त्रयोदशी व्रत

जो लोग संतान से संबंधित इच्छा रखते हैं उन लोगों को त्रयोदशी का व्रत जरूर करना चाहिए, यह व्रत काफी शुभ माना गया है अगर व्यक्ति इसे पूरी श्रद्धाभाव से करता है तो उस उसके मनवांछित फल जरूर मिलते हैं।

क्योंकि इस व्रत में भी भोलेनाथ की पूजा की जाती है आपको इसकी शुरूआत ‘ऊं’ के जाप से करनी चाहिए, इसके बाद आपको इस व्रत में फलाहार और जलाहार ही करना चाहिए, अगर आप नियमित रूप से इस व्रत को करते हैं तो आपकी मनोकामना जरुर पूरी होती है।

6. शनिवार का व्रत

वैसे तो शनिवार के दिन व्रत उन्ही लोगों को करना चाहिए, जिनके ऊपर शनि का प्रकोप हो पर अगर आप नौकरी से संबंधित इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं तो आपको 7 शनिवार का व्रत जरूर करना चाहिए, अगर आप पूरी श्रद्धाभाव से शनिदेव का व्रत करते हैं तो आपकी मनोकामना जरुर पूरी होती है।

इनको भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था मनोकामना पूरी करने के लिए कौन सा व्रत करना चाहिए, हम आशा करते है की इस लेख को संपूर्ण पढ़ने के बाद आपको मनोकामना पूर्ति के लिए व्रत के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को मनोकामना पूर्ति व्रत के बारे में सही जानकारी मिल पाए।

इसके अलावा अगर और कोई व्रत है जो की मनोकामना पूरी करने में सहायता करती है तो उनको कमेंट में हमें जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *