बच्चे के लिए दूसरे मर्द से संबंध बनाना सही या गलत?

बालिग होने और शादी से पहले किसी के साथ संबंध रखना कोई अपराध नहीं है। हालाँकि जब आप शादीशुदा होते हैं तो आप कानूनन केवल एक ही व्यक्ति के लिए बाध्य होते हैं।

यदि आपका अपनी पत्नी या पति के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है तो उस संबंध को अवैध संबंध के रूप में जाना जाता है और कानून द्वारा यह निषिद्ध है।

यह रिश्ता अवैध और गैरकानूनी है। अवैध संबंध विवाहित पुरुष और विवाहित महिला के बीच और भाई-बहनों के बीच माना जाता है। कानून की धारा 497 के अनुसार कुछ नियम इस प्रकार से है।

जो कोई भी किसी ऐसी महिला के साथ संभोग करता है, जिसे वह जानता है, कि वह किसी दूसरे व्यक्ति की पत्नी है। तो ऐसा संभोग बलात्कार के अपराध की श्रेणी में नहीं आता है, लेकिन वह व्यभिचार (adultery) के अपराध का दोषी है।

अवैध संबंध हमारे कानून और समाज दोनों की नजर में गलत है। इसलिए इस तरह के संबंध को अपराध की श्रेणी में रखा जाता है। वास्तव में आप एक विवाहित व्यक्ति के साथ रहते हुए, दूसरे से संबंध रखते हैं, तो यह इंसानियत के भी खिलाफ है।

प्रकृति ने पति-पत्नी के रिश्ते को स्वीकार किया है। इसलिए पति-पत्नी के रिश्ते को सबसे बड़ा रिश्ता माना जाता है। यह एक रिश्ता नहीं है, बल्कि एक धर्म है। वास्तव में हमारे समाज में अवैध संबंध को पाप माना जाता है।

लेकिन फिर भी आजकल कुछ लोग अपनी इच्छाओं के कारण अपने जीवनसाथी को धोखा देते हैं। वह कानून और समाज की नजर में पूरी तरह से गलत है। कानून ने पुरुषों को अवैध संबंध रखने के लिए तो कानून बना दिए, लेकिन महिलाओं के लिए नहीं।

अवैध संबंध क्या है?

avaid sambandh kya hai

असल में अवैध संबंध की परिभाषा कुछ इस प्रकार से हैं-

“जब कोई महिला या पुरुष विवाह के बाद किसी पुरुष या महिला के साथ अवैध रिश्ते रखते हैं। फिर वो उनके साथ संभोग करते हैं, तो इसे अवैध संबंध माना जाता है।”

वास्तव में यह संबंध पूरी तरह से गलत है। इस तरह का संबंध समाज में गलत संदेश लाता है, जिससे सामाजिक व्यवस्था बिगड़ती है। शादी के समय में पुरुष और महिला दोनों एक-दूसरे के साथ पूरी ज़िंदगी साथ देने का वादा करते हैं।

लेकिन विवाह के बाद इस तरह से संबंध पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को बदनाम करता है। जिससे आगे आने वाली पीढ़ी में विवाह के प्रति गलत संदेश जाता है। प्रकृति ने पति-पत्नी के रिश्ते को पवित्र माना है, इस कारण अवैध संबंध से हम प्रकृति के खिलाफ भी जा रहे हैं।

इसी अवैध संबंध के चक्कर में आज समाज में अपराध की घटनाएँ काफी बढ़ रही है। हर दिन अखबारों, न्यूज़ चैनलों आदि में खबरें चलती रहती है, कि अवैध संबंध के चक्कर में पति या पत्नी की हत्या।

इस तरह की घटनाएँ वास्तव में समाज को पीछे धकेलने का काम करती है। इससे आने वाली पीढ़ी प्रभावित होती है। जिससे आगे आने वाली पीढ़ी अपराधी प्रवृति के बन जाएगी।

बहुत सारे नुकसान होने के बाद भी अवैध संबंध की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही है। क्योंकि दिन-ब-दिन समाज अडल्टरी की और आकर्षित हो रहा है। आजकल तो कुछ जगहों पर परिवार में ही महिलाएं रिश्ते बनाने लगी है। इस तरह से अवैध संबंध समाज को खोखला कर रहा है।

महिलाएं अवैध संबंध क्यों रखती है?

आखिर महिलाएं क्यों अवैध संबंध बनाती हैं? सबको बहुत बुरा लगता है कि शादी के बाद लड़की के किसी और से संबंध हो जाते हैं। लोग उस महिला को बहुत बुरी तरह से देखते हैं और न जाने क्या-क्या कहते हैं।

लेकिन क्या किसी ने यह समझने की कोशिश की है कि वह ऐसा क्यों करती हैं।

  • एक लड़की का सपना होता है कि शादी के बाद उसे ऐसा शख्स मिले जो उसकी पूरी जिंदगी साथ दे, हर खुशी हर गम उसके साथ हो। आंखों में ढेर सारे सपने लेकर वह अपना घर छोड़कर एक नई दुनिया में चली आती है। अगर उसके ससुराल में सबकुछ सही नहीं हो तो वह अवैध संबंध का रास्ता अपनाती है।
  • महिला के दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध होने का मुख्य कारण यह है कि यदि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर हैं या कोई कमी है तो यह एक बड़ा कारण हो सकता है। क्योंकि पति पत्नी का वैवाहिक जीवन इसी के आधार पर चलता है। यदि पति शारीरिक रूप से कमजोर हैं। तो यह व्यक्ति और उसकी महिला के लिए सही नहीं है।
  • पति का कर्तव्य है कि वह अपने पूरे समय में से अपनी पत्नी के लिए कुछ समय निकाले, उससे बात करे, उससे पूछे कि उसने आज क्या किया, दिन कैसा रहा, किसी ने कुछ कहा। अगर उसके पास कहने के लिए ये सब नहीं है तो समझ लीजिए कि वह एक असफल पति हैं। इस स्थिति में भी महिला अवैध संबंध बनाने की कोशिश करती है।
  • अगर कोई पति ने किसी की बेटी की जिम्मेदारी ली है तो उसे निभाना भी उसका अधिकार है। हर व्यक्ति की अपनी जरूरतें होती हैं। अगर वह अपनी पत्नी को उसकी जरूरतों को पूरा करने वाला खर्च भी नहीं दे सकते, तो वह पति कहलाने के लायक नहीं हो। इस तरह से महिलाएं अपने पति की बेरुखी के कारण अवैध संबंध रखती है।
  • अगर व्यक्ति किसी की लड़की को अपने साथ लाए हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि उससे लड़ें और गालियां दें। अगर कोई पति अपनी पत्नी के साथ ऐसा व्यवहार करता है तो निश्चित रूप से वह अपनी पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है।
  • अगर बीवी वर्किंग वुमन है और पति से ज्यादा पैसे कमाने वाली है तो अपनी बीवी की कामयाबी और सफलता से कभी भी ईर्ष्या न करें। वह अपने मन में यह भाव न लाएं कि लोग क्या कहेंगे कि मेरी बीवी मुझसे ज्यादा कमाई कर रही है।
  • अगर पत्नी अपने पति से कुछ कह रही है या समझा रही है और पति उसकी बात न सुन कर उसकी बातों को नजरअंदाज कर रहा है, उसकी हर बात का मजाक उड़ा रहा है, तो इसका मतलब है कि वह अपनी पत्नी को समझ नहीं पा रहा है।
  • अगर कोई लड़की शादी के बाद किसी दूसरे लड़के से संबंध बनाती है तो यह शास्त्रों के अनुसार गलत है और अगर यही काम कोई लड़का या पति करता है तो यह न तो पाप है और न ही गलत।
  • अगर कोई महिला शादीशुदा हैं, उसे अपना जीवनसाथी मिल गया है। लेकिन फिर भी वह अभी तक अकेली हैं, उसके पति उसे छोड़कर पैसे कमाने के लिए कहीं चला गया है। फिर वह अपनी पत्नी के साथ बात नहीं करता है, तो फिर पत्नी अवैध संबंध बनाने के लिए सोचती है।
  • जब कोई पति अपनी पत्नी के साथ ऐसा व्यवहार करता है, तभी वह किसी और की तलाश में रहती है जो उसके इन सभी दोषों को दूर कर सके, उसके अकेलेपन को दूर कर सके, उसे वह सारी खुशी और प्यार दे सके जो उसके पति ने उसे नहीं दिया।
  • जब महिला अपने पति के बारे में पूरी तरह से जागरूक हो जाती हैं, तो वह एक ऐसे व्यक्ति की तलाश में रहती हैं, जो उसकी सारी खुशियों की कद्र करे, उससे प्यार करे और उसकी बोरिंग जिंदगी को नए सिरे से शुरू करे।
  • जिस शादी में पति-पत्नी के बीच ये सब बातें होती हैं, वो सोचते हैं कि समझ और परिवार की वजह से हम अपनी शादी नहीं तोड़ सकते। इतना खर्चा होगा तो कोर्ट केस क्या होगा। ये मत सोचिए कि आप इससे खुश नहीं हैं, लेकिन इस स्थिति में रिश्ता टूटना ठीक है।
  • अगर किसी महिला की ज़िंदगी सुनसान है, तो वह सिर्फ अपने दिल की सुनती है। इस स्थिति में भी वह अवैध संबंध बनाने की कोशिश करती है।
  • नाजायज रिश्ते वो होते हैं जो इंसान अपने काम, चाहत या किसी मकसद के लिए बनाता है। अगर किसी विवाहित लड़की के पास जीवन में कुछ नहीं है और वह किसी दूसरे पुरुष की ओर आकर्षित होती है तो यह अवैध संबंध नहीं है। अगर कोई लड़की अपने लिए दूसरा पार्टनर चुनती है तो यह गैरकानूनी नहीं है। बस उसे अपनी शादी तोड़ लेनी चाहिए।
  • इसके अलावा जिन महिलाओं को पति की कमजोरी के कारण बच्चे नहीं होते हैं, वे भी बच्चे के लिए दूसरे मर्द से अवैध संबंध बनाती है।

बच्चे के लिए दूसरे मर्द से अवैध संबंध

bache ke liye dusre mard se sambandh

जिन महिलाओं को शादी के बहुत समय बाद भी बच्चा नहीं होता है। वे महिलाएं अक्सर अवैध संबंध से बच्चा पैदा करने का रास्ता अपनाती है। इस स्थिति में वह अपने पति को कमजोर समझती है।

बच्चे की चाह हर किसी को होती है। लेकिन कई बार शारीरिक कमजोरियों के कारण यह चाह पूरी नहीं हो पाती है। इस तरह से महिलाएं दूसरे मर्द के साथ रिश्ता बनाने की कोशिश करती है।

वह उस मर्द के साथ रिश्ता बनाने को देखती है, जो उसे उसके पति से भी अधिक प्रेम दें। साथ ही उसके साथ संबंध बनाने पर उसे एक बच्चा मिल जाए। इस तरह से वह अपने पति की नजरों में धूल झोंक रही है।

इनमें से कुछ महिलाएं सिर्फ बच्चे के लिए संबंध बनाती है, तो कुछ अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए। लेकिन दोनों ही स्थिति में यह अवैध संबंध पूरी तरह से गलत है।

इस संबंध से पैदा हुआ बच्चा हमेशा अवैध माना जाता है। अगर महिला के पति को उसका पता चल जाए तो वह उसे कभी नहीं अपनाएगा। इस तरह से बच्चे के लिए दूसरे मर्द से अवैध संबंध रखना सही नहीं है।

1. तो बच्चा कैसे पैदा करें?

अगर किसी महिला के पति में कोई शारीरिक कमजोरी है, तो उसे इस बारे में अपने पति से बात करनी चाहिए। दोनों पति-पत्नी ही इस मामले को अच्छी तरह से सुलझा सकते हैं।

आजकल कई ऐसी तकनीकें आ गई है, जिससे अवैध संबंध के बिना भी बच्चा पैदा किया जा सकता है। अगर आप पैसे वाले हैं, तो इस तकनीक की मदद से बच्चा पैदा किया जा सकता है। जो पूरी तरह से वैध होगा।

2. बच्चा गोद लें

आजकल बच्चा पैदा होने की समस्या बहुत है। इसलिए बच्चे के लिए अवैध संबंध रखना समस्या का कोई समाधान नहीं है। वर्तम्न समय में बहुत से लोग अपने बच्चे की इच्छा पूरी करने के लिए बच्चा गोद लेते हैं।

इसके लिए आप अपने रिश्तेदार, जानकार या अनाथ आशर्म से बच्चा गोद ले सकते हैं। वास्तव में किसी अनाथ का सहारा बनना दुनिया का सबसे बड़ा पुण्य होता है।

इस तरह से बच्चे के लिए दूसरे मर्द से संबंध बनाना पाप है, वहीं बच्चे के लिए किसी अनाथ का सहारा बनना पाप है। इसी तरह यह सिर्फ एक मानसिकता का खेल है। अगर आप इसमें जीत जाते हैं, तो आपके पति के साथ आपका रिश्ता कभी भी खराब नहीं होता है।

अगर आपका पति आपकी केयर करने वाला है, और आप सिर्फ बच्चे के लिए उसे धोखा देती हैं। तो यह पूरी तरह से गलत है। जो समाज की नजर में पाप है। इस तरह से बच्चे के लिए आप कोई वैध रास्ता ही अपनाएं।

अवैध संबंध के नुकसान

avaid sambandh ke nuksan

प्रकृति ने पति-पत्नी के रिश्ते को स्वीकार किया है। यदि यह संबंध अवैध यौन संतुष्टि की इच्छाओं को जन्म नहीं देता है तो कोई समस्या नहीं है। यदि आप एक विवाहित जीवन जी रहे हैं। तो आप सेक्स करते हैं जो आपका अधिकार है।

लेकिन आपको कभी भी उसके बारे में नहीं सोचना चाहिए जो आपका नहीं है, क्योंकि अवैध संबंध के परिणाम बहुत गंभीर होते हैं। जो आपका हक़ नहीं है उसे लेना अमानवीय है। जो आपका हक़ नहीं है उसकी इच्छा करना और उससे सेक्स करना गलत है।

आपका क्या अधिकार है और क्या नहीं, के बीच एक सीमा रेखा नहीं होनी चाहिए? आपको कभी भी उस रेखा को पार नहीं करना चाहिए और विवाह के बाद अवैध संबंध नहीं रखने चाहिए।

फिर भी लोगों ने उस हद को पार कर लिया है। यह पशुता कहलाता है। जो आपका हक़ है उसका आनंद लेने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन दूसरे के साथ अवैध संबंध बनाना पूरी तरह से गलत है।

अवैध यौन संबंध के गंभीर खतरों के बारे में दुनिया आज भी अंधेरे में है। इसलिए हम आपको अवैध संबंध के नुकसान बताने जा रहे हैं। जो आपकी आँखें खोल देंगे।

  • अवैध संबंध होने का मतलब है कि आप सीमाओं को तोड़ रहे हैं और समाज द्वारा स्वीकृत सार्वभौमिक सिद्धांतों के खिलाफ जा रहे हैं, चाहे आप किसी भी जाति या पंथ के हों।
  • एक बार पकड़े जाने के बाद, आपने जो किया है उसके लिए आपको हमेशा के लिए शर्म और अपराध बोध के साथ जीना होगा। आपके परिवार के सदस्य और आपके करीबी लोग इस प्रकार के कृत्य से आहत और गहरे दुखी हो सकते हैं।
  • लोग हमेशा आपको हेय दृष्टि से देखेंगे, आपकी आलोचना करेंगे, उंगली उठाएंगे और आपके बारे में गलत बोलेंगे।
  • आप आंतरिक रूप से इतनी चिंता और तनाव पैदा करते हैं क्योंकि आप जानते हैं कि आप कुछ गलत कर रहे हैं।
  • यदि आप अवैध यौन संबंध में संलग्न होते हैं तो आप असंख्य पाप कर्मों को बांधते हैं।
  • अवैध यौन संबंध भगवान द्वारा दिए गए सभी पांच प्रमुख व्रतों का उल्लंघन है। यह दिनदहाड़े एक लूट है।
  • ज्यों-ज्यों जीवन की श्वासों की आवृत्ति बढ़ती जाती है, आयु घटती जाती है। सांसों की अधिकतम संख्या कब उपयोग की जाती है? इसका प्रयोग भय में, क्रोध में, लोभ में, छल-कपट में और सबसे बढ़कर स्त्री के साथ यौन क्रिया में किया जाता है।
  • एक पत्नी या पति के साथ यौन क्रिया में स्ये अधिक उपयोग किए जाते हैं, लेकिन किसी अन्य महिला या पुरुष के साथ अवैध यौन संबंध में वे बहुत अधिक उपयोग किए जाते हैं।
  • जब कोई किसी और की पत्नी के साथ संबंध बनाता है। तो यह उसके बराबर होता है कि वह इस बात की चिंता न करे कि कोई और उसकी बेटी के साथ संबंध बना रहा है।
  • ऐसा पुरुष या महिला कभी भी खुश नहीं रह सकते और उन्हें दर्दनाक दुखों का सामना करना पड़ता है। जब वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यौन संबंध का आनंद लेता है जो उसका अधिकार नहीं है।
  • अवैध संबंध के प्रभाव पति-पत्नी के अलावा अन्य लोगों में भी फैलते हैं, जैसे कि बच्चे। यह अपने साथी को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभावित करते हैं, जिससे उन्हें चिंता, डिप्रेशन, क्रोध आदि का अनुभव होता है।
  • अवैध संबंध से पति-पत्नी के बीच भरोसा कमजोर होता है, कई बार तो यह तलाक तक भी चला जाता है।
  • इस तरह के लोगों को समाज में कोई जगह नहीं मिलती है।
  • इसके अलावा अवैध संबंध का पता चलने पर व्यक्ति खुद भी टूट जाता है। उसका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है। जिससे वह हर समय शर्म का अनुभव करता है।

अवैध संबंध और अलग होने में क्या सही है?

इस तरह से अगर आप अपने पार्टनर की वजह से खुश नहीं है, तो उसे धोखा कभी न दें। पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव को उनके द्वारा ही सुलझाया जा सकता है। लेकिन सुलझाने की बजाय इसे बढ़ाया जाए तो यह फ्युचर खराब कर देता है।

अवैध संबंध वास्तव में एक दीमक है, जो धीरे-धीरे परिवार को खत्म कर देती है। इसलिए अगर आपको लगता है, कि मैं अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं हूँ तो आप इसमें अलग रहने या तलाक का ऑप्शन अपना सकते हैं।

दुनिया में हर समस्या का समाधान है। इसलिए अगर आप अपने पति या पत्नी के साथ खुश नहीं है, तो अपनी मर्जी से एक-दूसरे से अलग हो जाएँ। इस तरह से इसका प्रभाव आपके बच्चों और परिवार पर नहीं पड़ेगा।

हकीकत में आज बहुत सी महिलाएं ऐसी है, जो अपने पति के व्यवहार की वजह से खुश नहीं है। इस कारण वह अपने पति से अलग होना चाहती है। लेकिन वह किसी दबाव के कारण ऐसा नहीं कर पाती है।

तो फिर वह अवैध संबंध का रास्ता अपनाती है। परंतु आज के समय में महिलाओं को कानून की सपोर्ट का पूरा फायदा उठाना चाहिए। अगर वह अपने पति से अलग होना चाहती है, तो उसे कोई रोक नहीं सकता है।

तो इस तरह से किसी भी शादी-शुदा महिला या पुरुष को अवैध संबंध की बजाय अलग होने का रास्ता अपना लेना चाहिए। जो भविष्य में दोनों के लिए अच्छा होगा।

इनको भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था बच्चे के लिए दूसरे मर्द से संबंध बनाना सही या गलत, हम आशा करते है की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको इस विषय के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी.

यदि आपको ये पोस्ट हेल्पफुल लगी तो इसे शेयर जरुर करें ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को गैर मर्द से संबंध बनाना सही है या गलत इसके बारे में सही जानकारी मिल पाए.

आपका इस विषय में क्या मानना है? अपनी राय कमेंट में हमारे साथ जरुर शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *