80+ डॉक्टर मरीज के मजेदार चुटकुले | Funny Doctor Patient Jokes in Hindi

वैसे तो डॉक्टर किसी भी मरीज के लिए भगवान के रूप से कोई कम नहीं होते है लेकिन आज के टाइम पर इंटरनेट पर डॉक्टर और पेशेंट के बीज में बहुत ही फनी जोक्स लोग बहुत ही मजे से पढ़ते है.

इसी वजह से आज हम आपके लिए बहुत ही शानदार डॉक्टर और मरीज के फनी जोक्स शेयर करने जा रहे है जिनको पढ़ने के बाद आप लोट पोट हो जायेंगे और आप अपनी हसी को कण्ट्रोल भी नहीं कर पाएंगे.

क्यूंकि ये जो चुटकुले हमने लिखे है उनको लिखते वक़्त हमारी खुद की हसी कण्ट्रोल से बहार हो गयी थी और हमारा पेट हस्ते हस्ते दर्द होने लग गया था तो हम आशा करते है की आपको भी ये जोक्स ख़ुशी से भर देंगे.

तो चलिए बिना कोई टाइम जाया करते हुए सीधे इन मजेदार जोक्स को पढ़ना शुरू करते है.

Funny Doctor Patient Jokes in Hindi

Funny Doctor Patient Jokes in Hindi

1. प्रेमसुख (चमेली से)- डार्लिंग, तुमने आज जो सब्जी बनाई है, उसका नाम क्या है?
चमेली- क्यों पूछ रहे हो ? तुम?
प्रेमसुख- वो इसलिए ताकि जब डॉक्टर पूछेगा कि तुमने आज क्या खाया था तो मैं बता सकूं।

2. मरीज, डॉक्टर साहब, ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा।
डॉक्टर, हम कोशिश कर तो रहे हैं।

3. मुकेश (डॉक्टर से)- साहब, मुझे एक समस्या है?

डॉक्टर- क्या?

मुकेश- बात करते वक्त आदमी दिखायी नही देता।

डॉक्टर- ऐसा कब होता है?

मुकेश- फोन करते वक्त!!

4. नरेश अपनी बीवी को मार रहा था..

एक आदमी ने पूछा क्यों मार रहे हो?

नरेश- डॉक्टर ने कहा है, इसको दवाई कूट कर देनी है।

5. एक महिला ने डॉक्टर को फोन किया- डॉक्टर साहब मेरे बच्चे को करंट लग गया है मैं क्या करूं?

डॉक्टर- पहले तो आप भगवान का शुक्रिया अदा करो की आपके घर लाइट आ रही है।

6. डॉक्टर- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिन की मेहमान है। आई एम सॉरी।

शर्मा जी- सॉरी कि कोई बात ही नही है डॉक्टर साहब, जब 20 साल निकल गये तो 2 दिन भी निकल ही जाएंगे।

7. डॉक्टर ने एक पागल से पूछा- तुम छत से क्यों लटक रहे हो?

पागल- मैं एक बल्ब हूं।

डॉक्टर- तुम जल क्यों नही रहे?

पागल- अभी लाइट गयी हुई है।

8. डॉक्टर (मरीज से)- आप डरिये मत, मैं हूं ना।

मरीज (डॉक्टर से)- वही मेरा सबसे बड़ा डर है डॉक्टर।

9. राकेश (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब मैं आज दस बजे उठा हूं तब से मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

डॉक्टर- बेटा जल्दी उठा करो, क्योंकि सारी ऑक्सीजन तो बाबा रामदेव और उसके चेले खींच लेते हैं।

10. पागल- डॉक्टर साहब मैं बहुत परेशान हूं मैं जब भी नहाता हूं गीला हो जाता हूं।

डॉक्टर- ओके अगली बार से नल बंद करके नहाना।

11. मुकेश- ओए, तू तो डॉक्टर के पास जाने वाला था, क्या हुआ?

राकेश- यार कल जाऊंगा, आज थोड़ी तबीयत खराब है।

12. एक बच्चा पैदा होते ही डॉक्टर से बोला- मोबाइल है क्या?

डॉक्टर- क्यों?

बच्चा- जरा भगवान को डिलीवरी मैसेज भेजना है।

13. डॉक्टर- कैसे आना हुआ?

मरीज- डॉक्टर साहब, तबियत ठीक नही है, लीवर में बहुत दर्द हो रहा है।

डॉक्टर- शराब पीते हो?

मरीज- हां, पर छोटा पैग ही बनाना।

14. डॉक्टर आधी रात को उठा और पत्नी से बोला- मैं हॉस्पिटल जा रहा हूं.. फोन आया है इमरजेंसी है।

पत्नी- किसी को तो अपनी मौत मरने दो।

15. डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?

मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।

डॉक्टर- तो खाने से इंकार कर देते।

मरीज- जी, वही तो किया था..!!

16. डॉक्टर (रोगी महिला से)- आप बिलकुल मेरी तीसरी पत्‍‌नी की तरह हो !

महिला- आपकी कितनी पत्‍ि‌नयां हैं?

डॉक्टर- दो!

17. डॉक्टर- इस दुनिया में डॉक्टरों के दुश्मन बहुत कम हैं।

रोगी- मगर उस दुनिया में बहुत हैं।

18. एक मरीज डॉक्टर के पास गया।

मरीज-डॉक्टर साहब मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है।

डॉक्टर- यह तो बड़ी हैरानी की बात है!

मरीज-जी हां डॉक्टर साहब हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे!!!

19. राकेश- तुम्हारी बीवी के दांतों का दर्द ठीक हुआ कि नहीं ?
विमल- हां, डॉक्टर को दिखाते ही ठीक हो गया।
राकेश (हैरानी से)- अच्छा, कौन सी दवा से?
विमल- दवा वगैरह कुछ नहीं। बस, डॉक्टर ने बताया कि यह बुढ़ापे की निशानी है, और उस दिन के बाद उसने दर्द की शिकायत ही नहीं की।

20. एक मोटी औरत डॉक्टर के पास गई और बोली- डॉक्टर आपने तो कहा था कि गेम्स खेलने से मोटापा कम होता है पर मेरा तो बिल्कुल कम नहीं हुआ।

डॉक्टर- कौन सा खेल खेलती हो?

मोटी औरत- चिडि़या उड़, तोता उड़..

21. पप्पू की मां की तबियत खराब हो गई, वह अपनी मां को लेकर अस्पताल गया।

डॉक्टर – इनके कुछ टेस्ट होंगे।

पप्पू- हे भगवान, अब क्या होगा मेरी मां तो अनपढ़ है।

22. डॉक्टर- आपकी एक किडनी फेल हो गयी है..

रामू- पहले तो बहुत रोया फिर आंसू पोछते हुए बोला कितने नंबर से।

23. एक डॉक्टर और एमबीए मर जाते हैं।

यमराज- डॉक्टर को 11 और एमबीए को 9 साल नरक की सजा।

डॉक्टर- मुझे 2 साल ज्यादा क्यों?

यमराज- ये एमबीए करके नरक भोग चुका है।

24. डॉक्टर- तुम कौन-सा साबुन इस्तेमाल करते हो?

मरीज- बजरंग का साबुन।

डॉक्टर- पेस्ट?

मरीज- बजरंग का पेस्ट?

डॉक्टर- शैम्पू

मरीज- बजरंग का शैम्पू?

डॉक्टर- ये बजरंग कहां की कंपनी है?

मरीज- बजरंग मेरा रूम मेट है।

25. डॉक्टर- आपके चेहरे के कुछ एक्स रे लेने होंगे!

महिला- एक्स रे क्या होता है?

डॉक्टर- फोटो खींचने जैसी प्रक्रिया होती है!

महिला- दो मिनट रुकिए! मैं जरा मेकअप ठीक कर लूं!!

26. मरीज- सच-सच बताइये डॉक्टर साहब, मेरे बचने की कितनी सम्भावना है?

डॉक्टर- सौ प्रतिशत! आंकड़े बताते हैं कि इस रोग में दस में से नौ आदमी मरते हैं और मेरे दस मरीजों में से नौ मर चुके हैं। तुम दसवें हो!

27. एक मनोचिकित्सक जब अपने क्लीनिक पहुंचा तो उसने वहां दो मरीजों को पाया। एक छत से उल्टा लटका हुआ था जबकि दूसरा ऐसा अभिनय कर रहा था कि जैसे वह कुल्हाड़ी से लकडि़यां काट रहा हो।

डॉक्टर ने अभिनय करने वाले से पूछा – यह आदमी उल्टा क्यों लटका हुआ है ?

उसने हंसते हुए बताया – वह बेवकूफ समझता है कि वह बल्ब है।

डॉक्टर बोला- तुम उसे फौरन नीचे उतारो।

आदमी- उसे नीचे उतार दूं तो फिर मैं क्या अंधेरे में लकडि़यां काटूंगा..?

28. सुरेश (मुकेश से)- यार डॉक्टर पर्चे पर ऐसा क्या लिखते हैं जो सिर्फ मेडिकल स्टोर वाले ही समझ पाते हैं?

मुकेश (सुरेश से )- वो लिखता है- मैंने तो लूट लिया, तू भी लूट ले..!!!

29. एक आदमी तेजी से डॉक्टर के केबिन में घुसा और बोला – डॉक्टर साहब, मेरी बीवी ने पेट्रोल पी लिया है और अब वह पूरे घर में दौड़ लगा रही है!

डॉक्टर – घबराओ मत, जब पेट्रोल खत्म हो जायेगा तो खुद-ब-खुद रुक जाएगी।

30. एक मोटर मेकेनिक कार के इंजिन के पुर्जे खोल कर सुधार रहा था कि तभी शहर के नामचीन हार्ट सर्जन उसकी गैराज में आ पहुंचे।

मेकेनिक ने डॉक्टर साहब से कहा – जरा इस इंजिन को देखिये डॉक्टर साहब मैंने इसके दिल को खोलकर वाल्व निकाले और सुधार कर वापिस लगा दिए हैं। कुछ ऐसा ही काम आप भी करते हैं। फिर हमारी सेलरी में इतना अंतर क्यूं है?

डॉक्टर साहब मुस्कुराए और धीरे से मेकेनिक के कान में बोले- यही काम तब करके दिखाओ जब इंजिन चालू हो!

31. चिंटू (डॉक्टर से)- दूध पीने से रंग गोरा होता है?

डॉक्टर- हां होता है।

चिंटू- झूठ, फिर भैंस का बच्चा काला क्यों होता है?

32. डाक्टर-आपकी बीवी सिर्फ दो दिनों की मेहमान है। मुझे माफ कर दीजिए.
संता-इसमें माफ करने की क्या बात है। निकल जाएंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे.

33. डाक्टर-आपकी बीवी सिर्फ दो दिनों की मेहमान है। मुझे माफ कर दीजिए. संता-इसमें माफ करने की क्या बात है। निकल जाएंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे.

34. डॉक्टर (मरीज से)- रोज होटल में खाने से ही आपको अल्सर हुआ है?
मरीज- ठीक है डॉक्टर साहब कल से मैं खाना घर के लिए पैक करवा लिया करूंगा।

35. डॉक्टर – तुम्हारा कान कैसे जला?

बंता – मैं कमीज प्रेस कर रहा था, की फोन आ गया, मैंने जल्दी में फोन की जगह प्रेस को कान पर लगा लिया।

डॉक्टर- तो दूसरा कान कैसे जला?

बंता- अब एम्बुलेंस को भी फोन करना था ना।

36. डॉक्टर – स्वस्थ रहने के लिए आप रोज एक्सरसाइज किया करो।

मरीज- डॉक्टर साहब मैं रोज फुटबॉल, क्रिकेट और टेनिस खेलता हूं।

डॉक्टर- तुम रोज कितनी देर खेलते हो।

मरीज- जब तक मोबाइल की बैटरी खत्म नही हो जाती।

37. मरीज ने एक डॉक्टर से पूछा, आपने दो-दो थर्मामीटर क्यो रखे हैं?

डॉक्टर ने जवाब दिया, एक मुंह में लगाने के लिए और दूसरा जेब में।

मरीज- मैं आपका मतलब नही समझा?

डॉक्टर- मतलब यह कि एक थर्मामीटर मुंह में लगाने से पता चलता है कि आपका शरीर कितना गर्म हैं दूसरा जेब में लगाने से पता चलेगा कि आपकी जेब कितनी गर्म है।

38. मरीज- डॉक्टर साहब, आपने मुझे दवाइयों के दो पर्चे लिखकर क्यों दिए हैं?

डॉक्टर- आपको दोनों ही पर्र्चो की दवाईयां खरीदनी है। एक पर्चे की दवाईयों से आप बेहतर महसूस करेंगे और दूसरे पर्चे से दवा कंपनी।

39. एक युवती डॉक्टर के पास पहुंची और बोली, डॉक्टर साहब, मैं कुछ ज्यादा ही शराब पीने लगी हूं और जब कुछ ज्यादा पी जाती हूं तब जो भी व्यक्ति सामने आ जाता है, उससे प्यार करने को जी चाहता है कोई इलाज बताइए?

डॉक्टर बोला, यह तो बड़ी अजीब बात है मिस, पर चलिए पहले एक-एक पैग लगाते है फिर सोचते हैं कि क्या करना है?

40. एक बार एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी होकर रामू अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने उससे पूछा, यह चोट तुम्हे कैसे लगी?

रामू- ओ जी एक औरत ने मेरे ऊपर गाडी चढ़ा दी।

डॉक्टर- अरे जब तुम्हे दिख रहा था की एक औरत कार चला रही है तो तुम्हें तो पहले ही सड़क से दूर चलना चाहिए था।

रामू- सड़क, कैसी सड़क साहब, मैं तो अपनी दुकान के अन्दर बैठा था।

41. मरीज- डॉक्टर साहब, आपने मुझे दवाईयों के दो पर्चे लिखकर क्यों दिए हैं?

डॉक्टर- आपको दोनों ही पर्र्चो की दवाईयां खरीदनी है। एक पर्चे की दवाईयों से आप बेहतर महसूस करेंगे और दूसरे पर्चे से दवा कंपनी।

42. डाक्टर: जब आपको पता था कि छिपकली आपके मुंह में जा रही है तो आप चुप क्यों थे ??
संता: पहले काकरोच गया था तो मुझे लगा कि छिपकली उसको पकड़ लेगी।

43. राहुल: (डॉक्टर से): कोई नुस्खा बताइए, जिससे मैं लम्बा जीवन जी सकूं.
डॉक्टर: तुम्हारी शादी हो गई?
राहुल: नहीं.
डॉक्टर: तो शादी कर लो.
राहुल: शादी से लम्बी उम्र का क्या कनेक्शन है?
डॉक्टर: उम्र लंबी करने का कोई उपाय नहीं, लेकिन एक बार शादी कर लो तो जीने की इच्छा ही खत्म हो जाएगी!!!!

44. किसी अस्पताल में एक मरीज और नर्स..

मरीज- पानी चाहिए

नर्स – प्यास लगी है क्या?

मरीज (चिढ़ कर ) – नहीं गला चेक करना है कहीं लीक तो नहीं कर रहा है!!!

45. एक आदमी ने डॉक्टर से कहा, मेरा घर के किसी भी काम को करने का मन नहीं करता चाहे वो जितना जरुरी हो!

जब डॉक्टर ने पूरी जांच की तब उसने कहा, आप मुझे सीधे-सीधे शब्दों में समझाइए की मुझे क्या समस्या है!

डॉक्टर ने कहा सीधे शब्दों में कहा, आप आलसी हैं!

उस आदमी ने कहा अब इसी को मेडिकल टर्म में बताइए, ताकि मैं इसे अपनी बीवी को बता सकूं!

46. एक लड़का अपने पापा के साथ चेहरे की एलर्जी का इलाज करवाने के लिए गया।

डॉक्टर-गर्लफ्रेंड को बोलो लिपस्टिक का ब्रांड बदल ले तुम्हें लैक्मे से एलर्जी है।

47. मरीज और डॉक्टर का रिश्ता..

इमरजेंसी (एक्सीडेंट या हार्ट अटैक) के वक्त

डॉक्टर साहब, आप भगवान हों इन्हें बचा लो..

अगले दिन मरीज के बच जाने पर और आपात स्थिति निकल जाने पर..

डाक्टर साहेब, आप तो भग्वान जैसे हो..

मरीज के आई सी यू से वार्ड में शिफ्ट होने पर..सब भगवान की माया है

और अंत में छुट्टी होते वक्त..डॉक्टर तो लुटेरा है..।

48. डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। एक आदमी बार-बार आगे जाने की कोशिश करता और लोग उसे पकड़ कर पीछे खींच लेते। 5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद वो आदमी चिल्लाया।

‘लगे रहो लाईन में..

मैं भी आज क्लिनिक नहीं खोलूंगा!’

49. एक अधेड़ व्यक्ति डॉक्टर के पास गया।

बोला मेरे बाल गिर रहे है इसके लिए कुछ दीजिए।

डॉक्टर ने उसे एक खाली डिब्बा दे दिया।

50. नर्स (गहरी नींद में सो रहे पप्पू से)- उठो..अरे भई उठो!

पप्पू -क्या हुआ?

नर्स -मैं तुम्हें नींद की गोली देना भूल गई थी।

51. मरीज-डॉक्टर, मैं खाना न खाऊं तो मुझे भूख लग जाती है, ज्यादा काम करता हूं तो थक जाता हूं, देर तक जगा रहूं तो नींद आ जाती है, मैं क्या करूं?

डॉक्टर-रात भर धूप में बैठे रहो, सही हो जाओगे।

52. एक आदमी डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गया..

डॉक्टर- आपको आराम की बहुत सख्त जरूरत है। नींद की गोली दे रहा हूं..

अपनी बीवी को खिला दें!

53. रमेश और सुरेश अपने दोस्त को बेहोशी ही हालत में उठाकर डॉक्टर के पास ले गए..

डॉक्टर- क्या हुआ है इन्हें?

रमेश- कुछ नहीं डॉक्टर साहब..फेसबुक का मरीज है, पिछले 4 दिन से नेट नहीं चल रहा।

54. मरीज-डाक्टर मैं बहुत खुश रहता हूं नींद सूकून से आती है, हर काम में दिल भी लगता है और कोई परेशानी भी नहीं है ऐसा क्यों?

डाक्टर- मैं आप की बीमारी समझ गया हूं, आपकी जिंदगी में विटामिन ‘सी’ की कमी है।

55. एक बार बंटू को सिर में चोट लग गयी तो उसे लहुलुहान हालत में अस्पताल लाया गया जो देख कर भर्ती काउंटर पर खड़े डॉक्टर ने उस से चंद सवाल पूछने शुरू किये।

डॉक्टर- नाम?

बंटू – जी बंटू ।

डॉक्टर- पिता का नाम?

बंटू – करनैल।

डॉक्टर- जन्म की तारीख?

बंटू – 1 मार्च।

डॉक्टर- शादीशुदा?

बंटू – जी नहीं, कार एक्सीडेंट।

56. महिला (थर्मामीटर गलत पढ़कर फोन पर)- डॉक्टर साहब, कृपया जल्दी आइये। मेरे पति का टेम्परेचर 120 है।

डॉक्टर- अगर ऐसा है तो फिर मेरा काम नहीं! आप फायर ब्रिगेड को फोन कीजिये।

57. एक डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी!

जब कोई आदमी आगे जाता, उसे लोग पकड़ के पीछे खींच लेते, एक आदमी ने कई बार आगे जाने की कोशिश की पर उसे भी लोगों ने पीछे खींच लिया!

5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद वो आदमी चिल्लाया..

सालों..लगे रहो लाइन में…मै भी आज क्लिनिक नहीं खोलूंगा!

58. डॉक्टर (बेहोश मरीज को देखकर)- यह तो मर गया है।

मरीज (होश में आकर)- मैं तो जीवित हूं।

मरीज की पत्‍‌नी (मरीज पति से)- कुछ तो सोच समझकर बोला कीजिये। इतने बड़े डॉक्टर हैं, झूठ बोलेंगे क्या?

59. डॉक्टर – आपके चेहरे के कुछ एक्सरे लेने होंगे!

महिला- एक्सरे क्या होता है?

डॉक्टर – फोटो खींचने जैसी प्रक्रिया होती है!

महिला – दो मिनट रुकिए! मैं जरा मेकअप ठीक कर लूं!!

60. एक डॉक्टर ने नया क्लीनिक खोला। थोड़ी देर बाद एक आदमी आया।

डॉक्टर ने अपने आपको व्यस्त दिखाने के लिए, फोन का रिसीवर उठाया और अपॉइंटमेंट देने के अंदाज में बोलने लगा।

फिर फोन रखने के बाद।

डॉक्टर (आदमी से)- हां, आप बतायें क्या हुआ है?

आदमी- बीएसएनएल से आया हूं, टेलीफोन एक्टिवेट करने के लिए।

61. डॉक्टर- इस दवा को एक हफ्ते में पूरा करो और बाद में आकर मिलो।

मरीज- ठीक है डॉक्टर

एक हफ्ते के बाद..

डॉक्टर – दवा खत्म हुई क्या?

मरीज- नही डॉक्टर

डॉक्टर- क्यों नही?

मरीज – उसमें लिखा था कि, बोतल को हमेशा बंद रखो।

62. महिला- डॉक्टर साहब आप दवा की शीशियों पर पर्ची चिपका दें।

डॉक्टर- अरे इसकी क्या जरुरत है?

महिला- नहीं डॉक्टर साहब, आप बस पर्चियां चिपका दीजिये।

डॉक्टर- ठीक है परन्तु क्यों?

महिला – दरअसल, इससे मुझे पता रहेगा कि कौनसी गोली मेरे पति के लिए है और कौन सी कुत्ते के लिए है। क्योंकि मैं नहीं चाहती कि शीशी बदल जाए और मेरे कुत्ते को कुछ हो जाए।

63. डॉक्टर- तुम क्या तनख्वाह चाहती हो?

नर्स- 10 हजार रुपये महीना।

डॉक्टर- 10 हजार रुपये मैं आनंद के साथ दे सकता हूं।

नर्स- आनंद के साथ तो मैं 20 हजार रुपये लूंगी।

64. मरीज- डॉक्टर साहब, मुझे रोज यही सपना दिखता है कि मेरे पास से होकर सुंदर-सुंदर लड़कियां तेजी से भाग रही हैं।

डॉक्टर- उसमें मुझसे क्या चाहते हो?

मरीज- आप ऐसी दवा दीजिए कि या तो उन लड़कियों की रफ्तार कुछ कम हो जाए या मेरी बढ़ जाए।

65. डॉक्टर- क्या आप डिलीवरी के टाइम बच्चे के पिता को अपने पास देखना चाहेंगी?

गर्भवती महिला- नही, उन्हें मेरे पति पसंद नही करते!!!

66. डॉक्टर के पास दो थर्मामीटर क्यों मरीज ने एक डॉक्टर से पूछा, आपके पास दो थर्मामीटर क्यो है?
डॉक्टर ने जवाब दिया, एक मुंह में लगाने के लिए और दूसरा जेब में।
मरीज-मैं आपका मतलब नही समझा?
डॉक्टर- मतलब यह कि एक थर्मामीटर मुंह में लगाने से पता चलता है कि आपका शरीर कितना गर्म हैं, दूसरा जेब में लगाने से पता चलेगा कि आपकी जेब कितनी गर्म है।

67. डॉक्टर साहब, मुझे यह बीमारी लग गई है कि कभी-कभी मैं सोचता हूं कि मैं एक कुत्ता हूं।

मरीज ने डॉक्टर को अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा।

क्या मैं पूछ सकता हूं कि भयंकर बीमारी भला तुम्हें कब से है? डॉक्टर ने पूछा।

जी बस, तब से डॉक्टर साहब, जब मैं एक पिल्ला था। मरीज ने उत्तर दिया।

68. डॉक्टरी आरंभ करने जा रहे पुत्र ने अपने डॉक्टर पिता से पूछा- जीवन के इस नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश करते समय, मैं आपसे सफलता के कुछ गुर अवश्य जानना चाहूंगा।

पिता- बेटे पहला गुर यह है की अपने नुस्खे सदैव घसीट में लिखना और बिल साफ-साफ।

69. मोती लाल सेठ अपने मोटापे की वजह से तंग आकर डॉक्टर के पास गया।

सेठ – डॉक्टर साहब इस मोटे पेट का कुछ करो।

डॉक्टर- इसका तो सिर्फ एक ही इलाज है।

सेठ – वो क्या डॉक्टर साहब?

डॉक्टर- तुम रोज सुबह दो ही रोटियां खाया करो।

सेठ – पर यह दो रोटियां खाने से पहले खानी है या बाद में।

70. प्रेमसुख लाल (पुत्र से)- अच्छा बताओ तो बेटे, तुम बड़े होकर क्या बनोगे?

बेटा- पापा, मैं आपके जैसा डॉक्टर बनूंगा।

प्रेमसुख खुशी से बोला- बहुत अच्छा, डॉक्टर बनकर फिर क्या करोगे?

बेटा- सारे मरीजों को भला-चंगा कर दूंगा।

अब प्रेमसुख निराश होकर बोला- बेटा, फिर तो तुम इंजीनियर ही बनो।

71. डॉक्टर- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिनों की मेहमान है, आई एम सो सॉरी..
वर्मा जी- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब निकल जाएंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे

72. एक सरदारनी बेहोश हो गयी..!!

डॉक्टर – ये मर गयी है

जब उसको जलाने लगे तो वो उठ बैठी और बोली मैं जिंदा हूं..!!

सरदार- चुपचाप पड़ी रह गवार, तू डॉक्टर से ज्यादा जानती है क्या?

जलाओ जी जलाओ..

73. डॉक्टर- आपके जुडवां बच्चे हुए हैं।

सरदार जी- ये तो होना ही था, प्रोग्राम ही ऐसा देखती थी, इंडियन आइडल 2, नच बलिये 2, धूम 2।

डॉक्टर – अच्छा हुआ दिल्ली 6 नही देखी..

74. संता के बेटे का एक्सीडेंट को गया।

डॉक्टर- आपके बेटे के दोनों पैर काटने पड़ेंगे।

संता ने अपना सिर पकड़ लिया।

डॉक्टर- क्या हुआ?

संता- कल ही नालायक को नयी चप्पल दिलायी थी।

75. डॉक्टर (शर्मा जी से)- आपका और आपकी पत्नी का ब्लडग्रुप एक ही है?

शर्मा जी- होगा, जरूर होगा 25 साल से मेरा खून जो पी रही है..

76. डॉक्टर ने खांसी के एक मरीज को मोशन लगने की दवा दे दी।

कंपाउंडर- आपने मोशन की दवाई क्यों दी?

डॉक्टर- अब वो खांसने से पहले सौ बार सोचेगा।

77. रमेश (डॉक्टर से)- कोई लंबी उम्र का तरीका बताइये।

डॉक्टर- शादी कर लो।

रमेश- क्या इससे उम्र लंबी हो जाएगी।

डॉक्टर- नही, ये शौक खत्म हो जाएगा!!

78. मरीज (डॉक्टर से)- मैं एक महीने से रोज 50 रुपये की दवा ले रहा हूं पर कोई फायदा नही हुआ।

डॉक्टर- कोई बात नही कल से मैं तुम्हें 40 रुपये की दवा दूंगा, 10 रुपये का फायदा होगा।

79. मरीज- डॉक्टर साहब मेरा पेट दर्द हो रहा है।

डॉक्टर- क्या खाया था?

मरीज- नारियल छिलके सहित।

80. डॉक्टर (अफसोस जताते हुए)- अगर एक घंटे पहले आप इन्हें यहां ले आते तो इनकी जान बच जाती।

रमेश- अभी आधे घंटे पहले तो इनका एक्सीडेंट हुआ था।

81. मुकेश (डॉक्टर से)- साहब, मुझे एक समस्या है?

डॉक्टर- क्या?

मुकेश- बात करते वक्त आदमी दिखायी नही देता।

डॉक्टर- ऐसा कब होता है?

मुकेश- फोन करते वक्त!!

82. महिला (डॉक्टर से)- इनकी बीमारी ठीक करो, ये रात में जोर-जोर से मेरा नाम पुकारते हैं।

डॉक्टर- आप तो बहुत लक्की हो।

महिला- नही, कल इनकी बीवी मायके से लौटने वाली है।

83. एक आदी लंगड़ाता हुआ आ रहा था। उसे देखकर दो डॉक्टर आपस में झगड़ने लगते हैं।

पहला डॉक्टर- लगता है उसके पैर की हड्डी टूट गयी है।

दूसरा डॉक्टर- लगता है उसका अंगूठा टूट गया है।

दोनों में काफी बहस हो रही होती है तो तीसरा डॉक्टर बोलता है चलो उससे ही पूछ लेते हैं।

डॉक्टर- क्या तुम्हारे पैर की हड्डी टूट गयी है क्या।

व्यक्ति- नही मेरी चप्पल टूटी हुई है।

84. डॉक्टर- मुबारक हो, आप के घर लड़का पैदा हुआ है!

संता- अरे, यह तो कमाल की टेक्नॉलॉजी है। बीवी मेरी हॉस्पिटल में है और बच्चा घर में पैदा हुआ है।

इनको भी जरुर पढ़े:

निष्कर्ष:

मित्रों हम आशा करते है की आपको हमारे द्वारा लिखे हुए ये शानदार डॉक्टर और मरीज के चुटकुले जरुर पसंद आये होंगे और आपको इन जोक्स को पढ़ने के बाद हसी भी अवश्य आयी होगी.

यदि आपका अच्छा मनोरंजन हुआ तो इन चुटकुलों को अपने मित्रों के साथ जरुर शेयर करें ताकि वो लोग भी थोडा अपनी लाइफ को एन्जॉय कर पाए. इसके अलावा यदि आपके पास और कोई फनी डॉक्टर पेशेंट जोक्स है तो उनको आप कमेंट में हमारे साथ जरुर शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *