60+ ऊर्जा बचाओ पर नारा | Slogans on Save Energy in Hindi

आज के इस लेख में हम आपके साथ ऊर्जा बचाओ पर नारा शेयर करने वाले है जिसको पढ़कर आपको ऊर्जा संरक्षण पर कुछ बेहतरीन स्लोगन पढ़ने को मिलेंगे.

आज के टाइम पर हम ऊर्जा संरक्षण को कोई भी महत्व नहीं देते है लेकिन इसको करना बहुत ही अधिक जरुरी है वर्ना एक टाइम ऐसा आयेगा की हमें उर्जा की कमी से भुकतना पड़ेगा.

यदि हम खुद हमारे घर में देखे तो हम उर्जा को बहुत बर्बाद करते है जो की बिलकुल भी हमारे लिए अच्छा नहीं है. उर्जा को बचाना हमारा करत्व होना चाहिए और इसको कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए.

हम आपसे ये रिक्वेस्ट करेंगे की आप इन सभी स्लोगन को एक बार पूरा अवश्य पढ़े तो चलिए इस इम्पोर्टेन्ट लेख की शुरुवात करते है.

60+ Save Energy Slogans in Hindi

Save Energy Slogans in Hindi

1. सुख सुविधा हो जाएंगी खत्म, ऊर्जा की सोच समझकर हो खपत।

2. जितनी हो जरूरत पूरा करे इस्तेमाल, लेकिन ना करे ऊर्जा बर्बाद।

3. ऊर्जा बचाए, नई पीढ़ी को सुविधा पूर्ण जीवन दे।

4. एक का नहीं है अधिकार, पैसों के बल पर ऊर्जा का ना करें अधिक इस्तेमाल।

5. सीमित है प्राकृतिक संसाधन, कोयले पेट्रोल के बिना नहीं है, आसान जीवन।

6. जहां हो मनुष्य वहां है बल्व की जरूरत, घर के खाली कमरे को ना करें रोशन।

7. आज की ऊर्जा की बचत, तो कल नहीं होगा जीवन नरक।

8. नई सभ्यता का विकास, उर्जा के बिना सब बेकार।

9. ऊर्जा के अधिक ना रहे आश्रित, जब ही होगी ऊर्जा बचत की पूरी ख्वाहिश।

10. ऊर्जा के बिना नहीं होता है कोई काम, ऊर्जा बचाना हमारा है ईमान।

11. बुरी चीज को करें खत्म, ऊर्जा से तो हम रहे मगन।

12. उत्पाद करना है मुश्किल, ऊर्जा बचत करना नहीं है नामुमकिन।

13. नई पीढ़ी के ना बने दुश्मन, उनको भी है ऊर्जा की जरूरत।

14. एक दूसरे का ना करें भरोसा, सोचे ऊर्जा बचत का फर्ज है मेरा।

15. ऊर्जा की समझे शक्ति, इससे ही की है आपने जीवन में तरक्की।

16. जिसके पास ऊर्जा का भंडार नहीं, वह देश विश्व में कभी महान नहीं।

17. ऊर्जा के ज्यादा ना बने गुलाम, क्योंकि ऊर्जा बचत से ही सुचारु रुप से चले संसार।

18. मंगल चांद छुआ, ऊर्जा से ही यह हुआ।

19. नई-नई तकनीक, रोग पर जीत, ऊर्जा के बिन यह है नामुमकिन।

20. आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंच जाते हैं, ऊर्जा की खपत क्यों नहीं हटाते हैं, ऊर्जा बचत से जीवन सदा आगे है।

21. चिंता का विषय क्योंकि ऊर्जा के बिना ना चले घर संसार, ऊर्जा बचत हमारा कर्तव्य है यह मान।

22. ऊर्जा के बिना हमें जब होती है तकलीफ, तो ऊर्जा बचत
ना करके करें गलती।

23. आधे से ज्यादा काम, जब ऊर्जा से होते, तो ऊर्जा को परमात्मा जैसे क्यों नहीं पूजते।

24. ऊर्जा से है नया युग, ऊर्जा के बिन जीवन चलना नामुमकिन।

25. खजाने भी खाली, ऊर्जा को ना बहाएं जैसे पानी, खपत ऊर्जा हमें ना आए जब बनानी।

26. कुछ ऐसे काम होते नहीं ऊर्जा के बिन, ऊर्जा की बचत एक नहीं हर दिन।

27. ज्ञानी अनजान को ऊर्जा बचत का ज्ञान दे, ऊर्जा बचत करने वाले मनुष्य को महान स्थान दें।

28. खाना शिक्षा मनोरंजन आदि ऊर्जा के बिन नहीं है कुछ, इसलिए ऊर्जा बचत को चुन।

29. जीवन में हंसना, ऊर्जा बचत को हंसी मजाक ना समझना।

30. अपनी समझे जिम्मेदारी, ऊर्जा बचत दूसरे की नहीं हमारी भी है जिम्मेदारी।

31. ऊर्जा में अधिक गुण, ऊर्जा बचत ना करना मनुष्य का अवगुण।

32. ऊर्जा सच्ची साथी, साथी का अंत किसी को नहीं है पसंद, फिर ऊर्जा के अंत से क्यों नहीं है डर।

33. कम बिजली का बिल, बिजली हो कम खपत यह करे Led बल्ब।

34. जहां पहुंच सकते हो पैदल, वहां ना करें वाहन पर पेट्रोल डीजल खपत।

35. पैसे के दम पर अधिक ऊर्जा का ना करे इस्तेमाल, ऊर्जा अंत होने पर पैसा भी हो जाएगा लाचार।

36. बायोगैस सौर ऊर्जा, ऊर्जा के अच्छे स्रोत, इनके इस्तेमाल पर भी करें गौर।

37. दस मानव के बस की नहीं जो काम, मशीनों ने किया आसान, ऊर्जा के बिन मशीन बेकार, मूर्ख को भी यह ज्ञान।

38. अव्यवस्था फैल जाएगी, उर्जा के बिन जब काम बंद हो जाएंगे, ऊर्जा का अंत करके निश्चित सब पछताएंगे।

39. समझ ने का समझाने का बस यही जरूरी काम, ऊर्जा बचत के बाद आपको सुख सुविधा मिलेगा आराम।

40. दुनिया हुई छोटी यह ऊर्जा की है शक्ति, कुछ समय मे ही विदेश की खबर टीवी पर दिखती।

41. मीडिया से ज्ञान जानकारी आसानी से मिलती, मीडिया ऊर्जा की शक्ति से यह सब करती।

42. ऊर्जा से संकट में पहुंचे तुरंत मदद, ऊर्जा की कीमत समझ।

43. प्रदूषण नियंत्रण, ऊर्जा की बचत, जब साइकिल का हो चलन।

44. ऊर्जा की बचत पर हो वाद-विवाद, ऊर्जा ना हो बर्बाद।

45. ऊर्जा का ऐसे रखें ख्याल, जैसे अपने बच्चे से करते हो प्यार।

46. सुख तो देती, संकट में भी साथ देती, ऊर्जा के बिन मोबाइल कार टीवी आदि सब बेकार।

47. असंभव को संभव करे, उर्जा से जग तरक्की करे, ऊर्जा बचत बुद्धिमान करे मूर्ख बर्बाद करे।

48. जिसका हो भंडार, उससे भविष्य में जरूर लाभ इसलिए ऊर्जा बचत जीवन का महत्वपूर्ण काम।

49. बच्चे जवान वृद्ध सब की जरूरत, ऊर्जा बचत करना नहीं मुसीबत।

50. जितना चाहे उतना करे खर्च, जब डीजल पेट्रोल कोयला उत्पाद करने का आपके पास हो मंत्र, प्रकृति संसाधनों का फिजूल खर्च है गलत।

51. गैर जिम्मेदार ना कहलाए, ऊर्जा बचत करके समझदार कहलाए, ऊर्जा बचत से अपने साथ दूसरो को लाभ पहुंचाया।

52. ऊर्जा के इतने ना बने गुलाम, ऊर्जा बचत सबसे ज्यादा जरूरी काम, ऊर्जा करती जीवन की परेशानियां खत्म तमाम।

53. ऊंची इमारत विशाल पुल आदि ऊर्जा की मदद से बने खूब, इसलिए ऊर्जा की बचत हमारा फर्ज है इसे करे कुबूल।

54. आयात निर्यात एक दूसरे देश से संबंध, ऊर्जा का यह काम नंबर वन, इसलिए ऊर्जा की अनुचित खपत करें बंद।

55. ऊर्जा की फिजूल बर्बादी, दुनिया में बड़ा संकट ला सकती है, विपत्ति से पहले यह बात सबको समझ क्यों नहीं आती है।

56. ऊर्जा से बनते सारे काम, ऊर्जा बचत में दिक्कत क्यों माने आप, उर्जा के बिना अपाहिज हो जाएगा संसार।

57. ऊर्जा बचत का आसान तरीका, एक घंटे बिजली को आराम दें आप, कुछ साइकिल से करे रोज काम, कोयले गैस का प्रयोग ध्यान से करे संसार।

58. उसको ना दें मान सम्मान, जो ऊर्जा बचत को समझे फालतू का काम, संसार का बहुत बड़ा दुश्मन वह इंसान।

59. जो शादी पार्टी समारोह आदि में उर्जा की करते बहुत बर्बादी, वह अपने को नहीं सबको नुकसान पहुंचाते, ऊर्जा के महत्व हम सब मिलकर उनको समझते तभी हम जिम्मेदार नागरिक कहलाते हैं।

60. ऊर्जा से फायदे फायदे दिखते, ऊर्जा बचत से यह फायदे सदा यूं ही चलते, समझदार नागरिक यह समझते।

61. ऊर्जा बचत के तरीके बहुत आसान, अमीर गरीब सब कर सकते हैं, आसानी से यह काम।

62. चार लोग हो जब साथ अलग-अलग पेट्रोल डीजल खपत करने में, नहीं आप की शान, यह ऊर्जा का है नाश।

63. अपनी आवाज उठाओ, ऊर्जा का महत्व और बचत एक एक को समझाओ, ऊर्जा से अपना जीवन सरल बनाओ।

64. ऊर्जा बचत करे और करवाए, गांधीजी के तीन बंदर बनकर ऊर्जा बर्बादी पर गुमसुम जीवन ना बिताए।

65. सबसे अच्छे रखे संबंध, ऊर्जा बचत सबसे खूबसूरत कर्म, ऊर्जा की जरूरत हर एक क्षण।

66. जो ऊर्जा कि दनादन करते खपत, सरकार उनसे ऊर्जा छीनकर उन्हें दे सबक।

67. कर्मों का फल मिलता है, ऊर्जा बचत का फल भविष्य में निश्चित सबको दिखता है।

68. रिश्तो का करे सम्मान, ऊर्जा बचत से रिश्ता भविष्य में बनाए बिगड़े काम।

69. पशु पक्षियों जैसा होगा जीवन, ऊर्जा की बचत नहीं करेंगे जब हम।

70. अपने से और दुनिया से धोखा है, जब ऊर्जा बचत का कार्य घर घर नहीं होता है।

71. ऊर्जा रोशन करे घर हमारा, ऊर्जा बचत का आसान काम, सबको लगना चाहिए प्यारा।

72. ऊर्जा बचत करके ना मिले कोई लाभ, दुख तकलीफ में कटेगा जीवन तमाम।

73. सबको दे ज्ञान, ऊर्जा बचत का काम सबसे असान, ऊर्जा बचत जिम्मेदार नागरिक की पहचान।

74. ऊर्जा की होगी अनुचित खपत, तो ऊर्जा हो जाएगी खत्म, मन में रखें सदा यह डर।

75. धन शोहरत कैसे कमाएं, जब ऊर्जा के बिन दुनिया से संपर्क ना हो पाए।

76. ऊर्जा की कमी किसी से बर्दाश्त नहीं होती है, ऊर्जा से जीवन की छोटी से छोटी समस्या हल होती है।

77. ऊर्जा को दें आप बिल्कुल त्याग, लेकिन खाद्य सामग्री वितरण में ऊर्जा का महत्व है खास, रोजी-रोटी बीमारी आदि में ऊर्जा की जरूरत से नहीं है इंकार।

78. लालची ना कहें, ऊर्जा बचत करने वाले को नमस्कार करें, क्योंकि वह अपने पर नहीं दुनिया पर उपकार करे।

79. ऊर्जा बचत के नए-नए तरीके सोचे, कारखाने फैक्ट्री आदि ऊर्जा से ही चलते।

80. ज्यादा ऊर्जा का प्रयोग, पर्यावरण को पहुंचाएं नुकसान, ऊर्जा बचत से है अनेक लाभ।

81. कसम खाएं ऊर्जा संरक्षण अपनाएं, जो ना अपनाए उसको ऊर्जा का महत्व समझाएं।

82. संसार में आपका भी है घर परिवार, ऊर्जा बचत को अपनी भलाई के लिए अपनाएं इंसान।

83. आप कितने भी सर्वगुण संपन्न है, ऊर्जा बचत ना करके आप में लापरवाही का अवगुण है।

84. अपने भाग्य के भाग्य विधाता बने, जब ऊर्जा का सहारा मिले, तो आप जीवन में तरक्की करें।

85. उज्जवल भविष्य बनाएं, ऊर्जा संरक्षण अपनाएं।

86. जब तेज हो धूप, तो ट्यूबलाइट जलाने वाला बेवकूफ।

87. इंधन बचाओ, सुख सुविधा का भविष्य में आनंद उठाओ।

88. आने जाने के लिए साइकिल का प्रयोग, यहीं ऊर्जा संरक्षण है, ना समझे कुछ और।

89. खुद ऊर्जा संरक्षण की करें पहल, दूसरे के इंतजार में ऊर्जा हो जाएगी ढेर।

90. पेट्रोल कोयला बहुत कम, इनकी अंधाधुंध ना हो खपत।

91. प्राकृतिक संसाधन बचाने का करें प्रयास, ऊर्जा बचाना हमारा फर्ज है खास।

92. सुबह से रात तक ऊर्जा बचाने की आशा, वही देश उन्नति पाता।

93. समृद्धि घर-घर होगी, ऊर्जा की जब बचत होगी, ऊर्जा से आसानी से तरक्की होगी।

94. यह है उर्जा का दुरुपयोग, पैसों से खरीद कर ऊर्जा का अधिक प्रयोग।

95. ऊर्जा का जब होगा भंडार, गतिमान रहेगा संसार।

96. जग बनेगा जहन्नुम, ऊर्जा का संरक्षण नहीं जब।

97. सबको सुविधा पूर्ण जीवन जीने का अधिकार, ऊर्जा की बचत से यह कल्पना होगी साकार।

98. रोशन करे संसार, बिजली का खत्म ना होने दें भंडार, ऊर्जा संरक्षण अधिक मेहनत का नहीं है काम।

99. ऊर्जा की बचत, तो सोचे ऊर्जा कर दी आपने उत्पन्न।

100. कल मिलेगा आनंद, ऊर्जा संरक्षण का यह है अर्थ।

इन्हें भी जरुर देखे:

निष्कर्ष:

तो ये थे कुछ बहुत ही अच्छे ऊर्जा बचाओ पर नारा, यदि आपको हमारे द्वारा लिखे हुए ये सभी स्लोगन अच्छे लगे तो इनको शेयर जरुर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन स्लोगन को पढने का मौका मिले.

इसके अलावा आपको हमारे ये नारे अच्छे लगे तो आपका इस विषय पर क्या मानना है उसके बारे में निचे कमेंट में बताएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *