70+ बेरोजगारी पर नारे | Unemployment Slogans in Hindi

आज के इस लेख में हम आपके साथ बेरोजगारी पर नारे आप सभी लोगों के साथ शेयर करने वाले है। भारत में बेरोजगारी की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।

आज के समय में जो लोग कम पढ़े लिखे है उनको रोजगार के लिए बहुत मुश्किल का सामना करना पढता है जिसकी वजह से वो अपने घर परिवार का दैनिक खर्च चलाने में असमर्थ हो जाते है।

लेकिन बेरोजगारी केवल कम पढ़े लिखे हुए लोगों तक ही सीमित नहीं है आज के टाइम पर नौकरी और रोजकर पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है।

इसका मुख्य कारण ये है की कम्पटीशन बहुत अधिक हो गया है जिसकी वजह से पढ़े लिखे लोग भी आजकल नौकरी के लिए यहाँ वहाँ भटकते रहते है।

तो जो लोग अनपढ़ है या फिर छोटे गावं से पढ़े लिखे हुए होते है जिनको अंग्रेजी भी नहीं आती तो उनको तो आज के टाइम पर मनचाही नौकरी प्राप्त करना तो बहुत ही अधिक कठिन हो गया है।

चाहे प्राइवेट जॉब की बात करें या सरकारी नौकरी की भ्रष्टाचार की वजह से जिनको नौकरी मिलनी चाहिए उनको नहीं मिलती जिसकी वजह से वो लोग बेरोजगार रहते है।

इसी वजह से आज हम आपके साथ बेरोजगारी के विषय पर कुछ स्लोगन शेयर करने जा रहे है आप इन्हे एक बार पूरा अवश्य पढ़े।

70+ Unemployment Slogans in Hindi

berojgari slogan in hindi

1. जिस बेरोजगार पर हो परिवार की जिम्मेदारी, उसे तो मृत्यु ही लगती है प्यारी।

2. पग पग पर अपमान, बेरोजगारों के जीवन में हमेशा दुख मुसीबतों का अंबार, बेरोजगारी की समस्या ने घेर रखा है संसार।

3. पैसों से चलता है संसार, बेरोजगारों को पैसा लगे भगवान, सरकार करें बेरोजगारी कि समस्या का समाधान।

4. रात दिन की पढ़ाई लिखाई, फिर रोजगार ढूंढने में मेहनत लगाई, ऐसे युवा की बेरोजगारी ने दुनिया से नफरत बढ़ाई।

5. सरकार छोड़े सारे काम, पहले बेरोजगारी की बीमारी का करे उपचार, क्योंकि देश की आबादी ही करती है देश का विकास।

6. आज का युवा है बहुत चिंतित, क्योंकि उसकी बेरोजगारों में हैं गिनती, रोजगार ढूंढने की धीरे-धीरे उसकी खत्म हो रही है शक्ति।

7. विश्व में हो महापंचायत, मिलकर दुनिया मिटाए बेरोजगारी का संसार से नामोनिशान।

8. बेरोजगारों का समझे दर्द, सूखी रोटी पाने के लिए भी उसे झुकाना पड़ता है दुनिया के सामने अपना सर।

9. हुनरमंद बने अपने साथ दूसरों को भी रोजगार दें, नौकरी ढूंढने की सिरदर्दी से बचें।

10. घटने की जगह बेरोजगारी बढ़ रही है, युवाओं की मानसिक स्थिति बिगड़ रही है, सरकार यह समझने में देर क्यों कर रही है।

11. रात दिन हो विचार सरकार माता-पिता बेरोजगारी की समस्या का निकालें समाधान।

12. देश में अपराध बढ़ेगा, जब बेरोजगार युवा भूख से तड़प तड़प कर चोरी करेगा।

13. मंगल चांद को छूने का विचार, बेरोजगार के लिए सब बेकार, उसकी तो है बस देश से एक नौकरी की दरख्वास्त।

14. देश का विकास होगा कैसे, जब बेरोजगार युवा घर पर बेचैन सोता।

15. तीसरा विश्व युद्ध करेगा विनाश, बेरोजगारी करेगी देश दुनिया का महाविनाश।

16. बेरोजगार को हो जाती है अपने जीवन से भी नफरत,वह देश को कैसे बनाएगा खूबसूरत।

17. उद्योगपतियों से है विनती, अपने उद्योग धंधों में रोजगार बढ़ाने की सोचे नई-नई युक्ति।

18. सरकार जल्दी से जल्दी रोजगार बढ़ा कर बेरोजगारों की करें मदद, बेरोजगार युवाओं को भी है अच्छी जिंदगी जीने का हक।

19. अपनी भी जिम्मेदारी उठाने के ना काबिल, इसलिए बेरोजगार कैसे रह सकता है खुश।

20. दुखी बेरोजगार करता है खुदकुशी, जब रोजगार पाने की टूट जाती है उसकी उम्मीद।

21. देश में बढ़ेगा अपराध, बेरोजगारों की फौज करेगी यह काम।

22. बेरोजगारी की समस्या का जब तक नहीं होगा हल, तब तक देश की उन्नति घटेगी हर पल।

23. अनपढ़ शिक्षित दोनों के सामने विकट समस्या, जब नौकरी ढूंढते ढूंढते उनका जीवन दुखों में बीतता।

24. बेरोजगार को परिवार में भी मान सम्मान नहीं मिलता, इसलिए वह दुनिया से नफरत करता।

25. बुद्धिमान बेरोजगार भी दुखी, क्योंकि दुनिया की नजरों में पैसों के आगे मनुष्य की कोई नहीं गिनती।

26. वह सरकार है भ्रष्ट, जिसे बेरोजगारों की दुर्दशा पर नहीं आता है तरस।

27. बेरोजगारों की शादी भी मुश्किल से होती, क्योंकि परिवार की जिम्मेदारी उठाना, उसकी नहीं बस की।

28. बेरोजगारी की समस्या का जब होगा हल, तन मन धन से सोचेंगे जब हम, फिर बेरोजगारी की समस्या को हल करने के मिलेंगे अनेक विकल्प।

29. दुनिया महा विनाशक हथियार बनाना छोड़ो, पहले बेरोजगारी की समस्या को जड़ से उखाड़े।

30. उन्नत देश वह जहां एक भी बेरोजगार ना हो, देश के नागरिक देश की उन्नति में सहयोग करें।

31. जंग का ऐलान हो बेरोजगारी का काम तमाम हो, देश के नागरिक के लिए नौकरी पाना आसान हो।

32. स्वरोजगार अपनाएं, नौकरी ढूंढते ढूंढते तमाम उम्र ना गवाएं, बुढ़ापे को सुरक्षित बनाने के लिए अपने मन में यह विचार तुरंत लाएं।

33. भगवान की कृपा सब पर नहीं होती, सरकारी नौकरी भगवान की कृपा से भी नहीं मिलती, इसलिए बेरोजगारी से बचने की स्वयं सोचे कोई युक्ति।

34. आज का युवा हो गया है जीवन से निराश और उदास, बेरोजगारी ने कर दिया है उसका बुरा हाल, बेरोजगारी का सरकार जल्दी से जल्दी ढूंढे समाधान।

35. जनता सरकार की आलतू फालतू योजनाओं का विरोध करें, पहले सरकार बेरोजगारी की समस्या का हल करें।

36. जिसके पास है अच्छी नौकरी, वह ना बने मतलबी, देश से बेरोजगारी खत्म करने में लगाए अपने रात दिन, क्योंकि देश के सब नागरिकों की उन्नति देश की उन्नति।

37. सरकार को बड़ा फैसला लेना होगा, बेरोजगारी से तंग आकर किसी को खुदकुशी नहीं करने देना होगा।

38. घर घर में होंगे बेरोजगार, अगर जनसंख्या नियंत्रण पर नहीं किया विचार।

39. बेरोजगार बेरोजगार की करें मदद, क्योंकि एकता में होता है बल, फिर बेरोजगारी की समस्या हो सकती है हल।

40. बेरोजगारी का गम कर देता है मनुष्य की जीने की इच्छा कम, इस बात पर पूरा देश करें मनन।

41. छोटे बच्चों के माता-पिता के मन में होना चाहिए यह डर, कि एक दिन उनके बच्चों को भी नौकरी ढूंढने के लिए भटकना पड़ेगा दरबदर, इसलिए बेरोजगारी को खत्म करने के लिए वह भी करें प्रयत्न।

42. रोटी के लिए देश में होगी लूटपाट, बेरोजगार करेगा यह काम।

43. अनपढ़ नहीं शिक्षित भी बेरोजगार, बेरोजगारी की समस्या महामारी समान।

44. जितनी बढ़ेगी बेरोजगारी उतनी होगी देश को हानि, बीत ना जाए रोजगार ढूंढते ढूंढते युवाओं की जवानी।

45. ज्वालामुखी फटने वाला है, बेरोजगारों का गुस्सा भ्रष्ट नेताओं पर उतरने वाला है, बेरोजगारी की समस्या का हल, अगर भ्रष्ट नेताओं ने टाला है।

46. पेट भरने के लिए पशु पक्षी भी करते हैं कर्म, मनुष्य पशु पक्षियों से नहीं कम, रोजगार पाने का मनुष्य का है हक।

47. नौकरी वाले खुद दूध मलाई खाते, बेरोजगार पर तरस खाकर भूल जाते।

48. भूख से किसी बेरोजगार की ना हो मौत, बेरोजगारी की समस्या को हल करने में सरकार ना करें देर, वरना निर्दोष की हत्या का लगेगा दोष।

49. विद्यार्थियों के मन में है डर, रोजगार के लिए हमें भी करना पड़ेगा संघर्ष, इसलिए शिक्षा उनको लगती है अब सिर दर्द।

50. जो है हुनरमंद, वह कर सकता है अपनी बेरोजगारी खत्म, इस बात को सत्य समझ।

51. खाली जेब नौकरी ढूंढना कठिन, क्योंकि रिश्वत से नौकरी मिलने का है चलन।

52. सरकारी विभाग में ठेकेदारी, रिश्वत लिए बिना ठेकेदार नहीं देगा आपको नौकरी आपकी जान से प्यारी।

53. कैसे मना लेते हो आप ईद दिवाली आदि त्योहार, जब भूख से तड़पते देखते हो किसी बेरोजगार का परिवार।

54. सबके मन में डर हमारे बच्चे कहीं बेरोजगार ना रह जाए जीवन भर, इसलिए बेरोजगारी खत्म करने का पूरा देश ले शपथ।

55. देश बढ़ेगा, देश से जब बेरोजगार घटेगा।

56. बुजुर्ग बेरोजगारों को दे रोजगार का आशीर्वाद, बेरोजगारी है एक अभिशाप।

57. देश के नागरिक की उन्नति देश की उन्नति, खत्म करें देश से बेरोजगारों की गिनती।

58. उद्योगपति कर्मचारियों की संख्या घटाएं, लालच में किसी को बेरोजगार ना बनाएं।

59. बेरोजगारी का राक्षस, देश दुनिया के लिए परमाणु बम जैसे है घातक।

60. बेरोजगारों का ख्वाब, एक नौकरी कि देश से दरख्वास्त।

61. खुद जिस का भविष्य बर्बाद, वह किसी के भविष्य में क्या करेगा सुधार, बेरोजगार सबकी निगाह में निकम्मा और बेकार।

62. महंगाई बढ़ा कर सरकार उसको और ना दे कष्ट, जिसको बेरोजगारी रोज कर रही है नष्ट।

63. पढ़े-लिखे को जब नहीं मिलता है रोजगार, अनपढ़ तो बिना शिक्षा के पहले ही होता है बेकार।

64. पूरे देश को है पता बेरोजगार धीरे-धीरे हो रहा है देश से खफा, फिर कब होगा देश बेरोजगारी की समस्या से लड़ने के लिए खड़ा।

65. बुद्धिजीवी छोड़े सारे काम, पहले बेरोजगारी का ढूंढे समाधान।

66. बेरोजगारों के मन को जब मिलती शांति, जब उसे उसकी रोजी रोटी मिल जाती, बेरोजगार के दर्द को समझ कर भी दुनिया नासमझ बन जाती।

67. परिवार के बिना जीना मुश्किल, रोजगार के बिना परिवार को पालना नामुमकिन।

68. मजबूर की करें मदद, सबसे ज्यादा मजबूर बेरोजगार है, इस बात में नहीं कोई शक।

69. देश से अपराध होंगे कम, जब बेरोजगार नहीं होंगे सब।

70. देश के विकास की रफ्तार बढ़ेगी, बेरोजगारी जब घटेगी।

71. अर्थशास्त्री विद्वान बेरोजगारी की समस्या का ढूंढे समाधान, बेरोजगारों पर दया करके करें वह यह पुण्य का काम।

72. सरकार अब नींद से जागे, बेरोजगारी को जड़ से मिटा दे।

73. नौकरी ढूंढते ढूंढते बेरोजगार की ना टूटे हिम्मत, उससे पहले कुछ करने की सोचें हम सब।

74. बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने का मिलकर दुनिया सोचे कोई उपाय, बेरोजगारों को बेरोजगारी बहुत सताए।

75. भीख से ना पैसों की मदद से, बेरोजगारी खत्म होगी रोजगार से।

76. पड़ोसी देशों से ना करें युद्ध, बेरोजगारी खत्म करने की उनसे मांगे मदद, क्योंकि उनको भी हमारी मदद से अपने देश से बेरोजगारी करनी है खत्म।

77. देश के बच्चों को अपना बच्चा समझे, माता-पिता बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन करें।

78. बेरोजगारी से डट कर करें मुकाबला और जीतने का पक्का रखें इरादा।

79. एक अकेला बेरोजगार पूरे परिवार और देश के दुख का कारण बनता, यह बात बे अक्ल भी समझता।

80. बेरोजगारी खत्म करना है संभव, अगर मिलकर सब करें प्रयत्न।

81. पैसा दुनिया को सुचारू रूप से चलाता, बेरोजगार बस इसलिए रोजगार चाहता।

82. उस सरकार को ना दें वोट, जिसमें रोजगार बढ़ाने की ना हो सोच।

83. बुद्धिमान देश को अंधाधुंध लूटते, अपने से ज्यादा बुद्धिमान को उच्च पद पर नहीं पहुंचने देते, नौकरी के लिए रिश्वत देने से पहले हम यह क्यों नहीं सोचते।

84. नेताओं के रोजगार बढ़ाने के झूठे भाषण, बेरोजगारों को और अधिक दुख पहुंचाते, झूठा भाषण देकर नेता बस अपना वोट बैंक बढ़ाते।

85. बढ़ती महंगाई बेरोजगार को रोज तड़पाती, बेरोजगार के जीवन में प्रतिदिन तबाही मचाती।

86. बेरोजगार को जब तक है सकून, जब तक रोजगार पाने की उम्मीद है उसके संग, हो सके तो उसकी उम्मीद ना होने दें खत्म।

87. चारों तरफ बेरोजगारी ही नजर आती है, दुनिया देश में बेरोजगारों की संख्या रोज बढ़ जाती है।

88. श्रमिक श्रम करने के लिए तैयार, लेकिन आज की दुनिया में परमात्मा भी उसे रोजगार देने में लाचार।

89. सोचने समझने की शक्ति खत्म, बेरोजगारों के सामने आती है रोज यह मुश्किल।

90. जीवन है संघर्ष, बेरोजगारों के लिए जीवन है नरक।

91. रिश्वत से मिलती है नौकरी, कोई बता दे यह बात पहली बार किसने सुनी, सरकार को यह बात बताने की जनता को फिर क्यों जरूरत पड़ी।

92. इंसान को इंसान जैसे जीने का हक मिले, सरकार बेरोजगारी खत्म करके बेरोजगारों पर रहम करे।

93. सरकार बड़ी बड़ी परियोजनाओं पर पैसा ना करे बर्बाद, जनता को चाहिए स्वस्थ्य सुविधा शिक्षा और रोजगार।

94. देश की पूरी आबादी मिलकर करेगी देश का विकास, जब देश में एक भी नहीं होगा बेरोजगार।

95. बेरोजगारी से बड़ी समस्या कोई बताएं, बेरोजगार भूख से तड़प तड़प कर परिवार के साथ जान देने से भी ना घबराए।

96. एक दिन दुनिया की आधी आबादी का होगा अंत, अगर दुनिया ने नहीं ढूंढा बेरोजगारी की समस्या का हल।

97. बेरोजगारों के चेहरे से मुस्कान खत्म, उन्हें तो दिन रात सताता है बेरोजगारी का गम।

98. देश के उद्योगपति सरकार मिलकर बेरोजगारी की समस्या को करें खत्म, बेरोजगारी को खत्म करना समझे वह अपना फर्ज।

99. जीवन से वह निराशा उदास बेरोजगार को मरने का भी नहीं डर क्योंकि जीवन में एक भी नहीं आता उसके खुशी का पल।

100. मासूम भूखे बच्चे पर आता है तरस, पिता की बेरोजगारी से उसे झेलना पड़ता है जीवन में अधिक कष्ट।

इन्हे भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये थे बेरोजगारी पर नारे, हम उम्मीद करते है की आपको ये सभी स्लोगन जरूर पसंद आये होंगे। यदि आपको हमारे द्वारा लिखे हुए ये सभी नारे अच्छे लगे तो इनको शेयर जरूर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को ये पढ़ने को मिले और उनको भारत में बेरोजगारी जैसे गंभीर विषय के बारे में जागरूक हो पाए।

इसके अलावा हम आपसे रिक्वेस्ट करेंगे की इसको शेयर भी अवश्य करें ताकि बेरोजगारी को हम जल्दी से जल्दी समाप्त कर पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *