घर से बुरी आत्मा को कैसे भगाएं 10 आसान तरीके

आजकल सभी लोग इतने ज्यादा अपने काम में व्यस्त हो गए हैं, कि वह भूत प्रेत की बातों पर विश्वास ही नहीं करते हैं कि भूत प्रेत होते हैं, पर जिस तरह हम भगवान को मानते हैं उसी तरह यह सब भी होते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप बुरी आत्माओं को कैसे भगा सकते हैं, क्योंकि कई बार ऐसा हो जाता है।

हमारे घर में ऐसी ऐसी घटनाएं होने लगती हैं जिन्हें हमारे लिए समझना बहुत कठिन हो जाता है, और हम सोचते हैं यह किसी और वजह से हो रही है, पर उनके पीछे बुरी शक्तियां हो सकती है क्योंकि जब हम अपने घर का वातावरण नकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं तो इससे हमारे घर में बुरी शक्तियां प्रवेश कर जाती हैं।

जो हमें कष्ट देने के बाद हमारे परिवार को भी परेशान करने लगती हैं, जिस तरह हम लोग भगवान को मानते हैं और उन में आस्था रखते हैं उसी तरह बहुत सारे लोग बुरी आत्मा को भी मानते हैं उनका कहना है, जिस तरह आप भगवान को मानते हैं उसी तरह यह भी होती है क्योंकि सृष्टि में हर वह चीज मौजूद है।

जो हम महसूस कर सकें, इसीलिए इन पर बहुत सारे लोग विश्वास करते हैं तो आज हम आपको बताएंगे, कि यदि आप बुरी आत्माओं को भगाना चाहते हैं तो कौन से उपाय कर सकते है, क्योंकि बहुत सारे ऐसे उपाय हैं जिन्हें करने से यह आपके घर से बाहर निकल जाएंगी और आपके घर पर सकारात्मक ऊर्जा आ जायेगी।

बुरी आत्मा को भगाने के लिए कुछ सावधानियां

buri aatma ko bhagane ke liye savdhani

अगर आप बुरी आत्मा को भगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने घर में कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है कि जब हम कुछ ऐसी गलती कर जाते हैं, जिनकी वजह से बुरी आत्मा हमारे घर में प्रवेश कर जाती है, तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप क्या क्या सावधानी रख सकते हैं।

1. आपको अपने घर में कभी भी अंधेरा नहीं रखना चाहिए, खासतौर पर कोने में तो बिल्कुल भी अधेंरा नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर में बुरी आत्मा प्रवेश कर जाती हैं।

2. इसके लिए आपको अपने घर पर ज्यादा गंदगी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे भी आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है।

3. आपको अपने घर पर मांसाहारी भोजन नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि इससे आपका घर अपवित्र हो जाता है, और आपके घर पर भगवान वास नहीं करते हैं जिस वजह से बुरी आत्मा आसानी से आपके घर में प्रवेश कर जाती है।

4. यदि आप बुरी आत्मा को अपने घर से भगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कभी भी अपने घर में नकारात्मक चीजों को नहीं लाना चाहिए।

5. आपको अपने घर पर नकारात्मक मूवी और संगीत नहीं बजाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से भी बुरी आत्माएं आपकी तरफ आकर्षित होती हैं।

6. कई बार जब हम बाहर से आते हैं तो ऐसे ही घर में चले आते हैं, जबकि आपको हाथ पैर धोकर ही घर के अंदर प्रवेश करना चाहिए, जिससे बुरी आत्मा वहीं रह जाती हैं।

घर से बुरी आत्मा को भगाने के उपाय व तरीके

buri aatma ko bhagane ka tarika

यदि आप बुरी आत्माओं से बहुत ज्यादा परेशान है और उन्हें भगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ उपाय करने चाहिए, क्योंकि कई बार ऐसा हो जाता है कि हमारे ना चाहने पर भी हमारे घर पर बुरी आत्मा प्रवेश कर जाती है।

जिसकी वजह से हमारे घर वालों को काफी परेशानियां होती हैं, और हम उन्हें घर से निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आप कुछ ऐसे उपाय कर सकते हैं, जिनकी मदद से आप उन्हें आसानी से घर से बाहर निकाल पाएंगे और आपको ज्यादा परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

1. गंगाजल का छिड़काव करें

अगर आपके घर पर बुरी आत्मा का प्रवेश हो गया है, और वह आपको परेशान कर रही है तो इसके लिए आपको अपने घर पर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए, क्योंकि इसमें वह शक्ति होती है जो बुरी से बुरी आत्माओं को भगाने का काम करती है।

आपको अपने घर के हर कोने में इसका छिड़काव करना चाहिए, और अच्छी तरीके से द्वार से अंदर तक इसे डालना चाहिए, ऐसा करने से बुरी आत्माएं इसका प्रभाव सहन नहीं कर पाती है और वह आपके घर से बाहर चली जाती है, यह बहुत ही पवित्र होता है।

और इसे आत्माओं को भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, पर यदि आपको गंगाजल नहीं मिल रहा है तो इसके लिए आप सादा जल को भी मंत्रों से पढ़कर पवित्र कर सकते हैं और उन्हें अपने घर में डाल सकते हैं, ऐसा करने से भी बुरी आत्माएं भाग जाती है।

क्योंकि बहुत बार जब आप साधु या तात्रिंक के पास जाते है, तो वह आपको बुरी आत्माओं से मुक्ति के लिए मन्त्रित जल देते हैं जिनकी मदद से आप उन्हें दूर कर पाते हैं, क्योंकि इनमें मंत्रों की शक्ति होती है जिस वजह से बुरी आत्माएं आपके घर को छोड़कर भाग जाती हैं।

2. हवन करवायें

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर से बुरी आत्माएं दूर हो जायें, तो इसके लिए आपको हवन करवाना चाहिए, क्योंकि हवन से आपके घर में सारे देवी देवताओं का वास हो जाता है जिस वजह से बुरी आत्मा आपके घर में टिक नहीं पाती हैं और आपके घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।

क्योंकि हवन के समय पडिंत सारे देवी देवताओं को बुलाता है और उन्हें आपके घर में प्रवेश करने के लिए कहता है, इस समय आपके घर का वातावरण बहुत ही शुद्ध हो जाता है, क्योंकि हवन में जो सामग्री उपयोग की जाती है वह बहुत थी पवित्र होती है।

जिससे बुरी से बुरी शक्ति भाग जाती है, इसीलिए अगर आप बुरी शक्तियों से बहुत ज्यादा परेशान है तो आपको हवन करवाना चाहिए, आप चाहे तो हर महीने हवन करवा सकते हैं जिससे आपके घर में कभी भी बुरी आत्मा प्रवेश नहीं कर पाएगी, और वह आपके घर को छोड़कर भाग जाएगी।

3. नमक को छिड़कें

यदि आप बुरी आत्मा को भगाना चाहते है, तो इसमें आपकी मदद नमक भी कर सकता है, क्योंकि नमक में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने का काम करता है।

इसके लिए आपको अपने घर के कोनों में नमक को छिड़क देना चाहिए, जिससे आपके घर से बुरी शक्तियां निकल जाएंगी, आप चाहे तो रोजाना नमक का पोछा लगा सकते हैं ऐसा करने से भी आपको काफी फायदा मिलेगा।

इसी के साथ आपको बाथरूम के कोनों में भी नमक को रख देना चाहिए, इसके लिए आप जार में नमक को भरकर रख दें और हर हफ्ते उसे बदलते रहे, क्योंकि भूत प्रेत सबसे ज्यादा नमक से ही डरते हैं।

और साथ ही आपको कोनों की अच्छी तरीके से सफाई करनी चाहिए, क्योंकि अगर इनमें गंदगी रहती है और अंधेरा रहता है, तो इससे बुरी आत्माएं आपके घर में आसानी से प्रवेश कर जाती हैं, पर अगर आप वहां पर नमक रख देते हैं, तो वह आपके घर से भाग जाती है।

4. तांत्रिक को बुलाकर पूजा करें

अगर आपके घर में भी बुरी आत्मा ने आतंक मचा रखा है, और आप उसे दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको तांत्रिक को बुलाकर पूजा करनी चाहिए, क्योंकि हमारे यहां पर तांत्रिक बहुत ही सिद्ध पुरुष होते हैं जो आत्माओं को अपने वश में कर लेते हैं, वह कुछ ऐसी तांत्रिक विद्या करते हैं जिनसे आत्माएं आपके घर को छोड़ देती हैं।

आप चाहे तो तांत्रिक को घर पर बुलाकर उनसे पूजा करवा सकते हैं जिनकी मदद से आपको बुरी आत्माओं से छुटकारा मिल जाएगा, क्योंकि यह अपनी मंत्रों की शक्तियों के द्वारा उन्हें अपनी कैद में कर लेते हैं जिससे आपको फिर कभी भी बुरी आत्मा परेशान नहीं करती हैं, और जो भी बुरी आत्माएं होती हैं, वह सभी भाग जाती हैं।

5. मंत्रों का उच्चारण करें

यदि आप बुरी आत्माओं को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने घर पर सुबह शाम मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए, इसके लिए आप गायत्री मंत्र या फिर हनुमान चालीसा का उच्चारण कर सकते हैं हनुमान चालीसा बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए काफी प्रभावशाली माना जाता है।

इससे सारी बुरी आत्माएं आपके घर को छोड़ देती हैं इसी के साथ अगर आप गायत्री मंत्र या फिर किसी और मंत्र को करते हैं तो इसके द्वारा भी यह दूर हो जाती हैं, क्योंकि इनमें बहुत शक्ति होती है जिनकी वजह से बुरी आत्मा इनके प्रभाव को सहन नहीं कर पाती हैं, और वह भाग जाती है।

6. लॉकेट का उपयोग करें

अगर आपको बुरी आत्माओं ने परेशान करके रखा है, और वह हर समय आपको तंग करती हैं तो इसके लिए आपको लॉकेट का उपयोग करना चाहिए, आप चाहे तो हनुमानजी या फिर शिवजी इन लोगों का लॉकेट अपने गले में डाल सकते हैं इनसे आत्मा कोसों दूर रहती हैं।

क्योंकि यह बहुत ही शक्तिशाली शक्तियां हैं जिनसे आत्माएं कांपती हैं अगर आप भूत प्रेतों को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हनुमानजी का लॉकेट पहनना चाहिए, आप इनकी गदा भी पहन सकते हैं, ऐसा करने से बुरी आत्माएं दूर भाग जाती हैं।

7. लोबान का रोजाना धुंआ करें

यदि आपको भी लगता है कि आपके घर पर कोई बुरी आत्मा है तो इसके लिए आपको लोबान का धुंआ देना चाहिए, क्योंकि इसमें कुछ ऐसी चीजें पाई जाती है जो बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करती हैं आपके घर में चाहे कितनी भी बुरी सकती हो, वह भाग जाएगी।

इसीलिए आपको शाम के समय लोबान का धुंआ जरूर देना चाहिए, इसी के साथ आपको इसे घर के कोनों से लेकर घर के द्वार तक देना चाहिए, आप चाहे तो ऐसा हफ्ते में एक बार कर सकते हैं पर अगर आपको भूत बाधा लग रही है, तो आप ऐसा रोजाना कर सकते हैं जिससे आपको बुरी आत्माओं से छुटकारा मिल जाएगा।

8. धतूरे का पौधा

अगर आप बुरी आत्माओं को दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको धतूरे के पौधे की मदद लेनी चाहिए, क्योंकि यह भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है इससे बुरी से बुरी आत्माएं डरती है, आप चाहे तो चिरचिटा के पौधे की भी मदद ले सकती है।

यह भी बुरी आत्माओं को दूर करने में मदद करता है, इसके लिए आपको अपने घर में धतूरे के पौधे को उल्टा करके गाड़ देना चाहिए और जड़ को ऊपर रखना चाहिए, आपको पूरे पौधे को अच्छी तरह नीचे गाड़ना चाहिए, सिर्फ थोड़ी जड़ ही ऊपर रखनी चाहिए।

जब तक यह धतूरे का पौधा आपके घर में रहेगा, तब तक कोई भी बुरी आत्मा आपके घर में प्रवेश नहीं कर सकती है आप चाहे तो ऐसा चिरचिटे के पौधे के साथ भी कर सकती हैं इससे भी आपके घर में बुरी आत्माएं नहीं आएंगी, और वह दूर भाग जाएंगी।

9. बर्तनों को बजायें

अगर आप बुरी आत्माओं को भगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बर्तनों को बजाना चाहिए, क्योंकि हमारे घर के कोनों में ही इनका वास होता है जिस वजह से अगर हम ऐसा करते हैं तो यह यहां से निकल जाती हैं क्योंकि बर्तनों की आवाज इनसे सहन नहीं होती है।

अगर आपको लग रहा है कि आपके घर पर किसी बुरी आत्मा ने कब्जा कर रखा है, तो इसके लिए आपको घर के कोने कोने में जाकर बर्तनों को बजाना चाहिए, ऐसा करने से आपके घर से बुरी आत्मा निकल जाती है, और आपको इससे छुटकारा मिल जाएगा।

10. कपूर जलाकर घुमायें

यदि आपको ऐसा लग रहा है, कि आपके घर में बुरी आत्मा का वास है तो इसके लिए आपको कपूर जलाना चाहिए, क्योंकि कपूर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है, इसी वजह से इसे पूजा में शामिल किया जाता है क्योंकि यह शुद्ध चीजों से मिलकर बनता है।

जिस वजह से इन्हें नकारात्मक ऊर्जा सहन नहीं कर पाती है, इसके लिए आप एक पीतल की कटोरी में घी में डुबोकर कपूर को जलाकर उसे पूरे घर में अच्छी तरीके से घुमाना चाहिए, आपको उन कोनों में इसे ज्यादा घुमाना चाहिए, जहां पर अंधेरा हो, क्योंकि अंधेरे में ही बुरी आत्माएं वास करती हैं।

इसलिए आपको ऐसे कोने में जाकर उसे अच्छी तरीके से घुमाना चाहिए, और फिर अपने पूरे घर में अच्छी तरीके से घुमाने के बाद आपको इसे मंदिर में रख देना चाहिए, अगर आप ऐसा नियमित रूप से सुबह शाम करते हैं तो ऐसा करने से आपके घर से बुरी आत्मा भाग जाती हैं।

इनको भी अवश्य देखे:

निष्कर्ष:

तो ये था घर से बुरी आत्मा को कैसे भगाएं, हम आशा करते है की इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको बुरी आत्मा को घर से भागने का तरीका पता चल गया होगा।

अगर आपको हमारी लेख पसंद आयी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोग बुरी आत्मा से छुटकारा पा सके। इसके अलावा यदि आपके पास और कोई उपाय, मंत्र व टोटके है तो उनको आप कमेंट में हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *