कुंवारी लड़कियों को कौन सा व्रत करना चाहिए?

अगर व्रतों की बात की जाये तो हमारे यहां पर सभी लोग व्रत रखते हैं फिर चाहे लड़कियां हो, महिलाएं हो या पुरुष पर आज हम आपको बताएंगे कि लड़कियां कौन से व्रत रख सकती हैं क्योंकि बहुत सारे ऐसे व्रत है जिन्हें कुंवारी लड़कियां नहीं रख सकती हैं जिन्हें सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही रखती है।

पर बहुत सारे व्रत ऐसे भी हैं जिन्हें कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं और उनकी मनोकामनाएं उनसे पूरी हो जाती है तो आज हम आपको बताएंगे कि वह कौन से व्रत है जिन्हें करने से लड़कियों को मनवांछित फल मिलेगा और वह जो कुछ भी चाहती है उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

क्योंकि हमारे यहां पर आज के समय में भी बहुत सारी ऐसी लड़कियां हैं जो आस्था में विश्वास रखती है और जिन्हें पूजा पाठ और व्रत करना बहुत ही अच्छा लगता है वही आज के समय में जो लड़कियां मनवांछित वर पाना चाहती है तो उसके लिए भी वो कई सारे व्रत रख सकती हैं तो आज हम उन्हीं व्रतों के बारे में बताएंगे जिन्हें लड़कियां रख सकती है।

लड़कियों को व्रत रखते कुछ सावधानियां रखनी चाहिए

ladkiyo ko vrat karte samay savdhani

अब हम बात करते हैं अगर लड़कियां व्रत रख रही है तो उन्हें कौन सी सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि लड़कियों को इतनी समझ नहीं होती है जिस वजह से वह व्रत में छोटी मोटी गलतियां कर जाती है।

तो आज हम आपको बताएंगे कि यदि लड़कियां व्रत रख रही हैं तो उन्हें यह सावधानी जरूर बरतनी चाहिए जिससे उनका व्रत अच्छी तरीके से पूरा हो पाएगा और उन्हें उसका फल मिल पाएगा।

1. लड़कियों को व्रत वाले दिन ज्यादा देर तक नहीं सोना चाहिए बल्कि सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए।

2. उन्हें व्रत वाले दिन काले कपड़े नहीं पहने चाहिए, उस दिन उन्हें हल्के रंगों का चुनाव करना चाहिए जैसे पीला, सफेद, लाल इत्यादि।

3. व्रत वाले दिन लड़कियों को ज्यादा बाहर आना जाना नहीं चाहिए, इसी के साथ इन्हें कम बोलना चाहिए।

4. आजकल मार्केट में बहुत सारे व्रत वाले फूड आते हैं पर आपको उन्हें नहीं खाना चाहिए बल्कि आपको शाम के समय बस फलाहार करना चाहिए।

5. इस दिन आपको मार्केट के प्रोडक्ट यूज़ नहीं करने चाहिए।

6. वही अगर आप व्रत रह रहे हैं तो आपको अपने बालों को कसके नहीं बांधना चाहिए, ना ही उनमें तेल डालना चाहिए।

7. मासिक धर्म के समय लड़कियों को व्रत नहीं रहना चाहिए, जब उनका मासिक चक्र पूरा हो जाये तो उसके बाद ही वह शुद्ध होकर व्रत रहे।

8. लड़कियों को बदल बदलकर व्रत नहीं करने चाहिए बल्कि एक ही व्रत पूरी श्रद्धापूर्वक करना चाहिए।

9. व्रत के समय लड़कियों को बार बार पानी नहीं पीना चाहिए।

10. अगर आपने व्रत रखा है तो आपको इस समय झूठ नहीं बोलना चाहिए।

कुंवारी लड़कियों को कौन से व्रत रखने चाहिए?

ladkiyo ko konsa vrat karna chahiye

यदि हम बात करें कि लड़कियों को कौन से व्रत रखने चाहिए तो बहुत सारे ऐसे व्रत है जिन्हें लड़कियां रख सकती है और उन्हें रखने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी, तो आज हम आपको बताएंगे कि लड़कियां इन व्रतों को रख सकती है।

1. सोमवार का व्रत

आज के समय में बहुत ही कम ऐसे लोग होंगे जो सोमवार का व्रत नहीं रखते हैं आज के समय में हर कोई सोमवार का व्रत रखता है और लड़कियां भी इस व्रत को रख सकती हैं क्योंकि अगर वह भोलेनाथ का व्रत रखती हैं तो उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है वह चाहे तो सोमवार का व्रत रख सकती है।

या फिर सोलह सोमवार का व्रत भी रख सकती है कहते है जो कुंवारी लड़कियां होती है अगर वह सोलह सोमवार का व्रत रखती है तो उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है इसी के साथ अगर उनकी कोई मनोकामना हो तो भोलेनाथ उसे भी पूरी कर देते हैं इसीलिए लड़कियों को सोमवार का व्रत रखना चाहिए।

2. गुरुवार का व्रत

लड़कियों को गुरुवार का व्रत भी रखना चाहिए, गुरुवार को दो व्रत रखे जाते हैं एक तो साईं बाबा के लिए दूसरा विष्णु भगवान के लिए अगर आप इन दोनों का व्रत रखते हैं तो आपकी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है जो साईं बाबा की पूजा करते हैं तो वह लोग भी गुरुवार को व्रत रख सकते है।

और उनकी इच्छाएं पूरी हो जाती है इसी के साथ लड़कियां गुरुवार को विष्णु भगवान के लिए व्रत रख सकती हैं अगर वह 21 गुरुवार या 51 गुरुवार व्रत रखती हैं तो उनकी हर इच्छा पूरी हो जाती है आप चाहे तो यह व्रत लगातार भी रख सकती है यह आपकी श्रद्धा के ऊपर होता है कि आप में भगवान के लिए कितनी श्रद्धा है।

3. शुक्रवार का व्रत

अब बात करते हैं जो कुंवारी लड़कियां है वह शुक्रवार का भी व्रत रख सकती है इस व्रत में माता लक्ष्मी जी की पूजा होती है अगर आप इस व्रत को पूरी श्रद्धाभाव से रखती है तो आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं और आपको मनवांछित वर भी प्राप्त होता है।

वही आज के समय में बहुत सारी ऐसी लड़कियां हैं जो कैरियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए भी पूजा पाठ करती हैं तो वह लोग शुक्रवार का व्रत रख सकती है इससे उनके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा होगी और वह अपने कैरियर में सफल हो पाएंगी।

4. नवरात्रि का व्रत

नवरात्रों में ज्यादातर कुंवारी लड़कियां ही व्रत रहती हैं क्योंकि मान्यता है अगर वह नवरात्रि में व्रत रहेंगी तो उनकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है चाहे चैत्र की नवरात्रि हो या फिर दिवाली से पहले पड़ने वाली नवरात्रि सभी लोग धूमधाम से नवरात्रि का व्रत रखते है।

वही जो कुंवारी लड़कियां है वह नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं इससे उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है वही अगर आप नवरात्रि में पूरे 9 दिन व्रत रह रही हैं तो आपको माता दुर्गा का उद्यापन भी करना चाहिए तभी व्रत सफल माना जाता है।

5. शिवरात्रि का व्रत

यदि कुंवारी लड़कियों की बात की जाये तो वह शिवरात्रि का व्रत भी रख सकती हैं यह साल में एक बार पड़ता है और यह भोलेनाथ को समर्पित होता है अगर इस दिन लड़कियां व्रत रखती हैं तो उनकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है।

6. जन्माष्टमी का व्रत

अगर जन्माष्टमी की बात की जाये तो इस दिन श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था और इस दिन सभी भक्त धूमधाम से उनकी रथ यात्रा निकालते हैं और उनके लिए व्रत रखते हैं तो लड़कियां भी जन्माष्टमी का व्रत रख सकती है इसे हर प्रकार के व्यक्ति चाहे वह बड़े हो या बूढ़े।

कोई भी रख सकता है यह व्रत किसी के लिए बाध्य नहीं होता है इस दिन सभी लोग व्रत रह सकते हैं अगर लड़कियां जन्माष्टमी का व्रत रखती हैं तो इससे उनकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है यह साल में एक बार रक्षाबंधन के बाद आता है।

7. करवाचौथ का व्रत

वैसे आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लड़कियां भी करवाचौथ का व्रत रख सकती हैं क्योंकि जिस प्रकार विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है।

उसी तरह कुंवारी लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करवाचौथ का व्रत रख सकती हैं अगर वह इस व्रत को पूरी श्रद्धा के साथ रखती हैं तो उन्हें मनचाहा पति प्राप्त होता है और सम्पन्न परिवार मिलता है।

8. मंगलवार का व्रत

कुंवारी लड़कियों को मंगलवार का भी व्रत रखना चाहिए इस व्रत में उन्हें माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए वैसे आपको यह व्रत सावन में शुरू करने चाहिए तो आपको इसका ज्यादा फल मिलता है अगर आप मंगलवार को व्रत रखती हैं तो आपको मनवांछित फल प्राप्त होता है।

निष्कर्ष:

तो ये था लड़कियों को कौन सा व्रत करना चाहिए, हम आशा करते है की इस लेख को संपूर्ण पढ़ने के बाद आपको कुवारी लड़कियों के लिए व्रत के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लड़कियों को कौन सा व्रत करने से फायदा होता है इसके बारे में सही जानकारी मिल पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *