40+ मां बाप के लिए अच्छी शायरी | माता पिता पर शायरी

mata pita par shayari

1
मेरी सुनी बगिया मै फूल खिल जाते है
जब मेरे मां पापा मुस्कुराते है
उनकी आगे सब लगते है फिके
जब वो प्यार से मुझे अपने पास बुलाते हैं।।

2
मां बाप से संसार हमारा
दुनिया उनसे चलती है
जिनकी नहीं होते मां बाप
उन्हे उनकी कमी बहुत खलती है।।

3
बच्चो की दुनिया सारे होते है
मां पापा के वो दुलारे होते है
प्यार करते है उनको बेशुमार
मां पापा बच्चो के रखवाले होते है।।

4
उनको कभी दुःख ना देना
जिन्होंने जन्म दिया है
तुम्हारी हर एक ख्वाहिश को पूरा किया है।।

5
मां से चलता है घर
तो पापा घर की शान होते है
दोनों अगर ना रहे घर मै
तो हवेली भी सुनसान होती है।।

6
मां ने सर पर हमेशा हाथ रखा
पापा ने चलना सिखाया
दोनों की प्यार कि छांव मै
जीवन का हर मोल सिखाया।।

7
कहीं ना मिले ईश्वर
तो घर पर आ जाना
मां बाप की चरणों की धुली का
माथे पर तिलक लगा जाना।।

8
दुनिया मतलबी है दिखाई देती है
प्यार है यहां ओर नफरत दिखाई देती है
पर मां बाप के आंखो मै हमेशा
ममता की तरूणाई दिखाई देती है।।

9
मैने कभी होंसला नहीं हारा
मंजिल को पहुंच गया हिम्मत नहीं हारा
मां पापा ने दिया था मुझे
हर वक्त प्यार से सहारा।।

10
चोट लगी कभी तो प्यार से गोद में उठाया
मां ने सर पर हाथ फेरा तो
पापा ने डॉक्टर को बुलाया
मै था ठीक फिर भी
दोनों ने मुझे बहुत प्यार जताया।।

11
मैने नहीं लिखा कोई भी दर्द कलम से
मां की मोहब्बत रही हमेशा सरपरस्त जन्म से।।

12
हर तकलीफ मै सहारा दिया
खुद रहकर परेशानी मै
बच्चो को प्यार दिया है
मां पापा ने हमे खुशियों का संसार दिया है।।

13
कभी कुछ नहीं मांगा
हमेशा प्यार ही दिया है
मां बाप ने बच्चो को
लाड प्यार ही दिया है।।

14
उनकी खुशी कभी कम ना करना
उनको कभी कोई ग़म ना करना
मां पापा से है संसार तुम्हारा
तुम कभी उनको बेघर मत करना।।

15
मैने जन्म लिया तो मां को देखा
बड़ा हुआ तो बाप का साया देखा
दोनों रहे परछाई बनकर मेरी हमेशा
मैने उन दोनों मै अपना जहां सारा देखा।।

16
हर उम्मीद को पूरा किया है
हर वक्त साथ रहे सपनों को पूरा किया है
कभी नहीं आने दी कमी किसी चीज की
खुद को बेचकर भी हर खुशी का तोहफा हमे दिया है।।

17
सारे जख्म वो बाप अकेला सह गया
बच्चो की खुशी के लिए हर वक्त अकेला रह गया
कभी घर से दूर रहा तो कभी मजदूरी की
पर अपने परिवार के लिए सब कुछ सह गया।।

18
मां पापा घर मै हो तो रोनक होती है
उनके होने से हर खुशी मै बरकत होती है
होली दीवाली मानते है साथ हम
मां से हमारी सारी खुशियां होती है।।

19
जिंदगी ना मिले दुबारा कभी
इसी जन्म में सेवा कर लो
ना दो कष्ट तुम मां बाप को
उनके आशीर्वाद से जीवन सफल कर को।।

20
सब कुछ सहकर भी चुप रहते है
मां बाप हमेशा खुश रहते है
कभी नहीं दिखाते वो बच्चो को
वो कभी कभी खर्चों से भी तंग रहते है।।

21
हर ग़म को भी खुशी मै बदल देते है
मां बाप हमारे लिए दुनिया बदल देते है
सब कुछ ले आते वो हमारे लिए
अपनी खुशियों से हमारा लिए जहां खरीद लेते है।।

22
मां के प्यार से बढ़कर कोई दोलत नहीं होती
पापा के बिना कोई शोहरत नहीं होती
कमा लो जितना भी पैसा तुम
उनके बिना कभी जरुरत पूरी नहीं होती।।

23
मैने कभी नहीं देखा था जहां इतना सुंदर
जितना मां पापा ने दिखाया था
जब बाहर गया तो पता चला
वो तो मां बाप के प्यार का साया था।।

24
मैने हर ग़म मै मां को पुकारा है
उनकी होने से खुश जहां सारा है
कुछ नहीं चाहिए मुझे उनके बिना
मां पापा से जीवन मेरा सारा है।।

25
मां के कपड़ों पर कभी ग़म मत करना
बाप की गरीबी पर कभी शर्म मत करना
दिया है जो प्यार उन्होंने तुम
बड़े होने पर इसका अपमान मत करना।।

26
मेरी दुनिया मेरी उम्मीद उन्हे मिल जाए
मेरे मां पापा को दुनिया की हर खुशी मिल जाए।।

27
उनके प्यार कि निशानियां नहीं होती है
मां पापा की कोई कहानियां नहीं होती
वो तो है भगवान इस कलयुग के
उनके बिना कोई दुआ कभी कबूल नहीं होती।।

28
जन्म लू कभी दुबारा इस जहां मै
तो वहीं मां की गोद मिले
प्यारा सा हाथ उनका सर पर हो
वहीं बाप का साया मिले।।

29
हर दिल अजीज को प्यारी होती है
मां पापा से बच्चो की दुनिया सारी होती है
कभी प्यार से कभी डांट से
हर वक्त खुशियों की घर मै बहारे होती है।।

30
मैने मां को देखा था मेरे लिए अरदास करते हुए
बाप को देखा था मेरे लिए मजदूरी करते हुए
कभी ना दू:ख दूंगा मै उनको, रहूंगा पास सदा
मैने उनको को देखा था जिंदगी से लड़ते हुए।।

31
हर ख़ुशी दुगनी हो जाती है
जब मेरी मां मेरे घर आती है।।

32
पापा से रिश्ता निराला होता है
कभी प्यार से कभी डांट से भरा होता है
छुप जाते है हम मां के पीछे
जब गुस्सा उनके सर पर चढ़ा होता है।।

33
मैने सूरज की तपती गर्मी देखी है
हर मौसम की बदलती तकदीर देखी है
पर मां पापा का प्यार कभी ना बदला
मैने उनके चांद की शीतलता देखी है।।

34
हर ग़म को सहारा नहीं मिला
मुझे मां पापा का आसरा नहीं मिला
चले गए वो दूर मुझसे
मेरी अधूरी कश्ती को किनारा नहीं मिला।।

35
हर लो जल जाती है
खुशियां मेरे घर आती है
जब रहते है मां पापा खुश
लक्ष्मी खुद हमारे घर आती है।।

36
मैने हर किसी को रंग बदलते देखा है
इंसानी दुनिया मै गिरगिट का अक्ष देखा है
एक मां बाप को प्यार ही है
जो मैने हमेशा जवान होते देखा है।।

37
अपने बच्चो के लिए वो खुदा से लड़ जाते है
उनके लिए हर अरदास कर जाते है
जब बात आती है उनकी खुशियों पर
तो उनके लिए चांद तारे भी तोड़ लाते है।।

38
हमने जमाने से हुनर नहीं सीखा होशियारी का
मां बाप ने दिया है हर संस्कार कलाकारी का।।

39
मैने भगवान को नहीं देखा
उनके चमत्कार को नहीं देखा
रहते है हमेशा मां बाप मेरे पास
मैने उनसे अच्छा कोई इन्सान नहीं देखा।।

40
मेरी दुनिया के चांद तारे है
मां पापा मेरे जहान सारे है
उनके आस पास है रहूं हरदम
उनकी होने से सारे चांद तारे है।।

41
सबने दिया नफरत क सिला मुझको
पर मां बाप ने हमेशा गले से लगाया है
रहा हूं दुनिया के लिए नालायक मै
उन्होंने हमेशा राजा बेटा कहकर गले लगाया है।।

42
मेरे लिए कोई खुदा नहीं होता
मंदिर में ईश्वर कोई रब नहीं होता
करता हूं हर अरदास मां बाप के चरणों मै
मेरे लिए उनसे बढ़कर कोई भगवान नहीं होता।।

43
दुनिया की सारी खुशी एक तरफ होती है
मेरे मां पापा की दुआएं दूसरी तरफ होती हैं।।

44
जिंदगी है तो ग़म होते ही है
मां बाप जब हमारे संग होते है
नहीं रहती चिंता किसी बात की
वो हरदम साया बनकर जब साथ होते है।।

45
मेरे तरक्की से जल जाते है सब
उनको दुःख होता है
एक मां बाप ही होते है
जिनको हमेशा सुख होता है।।

46
कभी ना देना उनको दुःख
ना घर से बाहर करना
वो मां बाप है तुम्हारे
तुम सदा उनकी इज्ज़त करना

47
हर तरफ था शोर मेरी बर्बादी का
पर मां ने दिया हर वक्त मुझे आशीर्वाद आबादी का।।

48
उनके होने से खुशियां हजार होती है
ग़म रहता हूं दूर हमसे
तकदीर भी हमारी मददगार होती है।।

49
जिंदगी के रहनुमा है हम यही रह जाएंगे
कुछ नहीं जाएगा साथ हमारे
हम मां बाप की दुआएं ले जाएंगे।।

50
जब से गए है मां पापा
मैने कभी प्यार नहीं देखा
वो रात मै मां की लोरी
ओर सर पर बाप का हाथ नहीं देखा।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *