90+ देशभक्ति पर नारे | Desh Bhakti Slogans In Hindi

आज के इस लेख में हम आपके साथ देशभक्ति पर नारे शेयर करने जा रहे है जिनको पढ़कर आपके अंदर भी देशभक्ति की भावना पैदा हो जाएगी। जब देशभक्ति की बात आये और भगत सिंह और महात्मा गांधी का नाम ना आये ऐसा हो ही नहीं सकता लेकिन इनके अलावा भी हमारे भारत को आजाद करने में दूसरे महानायकों का भी बहुत महत्व था।

अगर इन्होने अपने जीते जी अंग्रेजो को भागने में संघर्ष नहीं किया होता तो शायद आज तक हम अंग्रेजों को गुलामी कर रहे होते। अगर अंग्रेज हमारे भारत को लूट कर नहीं गए होते तो आज भारत की स्तिथि पुरे विश्व में और भी अधिक शक्तिशाली होती।

हो सकता है की आपमें से बहुत सारे लोग पहले से ही देशभक्त होंगे और ये तो जाहिर भी बात है हम सभी को अपने भारत देश पर बहुत ही अधिक गर्व और प्रेम है।

तो आज हम आप सभी लोगों के लिए देशभक्ति के कुछ बहुत ही शानदार स्लोगन शेयर करेंगे और हम आपसे रिक्वेस्ट करेंगे की आप इन सभी स्लोगन को एक बार पूरा अवश्य पढ़े आपके अंदर देश के प्रति और भी अधिक प्रेम बढ़ जायेगा।

90+ Desh Bhakti Slogans In Hindi

Desh Bhakti Slogan In Hindi

1. हमारा देश महान, दूसरे देश का नहीं करते हम अपमान, भारतीयों में यह गुण है महान।

2. हमारा है अरमान, देश के कण कण का दुनिया करे सम्मान, भारत की कभी कम ना हो शान।

3. देश में वीर शहीदों की कभी कमी नहीं रही, चाहे हम दुनिया में ज्यादा धनी नहीं।

4. स्त्री पुरुष में देशभक्ति की कमी नहीं, भारत की जनता बलिदान से कभी डरी नहीं।

5. देश से इतना करें प्यार, दुनिया मजबूर हो कर दे, हमको अच्छे नागरिक का सम्मान।

6. ऐसा काम ना करें, अपने देश को दुनिया में बदनाम ना करें।

7. देश की सुरक्षा करना आता है हमें, प्राण जाने का डर नहीं सताता है हमें।

8. बेटे को देश पर कुर्बान करने पर मां को हो खुशी, ऐसे भारत के नागरिक हैं सभी।

9. जब राष्ट्रप्रेम का हो मुकाबला, भारत के नागरिक का नाम हो पहला, यह राष्ट्र प्रेमियों का है कहना।

10. सारे देश के नागरिक यह करें काम, सुबह नींद से जाग कर सबसे पहले देश की धरती को करें प्रणाम।

11. तिरंगा शान से फहराएंगे, तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे, शीश काटकर या शीश कटवा कर आपको दिखाएंगे।

12. देश मेरा घर, आबादी मेरा परिवार, भारत मेरा पहला प्यार, देश पर सब कुछ निसार करने को हूं मैं बेकरार।

13. देश की उन्नति आपकी उन्नति, इसलिए रात दिन बढ़ाएं देश की शक्ति।

14. गुलाम देश में हम भी पैदा होते, तो देश की धरती को हम भी लहू देकर आजाद कराते।

15. जिन्होंने जान देकर आजादी दिलाई, उन जैसा देश भक्त बनना है बहन भाई।

16. देशभक्ति कि देश में कमी नहीं, देश की जनता देश की शान बढ़ाने में सदा खड़ी रही।

17. खुशी आनंद से मनाते हैं हम राष्ट्रीय त्योहार, देश का उस दिन दिखता है एकता और प्यार।

18. हमारा सर कटे तो कटे, लेकिन तिरंगे का अपमान हम ना सह सके।

19. जब सुने राष्ट्रीय गान, सौ साल का बूढ़ा भी हो जाए जवान, वह भी लेना चाहे देश के दुश्मन के प्राण।

20. देश के गद्दार को ना करें माफ, अपनी क्यों ना हो वह संतान।

21. सत्य अहिंसा से हमें प्रेम, लेकिन सरहद की रक्षा के लिए, हम कर सकते हैं दुश्मन को ढेर।

22. राष्ट्रीय त्योहार हम ऐसे मनाते, दुश्मन को भी हलवा पूरी खिलाते, हमारे राष्ट्रप्रेम से दुनिया वाले घबराते।

23. हमारे देश प्रेम की ना लेना परीक्षा, नहीं तो सीना चीर के तिरंगे की छाप हमारे दिल मे फिर खुद देखना।

24. देश से है इतना प्रेम, मौत के बाद भी करेंगे जय भारत देश।

25. जिन्हें सपने भी बस देश के दिखते, ऐसे देशभक्त भारत में मुफ्त में मिलते।

26. घर स्कूल दफ्तर आदि तिरंगे के दर्शन के बाद काम करेंगे हम बाकी।

27. देश के पत्थर का भी होगा अपमान, तो हम दे देंगे अपने प्राण।

28. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, मेरे भारत में सारे अद्भुत गुण।

29. देश को करेंगे मजबूत, भारत का नागरिक यह करना जानता है खूब, क्योंकि देश से उसका प्रेम है जैसे शरीर में खून।

30. अपने प्राण नहीं पहले, देश की आन बान शान है सबसे पहले।

31. भूतकाल नहीं वर्तमान है, देश को गुलाम बनाना अब नहीं आसान है, क्योंकि देश को आजाद कराने में करोड़ों ने दिए प्राण है।

32. देश प्रेम में हमसे ना कोई जीते, क्योंकि हम भारतीय मां के गर्भ में देशप्रेम अभिमन्यु से सीखे।

33. प्यार से देंगे जान, लेकिन देश का ना बनने को कहना गद्दार, वरना चीर फाड़ करके कर देंगे तुम्हारा विनाश।

34. हमारे देश से दूसरे देश करें प्यार, ऐसे कार्य करें महान।

35. अतिथि पर्यटकों का करें सम्मान, जिससे दुनिया में बड़े देश का मान सम्मान।

36. अपने देश कि करें उन्नति, जिससे कोई ना जाए, दूसरे देश में कमाने रोटी।

37. धर्म जाति का ना करें दंगा, इससे देश का नाम होता है गंदा।

38. ऐसा राष्ट्रप्रेम करें, भारत के नक्शे जैसा आपका चेहरा दिखे।

39. बुद्धिजीवियों की जिम्मेदारी, देश की उन्नति में दिखाएं पूरी समझदारी।

40. राष्ट्रगान राष्ट्रीय भाषा का करें सम्मान, राष्ट्रीय पक्षी मोर जैसे तिरंगा नाचे पूरे जहान।

41. राष्ट्रप्रेम के किस्सों से भरा पड़ा है भारत का इतिहास, राष्ट्रप्रेम खत्म होने से पहले दे देना अपने प्राण।

42. अपने को रखते स्वच्छ, देश को रखते गंदा, ऐसे नकली देश प्रेमी का सम्मान कोई नहीं करना।

43. जो अपने देश की बुराई करता, ऐसे नागरिक को सबक दे जनता, क्योंकि इस कार्य से दुनिया में देश का मान सम्मान घटता।

44. स्वतंत्रता सेनानियों को करें याद, उनसे थोड़ा ले देश प्रेम उधार, चाहे अधिक देश प्रेम हो आपके पास।

45. कोई लड़े तो मत लड़ो, देश का अपमान करें तो खुद लड़ो।

46. करोड़ों में नहीं देंगे जान, सरहद की रक्षा में सीने पर गोली अरबों खरबों के समान।

47. जब शहीद को मरणोपरांत वीर चक्र मिलता, तो देश को शहीद की विधवा की साड़ी का सफेद रंग तिरंगे के रंग जैसा दिखता।

48. एक गद्दार ढूंढोगे तो सौ, देश भक्त मिलेंगे, दुनिया वाले देशभक्तों की गिनती करते करते थकेंगे।

49. देश में शुरू से राष्ट्र प्रेम की कमी नहीं, जब ही तो गुलाम जनता, निर्दई अंग्रेजों से आजादी लेकर पीछे हटी।

50. आपस में कितना भी हो मतभेद, लेकिन देश के संकट में रहे एक।

51. बंदूक तलवार नहीं प्यार से हमें जीतना आता है, राष्ट्रपिता को कौन है जो नहीं जानता है।

52. कितने भी हो मजबूर देश के नहीं जाएंगे विरुद्ध, भारत की धरती के हैं ऐसे सपूत।

53. धनी निर्धन दोनों को ज्ञान, अपने देश का मान सम्मान है उनका ईनाम।

54. परदेस में जाओ, लेकिन अपने देश की उन्नति का विचार मन में बार-बार लाओ, राष्ट्रप्रेम को ना ठुकराए।

55. घर घर में लगाएं तिरंगा, देश प्रेम से कुछ नहीं अच्छा, समझे यह बच्चा बच्चा।

56. जवानी से तो वह बुढ़ापा अच्छा, जो देश के लिए काम करना चाहे अच्छा।

57. उस देश में सुखी रहेगी जनता, जहां देश प्रेम घर-घर है दिखता, क्योंकि देश के विकास का लाभ जनता को मिलता।

58. देश पर सब कुछ कर देंगें न्यौछावर, चाहे मरने वाली हो जाए हमारी हालत।

59. देश के संकट को अपना समझे, कहने से पहले इस बात को समझें, उन्नत देश में सब सुख से रहते।

60. सुबह उठकर उसका चेहरा देखें, जो सिर्फ देश भक्ति की बातें करते, ऐसे मनुष्य मृत्यु के बाद स्वर्ग में वास करते।

61. भारतीय होने पर है गर्व, तो अपने देश को सदा बनाने की सोचे स्वर्ग।

62. देश से करें इतना प्यार, देश की सुरक्षा के खुद बने हथियार।

63. नई पीढ़ियों को आप दे ज्ञान, अपने देश पर जान देने के लिए सदा रहे वह तैयार।

64. देशभक्ति सबके अंदर होती, देशप्रेम की दीवानगी महापुरुष बना देती।

65. जिसने दिया देश को धोखा, उसका नहीं उसकी पीढ़ियों का भी सुख खोता।

66. जिस धरती पर हम पीढ़ियों से रहते, उसे देश कहते, मातृभूमि के महत्व को महान स्त्री-पुरुष समझते।

67. देश में आपकी होगी पूरी कदर, देश की उन्नति ना होने दें कम।

68. सत्ता विपक्ष कितना भी लड़े, लेकिन देश की उन्नति में एकमत रहे।

69. सारे होंगे दुख कम, जब देश को प्रथम स्थान देंगे हम, देश की संपत्ति में है सबका हक।

70. बच्चों की बढ़ाएं देश भक्ति, देश के भविष्य की वही है शक्ति।

71. देश के लिए जीवन कर दें बर्बाद, देश से फिर जन्म जन्मांतर तक मिलेगा मान सम्मान।

72. देशभक्त की इज्जत दुनिया करती, क्योंकि देश भक्त अपने देश की बढ़ाता है शक्ति।

73. दुनिया में आपका जब होगा मान-सम्मान, जब दुनिया में होगी आपके देश की अलग पहचान।

74. देश की शक्ति धरती नहीं नागरिक से बढ़ती, इसलिए नागरिक करें, देश के अपमान की कभी ना गलती।

75. देश ही देगा आपका साथ, इसलिए देश की शक्ति बढ़ाने में कमी ना हो लापरवाह।

76. देश के लिए जीना देश के लिए मरना, देश से कभी शिकायत नहीं करना, देश की समस्या आपको खुद हैं हल करना।

77. सबका है देश ,राष्ट्रप्रेम का फिर क्यों देना पड़ता है उपदेश।

78. सबको अपना देश प्यारा, लेकिन हमें परमात्मा माता पिता जैसा लगता है देश हमारा।

79. सारे संसार से हमें है प्यार, लेकिन अपने देश पर दिलों जान कर देंगे निसार।

80. अपने देश की करें भक्ति अपने देश में ही आपको सुरक्षा मिलती, देश छोड़कर जाने की भूल कभी भी नुकसान पहुंचा सकती।

81. अपने देश का करें सम्मान, यहां से आपकी पीढ़ियों का निकास, आपके बच्चों का भविष्य भी अपने देश की धरती पर ही बनेगा महान।

82. अपने देश में ही होता है उसके नागरिकों का विकास, दूसरे देश में आप सदा रहोगे मेहमान।

83. अपने देश पर जो सब कुछ कर देता है कुर्बान, उसको देश और दुनिया में एक दिन जरूर मिलता है मान सम्मान।

84. अपने देश पर नहीं लुटाएंगे दिलों जान, तो गुलाम बनने से नहीं रोक पाएगा आपको भगवान।

85. बच्चों को बचपन से दे शिक्षा, अपने देश की उन्नति से सुख मिलेगा पक्का।

86. तरक्की के खुलेंगे सारे रास्ते, अपने देश के जिएगा जो वास्ते, देश प्रेम को दुनिया वाले अच्छा मानते।

87. अपने देश से खूब करें प्रेम, देश की एकता के सोशल मीडिया पर भेजे संदेश।

88. आपस में इतनी हो एकता, दुनिया हमारे देश से भाईचारे की ले शिक्षा।

89. भ्रष्टाचार अपराध अपने देश से खत्म करने का अच्छे नागरिक का काम।

90. रूखी सूखी नहीं पकवान मिलेंगे, जब सब काम हम देश हित में करेंगे।

91. देश से जुदाई आपके जीवन में मचा देगी तबाही, अपने देश की तरक्की में ही है आपकी भलाई।

92. देश देगा आपको सब, देश को जब आप करेंगे उन्नत, देश की भलाई से ही होगा आपका भविष्य सुंदर।

93. अपने परिवार से जैसा करते हो प्यार, देशवासियों से भी वैसा ही करें व्यवहार, एकता सबसे बड़ा औजार हथियार।

94. जो देश को हमेशा देने के लिए तैयार हो लहू, ऐसे मनुष्य को दुनिया ही नहीं ईश्वर भी मान सम्मान देता है जरूर।

95. आपकी सारी गलती कबूल, लेकिन देश से गद्दारी की कभी न करना भूल, दुश्मन देश की निगाह में भी आप गिरोगे जरूर।

96. अपने देश का पर्यावरण करें स्वच्छ, दुनिया में ऐसा देश रहे आगे हर वक्त, देश की धरती नहीं जलवायु का भी रहे हमदर्द।

97. जो अपने देश में करते हैं दंगा, वह अपने देश के नाम को दुनिया में करते हैं भद्दा।

98. आपको प्रतिदिन करना है यह काम, हिमालय से भी ऊंचा रहे तिरंगे का मान सम्मान।

99. भारतीय संस्कृति का खूब करें प्रचार, दुनिया को समझ आएगा कि देश के नागरिकों को अपने देश से कितना है प्यार, और देश की संस्कृत के अद्भुत गुणों को अपनाएं का संसार।

100. प्रदूषण मुक्त भ्रष्टाचार खत्म स्वच्छता अभियान, देश का सच्चा नागरिक ही कर सकता है यह काम।

101. पर्यटकों का इतना दे मान सम्मान, हमारे देश का अपने देश में मरते दम तक करें वह गुणगान।

102. सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, दुनिया कहने पर मजबूर हो जाए कि सच है यह विचार हमारा।

103. अंग्रेजों भारत छोड़ो । महात्मा गांधी

104. विजई विश्व तिरंगा प्यारा। श्याम लाल गुप्ता।

105. आराम हराम है। जवाहरलाल नेहरू

106. जय जवान जय किसान। लाल बहादुर शास्त्री

107. सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है कितना दम बाजुएं कातिल में है। राम प्रसाद बिस्मिल

108. मेरे सिर पर लाठी का एक एक प्रहार अंग्रेजी शासन के ताबूत की कील साबित होगा। लाला लाजपत राय।

109. स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। बाल गंगाधर तिलक

110. जन गण मन अधिनायक जय हो। रविंद्र नाथ टैगोर

111. विजई विश्व तिरंगा प्यारा, अपने भारत देश का सम्मान हमें जान से भी ज्यादा प्यारा ।

112. इंकलाब जिंदाबाद। भगत सिंह

113. समूचा भारत एक विशाल बंदी ग्रह है। सी आर दास।

114. यदि हम साल में एक बार मेंढक की भांति टार्राते हैं, तो हमें अपने प्रयासों में सफलता नहीं मिलेगी। बाल गंगाधर तिलक

115. हिंदी हिंदू हिंदुस्तान। भारतेंदु हरिश्चंद्र।

116. यह एक ऐसा चेक था जो बैंक से पहले ही नष्ट हो जाने वाला था। महात्मा गांधी

117. सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। मोहम्मद इकबाल

118. वंदे मातरम का नारा। बंकिम चंद्र चटर्जी

119. सत्य में जयते। पंडित मदन मोहन मालवीय।

120. देश से हो ऐसे प्यार जैसे वह आपके माता पिता संतान समान, क्योंकि अपना देश ही दे सकता है, आपको इज्जत से जीने का अधिकार।

इन्हे भी जरूर देखे:

निष्कर्ष:

तो ये थे कुछ बहुत ही शानदार देशभक्ति पर नारे, हम उम्मीद करते है की ये सभी स्लोगन आपको जरूर पसंद आये होंगे। यदि आपको हमारे द्वारा लिखे हुए ये सभी स्लोगन अच्छे लगे तो इनको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों के बीच हम देशभक्ति की भावना को जगा पाए।

इसके अलावा यदि आपके पास भी कोई देशभक्ति के स्लोगन है तो उनको कमेंट में आप हमारे साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *