दुनिया (संसार) का 8 सबसे ज्यादा शक्तिशाली मंत्र कौन सा है?

आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र कौन सा है क्योंकि बहुत सारे ऐसे मंत्र हैं जिनकी शक्तियां असीम है उन मंत्रों की बराबरी कोई भी नहीं कर सकता है क्योंकि वह हमें परमात्मा से मिलाने का काम करते हैं और अगर एक बार आप उन्हें सिद्ध कर लें।

तो फिर आपके पास किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा नहीं आ सकती है अगर हम सबसे शक्तिशाली मंत्र के बारें में बात करें तो सबसे शक्तिशाली मंत्र गायत्री मंत्र को बताया गया है जो 24 अक्षर का है जिसमें 24 देवी देवताओं की शक्तियां समाही हुई हैं।

इसी के साथ और भी कई सारे ऐसे मंत्र हैं जिन्हें बहुत ही शक्तिशाली बताया गया है तो आज हम आपको बताएंगे कि संसार का सबसे शक्तिशाली मंत्र कौन सा है जिससे आपको पता लगेगा और आप उन मंत्रों का जाप कर पाएंगे क्योंकि मंत्र हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

शक्तिशाली मंत्र का जाप करते समय कुछ सावधानियां

shaktishali mantra ka jap karte samay savdhani

यदि आप दुनिया के शक्तिशाली मंत्रों का जाप कर रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां भी रखनी चाहिए, क्योंकि इनमें बहुत सारी शक्तियां होती हैं तो आज हम आपको बताएंगे आप कौन सी सावधानियां रख सकते है।

1. आपको मंत्रों का जाप कभी भी अशुद्ध होकर नहीं करना चाहिए यानी कि बिना नहा धोकर मंत्र का जाप ना करें।

2. आपको किसी एक मंत्र को प्रधान बना लेना चाहिए यानी कि फिर आपको पूरे जीवन भर उसी मंत्र का जाप करना चाहिए।

3. यदि आप मंत्रों का जाप कर रहे हैं तो आपको अपने मन में किसी भी तरह का दोष नहीं रखना चाहिए, ना ही मन में बुरे विचार लाने चाहिए।

4. अगर आप मंत्र का जाप नहीं कर पा रहे हैं तो आपको दिन में बस एक बार ही मंत्र का जाप करना चाहिए पर कभी भी मंत्र का जाप छोड़ना नहीं चाहिए।

5. आपको मंत्र का जाप कभी भी गलत समय नहीं करना चाहिए क्योंकि इनके जाप का भी समय होता है उसी समय पर आपको इनका जाप करना चाहिए।

6. यदि आप मंत्र का जाप कर रहे हैं तो आपको पहले अच्छी तरह से मंत्र को पढ़ लेना चाहिए क्योंकि आपको कभी भी गलत मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए।

दुनिया (संसार) का 8 सबसे ज्यादा शक्तिशाली मंत्र कौन सा है?

duniya ka sabse shaktishali mantra

आज हम आपको दुनिया के सबसे शक्तिशाली मंत्रों से परिचित कराएंगे क्योंकि बहुत सारे ऐसे मंत्र हैं जो बहुत ही शक्तिशाली है उनकी शक्तियों की कोई सीमा नहीं है पर हमें उनके बारें में जानकारी नहीं होती है।

हमें पता ही नहीं होता है कौन सा मंत्र शक्तिशाली है और कौन सा नहीं, तो आज हम आपको ऐसे ही मंत्रों से रूबरू करायेगें जो बहुत ही शक्तिशाली होते हैं और इनकी शक्तियों का कोई तोड़ नहीं है।

1. गायत्री मंत्र

यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना गया है क्योंकि इस मंत्र में 24 अवतार, 24 ऋषि, और 24 सिद्धियों को बताया गया है अगर आप इस मंत्र को सिद्ध कर लेते हैं तो फिर आप इससे कोई भी काम कर सकते हैं यह मंत्र आपके सभी कामों को पूरा करता है और आपको सफलता दिलाता है।

अगर आप गायत्री मंत्र का जाप नियमित रूप से करते रहते हैं तो आप जो पाना चाहते हैं उसे पा सकते हैं इसकी शक्तियों का कोई तोड़ नहीं है इस मंत्र से सभी बुरी शक्तियां दूर भागती हैं यहां तक कि अगर आपके ऊपर कोई बुरी आत्मा का साया हो तो वह भी भाग जाती हैं।

आपको इस मंत्र का जाप ब्रह्म मुहूर्त या फिर शाम के समय करना चाहिए और इसका जाप आपको हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में बैठकर ही करना चाहिए, जिससे आपको इसका फल जरूर मिलेगा।

” ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहिः
धियो यो न: प्रचोदयात्॥”

2. महामृत्युंजय मंत्र

आप सभी लोगों ने महामृत्युंजय मंत्र के बारें में सुना ही होगा, यह मंत्र बहुत ही शक्तिशाली बताया गया है अगर आप इसका जाप 5 लाख बार कर लेते हैं तो इससे शिवजी आपको खुद दर्शन देते हैं यह मंत्र बहुत ही प्रभावशाली होता है इस मंत्र से आप अपनी अकाल मृत्यु को भी टाल सकते हैं और जो कोई भी इस मंत्र का जाप पूरी श्रद्धाभाव से करता है।

उसके ऊपर हमेशा महादेव की कृपा बनी रहती है आपको इस मंत्र का जाप महादेव के सामने बैठकर ब्रह्म मुहूर्त में करना चाहिए, अगर आप इस मंत्र का जाप 108 बार या फिर 51 बार करते हैं तो आपके सभी बिगड़े काम बन जाते हैं पर आपको इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करना चाहिए।

“ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिंपुष्टिवर्द्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धानान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥”

3. शिवजी का मंत्र

यह तो सभी को पता है कि शिवजी का भी एक मंत्र है इसके जाप करने से हमारे सभी बिगड़े हुए काम बन जाते हैं और हमारे ऊपर शिवजी की कृपा होती है अगर आप इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करते रहते है तो आपके सभी काम सफल हो जाते हैं।

आपको इस मंत्र का जाप ब्रह्म मुहूर्त में करना चाहिए या आप इस मंत्र का जाप किसी भी समय कर सकते हैं इस मंत्र के लिए कोई भी समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है क्योंकि भोलेनाथ समय से परे हैं जिस वजह से उनकी पूजा और उनके मंत्र का जाप किसी भी समय किया जा सकता है।

आपको इस मंत्र का जाप पूर्व या उत्तर दिशा में बैठकर ही करना चाहिए, अगर आप इस मंत्र का जाप भोलेनाथ के सामने बैठकर रोजाना करेंगे तो आपके ऊपर इनकी असीम कृपा होगी और आपको कोई बुरी शक्ति छू भी नहीं पाएगी।

“ऊं नमः शिवाय:”

4. विष्णुजी का मंत्र

अगर संसार के चौथे सबसे शक्तिशाली मंत्र की बात की जाये तो वह विष्णु भगवान का है अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपके ऊपर विष्णु भगवान की कृपा होती है।

आपको इस मंत्र का जाप ब्रह्म मुहूर्त में या फिर शाम के समय विष्णु भगवान की मूर्ति के सामने करना चाहिए, आपको इसका जाप पूरे 108 बार करना चाहिए अगर आप नियमित रूप से इसका जाप करेंगे तो इससे आपके ऊपर विष्णु भगवान की कृपा होगी।

“ऊं विष्णवे नमः”

5. दुर्गा मां का मंत्र

अगर आप दुर्गा मां के इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपके पास किसी भी तरह की परेशानियां नहीं आती है और आपके सभी काम बन जाते हैं क्योंकि मां अपने बच्चों पर कभी भी मुसीबत नहीं आने देती हैं।

इसीलिए आपको इस मंत्र का जाप नियमित रूप से 108 बार करना चाहिए, अगर आप इसका जाप ब्रह्म मुहूर्त में करते हैं तो आपको इससे ज्यादा फल मिलता है।

” ऊं दुर्ग दुर्गाय नमः”

6. हनुमान जी का मंत्र

यह तो सभी को पता है कि हनुमान जी से अच्छे अच्छे भूत प्रेत और बुरी शक्तियां डरती हैं इनका मंत्र बहुत ही बलशाली माना गया है अगर आप इनके मंत्र का जाप करते हैं तो आपके ऊपर किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आ सकती है और आपके सभी बिगड़े हुए काम बन जाते हैं।

आपको रोजाना हनुमान जी के इस मंत्र का जाप ब्रह्म मुहूर्त या फिर शाम के समय करना चाहिए, अगर आप नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा और इस मंत्र का जाप करेंगे तो आपके ऊपर हनुमान जी की कृपा होगी।

” ऊं हं हनुमते नमः”

7. कृष्ण जी का मंत्र

यदि आप कृष्ण भगवान के इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं क्योंकि इसे भी शक्तिशाली मंत्रों में ही गिना जाता है कृष्ण भगवान अपने भक्तों पर कभी भीपरेशानियां नहीं आने देते हैं आपको इस मंत्र का जाप रोजाना कृष्ण भगवान की मूर्ति के सामने 108 बार करना चाहिए, जिससे आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।

” ऊं श्री कृष्णाय शरणं ममः”

8. ऊं का जाप

अगर हम दुनिया के सबसे शक्तिशाली मंत्र के बारें में बात करें तो सबसे शक्तिशाली मंत्र ‘ऊं’ है इसका प्रमाण खुद नासा ने किया है क्योंकि इस मंत्र की गूंज हमें ब्रह्मांड यानी कि ब्लैक होल में भी सुनाई देती है वहां पर इसकी धुनी हमेशा गूंजती रहती है जिस वजह से इस मंत्र को वैज्ञानिकों ने बहुत ही बड़ा रहस्य बताया है।

अगर हम इसका जाप करते हैं तो हमारे अंदर हमें अलग ही शक्तियों का अनुभव होता है यह मंत्र बहुत ही शक्तिशाली है यह हमें हमारे अंदर ईश्वर से मिलवाता है अगर आप नियमित रूप इसका जाप करेंगे तो आपका अज्ञान दूर होगा और आप ईश्वर को प्राप्त कर पाएंगे।

‘ऊं’

निष्कर्ष:

तो ये था दुनिया का 8 सबसे ज्यादा शक्तिशाली मंत्र, हम उम्मीद करते है की इस लेख को संपूर्ण पढ़ने के बाद आपको संसार का सबसे ज्यादा शक्तिशाली मंत्र कौन सा है इसके बारे में जानकारी मिल गयी होगी।

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को दुनिया का सबसे पावरफुल मंत्र के बारे में पता चल पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *