रोज की पूजा कैसे करें (सरल विधि) | Daily की पूजा करने का तरीका

हमारे समाज में रोज की पूजा करने का विधान रहता है, क्योंकि इससे हमारे घर में सुख शान्ति बनी रहती है, अगर हम रोजाना देवी देवताओं की पूजा करते है तो इससे हमारे ऊपर उनकी कृपा होती है, और वह हमारे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर कर देते हैं।

पुराने समय में रोजाना महिलाएं घर में पूजा करती थी, और पुरुष भी बहुत ज्यादा भक्ति भाव के थे वह भी रोजाना पूजा करने के बाद ही कुछ ग्रहण किया करते थे, अगर हम रोजाना पूजा करते हैं तो इससे हमारा शरीर और आत्मा शुद्ध बनी रहती है जिस वजह से हमारे आसपास का वातावरण भी शुद्ध बना रहता है।

जिस वजह से हमारे सारे काम अच्छे होते हैं और हम कभी भी किसी के साथ बुरा नहीं करते हैं जब हमारा मन शांत होगा, तो हमारे साथ सब कुछ अच्छा ही होता है इसीलिए हमें रोजाना देवी देवताओं को याद करके उनकी पूजा करनी चाहिए, पर आपको एक बात याद रखना चाहिए।

कि अगर आप इसमें कुछ गलतियां कर जाते हैं तो इससे आपके ऊपर बुरा प्रभाव भी पड़ता है इसीलिए आपको पता होना चाहिए, कि रोज की पूजा किस तरह होनी चाहिए, जिस वजह से आपके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहेगी, तो आज हम आपको बताएंगे, कि रोज की पूजा करने की सरल विधि और तरीका।

डेली की पूजा करते समय कुछ सावधानियां

roj ki puja karne ke liye savdhani

यदि आप रोज पूजा करते हैं तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, क्योंकि अगर आप कुछ गलतियां कर जाते हैं तो इससे आपके ऊपर बुरे प्रभाव पड़ते हैं जिस वजह से आपकी पूजा भी सफल नहीं होती है, तो आज हम आपको बतायेगें, कि आप कौन सी सावधानियां रख सकते हैं।

1. अगर आप रोज की पूजा करते हैं तो इसके लिए आपको रोजाना नहाना चाहिए, क्योंकि बिना नहाए धोएं पूजा करना अशुभ होता है, इसे देवी देवता रुष्ट हो जाते हैं।

2. यदि रोजाना आप अपने घर पर पूजा करते हैं तो इसके लिए आपको यह बात याद रखनी चाहिए, कि आपको अपने घर पर मांस मदिरा नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि इससे घर अपवित्र हो जाता है।

3. इसके लिए आपको अपने घर को गंदा नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर पर देवी देवता प्रवेश नहीं करते हैं।

4. अगर आप रोजाना पूजा करते हैं तो इसके लिए आपको रोजाना मंदिर की सफाई करनी चाहिए।

5. आपको डेली की पूजा में अगरबत्ती का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें बांस की लकड़ी होती है जो अशुभ मानी जाती है, इसीलिए आपको धूपबत्ती का ही उपयोग करना चाहिए।

6. यदि आप रोज की पूजा कर रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना है, कि आप किसी का भी अपमान ना करें, ना ही किसी से अपशब्द कहे, क्योंकि इससे आपसे देवी देवता रुष्ट हो जाते हैं।

7. आरती करने के बाद आपको कम से कम 5 मिनट तक पानी नहीं पीना चाहिए।

8. आपको शाम की पूजा बिना हाथ पैर धोएं नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करना अशुभ होता है।

9. अगर आप रोजाना पूजा करते हैं पर अगर आपके मासिक धर्म आ गए हैं तो आपको पूजा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इस समय आप अशुद्ध होती हैं जिस वजह से आपको ठीक होने के बाद ही पूजा करनी चाहिए।

रोज की पूजा कैसे करें (सरल विधि और तरीका)

roj ki puja kaise kare

यदि आप रोजाना की पूजा करते हैं पर आपको इसकी सही विधि नहीं पता है, तो आज हम आपको कुछ सरल तरीका बतायेंगें, जिसकी मदद से आप अपनी रोजाना की पूजा कर पाएंगे और इससे आपके घर पर हमेशा देवी देवताओं का वास रहेगा।

जिससे आपके घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, क्योंकि बहुत सारे लोग होते हैं जो नियमित रूप से पूजा करते हैं तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप रोजाना की पूजा किस तरह कर सकते हैं जिससे आपको शुभ फल मिलेगा।

1. नहा धोकर तैयार हो जायें

आपको सुबह सूर्योदय से पहले नहा धोकर तैयार हो जाना चाहिए, क्योंकि कहते हैं कि अगर आप सूर्योदय से पहले उठते हैं तो इससे आपके सारे काम सही होते हैं, क्योंकि सूरज निकलने के बाद पूजा करना उतना शुभ नहीं होता है जितने सूर्योदय समय पूजा करना होता है।

यदि आपने बाल धोयें हैं, तो आपको बालों को खुला ही रखना चाहिए, इसी के साथ आपको श्रृंगार करना चाहिए, पर आपको मार्केट के प्रोडक्ट उपलब्ध नहीं करना चाहिए, क्योंकि पूजा के समय यह सब करना वर्जित होता है, इसीलिए आपको नहा धोकर कपड़े पहनने चाहिए और फिर भगवान की पूजा करनी चाहिए।

2. मंदिर की सफाई करें

इसके बाद आपको मंदिर की सफाई करनी चाहिए, क्योंकि अगर आप बिना नहाए धोएं मंदिर की सफाई करते हैं तो इससे मंदिर अशुद्ध हो जाता है मंदिर बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है जिस वजह से आपको नहाने के बाद ही इसे छूना चाहिए।

इसके बाद आपको सारे देवी देवताओं को अच्छी तरीके से साफ कपड़े से पोछ लेना चाहिए और फिर पूजा के सारे सामान को साफ पानी से धो लेना चाहिए, और फिर अच्छी तरीके से मंदिर को भी पोछ लेना चाहिए, जिससे आपका मंदिर एकदम साफ हो जाएगा।

3. पूजा की थाल सजायें

अब बारी आती है पूजा की थाल सजाने की, क्योंकि मंदिर की सफाई करने के बाद आपको पूजा की थाल सजानी चाहिए, जिससे आपको पूजा के समय बार बार परेशान नहीं होना पड़ेगा।

आपको पूजा की थाली में प्रसाद, फूल, रोली, चावल, दीपक, गंगाजल, धूपबत्ती, माचिस, कपूर आदि को रख लेना चाहिए और इसके बाद आपको पूजा करनी चाहिए।

4. देवी देवताओं की पूजा करें

इसके बाद आपको देवी देवताओं की पूजा करनी चाहिए, सबसे पहले आपको उन्हें तिलक लगाना चाहिए और फिर चावल और फूल चढ़ाने चाहिए, इसके बाद आपको उन्हें प्रसाद और जल चढ़ाना चाहिए और फिर उनकी आरती करनी चाहिए।

आपको हमेशा देशी घी का ही दीपक जलाना चाहिए और फिर आपको आरती करके पूरे घर में आरती को घुमाना चाहिए, इसी के साथ आपको घर में कपूर को भी जलाकर पूरे घर में घूमाना चाहिए।

ऐसा करने से आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है, और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, इसी के साथ आपके घर में जितने भी देवी देवता हो, आपको सभी की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर पर देवी-देवताओं का वास रहता है।

5. तुलसी को जल चढ़ायें

इसके बाद आपको तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह हमारे घर की सबसे पवित्र होती हैं अगर आपके घर में तुलसी है और आप उसकी नियमित रूप से पूजा करते हैं तो इससे आपके घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।

आपको तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए और उन पर जल चढ़ाकर उनकी पूजा करनी चाहिए, इसी के साथ आपको सूर्य देव को भी जल अर्पित करना चाहिए, जिससे आपके घर पर हमेशा देवी देवताओं की कृपा बनी रहती है।

6. शाम को दीपक जलायें

जिस तरह सुबह पूजा की जाती है, उसी तरह शाम के समय भी आपको मंदिर में दीपक जलाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना शुभ होता है शाम के समय अगर आप पूजा करते हैं तो इससे आपके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है।

और आपको ज्यादा शुभ फल मिलता है इसके लिए आपको अपने घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए, पर आपको इससे पहले हाथ पैरों को धो लेना चाहिए, तभी मंदिर में प्रवेश करना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी पूजा सफल होती है।

इसी के साथ आप चाहे तो गायत्री मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं या फिर आप मंगलवार को हनुमान चालीसा या नियमित रूप से भी इसका पाठ कर सकते हैं इससे आपके घर पर कोई भी बुरी शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती है, और आपके घर पर हमेशा इनकी कृपा बनी रहती है।

इनको भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था रोज की पूजा कैसे करें, हम आशा करते है की इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको रोज की पूजा करने की सरल विधि पता चल गयी होगी।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को डेली की पूजा करने का सही तरीका पता चल पाए.

इसके अलावा आप आपकी रोज की पूजा विधि क्या होती है उसको आप कमेंट में हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *