90+ Best Patriotic Slogan in Hindi

आज के इस लेख में हम आपके साथ पेट्रियोटिक स्लोगन शेयर करने वाले है जिनको पढ़कर आपके अंदर अपने देश के प्रति और भी अधिक प्रेम बढ़ जायेगा।

वैसे तो हम सभी अपने भारत देश से अपनी जान से भी अधिक प्रेम करते है और ये हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। अपने देश के प्रति ऐसी भावना होना ये दर्शाता है की आप एक सच्चे देश भक्त है।

हमारे भारत को पहले अंग्रेजों ने गुलाम बनाया था जिसकी वजह से हम दूसरे बड़े देशों की तुलना में थोड़ा पीछे है लेकिन ये अधिक दिनों तक नहीं रहेगा और हम बहुत तेजी से दुनिया की सबसे पावरफुल कंट्री के रूप में उभर रहे है।

हम सभी को अपने देश की तरक्की के लिए योगदान देना होगा और इसी वजह से आज हम ये पेट्रियोटिक नारे आप सभी लोगों के साथ शेयर कर रहे है आप इन्हे पूरा जरूर पढ़े।

90+ Best Patriotic Slogan in Hindi

Patriotic Slogan in Hindi

1. देश के लिए करें सारे कर्म, देश प्रेम से बड़ा नहीं कोई धर्म।

2. देश पर कर दे सब कुछ निसार, आपके किसी गलत कदम से देश का दुनिया में कम ना हो मान सम्मान।

3. अपने देश में ही होगा उद्धार, दूसरे देश का नागरिक बनने का सपने में भी ना करें विचार।

4. दुनिया में चाहिए इज्जत, तो देश को ना होने दे बेइज्जत।

5. देश से है वादा, देश की सुरक्षा के लिए जान देने का है पक्का इरादा।

6. दुनिया में होना पड़ेगा शर्मिंदा, धर्म जाति का देश में होगा जब दंगा।

7. खुद करें देश से प्यार, अपने बच्चों को दे देश पर मर मिटने के संस्कार।

8. देश के एक-एक नागरिक में हो इतना दम, देश के लिए शहीद होने के लिए तैयार रहें वह हरदम।

9. आपके परिवार की होगी रक्षा, जब देश को आप दोगे पूरी सुरक्षा।

10. दुनिया से करें प्यार परंतु अपने देश की कमियां निकालने से अच्छा उनमें करें सुधार, तब ही मिलेगा आपको अच्छे नागरिक का मान सम्मान।

11. देश का वह नागरिक अच्छा, जो देश से प्रेम करे सच्चा।

12. सबसे सुंदर रंग तिरंगे का रंग, देश के संकट में रहे सदा देश के संग।

13. वह है बहादुर जिसने देश की कमियों पर किया काबू, देश प्रेम होना चाहिए बेकाबू।

14. देश की सरहद की करें रक्षा, देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की सोचे बूढ़ा जवान बच्चा।

15. देश प्रेम का ना करें प्रयास, देश प्रेम तो रहना चाहिए जन्म से मरण तक साथ।

16. देश की जनता सुने, धन दौलत छोड़ देश प्रेम को चुने।

17. देश में भाईचारा अमन शांति बनाए रखना, देश की जनता की जिम्मेदारी होती, यही तो देश भक्ति होती।

18. हमारी देशभक्ति की परीक्षा ना लेना, देश पर अपना शीश कुर्बान करना, हमारे लिए मामूली काम है यह समझना।

19. दुनिया से हमें है प्यार, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए हमें पूरी दुनिया से लड़ना भी है स्वीकार।

20. करोड़ों की आबादी बेकार, देश से ज्यादा अपने से करें अगर प्यार।

21. मेरा देश जिंदाबाद, संसार में ऊंचा रहे सदा भारत का नाम।

22. वह देश कभी नहीं होता है गुलाम, जिस देश की पूरी आबादी देश पर शहीद होने के लिए सदा तैयार।

23. भारत हो लड़के का नाम भारती हो लड़की का नाम, देश पर जीने मरने का उनके भीतर रहे अरमान।

24. देश से है प्यार, तो देश के कण कण का पूरा रखें ध्यान, देश की रक्षा करना देश के नागरिक का काम।

25. मेरा देश महान, तिरंगे के रंग जैसा कर दूंगा मैं आसमान।

26. धर्म जाति के जो करें दंगे, देश के पक्के दुश्मन है यह आप समझे।

27. मुझे देश से इतना है प्यार, की आपकी देशभक्ति पर भी मेरा सब कुछ निसार।

28. रात दिन ना देखें, देश पर आए संकट को अपने ऊपर झेले।

29. विभिन्न विभिन्न देशों की अपनी-अपनी विशेषता, परंतु मुझे अपना देश पूरी दुनिया में विशेष लगता।

30. घर-घर में तिरंगा लहराएगा, तिरंगे की शान को कम करने वाला मिट्टी में मिल जाएगा।

31. देश में है देश भक्तों की भीड़, यह सब मिलकर बदलेंगे भारत की तकदीर।

32. लहू बहे हड्डी टूटे, देश कि शान ना होने देंगे नीचे।

33. देश से मेरा प्यार ऐसा हिमालय भी छोटा लगता, मेरी देश भक्ति से नहीं कुछ भी दुनिया में ऊंचा।

34. शिक्षित अशिक्षित देश भक्ति में दोनों समान, क्योंकि देश भक्ति का दिल में होता है स्थान।

35. विश्व शक्ति हो देश हमारा, देश को शक्तिशाली बनाने में बीत जाए, चाहे जीवन हमारा।

36. नुकीले कांटो पर नंगे पांव चलेंगे, परंतु देश भक्ति से एक कदम पीछे ना हटेंगे।

37. युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी देश की रक्षा और उन्नति करने की उनकी है बारी।

38. दर्पण में देखें अपना चेहरा, राष्ट्रप्रेम ने और सुंदर कर दिया है आपका चेहरा।

39. सरहद ही नहीं देश के भीतर की भी समस्या हल करेंगे, हम देश से अपने शरीर जैसा प्रेम करेंगे।

40. जीने का हो पहला नियम, राष्ट्रभक्ति में बीते पूरा जीवन।

41. दुनिया की सारी खुशी, राष्ट्रप्रेम में मुझे मिली।

42. अब जीने की है तमन्ना, क्योंकि अपने देश को मुझे और उन्नत है करना।

43. 15 अगस्त, 26 जनवरी राष्ट्रीय त्योहार इस दिन किसी के जीवन में दुख का ना हो नामोनिशान, यह जिम्मेदारी उठाएं देश का एक एक इंसान।

44. यह मातृभूमि तेरी मेरी इसको नुकसान पहुंचाने वाले को खत्म करने में ना करें देरी।

45. दिमाग को रखें शांत, मातृभूमि को शत-शत करें प्रणाम।

46. पड़ोसी देशो से करें प्रेम, मातृभूमि को नुकसान पहुंचाए, तो उसे कर दे ढेर।

47. एक-एक नागरिक का दुनिया में होगा सम्मान, राष्ट्रभक्त सब की नजरों में महान।

48. सुने भारत के नागरिक, अपने बच्चों में हमें करना है देश प्रेम जागृत।

49. इस बात में नहीं शक, देशभक्ति की परीक्षा देने में भारत के नागरिक को नहीं कोई डर।

50. दुनिया के सारे लालच बेअसर, देश के लिए शहीद होने की ठान ले जब देश के नागरिक हम सब।

51. देशभक्ति को जीवन में पहला स्थान दें, देश को अपने प्राणों से ज्यादा सम्मान दें।

52. देश की खत्म करें खामियां, इसे सच्ची राष्ट्रभक्ति मानिए।

53. देश की भलाई की सोचे नागरिक जब सच्चा, उसकी उन्नति उन्नत देश में होना है पक्का।

54. हम सब जब मिलकर देश की सारी समस्याएं खत्म करेंगे, सच्चा देश प्रेम तब अपना हम समझेंगे।

55. देश से कभी ना करना गद्दारी, मित्र देश भी नहीं करेगा फिर इज्जत हमारी।

56. तन मन को मिलती है असीम शांति, दुनिया कहती है जब सारे राष्ट्र प्रेमी है भारतीय।

57. परिवार से करते हैं आप जितना प्यार, वैसे ही पूरे देश से प्यार करें परिवार समान।

58. अपने देश में जो है खूबी, उसे बरकरार रखने की कोशिश करें पूरी।

59. देश में एकता ना हो कम, ऐसा हमेशा करें प्रयत्न।

60. अपने देश में चाहिए शांति, तो दुनिया में ना फैलाएं अशांति।

61. देश की आजादी है हमें प्यारी, सेना नहीं जनता की भी है देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी।

62. देश का इतना करेंगे विकास, जिससे दुनिया कहे ऐसे नागरिक होते हमारे भी काश।

63. अपने देश को मजबूत करेंगे, कमजोर देशों पर दया करेंगे।

64. स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त होगा जब देश, तो दुनिया कहेगी वाह भारत देश ।

65. आतंकवाद को जड़ से खत्म करेंगे, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब देश में एकता भाईचारे से रहेंगे।

66. भारत देश है अहिंसा का पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मानेंगे हम बात सारी।

67. देश से भ्रष्टाचार जब होगा खत्म, देश की जनता जब मिलकर करेगी प्रयत्न।

68. सारे काम छोड़ेंगे, मतदान करने घर से दौड़ेंगे, देश की भलाई का एक भी कार्य हम नहीं छोड़ेंगे।

69. जैसे अपनी जान की हम करते हैं परवाह, वैसे ही देश की उन्नति के लिए कभी नहीं होंगे लापरवाह।

70. बच्चों को दें बचपन से संस्कार, कि देश ही है हमारा माई बाप।

71. देश से कभी नहीं होंगे नाराज, देश की समस्याओं को सुधारने का हमेशा करेंगे विचार।

72. स्वतंत्रता सेनानियों को सदा रखें याद, उनके प्राण लहू की कीमत पर हम हैं आज आजाद।

73. भारतीय इतिहास देखें, देश पर मर मिटने वालों से कुछ सीखें।

74. झगड़ा नहीं प्यार है, राष्ट्रभक्त बनने की आपसे दरख्वास्त है।

75. राष्ट्रीय गान तिरंगे की शान ऊंची रहे, बस मन में यही है अरमान।

76. गोरा हो या काला देश से हो बस प्यार करने वाला।

77. युवा अपना उज्जवल भविष्य बनाएं, परंतु दूसरे देश के नागरिक बनकर ना पछताए।

78. नई पीढ़ी अपने देश को इतना करें उन्नत, के दुनिया कहे कि भारत है दुनिया में सबसे सुंदर।

79. यह है सबसे बड़ी सच्चाई, अपने देश में रहने पर ही आपकी इज्जत और भलाई।

80. पूरी आबादी हो जब देशभक्त, फिर दुश्मन से किस बात का डर।

81. धर्म जाति की देश में जो नफरत फैलाए, उसको देश से भगाएं।

82. रोज उन वीर शहीदों को याद करें, उनके बलिदानों कि सोच सोच कर हमारा देश प्रेम हादसे आगे बढ़े।

83. जय हिंद, जय भारत माता इन नारों से देशभक्ति का जोश और बढ़ जाता है।

84. उस देश की हर क्षेत्र में होगी जीत, जिसके नागरिकों को अपने
देश से होगी सच्ची प्रीत।

85. आज भी पहले भी देशभक्तों की देश में नहीं थी कमी, भारत की धरती में है अनोखी यह खूबी।

86. जन्मभूमि कर्मभूमि देश प्रेम के बिना नहीं रहेगी, धरती हमारी सुनी।

87. ईद दिवाली गुरु पर्व क्रिसमिस मिलकर मनाएं और दुनिया को अपना राष्ट्रप्रेम दिखाएं।

88. मंगल चांद पर तिरंगा अवश्य लहराएगा, उस दिन हमारा राष्ट्र प्रेम मंगल चांद तक फैल जाएगा।

89. भारतीय कहलाने पर हम गर्व से नाचते, यह दुनिया वाले भी जानते।

90. वतन से है हमें प्रेम, मातृभूमि पर मर मिटने में नहीं लगाएंगे हम देर।

91. सीने पर गोली खाएंगे, देश की आन बान शान झुकने से बचाएंगे।

92. हाथ में होगा तिरंगा, तो देश का विकास ना होगा अधूरा ।

93. बुजुर्ग में भी हो इतना जोश, देश से खत्म करना चाहे वह सारे दोष, देश की भलाई की हो उस की ऐसी सोच।

94. अपनी देशभक्ति का हमें प्रचार नहीं है करना, देश के लिए मरेंगे तब देख लेगी खुद दुनिया।

95. बच्चे बुजुर्ग युवा देश की समस्याओं को हल करने में समय दे अपना पूरा।

96. पूरी दुनिया देखेगी घर-घर में जब, तिरंगा लेकर भारत माता की जय जय गूंजेगी।

97. अपनी संतान जैसे देश से करें प्यार, फिर देश मां-बाप जैसे आपका देगा साथ।

98. राष्ट्रप्रेम की जहां हो बात, वह स्थान धार्मिक तीरथ समान।

99. दुश्मन से बिना लड़े होगी जीत जब देश में एकता और होगी प्रीत।

100. देशभक्तों को सलाम, राष्ट्र प्रेमी दिखता इंसानों में महान।

 इन्हे भी जरूर देखे:

निष्कर्ष:

तो ये बहुत ही शानदार पेट्रियोटिक स्लोगन, हम उम्मीद करते है की इन सभी नारों को पढ़ने के बाद आपके अंदर बहुत जोश भर गया होगा और हम आशा करते है की आप भी अपना और हमारे देश का नाम रौशन करने में अपना योगदान अवश्य देंगे।

यदि आपको ये नारे अच्छे लगे तो इन्हे शेयर जरूर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ये नारे पढ़ने का मौका मिले और उनके अंदर भी देश भक्ति की भावना पैदा हो पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *