बिल गेट्स का पूरा जीवन परिचय | Bill Gates Biography in Hindi

विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों में शुमार बिल गेट्स विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों में भी गिने जाते हैं। जी हां अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा दान में देने के बावजूद भी वर्तमान में बिल गेट्स दुनिया के के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल है।

उन्होंने में अपने जीवन में बहुत मेहनत करी और आज पूरी दुनिया उनको जानती है, उनकी सबसे पोपुलर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की वजह से वो अरबपति बन पाए।

और आज भी वो अपने बहुत अच्छे अच्छे कार्यों के लिए चर्चा में रहते है उनका ये जीवन परिचय आपको एक बार पूरा अवश्य पढ़ना चाहिए क्यूंकि इससे आपको बहुत अधिक प्रेरणा और मोटिवेशन मिलेगा जिससे की आपको ये पता चलेगा की इंसान चाहे तो अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है।

केवल उसको मेहनत करते रहना और चाहे हो हो जाये कभी भी हिम्मत नहीं हारना है और हमेशा अपना फोकस अपने लक्ष्य पर होना चाहिए।

और इस लेख में हम आपको इस सफल अमीर और महान व्यक्ति के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां बायोग्राफी के रूप में आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।

आशा है यह लेख आपको बिल गेट्स के जीवन उनके विचारों से प्रेरित करके जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए मार्गदर्शन करेगा।

बिल गेट्स का पूरा जीवन परिचय (Biography)

Bill gates biography in hindi

बिल गेट्स का परिचय

1. बिल गेट्स की व्यक्तिगत जानकारी

उनका पूरा नाम क्या है

विलियम हेनरी गेट्स

उनका उपनाम

बिल गेट्स

जन्म तारिक

अक्टूबर 28,1955

जन्म स्थान

सीएटल, वाशिंगटन राज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका

पिता का पूरा नाम

बिल गेट्स सीनियर

माता का पूरा नाम

मैरी मैक्सवेल गेट्स

बहन का नाम

क्रिस्टियन गेट्स, लीबिय गेट्स

पत्नी

Ex- मेलिंडा गेट्स (1994-2021), Dating- पाउला हर्ड

बच्चों के नाम

जेनिफर कैथरीन गेट्स, फोवे अडले गेट्स, रोरी जॉन गेट्स

शिक्षा

हावर्ड विश्वविद्यालय (बीच में शिक्षा को छोड़ दिया था)

2. बिल गेट्स का व्यावसायिक जानकारी

व्यवसाय

माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष , बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष

उनकी सालाना कमाई

US$133 बिलियन (2023)

किताबों के लेखक

The Road Ahead , Business@The Speed of Thought

अवार्ड सम्मान

बोवेर अवार्ड, पद्म भूषण(भारत सरकार)

उनकी पर्वेसनल वेबसाइट

Gatesnotes.com

 

बिल गेट्स का नाम कौन नहीं जानता वे दुनिया के सबसे अमीर जाने माने हस्तियों में से एक हैं। दुनिया के सभी अमीर आदमियों में बिल गेट्स का नाम दूसरे नम्बर पर आता हैं। बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स तृतीय हैं।

बिल गेट्स अमेरिका के एक business magnet हैं, इतना ही नहीं वे दूसरे कामों में भी बहुत उम्दा हैं जैसे कि वे एक software devloper हैं, वे एक बुद्धिमान निवेशक भी हैं, साथ ही साथ वे एक philanthropist भी हैं पर इन सब चीजों से ज्यादा वे अपने सबसे प्रसिद्ध काम Microsoft कंपनी में बतौर co-founder दुनिया में जाने जाते हैं।

Microsoft में बिल गेट्स का करियर काफी अच्छा रहा हैं, एक टाइम में गेट्स microsoft के चेयरमैन थे उसके बाद वे microsoft के CEO यानि chief executor officer भी बने इतना ही नहीं 2014 से पहले वे माइक्रोसॉफ्ट के अकेले सबसे बड़े shareholder थे |

यह सभी कृतियां तो उनके व्यक्तित्व को काफी शक्तिशाली बनाती हैं पर इन सब से ज्यादा वे 1970 – 1980 सदी के सबसे टॉप के Enterpreneur के रूप में Enterpreneurship की नीव रखने के लिए लोगो के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं।

ऐसा भी कह सकते हैं कि बिल गेट्स के बाद बहुत सारे लोगो ने अपना खुद का start up शुरू किया और एक Enterpreneur के रूप में उभरकर दुनिया के सामने आये जैसे facebook के फाउंडर Mark zuckerburg।

बिल गेट्स का जन्म 28 october 1955 में united state के washington, seattle में हुआ था। बिल गेट्स का जन्म एक धनी परिवार में हुआ था, उनके पिता जे. डब्ल्यू. मैक्‍सवेल एक प्रमुख वकील और एक राष्‍ट्रीय बैंक के अध्‍यक्ष थे उनकी माँ मैरी मैक्सवेल गेट्स प्रथम इंटरस्टेट बैंक सिस्टम और यूनाइटेड वे के निदेशक मंडल में सेवारत थी।

1. बिल गेट्स की शिक्षा (एजुकेशन)

जब बिल गेट्स 13 वर्ष के थे तब उनकी भर्ती lakeside स्कूल में हुई थी उस समय गेट्स आठवीं कक्षा में थे जब गेट्स की भर्ती स्कूल में हुई थी उस समय स्कूल ने भंगार बेचकर मिले पैसे से स्कूल के बच्चों के लिए ऐएसआर – 33 दूरटंकण टर्मिनल तथा जनरल इलेक्ट्रिक (जी.ई.) कंप्यूटर खरीदा।

गेट्स ने अपनी रुचि कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (जी.ई) में दिखाई जबकि उनके माता पिता उन्हें law firm में भर्ती करने का स्वप्न देख रहे थे पर गेट्स से अपनी रुचि के कारण मात्र तेरह वर्ष के उम्र में उन्होंने अपनी पहली कंप्यूटर प्रोग्राम बनाई जिसका नाम टिक-टैक-टो (tic-tac-toe) था, जिसे लोग कंप्यूटर में खेल सकते थे।

बिल गेट्स ने 17 वर्ष की उम्र में अपने मित्र एलन के साथ मिलकर प्रोग्रामिंग कर के ओ- डाटा नामक एक उपक्रम बनाया जो इंटेल 8008 प्रोसेसर को आधार मानकर बनाया गया था जिसका उपयोग यातायात काउनटर (Traffic Counter) बनाने के लिए किया गया।

इसके बाद गेट्स ने एक कंप्यूटर प्रोग्रामिंग चिप बनाया जो उस समय पर्सनल कंप्यूटर में चलने वाला सबसे अच्छा चिप साबित हुआ इस उपलब्धि ने गेट्स के मन में अपनी खुद की कंपनी खोलने का विचार प्रकट किया।

1973 में अपनी स्कूल की शिक्षा समाप्त कर गेट्स हार्डवार्ड यूनिवर्सिटी में भर्ती हुए पर पर यूनिवर्सिटी के एजुकेशन सिस्टम में रुचि न होने के कारण वे 1975 कॉलेज से ड्रॉपआउट हो गए।

2. बिल गेट्स की कुल सम्पति (Net Worth)

बिल गेट्स दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं उनका नेटवर्थ $ 113.7 बिलियन हैं (2023)।अगर बिल गेट्स का अपना खुद का कोई देश होता तो वह दुनिया का 37वा सबसे अमीर देश होता इतना ही नहीं अगर बिल गेट्स दुनिया के हर इंसान को $10 भी दे तब भी उनके पास $30 मिलियन बचेगा तो आप इससे सोच ही सकते हैं कि उनकी सम्पति कितनी होगी।

2018 तक गेट्स ने अपने सम्पति में से $50 बिलियन दान कर दिए वरना वे आज दुनिया के पहले सबसे अमीर होते।

इनके पास वाशिंगटन में 21वी सदी के इंटरीर डिज़ाइन वाला एक खूबसूरत बंगला हैं, जो मदीना झील के सामने किंग काउंटी पर पहाड़ी पर बनाया गया हैं जिसका नाम शानाडू 2.0 है।

बिल गेट्स के घर में कुल 7 बेडरूम हैं, 6 किचन हैं और 24 बाथरूम वाले बिल गेट्स के घर में सिर्फ 10 बाथरूम में बाथ टब है गेट्स के घर में एक रिसेप्शन हॉल हैं गेट्स के घर में एक बहुत बड़ा स्वीमिंग पूल भी हैं|

जो उनके घर की खूबसूरती को चारचांद लगाते हैं गेट्स के घर में एक बड़ा गेराज भी हैं जिसमे 30 से अधिक गाड़ियों को रखा जा सकता हैं बिल गेट्स के घर को बनाने में 500 बिलियन लकड़ी, 300 कारीगर लगे थे|

जिनमें से 100 इलेक्ट्रीशियन थे गेट्स की घर की सबसे खाश बात यह हैं कि वह अपने आप घर के heat को कम कर सकता हैं बिल गेट्स को इस घर पर हर साल करीबन 8 करोड़ रुपये टैक्स भरना पड़ता हैं।

जो करीब 1.5 एकड़ यानि 66,000 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ हैं।बिल गेट्स का घर हर तरह के हाई टैक् चीजों से भरा हुआ है बिल गेट्स के घर में एक बहुत बड़ा liabarary भी हैं एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिल गेट्स के इस घर की कीमत लगभग 123 मिलियन डॉलर इंडियन रुपये में इसकी कीमत लगभग 777 करोड़ रुपए है।

इतना ही नहीं गेट्स के पास लक्सरी cars का भी कलेक्शन हैं उनके cars के collection में Porsche 959, Porsche 911, Audi R8, Lexus LFA आदि शामिल हैं गेट्स के पास अपना खुद का प्राइवेट जेटप्लेन भी हैं|

इसका नाम Bombardier BD-700 Global Express हैं जिसमे 19 लोग आराम से जा सकते हैं बिल गेट्स की सम्पति में लियोनार्डो दा विंसी द्वारा रचित कोडेक्स हैमर भी हैं। जिसे गेट्स ने $30 मिलियन में खरीदा था बिल गेट्स दो होटल के मालिक भी हैं जिन्हें बेचने पर उन्हें $115 मिलियन मिल सकते हैं।

बिल गेट्स का निजी जीवन (पर्सनल लाइफ)

बिल गेट्स के निजी जीवन की बात करे तो बिल गेट्स एक फैमिली मैन हैं बिल गेट्स की शादी 1 जून 1994 में मेलिंडा फ्रेंच के साथ डलास टेक्सास में हुई था। बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स के तीन बच्चे हैं|

सबसे बड़ी बेटी का नाम जेनिफर कैथेराइन गेट्स हैं जिसका जन्म 1996 में हुआ था, बिल गेट्स के बेटे का नाम रोरी जॉन गेट्स हैं जिसका जन्म 1999 में हुआ था, गेट्स की सबसे छोटी बेटी का नाम फोएबे अदेले गेट्स हैं जिसका जन्म 2002 में हुआ था।

बिल गेट्स की संस्थायें (फाउंडेशन)

बिल गेट्स को लोग सिर्फ दुनिया के सबसे अमीर आदमी के रूप में ही नहीं अपितु दुनियाँ के सबसे दयालु आदमी के रुप में भी जानते हैं क्योंकि बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स हमेशा लोगो के भलाई के कार्य में ही जुड़े रहते हैं।

2008 में बिल गेट्स ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की नींव रखी जो दुनिया का सबसे बड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट है बिल गेट्स ने लोगों की भलाई के लिए अपने प्रॉपर्टी में से 28 मिलियन डॉलर दान कर दिए सन 2018 में बिल गेट्स ने इस संस्था को 355 करोड रुपए दान किये।

बिल गेट्स को लोगों की मदद करना इतना ज्यादा पसंद है कि उन्होंने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट से इस्तीफा दे दिया ताकि वे अपना सारा समय charity व लोगों के जीवन को बेहतर करने के काम में दे सकें।

बिल गेट्स की रुचि और पैशन

बिल गेट्स की बचपन से ही प्रोग्रामिंग व टेक्नोलॉजी में बहुत अधिक रुचि रही हैं और गेट्स के प्रोग्रामिंग व टेक्नोलॉजी के प्रति प्रेम के वजह से ही उन्होंने आज माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी की नींव रखी हैं।

बिल गेट्स का यह मानना हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती इसीलिए वे हमेशा सीखने पर ध्यान देते हैं। बिल गेट्स को भी दूसरे successful लोगो की तरह किताबे पढ़ने का बहुत शौक हैं गेट्स हर दिन 2 घण्टे किताबे पढ़ते हैं। बिल गेट्स की रुचि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस में बहुत अधिक है।

पर यह उनके चिंता का कारण भी बन जाता है एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं सुपर इंटेलिजेंस के बारे में सोच सोच कर परेशान हो जाता हुँ बिल गेट्स की रुचि की बात करे तो उन्हें टेनिस खेलना बहुत ही ज्यादा पसंद हैं इसीलिए उन्होंने अपने घर पर ही एक टेनिस कोर्ट बना लिया है।

बिल गेट्स का लाइफ स्टाइल

ऊपर लिखे पॉइंट्स को अगर आप पढ़ चुके हैं तो आप बिल गेट्स के लाइफ स्टाइल का अंदाजा लगा ही सकते हैं बिल गेट्स ने अपनी कमाई अपने घर,अपने शौक जैसे कार कलेक्शन, जेटप्लेन पर ही खर्च किया हैं|

उनके कपड़े उनके रहन सहन का ढंग आम आदमी जैसा ही हैं स्वयं पर खर्च करने से ज्यादा वे अपनी कमाई को लोगो की भलाई के लिए खर्च करते हैं और दिल खोल कर डोनेशन देते हैं। बिल गेट्स एक हार्ड वर्किंग इंसान हैं वह समय को सबसे अधिक वैल्यू देते हैं।

बिल गेट्स डेली रूटीन

विश्व के सबसे धनशाली व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स का जीवन करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है उनके सुबह उठने से लेकर शाम तक का उनका रूटीन उन्हें सफल लोगों की श्रेणियों में स्थान देता है, इसे आप उनकी सफलता का राज भी कह सकते हैं, जहां पहुंचने का कई लोग सिर्फ सपना ही देख पाते हैं।

जब बिल गेटस को व्यस्तता की वजह से विभिन्न शहरों या होटलों में नहीं ट्रैवल करना पड़ता तो वे मैरीना स्तिथ अपने घर में लगभग 7 बजे 7 घंटे की नींद लेकर उठते हैं उनका मानना है कि मनुष्य को सकारात्मक और रचनात्मक सोचने के लिए 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के शुरुवाती दौर में स्थितियां बिल्कुल अलग थी बिल गेट्स कहते हैं जब मैं 20s और अर्ली 30s में था मैंने एक दिन भी काम से छुट्टी नहीं ली सिर्फ अपने काम पर फोकस किया।

वे इतने सालों में ना ही कभी किसी पिकनिक पर गए और ना ही किसी छुट्टी पर, वे ऑफिस में आने वाले सबसे पहले व्यक्ति और ऑफिस से निकलने वाले सब से अंतिम व्यक्ति होते थे।

लेकिन दौलत शोहरत के साथ सफलता के इस शिखर पर पहुंचने के बावजूद भी बिल गेट्स आज अपने हैल्थी रूटीन को फॉलो करते हुए सुबह उठने के बाद जिम में एक्सरसाइज करने जाते हैं और एक्सरसाइज के दौरान ही एजुकेशनल podcast सुनकर अपने बॉडी के साथ साथ दिमाग को भी कसरत करवाते आते हैं।

और कुछ देर बाद में अपने काम में फिर से वापस जुट जाते हैं, काम के अलावा अपने खाली समय में बिल गेट्स अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं जो कि वीकेंड्स में ही पॉसिबल हो पाता है।

रात को घर आने के बाद या फिर ट्रैवल के दौरान जब भी वे कभी फ्री होते हैं तो वे बुक्स पढ़ना पसंद करते हैंमाना जाता है बिल गेट्स हर हफ्ते एक बुक फिनिश कर देते हैं और 1 साल में 50 बुक्स पढ़ने का उनका लक्ष्य रहता है।

बिल गेट्स से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • बचपन में जब बिल गेट्स छोटे थे तो उन्हें प्यार से घर वाले ट्रे कहकर बुलाते थे।
  • सफलता के शिखर पर पहुंचा यह व्यक्ति एक कॉलेज ड्रॉपआउट है, जिसने 1975 में हार्वर्ड कॉलेज को छोड़ दिया और माइक्रोसॉफ्ट को विकसित करने में जी-जान लगा दी।
  • कॉलेज से निकलते ही 2 साल बाद गेट्स को मैक्सिको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया था वजह यह थी कि वह बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहे थे।
  • गेट्स किताबों को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानते है, इसलिए एक साल में वे 50। बुक्स पढ़ने का लक्ष्य रखते है।
  • हर इंसान की तरह ही गेट्स को भी अपनी जिंदगी में एक बड़ा अफसोस है वह यह कि उन्हें कोई विदेशी भाषा नहीं आती।
  • दुनिया की सबसे चर्चित वेबसाइट facebook.com पर गेट्स ने पहली बार अकाउंट तब बनाया जब वे मार्क जकरबर्ग से मिले।
  • अपार संपत्ति के मालिक होने के बावजूद भी बिल गेट्स का कहना है कि उनका प्रत्येक बच्चा $10 मिलियन का हकदार होंगा, इससे अधिक धन उनके लिए सही नहीं है।

इनको भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था बिल गेट्स का पूरा जीवन परिचय, हम उम्मीद करते है की इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको बिल गेट्स की पूरी बायोग्राफी अच्छे से पता चल गयी होगी।

यदि आपको ये आर्टिकल अच्छी लगी तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को बिल गेट्स की ये शानदार जीवनी पढने का मौका मिले।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *