70+ पति पत्नी के मजेदार चुटकुले | Funny Husband Wife Jokes in Hindi

मित्रों इस लेख में हम आपके साथ बहुत ही मजेदार पति पत्नी के चुटकुले शेयर करने वाले है जिन्हें पढ़कर आपको बहुत मजा आयेगा और आप हस्ते हस्ते लोट पोट हो जायेंगे.

अक्सर देखा गया है की हस्बैंड और वाइफ के बीच में लड़ाई झगड़े होते रहते है लेकिन ये कुछ ही देर के लिए होता है. और इसके विपरीत पति और पत्नी एक दुसरे के साथ बहुत मजाक मस्ती भी किया करते है.

चाहे आपको शादी हुई है या नहीं लेकिन अगर आपको दिल खोकर हसना है तो इन सभी जोक्स को एक बार अवश्य पढ़े, आपको बहुत ही ज्यादा हसी आएगी. तो चलिए बिना ज्यादा समय लेते हुए इन चुटकुले की मद्दद से हम आपका थोडा मनोरंजन करते है.

Funny Husband Wife Jokes in Hindi

funny husband wife jokes in hindi

1. पत्नी (पति से)- सुनो जी, डॉक्टर ने मुझे एक महीने के आराम के लिए किसी हिल स्टेशन पर जाने के लिए कहा है, हम कहा जाएगें।
पति (पत्नी से)- दूसरे डॉक्टर के पास।

2. लंबे समय तक प्रेम-प्रसंग चलाने के बाद बांके ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। कुछ दिनों बाद वे डिनर के लिए रेस्तरां गए। वहां पत्नी की आंखों में आंखें डालकर बांके बोला, तो आखिर हम एक हो ही गए।
पत्नी भूखी थी और काफी देर से बांके की बकवास सुन रही थी। एक दम तुनककर बोली- वह तो सब ठीक है लेकिन खाने का ऑर्डर दो थालियों का देना।

3. पति (पत्नी से)- सम्मोहन का अर्थ क्या हैं?
पत्नी (पति से)- किसी आदमी को अपने प्रभाव से वशीभूत करके उससे मनचाहा काम करा लेने को सम्मोहन कहते हैं।
पति (हंसते हुए)- अरे नहीं! उसे तो शादी कहते हैं।

4. राजेश (मोहन से)- अरे दोस्त, पत्नी को बेगम क्यों कहते है?
मोहन (राजेश से)- दोस्त, शादी के बाद सारे गम पति को मिलते हैं और पत्नी बेगम हो जाती है।

5. पति (पत्नी से)- चलो तुमसे शादी करके मुझे एक बहुत बड़ा फायदा हुआ।
पत्नी (पति से)- कौन सा फायदा ?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा जीते जी ही मिल गई।

6. पत्नी (पति से)- किचन से.. अजी सुनते हो देखो मैं आज बहुत खूबसूरत लग रही हूं…
पति (पत्नी से)- तुमने कैसे जाना?
पत्नी- आज कल मेरी खूबसूरती देखकर रोटी भी जल रही है।

7. पति (पत्नी से)- इस जीवन से मैं तंग आ गया हूं!
पत्नी (पति से)- नही भगवान, मेरे पति से पहले मुझे उठा ले।
पति- तो प्रभु, मैं अब अपनी मर्जी वापिस लेता हूं, तू इसकी सुन ले।

8. बहू की विदाई के बाद घर आने पर सास ने कहा- बेटी आज से मुझे मां और अपने ससुर को पापा कहना..
शाम को पति के आने पर पत्नी बोली, मां भैया आ गये..

9. पत्नी (पति से)- कल रात तुम मुझे नींद में गालियां दे रहे थे?
पति (पत्नी से)- तुम्हारी गलतफहमी है।
पत्नी- कैसी गलतफहमी?
पति- यही कि मैं नींद में था।

10. थप्पड़ मारने पर नाराज पत्नी से पति ने मनाने के अंदाज में कहा कि आदमी उसे ही मारता है जिसे वो प्यार करता है।
इस बात पर पत्नी ने पति को दो थप्पड़ जड़ दिए।
पति (चौंककर)- तुमने क्यों मारा?
पत्नी- आप क्या समझते हैं कि मैं आपसे प्यार नहीं करती।

11. पति (पत्नी से)- आज तुम्हें सब्जी दुगुनी बनानी चाहिए थी।
पत्नी (पति से)- क्यों जी आज सब्जी इतनी अच्छी बनी है क्या?
पति- नहीं तुमने जो सब्जी में नमक डाली है उसके हिसाब से बता रहा हूं।

12. पत्नी (पति से)- मैं तुम्हारी याद में 15 दिन में ही आधी हो गई हूं, मुझे लेने कब आ रहे हो?
पति (पत्नी से)- पंद्रह दिन और रुक जाओ..।

13. पति (पत्नी से)- आज सुबह न जाने किसका मुंह देखकर उठा था कि दिन का खाना भी नसीब न हुआ।
पत्नी (पति से)- मेरी मानो तो बेडरूम में लगे आईने को हटा दो वरना रोज यही शिकायत रहेगी।

14. पति और पत्नी मंदिर गए।
पति (पत्नी से)- तुमने क्या मांगा?
पत्नी (पति से)- आप और मैं सात जनम तक साथ रहे।
पत्नी- और आपने क्या मांगा?
पति- ये हमारा सातवां जनम हो।

15. पत्नी (पति से)- मैंने आपकी जन्मदिन पर इतनी महंगी और खूबसूरत चीज खरीदी है जिसे देखते ही आप खुश हो जाओगे।
पति (पत्नी से)- चलो तुम्हें मेरा ख्याल तो आया जरा दिखाना मुझे भी।
पत्नी- ठीक है अभी आती हूं पहन कर।

16. पत्नी (पति से)- रात को आप शराब पीकर गटर में गिर गए थे।
पति (पत्नी से)- क्या बताऊं, सब गलत संगत का असर है, हम 4 दोस्त….1 बोतल, और वो तीनों कम्बख्त पीते नही।

17. पत्नी (पति से)- मुझे भिखारियों से नफरत है!
पति (पत्नी से)- क्यों??
पत्नी – कल मैंने एक भिखारी को खाना दिया था, आज उस भिखारी ने मुझे एक किताब उपहार में दी है खाना कैसे बनाए

18. एक नवविवाहिता पत्नी (पति से)- तुमने अपने दोस्तों से यह क्यों कहा कि मुझे बहुत अच्छा खाना बनाना आता है।
पति- अब तुमसे शादी करने की कोई वजह तो मुझे बतानी ही थी।

19. एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर चोरी हो रही थी..
पत्नी- उठो जी घर में चोरी हो रही है।
पुलिस इंस्पेक्टर- मुझे सोने दे, मैं इस टाइम डयूटी पर नही हूं!

20. पति ने पत्नी से कहा- मेरा फोन आये तो कहना मैं घर पर नहीं हूं।
अचानक फोन की घंटी बजी..
पत्नी ने फोन उठाकर कहा- वो अभी घर पर हैं। पत्नी के फोन रखते ही पति खीजते हुए बोला- तुमसे मना किया था फिर भी क्यों बताया कि मैं घर पर हूं?
पत्नी बोली- आपने अपने फोन के लिए मना किया था, वह फोन तो मेरे लिए आया था।

21. पागलखाने का डॉक्टर अपनी पत्नी को कहता है- पागलों के साथ रह-रहकर मैं आधा पागल तो हो ही गया हूं।
पत्नी- कभी कोई काम पूरा भी कर लिया करो।

22. पति (पत्नी से)- हटा लो अपने चेहरे से ये जुल्फे ए जाने तमन्ना खुदा कसम अगली बार खाने में बाल आया तो सजनी से गजनी बना दूंगा।

23. एक युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी को घर लाते ही थप्पड़ लगा दिया।
पत्नी (घबराकर पति से)- मैंने क्या किया?
पति (पत्नी से)- तुम्हें ये बताने के लिए कि जब वजह होगी तब क्या होगा।

24. पत्नी (पति से)- तुम्हें कुछ याद भी रहता है? जानते हो आज हमारी शादी की सालगिरह है।
पति (पत्नी से)- ओह, मैं सचमुच भूल गया था। आओ, दो मिनट का मौन धारण करें।

25. पत्नी (पति से)- मैंने गधों पर रिसर्च की है, वो अपनी गधी के अलावा दूसरी गधी को देखता भी नही।
पति (पत्नी से)- इसीलिए तो वो गधा है।

26. पति (पत्नी से)- विद्वानों ने कहा है कि मूर्खो की बीवी बहुत सुंदर होती है।
पत्नी (पति से)- आपके पास तो हमारी तारीफ करने के सिवा कोई काम ही नही है।

27. पति भागा-भागा होटल मैनेजर के पास गया, जल्दी चलो! मेरी बीवी खिड़की से कूदकर जान देना चाहती है।
होटल मैनेजर- तो इसमें मैं क्या करूं?
पति- खिड़की नही खुल रही है।

28. पति- पता है, तुम्हें देखते ही मैंने तय कर लिया था कि शादी करूंगा तो तुम्हीं से।
पत्नी- अच्छा।
फिर खुशी से शर्माते हुए पत्नी ने कहा- मैं तुम्हें पहली ही नजर में इतनी अच्छी लगी थी।
पति- हां, क्योंकि मेरा बॉस रोज मुझे डांटता था कि मैं हमेशा घर में ही क्यों रहना चाहता हूं? ऑफिस में समय क्यों नहीं देता? इसका हल तुम्हें देखते ही मुझे सूझ गया था। मुझे पता था कि तुम घर में रहोगी तो मैं ऑफिस में ही रहना चाहूंगा।

29. पत्नी (पति से)- पूरी दुनिया में चिराग लेकर ढूंढोगे तो भी मेरी जैसी बीवी नही मिलेगी..
पति (पत्नी से)- तुम्हें किसने कहा कि दूसरी बार भी तुम्हारे जैसी ही ढूढूंगा?

30. पति-पत्नी की जबरदस्त लड़ाई के बाद पत्नी भगवान से बोली।
अगर ये गलत हैं तो इन्हें उठा लो और अगर मैं गलत हूं तो मुझे विधवा बना दो।

31. पति (पत्नी से)- अगर तुम्हें कुछ हो गया तो मैं पागल हो जाऊंगा।
पत्नी (पति से)- दूसरी शादी तो नही करोगे ना?
पति- पागल का क्या है, वो तो कुछ भी कर सकता है।

32. पत्नी (पति से)- चिंटू अब चलने लगा है?
पति (पत्नी से)- कब से?
पत्नी- 8 दिन से..
पति- अरे तुम अब बता रही हो? वो तो काफी दूर निकल चुका होगा।

33. पति (पत्नी से)- कल मेरे ख्वाब में एक लड़की आयी थी, वाह क्या लड़की थी।
पत्नी (पति से)- अकेली ही आयी होगी?
पति- तुमको कैसे पता..
पत्नी- उसका पति मेरे ख्वाब में आया था।

34. पत्नी (पति से)- अगर मैं मर जाऊं तो तुम दोबारा शादी करोगे?
पति (पत्नी से)- बिल्कुल नही।
पत्नी- मुझे यकीन है तुम दोबारा शादी करोगे।
पति- ओ के, मैं शादी करूंगा।
पत्नी- क्या तुम उसको हमारे बेड पर सुलाओगे?
पति- हां।
पत्नी- क्या तुम मेरी जीन्स उसको पहनने दोगे?
पति- नही वो तुम्हारे से लंबी है।

35. पत्नी (पति से)- मैं बचूंगी नही मर जाऊंगी..
पति (पत्नी से)- मैं भी मर जाऊंगा!
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाऊंगी तुम क्यों मर गये?
पति- मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नही कर सकता!

36. पत्नी (पति से)- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे..
पति- सॉरी यार! मुझे मालूम नही था कि तुम्हारी शादी मुझसे होगी..

37. पत्नी- शादी के पहले आप मुझे कितने उपहार दिया करते थे, अब क्यों नहीं देते?
पति- क्या तुमने कभी सुना है कि मछली पकड़ने के बाद भी मछुआरा उसे चारा खिलाता है।

38. पत्नी- कितना अच्छा होता अगर मैं किताब होती..
पति- क्यों?
पत्नी- तब मैं हर समय तुम्हारी आंखों के सामने रहती..
पति- कितना अच्छा होता कि तुम कैलेंडर होती।
पत्नी- क्यों?
पति- मैं हर साल बदल लिया करता।

39. पत्नी शॉपिंग करके वापिस आयी तो पति पत्नी से सामान लेते हुए बोला- जरूर तुम मेरे खाने के लिए कुछ लायी होगी?
पत्नी (पति से)- बिल्कुल ठीक, इसमें मेरे नए सैंडिल है।

40. पत्नी (नेता पति से)- आज तुमने बहुत अच्छा भाषण दिया।
नेता पति (पत्नी से)- सारे सुनने वाले गधे थे।
पत्नी – अच्छा तभी तुम बार-बार कह रहे थे मेरे प्यारे भाइयों, प्यारे भाइयों

41. पत्‍‌नी (पति से)- सुना है स्वर्ग में पति-पत्‍‌नी को साथ नहीं रहने देते?
पति (पत्नी से)- हां। इसीलिए तो उसे स्वर्ग कहते हैं..

42. पत्नी (पति से)- ससुर जी ने दूसरी शादी कर ली आप उनसे कुछ कहते क्यों नही है।
पति (पत्नी से)- मैं उन्हें कुछ नही कह सकता क्योंकि उन्होंने मुझसे वादा किया है कोई अच्छा सा रिश्ता देखकर तेरी भी करवा दूंगा।

43. पत्नी (पति से)- मैं तो मानती हूं कि शादी एक लॉटरी है?
पति (पत्नी से)- पर मैं यह नहीं मानता!
पत्नी- क्यों?
पति- क्योंकि लॉटरी में दोबारा किस्मत आजमाने का मौका मिलता है!

44. पत्नी (पति से)- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो?
पति (पत्नी से)- हां!
पत्नी- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है!
पति- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते.

45. पत्नी (पति से)- अगर मैं माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ जाऊं तो आप मुझे क्या दोगे?
पति (पत्नी से)- इसमें पूछने वाली क्या बात है.. धक्का!

46. राकेश (महेश से)- सुना है आपकी पत्नी बड़ी खूबसूरत है?
महेश (राकेश से)- ख्याल तो मेरा भी यही था, लेकिन जब से मैंने आपकी पत्नी को देखा है, मेरा ख्याल बदल गया!

47. पत्नी (पति से)- मैं आपका खाना चार बार गर्म कर चुकी हूं आप इसे खाते क्यों नहीं! कहो तो यह खाना कुत्ते को डाल दूं!
पति (पत्नी से)- मेरी सजा बेचारे कुत्ते को क्यों देना चाहती हो?

48. पति (पत्नी से)- मेरे मरने के बाद, क्या तुम दूसरी शादी करोगी?
पत्नी (पति से)- नही, मैं अपनी बहन के साथ रहूंगी, आप?
पति- मैं भी तुम्हारी बहन के साथ रहूंगा

49. पत्नी (पति से)- मैं तुमसे जो कुछ भी कहती हूं तुम एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देते हो।
पति (पत्नी से)- और मैं तुमसे कुछ भी कहता हूं तो तुम दोनों कान से सुनकर मुंह से निकाल देती हो

50. पत्नी (पति से)- सामने वाले घर में मियां बीबी के बीच लड़ाई चल रही है, आप एक बार जाइये ना।
पति (पत्नी से)- मैं एक दो बार गया था शायद ये इसी का नतीजा है।

51. पति अपनी पत्नी की गोदी में सर रख कर लेटा हुआ था।
पत्नी (पति से)- कैसा लग रहा है?
पति- जैसे विष्णु भगवान शेषनाग की गोद में लेटे हैं।

52. पति (पत्नी से)- तुम मेरी जिंदगी हो और..
पत्नी (पति )- और? और क्या? बोलो ना प्लीज!
पति- और.. और धिक्कार है ऐसी जिंदगी पर

53. पति (पत्नी से)- क्या शादी से पहले तुम्हारा कोई ब्वॉयफ्रेंड था।
पत्नी (पति से)- सुनकर खामोश हो गयी।
पति- इस खामोशी को मैं क्या समझूं..
पत्नी- अरे मुझे गिनने तो दो

54. पत्नी (पति से)- देखो जी, हमारी शांताबाई का पति, उसको खुश रखने के लिए, हर हफ्ते फिल्म दिखाने ले जाता है, आप क्यों नही ले जाते?
पति (पत्नी से)- अरे, मैंने भी शांताबाई को फिल्म के लिए बुलाया, लेकिन उसने मना कर दिया, इसमें मेरी क्या गलती है?

55. पत्नी अपने पति को सुधारने के लिए काले कपड़े पहनकर घर के बाहर खड़ी हो गयी।
पति- तुम कौन
पत्नी- चुड़ैल
पति- हाथ मिला, मैं तेरी बहन का पति

56. पत्नी ने पति को प्रेम जताते हुए कहा आप हजारों में एक हैं।
पति ने सुनकर पत्नी को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और गुस्से में बोला बाकी के 999 कौन हैं?

57. एक कार की नीलामी हो रही थी।
एक लाख, दो लाख, तीन लाख..
शर्मा जी सुनकर चौंक गए और बोले- आखिर इस खटारे में ऐसा क्या है? जो सब इतने दाम लगा रहे हैं?
कार विके्रता- इसके 10 एक्सीडेंट हो चुके हैं हर बार सिर्फ पत्नी ही मरती है, पति बिल्कुल सही सलामत रहता है

58. लता (सरिता से)- अचानक ही तुम बचत करने लगी हो।
सरिता (लता से)- हां यही मेरे पति कि आखिरी ख्वाहिश थी, डूबते समय वे यही कह रहे थे बचाओ-बचाओ।

59. पत्नी (पति से)- अजी सुनते हो, पड़ोसवाले वर्मा जी की बेटी के 99 प्रतिशत नंबर आये हैं।
पति (पत्नी से)- अरे वाह, फिर 1 नंबर कहां गया?
पत्नी- वो हमारा बेटा लाया है!

60. पत्नी (पति से)- अगले जन्म में तुम किस रूप में पैदा होना चाहोगे?
पति (पत्नी से)- कॉकरोच बनकर।
पत्नी- वो क्यों?
पति- क्योंकि तुम सिर्फ कॉकरोच से ही डरती हो।

61. रमेश ने शौक-शौक में व्रत रख लिया।
रमेश (पत्नी से)- देखो सूरज डूबा?
पत्नी (रमेश से)- नही जी।
थोड़ी देर बाद..
रमेश- देखो डूबा या नही
पत्नी- नही जी
रमेश- लगता है ये मुझे साथ लेकर ही डूबेगा।

62. पति (पत्नी से)- न कजरे की धार, न मोतियों के हार, न कोई किया श्रृंगार, फिर भी इतनी सुंदर हो.
पत्नी (गुस्से से)- साफ-साफ कहो न कि मेकअप के पैसे नही दोगे।

63. पति (पत्नी से)- रात को सपने में एक चुड़ैल कभी मेरे आगे, कभी मेरे पीछे घूम रही थी।
पत्नी (पति से)- कौन सा सपना था?
पति- मेरी शादी का।

64. पति अपनी पत्नी को अंग्रेजी पढ़ा रहा था।
पत्नी (दोपहर में)- चलो डिनर ले लो..
पति- दिन के खाने को लंच कहते हैं।
पत्नी- ये कल रात का बचा हुआ खाना है

65. राकेश (मुकेश से)- मेरे पत्नी तो बोलने में इतनी कुशल है कि किसी भी टॉपिक पर वह घंटों बोल सकती है।
मुकेश (राकेश)- मेरी पत्नी तो और भी कुशल है, बिना किसी टॉपिक के घंटों बोल सकती है

66. चिंटू (पिता से)- पापा पति और पत्नी में क्या अंतर है?
चिंटू- पति परिवार का सिर है और पत्नी परिवार की गर्दन, जो सिर को किसी भी ओर घुमा सकती है।

67. एक कंजूस पति को करंट लगा..
पत्नी- आप ठीक तो हो ना?
कंजूस- मैं ठीक हूं.. तू मीटर देख, यूनिट कितना बढ़ा है।

68. पठान ने अपनी बीवी को गोली मार दी, क्योंकि उसकी बीवी ने सिर्फ इतना कहा था कि- मैं अपनी जिंदगी, शान और शौकत के साथ गुजारना चाहती हूं।

69. पति (पत्नी से)- जानती हो, विदेशों में तलाक लेना बहुत ही आसान है!
पत्नी (पति से)- जानती हूं, तभी तो वहां लड़कियां शादी के समय रोती नहीं हैं.

70. पत्नी- मैंने तुम्हें बिना देखे शादी की.. कैन यू बिलीव दैट?
पति- और मेरी हिम्मत तो देखो.. मैंने तुम्हें देखने के बाद भी तुमसे शादी की…??

71. पत्‍‌नी (पति से)- अगर मुझे कुछ हो गया तो क्या आप तुरंत दूसरी शादी कर लेंगे?
पति (सोच कर)- नहीं कम से कम 2-3 महीने तो रुकना पड़ेगा वरना लोग क्या कहेंगे

72. पत्नी (पति से)- मैं ड्राइवर को नौकरी से निकाल रही हूं क्योंकि आज मैं दूसरी बार मरते-मरते बची हूं।
पति (पत्नी से)- प्लीज डार्लिंग ! उसे एक मौका तो और दो. प्लीज!

इन्हें भी जरुर पढ़े:

निष्कर्ष:

मित्रों हम आशा करते है की आपको ये पति पत्नी वाले चुटकुले बहुत ही शानदार लगे होंगे और आपको हसी भी खूब आयी होगी. यदि आपको हमारे लिखे हुए ये जोक्स फनी लगे तो इनको आप जरुर शेयर करें.

और यदि आप शादी शुदा है तो अपने पार्टनर के साथ तो अवश्य शेयर करें, वो भी हस हस कर पागल हो जायेंगे. इसके अलावा यदि आपके पास और भी दुसरे मजेदार हस्बैंड वाइफ जोक्स है तो उनको आप निचे कमेंट में हमारे साथ शेयर कर सकते है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *