क्या सपने सच होते है या नहीं | कौन से सपने सच होते है

यदि हम सपनों के बारे में बात करें तो लोगों का मानना है कि सपने सच हो जाते हैं जो वह सोते समय देखते हैं वह उनकी असल जिंदगी में हो जाता है पर आखिर यह सब कैसे हो सकता है जो हम सोते समय देख रहे हैं वो असल जिन्दगी मे कैसे हो सकता है।

और इनके पीछे का कारण क्या है क्योंकि सपने हमें हर तरीके के आते हैं चाहे वह हमारे रिश्तेदार से संबंधित हो या फिर हमारी परिवार से या फिर किसी जानवर से हम सपने में बहुत – सी ऐसी ऐसी जगहों को देखते हैं जहां पर हम कभी गए भी नहीं होते हैं फिर ऐसा कैसे हो जाता है।

हम उन जगहों को कैसे सपने में देख लेते हैं जहां पर हम कभी गए भी नहीं हैं आखिर सोते समय हमारा मस्तिष्क कैसे कार्य करता है और हमें सपने क्यों आते हैं और क्या सपने सच होते हैं या नहीं या फिर यह इंसानों का भ्रम होता है।

क्योंकि अक्सर ऐसा देखा गया है लोग कहते हैं कि उन्होंने कल रात को जो सपना देखा था और आज वह पूरा हो गया है आखिर यह कैसे हो सकता है जो उन्होंने कल रात को देखा था वह आज कैसे पूरा हो सकता है आखिर इसके पीछे का क्या राज है।

क्योंकि हम सोते समय भविष्य को कैसे देख लेते हैं क्योंकि यह भविष्य ही देखना हो गया जब आप को पहले से ही आभास हो जाएये कि कल क्या होने वाला है तो उसे हम भविष्य ही कहते हैं तो क्या हम यह मान ले कि सपने सच होते हैं।

तो इसका मतलब कि हम अपने आगे आने वाले समय को देख सकते हैं और कुछ ऐसे अनुभवों को महसूस कर सकते हैं जिन्हें हमने कभी भी महसूस ना किया हो तो आज हम आपको बताएंगे कि सपने सच होते हैं या फिर यह एक कल्पना है।

सपने क्यों आते है और इनका क्या कारण है?

kya sapne sach hote hai

यदि हम बात करें तो सपने हमें क्यों आते हैं और इनके पीछे का कारण क्या होता है तो चलिए हम बताते हैं कि आपको सपने क्यों आते हैं और इनका क्या कारण होता है।

1. यदि हम धर्म शास्त्र की बात करें तो सपने हमें हमारे शरीर के संबंधित बीमारियां और खानपान की वजह से भी आ सकते हैं।

2. कभी -कबार सपने हमें कुछ बताने के लिए आते हैं और कुछ चेतावनी देने के लिए भी आते हैं जिनसे आप सावधान हो सके।

3. यदि हम बीमार होने वाले होते हैं तो यह भी हमें सपने में पहले ही पता लग जाता है कि हम बीमार होने वाले हैं।

4. सपने हमे शुभ अशुभ फलों को बताने के लिए भी आते हैं जिनसे आप पहले से ही सावधान हो जाएं।

5. यदि सोने के बाद दिमाग शांत नहीं होता है तो वह क्रिया करता रहता है और इस वजह से भी आपको सपने आते हैं और आप सपने में नयी – नयी जगहों को या फिर उस जगह को देखते हैं जहां पर आप जा चुके होते हैं।

6. यदि आप किसी को ज्यादा याद करते हैं तो वह भी आपको सपने में दिखाई देता है क्योंकि आप पूरे दिन उसी के बारे में सोचते रहते हैं इस वजह से वह आपके दिमाग में भर जाता है और सपने में आपको वही व्यक्ति दिखाई देता है।

सपनों में हम क्या-क्या देख सकते है और उनके अर्थ क्या होते है?

kaun se sapne sach hote hai

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यदि हम सपनों की बात करें तो हम सपने में हर उस चीज को देख सकते हैं जो प्रकृति से जुड़ी हुई होती है कभी – कबार हम उन चीजों को भी देख लेते हैं जिन्हें हमने कभी भी देखा नहीं होता है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप सपने में क्या -क्या देख सकते हैं।

1. नदियों – झरनो को देखना

आप अपने सपने में नदियों – झरनों और पानी को भी देख सकते हैं और पता कर सकते हैं कि आपके जीवन में क्या होने वाला है या फिर यह चीजें हमें कुछ ऐसे संकेत देती हैं जो हमारे जिंदगी में होने वाली होती हैं।

2. पेड़ – पौधों को देखना

यदि हम पेड़ – पौधों की बात करें तो पेड़ – पौधे हमारे जीवन में बहुत ही ज्यादा आवश्यक होते हैं और जब यह हमें सपने में दिखाई देते हैं तो हम यह समझ सकते हैं कि हमारे जीवन में सब कुछ सही होने वाला है।

3. रिश्तेदारों या परिवार को देखना

वैसे तो हम लोग हमेशा अपने रिश्तेदारों और परिवार वालों के बारे में सोचते रहते हैं और इसीलिए हमें सपने में वही दिखाई देते हैं पर यदि अचानक वह आपको सपने में दिखाई दे , तो आपको उनकी खबर ले लेनी चाहिए क्योंकि कभी – कबार हमें यह कुछ संकेत देने के लिए भी आते हैं।

4. कपड़ो और बाजार को देखना

यदि आप सपने में कपड़े और बाजारों को देखते हैं तो यह शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि यदि आप किसी कपड़े को खरीदते हैं तो वह अशुभ होता है इसीलिए हमें उनका समाधान कर लेना चाहिए जिससे आप पर कोई भी बुरा प्रभाव ना पड़े।

5. अपने आपको हंसते हुए देखना

यदि आप सपने में अपने आप को हंसते हुए देखते हैं तो यह भी बुरी खबर का प्रतीक होता है इसलिए आपको हमेशा यदि ऐसे सपने आए तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

6. अपने आपको रोते हुए देखना

यदि आप अपने आप को रोता हुआ देखते हैं तो यह आपके लिए शुभ सपना होता है क्योंकि यदि आप अपने आप को रोता हुआ देखते हैं तो यह आपके लिए कोई शुभ खबर लाने का प्रतीक होता है।

7. आग को देखना

आग को देखना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि आप यदि कभी भी आग को सपने में देखें तो सतर्क हो जाएं यह आपके लिए अशुभ होता है।

कौन से सपने सच होते है?

sapne kyu aate hai

यदि हम बात करें तो कौन – से सपने सच हो जाते हैं क्योंकि हम लोग बहुत सारे सपने देखते हैं तो जाहिर – सी बात है सभी सपने तो सच नहीं हो सकते हैं तो उनमें से कौन – से सपने सच होते हैं।

1. सुबह का देखा हुआ सपना

यदि आप कोई भी सपना सुबह – सुबह देखते हैं तो वह सपना सच हो जाता है यदि आप 3:00 से 7:00 के बीच में कोई भी सपना देखते हैं तो वह सपना सच हो जाता है क्योंकि इस बीच के समय को गोधूलि कहते हैं इसका अर्थ होता है।

सूरज के उगने से पहले सूरज की किरणों का फैलना यदि आप इस बीच में कोई भी सपना देखते हैं तो 99% उस सपने का सच होने का चांस रहता है इससे हम कह सकते हैं कि सपने सच होते हैं।

2. दोपहर का देखा हुआ सपना

यदि आप दोपहर में किसी भी सपने को देखते हैं या फिर आप दिन में कोई भी सपना देखते हैं तो वह सपना सच नहीं होता है क्योंकि उन सपनों का देखने का कोई भी अर्थ नहीं होता है।

क्योंकि धर्मशास्त्र की मानें जब तक हमारा मस्तिष्क बिल्कुल शांत होकर कोई भी सपना नही देखता है तो वह सच नहीं होता है सुबह के टाइम हमारा दिमाग गहरी नींद में होता है और उस समय हम जो भी देखते हैं वह सच हो जाता है पर दोपहर के समय के सपने सच नहीं होते है।

तो यदि आप दोपहर में कोई भी सपना देखे तो उसका अर्थ ना ढूंढे क्योंकि उसका अर्थ ढूंढने का कोई मतलब नहीं होता है पर हां कभी – कभी ऐसा हो जाता है यदि आप दिन में कोई सपना देखते हैं तो वह भी सच हो सकता है इससे हम यह मानते हैं कि हां सपने सच होते हैं और नहीं भी।

3. शाम को देखा हुआ सपना

यदि आप शाम को सपना देखते हैं तो वह सपना सच हो सकता है उसके सच होने के चांसेस 50% होते हैं तो आपको उनका मतलब ढूंढे लेना चाहिए क्योंकि यदि आप पूरे – दिन भर काम करते हैं और आपको वह सपने में नहीं दिखाई देता है।

और उससे विपरित सपना दिखाई देता है तो वह सच हो सकता है यदि आप 6:00 से 10:00 के बीच में कोई भी सपना देखते हैं तो वह सच हो सकता है इसलिए आप उनका अर्थ जान सकते हैं इससे यह सिद्ध होता है कि हां सपने सच हो जाते हैं।

4. आंधी रात को देखा हुआ सपना

यदि आप आधी रात में कोई भी सपना देखते हैं तो उसके सच होने के 80% चांस रहते हैं इसलिए आपको उसका अर्थ ढूंढ लेना चाहिए क्योंकि यदि आप 12:00 बजे के आसपास कोई भी सपना देखते हैं तो वह सच हो जाता है।

क्योंकि सपने से हमें भविष्य में होने वाली गतिविधियां पहले ही पता लग जाती हैं इसलिए हमें उनके अर्थ को जान लेना चाहिए जिससे आप अपने भविष्य में होने वाली गतिविधियों को जान सके। यदि हम धर्म शास्त्र की बात करें तो इस बीच में कुछ ऐसी गतिविधियों का अभाव होता है।

जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं को बताते हैं यदि आप सपना देख कर उठ जाते हैं तो आपका सपना सच हो सकता है इसलिए आपको पता कर लेना चाहिए कि आपके सपने क क्या अर्थ है इससे तो यही पता लगता है कि हां सपने सच हो जाते हैं।

क्या सपने सच होते है या नहीं?

kya sapne sach hote hai ya nahi

यदि हम बात करें सपनों की तो वह सच होते हैं या नही इसके पीछे भी बहुत सारे मतभेद जुड़े हुए हैं क्योंकि बहुत से सपने सच हो जाते हैं और बहुत सपने सच नहीं होते हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि सपने सच होते है या नही।

1. यदि हम अवेचतन मन या फिर दिन में की गई कल्पनाओं को यदि हम सपने में देखते हैं तो वह सपने सच नहीं होते हैं क्योंकि उनको हम दिन भर सोचते रहते हैं और इसी वजह से वह हमें सपने में दिखाई देती हैं।

2. यदि हमारा मस्तिक तनावग्रस्त होता है तो हमें दिन में भी सपने आ जाते हैं और उन सपनों का कोई अर्थ नहीं होता है क्योंकि वह हमारे मस्तिष्क का तनाव होता है।

3. यदि हम अचानक अपने सपने में कुछ ऐसी चीजों को देखते हैं जिन्हें हमने कभी भी नहीं देखा होता है या कुछ ऐसी जगह को देखते हैं जो हमारे लिए अनजान होती है तो वह हमें किसी बात का या फिर किसी चीज का इशारा करती हैं।

4. यदि हम पूरे दिन किसी को याद करते हैं तो हमें सपने में वही दिखाई देता है क्योंकि हमने पूरे दिन उसी के बारे में सोचा हुआ होता है और इस वजह से वह हमें सपने में दिखाई देता है इससे यह साबित होता है कि सपने मन की उपज भी होते हैं।

5. विज्ञान सपनों के बारे में क्या कहता है यदि विज्ञान की माने तो इंसान सपने में वही सब देखता है जो वह कल्पना करता है और जो वह पूरे दिन सोचता रहता है।

6. यदि हम लोगों की माने तो सपने सच होते है क्योंकि उन्होंने बहुत सारे ऐसे सपनों को देखा हुआ होता है जो उनके असल जिन्दगी में सच होते है।

7. धर्मशास्त्र की मानें तो सपने सच होते हैं और वह इंसान को उसके भविष्य में होने वाली गतिविधियों और घटनाओं को बताने के लिए जिनसे इंसान पहले ही सतर्क हो सके।

8. सपनों के बारे में हमनें बहुत सारी किताबों में भी पढ़ा है जिनमें सपनों के बारे में लिखा होता है जिससे यह साबित होता है कि सपने सच होते हैं और वह हमारे असल जिंदगी में काम करते हैं।

सपने सच होते है या नही कुछ सबूत

यदि हम बात करें सपने सच होते हैं या नहीं तो इनके बहुत सारे हमें सबूत मिल जाते हैं कि सपने सच होते हैं यह एक कल्पना नहीं है बल्कि इनका असर जिंदगी में भी असर होता है और हमें सपनों से यह पता लग जाता है कि हमारी जिंदगी में क्या होने वाला है।

1. धर्मशास्त्र के अनुसार

यदि हम बात करें धर्मशास्त्रों या स्वप्न शास्त्रों के बारे में तो उनमें लिखा हुआ है कि सपने सच होते हैं और सपने के सच होने के अलग-अलग चरण होते हैं और उसी के अनुसार यदि हम सपने देखते हैं तो वो सच हो जाते हैं यदि हम सुबह के सपने देखते हैं तो वह सच हो जाता है।

और यदि हम दोपहर को सपने देखते हैं तो वह सच नहीं होते हैं और इसी तरह हम यदि शाम को सपने देखते हैं तो वह भी सच हो सकते हैं या फिर हम रात में सपने देखते हैं तो वह भी सच हो जाते हैं स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में और भी बहुत कुछ लिखा हुआ है।

कि सपने हमारे ग्रहों से भी जुड़े होते हैं और इसके अनुसार सपने सच होते हैं और वह हमारी जिंदगी में होने वाली गतिविधियों को पहले ही बता सकते हैं इनसे हम जान सकते हैं कि हमारी जिंदगी में क्या होने वाला है इसका अर्थ यही हुआ कि सपने हमारी रियल जिंदगी में सच होते हैं और इनका अस्तित्व हमारी जिंदगी में होता है।

2. सपनों के बारे में विज्ञान क्या कहता है

यदि हम बात करें विज्ञान की तो विज्ञान सपना के सच होने की बात को बिल्कुल गलत बताता है और कहता है कि ऐसा कुछ भी नहीं होता है सपने सच नहीं होते हैं और यह इंसानों का भ्रम होता है क्योंकि इंसान जो भी कल्पना करता है।

और दिनभर वह जो कुछ भी सोचता होता है वही रात में सोते हुए देखता है इसलिए हम सपने को उसकी कल्पना या फिर उसकी उपज मान सकते हैं जो वह खुद ही पैदा करता है इससे पता लगता है कि सपने सच नहीं होते हैं और विज्ञान इनको नकारता है।

3. पुराणों में क्या लिखा है सपनों के बारे में

यदि हम पुराणों की बात करें तो उनमें सपनो के बारे में बहुत कुछ लिखा है और यदि हम पुराणों की माने तो सपने सच होते हैं क्योंकि महाभारत के समय अर्जुन ने भी कुछ ऐसे सपने देखे थे जो सच हुए थे और भी बहुत महापुरुषों के सपने सच हुए हैं।

इनसे हम यह कह सकते हैं कि हां सपने सच होते हैं और जो पुराणों में लिखा हुआ है वह झूठ नहीं हो सकता है और लोग खुद भी इस बात को मानते हैं कि सपने होते हैं और इनका असर हमारी जिंदगी पर भी पड़ता है।

4. सपनों का अर्थ बताने वाली किताबें

यदि हम बात करें किताबों की तो हमें बहुत सारी ऐसी किताबें मिल जाती हैं जिनमें सपनों के बारे में लिखा होता है और मार्केट में भी बहुत सारी ऐसी किताबें उपलब्ध है जो सपनों के अर्थ को बताती हैं और लोग उन्हें बहुत ही पसंद भी करते हैं।

तो इससे तो यही सिद्ध होता है कि सपने सच होते हैं क्योंकि जब लोग उन्हें खरीदना पसंद करते हैं तो उन्हें पढ़ते भी होंगे और उनके पढ़ने का अर्थ यही हुआ कि वह सपनों में विश्वास करते हैं तो इससे तो यही पता लगता है।

कि सपने सच होते हैं और वह हमारे जीवन पर भी गहरा असर छोड़ते हैं और हमें भविष्य में होने वाली गतिविधियों को भी बताते हैं हमें बहुत सारे ऐसे पंडित और आचार्य मिल जाते हैं।

जो हमें सपनों के बारे में बताते है और वह जो कुछ भी बताते है वह सच हो जाता है और उनके अनुसार सपनों का अर्थ हमारे जीवन में होता है इससे हम सपनों को सच मान सकते हैं और यह कह सकते हैं कि सपने हकीकत में सच होते हैं।

इनको भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो मित्रों ये था क्या सपने सच होते है या नहीं? हम उम्मीद करते है की इस विषय पर आपको अच्छी जानकारी मिल गयी होगी. अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी तो प्लीज इसको शेयर जरुर करें ताकि अधिक से अधिक लोगो को इस पोस्ट से सही जानकारी मिल पाए.

इसके अलावा आपका इस विषय में क्या राइ है उसको हमारे साथ निचे कमेंट में अवश्य शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *