घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के 7 अचूक उपाय | घर में लड़ाई झगड़ा हो तो क्या करें

कभी कबार हमारे जीवन में ऐसा समय आ जाता है, जब हमारे घर में अक्सर कर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं चाहे फिर वह परिवार में हो या फिर हमारे पार्टनर के साथ आपस में, जिनसे हम बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं क्योंकि कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता है।

कि उसके घर में कभी भी लड़ाई झगड़ा या फिर क्लेश हो, क्योंकि इससे हमेशा आपके घर में दरिद्रता का वास रहता है साथ ही इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहते हैं, क्योंकि लड़ाई झगड़ा किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं होता है।

यह हमारे लिए काफी सारी परेशानियों को लाता है जिससे हम दूर भागना चाहते हैं, यदि आपके घर में भी बहुत ज्यादा लड़ाई झगड़े होते हैं और आप उन्हें रोकना चाहते हैं, तो इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप इन्हें रोक पाएंगे।

क्योंकि जब हम छोटी छोटी गलतियां करते हैं, तो इन्हीं की वजह से इनकी शुरुआत हो जाती है पर जब हम इनसे दूरियां बना लेंगे और कुछ गलतियां नहीं करेगें, तो हमें कभी भी लड़ाई झगड़ा करने की जरूरत ही नहीं होगी, तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप इन्हें रोकने के लिए कौन से उपाय कर सकते हैं।

घर में लड़ाई झगड़ा होने के कारण

ghar me ladai jhagda hone ke karan

अगर हम बात करें, कि घर में किन वजहों से लड़ाई झगड़े होते हैं तो इनकी बहुत सारी वजह होती हैं जिनकी वजह से इनकी शुरुआत होती है, बहुत सारे तो ऐसे कारण होते हैं जिनमें हमारी ही गलतियां होती हैं, जिससे इनकी शुरुआत होती है तो आज हम आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे।

1. घर में खराब बिजली सामान

यदि आपके घर में खराब बिजली का सामान पड़ा रहता है, तो इस वजह से भी आपके घर में लड़ाई झगड़े होते है, क्योंकि इनसे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिस वजह से आप सही गलत का फैसला नहीं कर पाते हैं।

इसीलिए आपको अपने घर में खराब बल्ब, तार और बोर्ड को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर का वातावरण खराब हो जाता है और यह गृह क्लेश का कारण बन जाता है।

2. देवी देवाताओं को आमने सामने लगाना

आपने बहुत सारे घरों में देखा होगा, कि वह लोग देवी देवताओं की तस्वीरों को आमने सामने लगा देते हैं, ऐसा करने से भी घर में लड़ाई झगड़े बढ़ते हैं क्योंकि आपको कभी भी इन लोगों को आमने सामने नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे देवी देवताओं में हमेशा प्रतिस्पर्धा बनी रहती है।

आपको हमेशा देवी देवताओं की मूर्तियों को मंदिर में ही लगाना चाहिए, और आपको मंदिर में पूजा के सामान को बिखेर कर नहीं रखना चाहिए, ना ही देवी देवताओं की खंडित मूर्तियों को मंदिर में रखना चाहिए, इससे भी घर में लड़ाई झगड़े बढ़ते हैं।

3. बिखरें जूता चप्पल

यदि आप अपने जूता चप्पल को ऐसा ही बिखरा रखते हैं, तो इससे भी आपके घर में हमेशा लड़ाई झगड़े होते हैं, क्योंकि यह हमेशा नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते हैं आपको हमेशा इनको सही तरीके से रखना चाहिए।

और आपको कभी भी जूता चप्पल को ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए, जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो और जिनसे उन पर लाते पड़े, आपको हमेशा इन्हें एक कोने में लगाकर रखना चाहिए, यदि आप इन्हें व्यवस्थित तरीके से नहीं रखते हैं तो इससे भी आपके घर में क्लेश बना रहता है।

4. घर का गन्दा होना

आप लोगों ने बहुत सारे ऐसे घरों को देखा होगा, जिनके अंदर बहुत सारी गंदगी रहती है वह लोग अपने घर को अच्छी तरीके से सवार कर रखते ही नहीं है, उनके घर में सामान ऐसा ही बिखरा पड़ा रहता है, और उनके घरों में जाला लगा होता है।

और उनके घर में लोहे और कबाड़ा भरा हुआ होता है, ऐसे लोगों के घर में हमेशा क्लेश और लड़ाई झगड़े होते हैं, क्योंकि उनके घर में कभी देवी देवताओं का वास नहीं होता है, ना ही इनके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है जिसकी वजह से इनके घर में हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।

घर में लड़ाई झगड़े खत्म करने के लिए कुछ सावधानियां

ghar me ladai jhagda khatam karne ke liye savdhani

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में लड़ाई झगड़ा ना हो, तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, जिनसे आपके घर में शांति बनी रहेगी और लड़ाई झगड़ा आपके घर से कोसों दूर रहेगा।

1. आपको अपने घर में कभी भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. आपको कभी भी अपने घर में बड़े बूढ़ों का अपमान नहीं करना चाहिए।

3. सूरज ढलते समय आपको झाड़ू नहीं लगानी चाहिए, ना ही आपको रात में झाड़ू लगाना चाहिए।

4. आपको रात को कभी भी अपने बालों को नहीं संवारना चाहिए, क्योंकि इससे भी आपके घर में लड़ाई झगड़े होते हैं।

5. इसके लिए आपको कभी भी बर्तनों को पैरों से नहीं करना चाहिए, ना ही उनमें जूठन छोड़नी चाहिए।

6. आपको घर में आपको कभी भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे भी आपके घर में क्लेश होती है।

घर में लड़ाई झगड़े रोकने के 9 अचूक उपाय

ghar me ladai jhagda rokne ke upay

हर कोई चाहता है, कि उसके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहे, पर कुछ गलतियों की वजह से आपके घर में लड़ाई झगड़े होने लगते हैं तो आज हम आपको बताएंगे, कि यदि आप इन्हें रोकना चाहते हैं।

तो कौन से उपाय अपना सकते हैं, क्योंकि बहुत सारे ऐसे उपाय हैं जिन्हें करने से आप अपने घर में लड़ाई झगड़े जैसी नकारात्मक चीजों को दूर रख सकते हैं तो आज हम आपको बताएंगे, कि आप क्या उपाय कर सकते है।

1. मंगलवार को पंचमुखी दीपक जलायें

यदि आपके घर में बहुत ज्यादा क्लेश होती है, तो इसके लिए आपको मंगलवार को हनुमानजी के सामने पंचमुखी दीपक जलाना चाहिए, आप उसे जलाने के लिए चमेली के तेल का भी उपयोग कर सकते है, इसी के साथ आपको अपने घर में अष्टगंध की भी खुशबू फैलानी चाहिए।

ऐसा करने से आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है, और आपके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है, क्योंकि हनुमानजी आपके घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश नहीं करने देते हैं जिससे आप लोग हमेशा अपना जीवन आराम से गुजारते हैं।

2. केसर के उपयोग से

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में लड़ाई झगड़ा ना हो, तो इसके लिए आपको नहाने के पानी में एक चुटकी केसर को डाल लेना चाहिए, इसी के साथ आपको अपने माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए।

इससे आपसे लड़ाई झगड़ा दूर रहते है और आपके घर में शान्ति बनी रहती है आप चाहे तो आप अपने पूरे घर में इस चीज को कर सकते हैं, क्योंकि ऐसा करने से आपके घर में हमेशा प्रेम की भावना रहती है, और इससे आपके घर में लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं।

3. घर में कपूर को जलायें

इसके लिए आपको कपूर जलाना चाहिए, यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा शांति बनी रहे और लड़ाई झगड़े ना हो, तो इसके लिए आपको रात में सोने से पहले एक कपूर को गाय के देशी घी में डुबोकर पीतल के बर्तन में रखकर मंदिर में जला देना चाहिए, आप चाहे तो ऐसा किसी भी दिन कर सकते हैं।

या फिर आप ऐसा शुक्रवार को भी कर सकते हैं ऐसा करने से आपके घर में हमेशा शांति बनी रहेगी और नकारात्मक ऊर्जा निकल जाएगी, जिससे आपके घर में लड़ाई झगड़े कम हो जाते हैं, यदि आप ऐसा करते रहते हैं तो इससे आपके घर में कभी भी झगड़े नहीं होते हैं और हमेशा शांति बनी रहती है।

4. घर में नमक का पोछा लगायें

अगर आपके घर में बहुत ज्यादा लड़ाई झगड़े होते हैं तो इसके लिए आपको घर में नमक का पोछा लगाना चाहिए, आपको उसके लिए समुद्री नमक का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है।

क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो घर के बैक्टीरिया को भी मारने का काम करते हैं, इसी के साथ आपको गुरुवार और शुक्रवार को यह काम नहीं करना चाहिए, यदि आप ऐसा करते रहते हैं तो आपके घर में शांति बनी रहती है।

5. गणपति की पूजा करें

यदि आप चाहते है, कि आपके घर में शांति बनी रहे, तो इसके लिए आपको बुधवार को गणपति की स्थापना करनी चाहिए और उनकी पूजा करके लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए, इसके लिए आपको देशी घी का उपयोग करना चाहिए।

यदि आप ऐसा नियमित रूप से करते रहते हैं तो आपके घर में लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं और हमेशा आपके घर पर गणेशजी की कृपा बनी रहती है, जिससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है, और आपके घर में शांति बनी रहती है।

6. शिवलिंग पर नारियल चढ़ायें

यदि आपके घर में हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते हैं तो इसके लिए आपको सोमवार को शिवजी के मंदिर जाना चाहिए, और वहां पर कच्चा नारियल को चढ़ाना चाहिए, इसी के साथ आपको एक लोटा कच्चा दूध ले जाना चाहिए।

और आधा दूध शिवलिंग पर चढ़ा कर आधे को घर पर वापस ले आना चाहिए, और फिर इसकी खीर बनाकर पूरे परिवार को खिलानी चाहिए, ऐसा करने से आपके ऊपर शिवजी की कृपा बनी रहती है और आपके घर में लड़ाई झगड़े कम हो जाते हैं।

यदि आप ऐसा नियमित रूप से हर सोमवार को करते हैं तो इससे आपको काफी राहत मिलती हैं, और इससे आपके ऊपर भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है जिससे आपके घर में हमेशा शांति रहती है।

7. घर में सफाई रखें

इसके लिए आपको अपने घर की अच्छी तरीके से साफ सफाई करनी चाहिए, क्योंकि यदि आपके घर में गंदगी रहती है तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है, जिस वजह से आपके घर में अक्सर कर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।

इसीलिए आपको अपने घर की अच्छी तरीके से सफाई करनी चाहिए, आपको अपने मुख्य दरवाजे की सफाई करनी चाहिए, इसी के साथ आपको अपने बाथरूम की अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए, और घर के कोनों की भी अच्छी तरीके से सफाई करनी चाहिए।

क्योंकि जब आपके घर के कोनों में मकड़ी का जाला रहता है तो यह भी लड़ाई झगड़े की वजह बनता है, अगर आप अपने घर की अच्छी तरह सफाई कर लेते हैं तो इससे आपके घर में लड़ाई झगड़े नहीं होते है।

निष्कर्ष:

तो ये था घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के अचूक रामबाण उपाय, हम आशा करते है की इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा की अगर घर में लड़ाई झगड़ा हो तो क्या करें.

यदि आपको हमारा आर्टिकल हेल्पफुल लगी हो तो इसको शेयर अवश्य करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर में लड़ाई झगड़ा से छुटकारा पाने के उपाय पता चल पाए.

इसके अलावा अगर आपको और कोई उपाय, तरीके व घरेलू नुस्खे पता है तो उनको आप कमेंट में हमारे साथ अवश्य शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *