90+ बहुत ही शक्तिशाली प्रेरणा देने वाले वाक्य जो अंदर जोश भर दे

आज के इस लेख में हम आपके साथ बहुत ही पावरफुल और जबरदस्त प्रेरणा देने वाले वाक्य शेयर करने वाले है, जीवन में हर किसी को प्रेरणा की जरुरत पड़ती है क्यूंकि चाहे पुरुष हो या महिला हर किसी को मोटिवेशन की कभी ना कभी लाइफ में कमी महसूस होती है।

हमारा जीवन उतार चढ़ाव से बना होता है, जब लोगों के साथ कुछ अच्छा होता है तो वो लोग बहुत ही अधिक प्रेरित हो जाते है लेकिन जैसे की उनका समय खराब होता है वो लोग पूरी तरह से हिम्मत हार जाते है।

लेकिन जीवन में ऐसा कभी भी होना नहीं चाहिए, लाइफ में हमेशा खुश रहने के लिए आपको मोटिवेशन का सहारा लेना चाहिए क्यूंकि जब आपको प्रेरणा मिलती है तब आप अपने जीवन में आने वाले हर एक मुसीबत और परेशानी का सामना कर पाते है और जीवन में अपने लक्ष्य को भी जरूर हासिल करते है।

इसी वजह से आज हम आप सभी के लिए कुछ ऐसे प्रेरणा देने वाले लाइन्स लेकर आये है जिनको पढ़कर आपके अंदर सक्सेस हासिल करने की आग पैदा हो जाएगी और आप भीतर से बहुत ही शक्तिशाली और पावरफुल महसूस करेंगे।

आप सभी लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन है की आप सभी हमारे द्वारा लिखे हुए ये मोटिवेशनल लाइन्स को एक बार पूरा अवश्य पढ़े आपको हम विश्वाश दिलाते है की इस लेख को पढ़ने के बाद आप अंदर से बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुरे जोश से आगे बढ़ेंगे।

90+ बहुत ही शक्तिशाली प्रेरणा देने वाले वाक्य जो अंदर जोश भर दे

prerna dene wale vakya

1. गलती से सीख ले, गलती का रोज अफसोस ना करें, जीवन में नई शुरुआत करें।

2. अपने काम का जिसने लिया आनंद, जीवन में सफल होने का यह है गुरु मंत्र।

3. हार से ना डरे, हार के बाद जीतने के लिए दोबारा संघर्ष करें।

4. आंखों वाले वह है अंधे, बिना लक्ष्य के जो है जीते।

5. सफलता मिलेगी निश्चित, मेहनत ईमानदारी अपनाएंगे आप जिस दिन।

6. वर्तमान सुधारें भूतकाल भविष्य दोनों स्वयं सुधर जाएंगे।

7. किसी के चरित्र को अगर पहचाना है, तो उसके मित्र से मित्रता करें।

8. प्रशंसा करने वाला सच्चा मित्र नहीं, बल्कि सच्चा मित्र वह हैं, जो आपकी कमियां बताएं।

9. दरिया के किनारे खड़े होकर दरिया की गहराई ना नापे, कोई भी कार्य करने से पहले अपने को कमजोर ना माने।

10. दुनिया देखती है, आपने अब तक क्या-क्या किया और आपको देखना है, आप क्या-क्या कर सकते हो।

11. बच्चों में शिक्षा लेने की लगन जागृत करें, सिर्फ बच्चों को स्कूल भेजकर अपना फर्ज पूरा ना समझे।

12. धोखेबाजों से बचें, किंतु सच्चे लोगों की पहचान करना पहले सीखे।

13. मूर्खों से बचें, बुद्धिमान के हाथों की कठपुतली ना बने।

14. दुनिया से जब होगा सच्चा प्यार, जब स्वयं से होगा प्यार।

15. दूसरे में कमियां ना ढूंढे, स्वयं को इंसाफ के तराजू में तोले।

16. खुशियों का इंतजार ना करें, नुकीले कांटों की राहों पर स्वयं आगे बड़े।

17. पसंद का कार्य ना मिले तो जो कार्य आपको मिला है, उसे अपनी पसंद का कार्य बनाने में देर ना करें।

18. कमियां सब में होती है, किंतु अपनी कमियों को सुधारने वाला ही महान होता है।

19. जो आपसे प्रेम करें, उसके प्रेम को कुदरत का उपहार समझे।

20. अच्छी संगत करें, संगत का असर जीवन भर पीछा ना छोड़े।

21. अपने कद्रदान की करें कदर, क्योंकि आपके महान गुणों से पड़ी है, उसकी आप पर नजर।

22. पहले स्वयं सुधरे, फिर दूसरों को सुधारें।

23. दूसरों के दुख में अपनी खुशी ना ढूंढे, क्योंकि आपको भी जीवन में दुख है, बहुत सहने।

24. सफल लोगों से न जले, जीवन में स्वयं सफल होने की सोचे‌।

25. जीवन भर संघर्ष करें, जीवित होकर मृत जैसे ना जिए।

26. गरीब पैदा होने में कोई बुराई नहीं है, गरीब मरने में बुराई है।

27. किसी का एहसान लेने की ना सोचे, खुद एहसान करने में पीछे ना रहे।

28. नफ़रत में पीछे मदद में आगे रहे।

29. दूसरों की ना सुने, अपनी काबिलियत को स्वयं पहचाने।

30. जीवन में सफल होने के लिए संघर्ष करें, तारीफ के लिए संघर्ष ना करें।

31. दूसरे के गुणों का सम्मान करें, उसकी नकल ना करें।

32. भीड़ ना बने, भीड़ से अलग दिखने का लगातार प्रयत्न करें।

33. उसके लिए सब असंभव, आराम को समझ जिसने बेहतर।

34. बिना कुछ किए ज्यादा दुख आते हैं, कुछ करने से दुख खत्म हो जाते हैं।

35. उम्मीद पर दुनिया कायम है, दूसरों से उम्मीद करने वाला नालायक है।

36. स्वयं से करें प्यार, दुनिया दिखाने के लिए माता-पिता का माने एहसान।

37. गुस्से में मनुष्य सच उगलता है, इसलिए गुस्सा करने की बजाय खामोशी से सुने।

38. चुप रहना बुद्धिमानी की निशानी है, परंतु संबंधों को मजबूत करने के लिए बोलना भी जरूरी है।

39. किसी पर इतना एहसान ना करें, कि वह आपके एहसानों के बोझ में दब कर आपका दुश्मन बन जाए।

40. दुश्मन की जरूरत है, तो किसी को धन उधार दे दो।

41. भाग्य उसका चमकता है, जो कर्म करता है।

42. सबको रहती है शांति सुकून की तलाश, इसलिए आपस में लड़ाई झगड़ा है बकवास की बात।

43. गिरते हुए की करें मदद, एक दिन जब आप गिरोगे, तो कोई ना कोई करेगा आपकी जरूर मदद।

44. खुशी के पीछे ना दौड़े, खुशी कैसे मिलती है यह सोचे।

45. सीखने की आप में है ललक, तो सुधरने वाला है, आपका लक।

46. जब कोई करें मीठी-मीठी बातें, तो सोचे वह छीनेगा आपके चैन के दिन और रातें।

47. हल्की बारिश में भी डूब जाओगे, जब कोई पाप करके घर आओगे।

48. व्यक्तित्व का होगा पूरा विनाश, कैसा भी नशा होता है, बहुत खराब।

49. हमेशा अच्छा सोचें, क्योंकि जैसा आप सोचोगे वैसे ही बन जाओगे।

50. किसी के साथ विश्वासघात ना करें, इस पाप से सदा बचे।

51. बच्चों से करें प्यार लेकिन अपने मान सम्मान का रखें ध्यान, वरना बच्चे कर देंगे आपका जीना दुश्वार।

52. सच्चे हमदर्द माता-पिता।

53. पक्का दुश्मन आलस्य आराम।

54. अमीरी का घमंड ना करें, गरीब की आशा पूरी करें।

55. बुद्धिमान का सम्मान करें, मूर्ख को समझने में मूल्यवान समय ना बर्बाद करें।

56. सज्जनता की पहचान, आंखों में दया, सबका सोचे भला।

57. वक्त देगा सबक, तो मिलेगा बहुत कष्ट।

58. किसी को दिखाने के लिए कुछ ना करें, वरना बर्बाद होने में देर ना लगे।

59. इतनी खामोशी और शांति से लक्ष्य पाएं, जिससे कि सफलता का शोर दूर तक जाए।

60. हौसले संयम का साथ ना छोड़े, एक दिन दूर हो जाएंगे राह के रोड़े।

61. कांटे से डर कर गुलाब से प्रेम खत्म ना करें, अनमोल खूबसूरत जीवन के लिए संघर्ष करें।

62. जिसके जीवन में है संघर्ष, वह है भाग्यशाली, मृतक के लिए क्या गुरु पर्व क्रिसमिस ईद होली दिवाली।

63. प्रसंद का मिले काम, तो ईश्वर को करें धन्यवाद।

64. जीवन में सफल होने की जिद करें, बच्चे जैसी।

65. मूंह चले तो 70 भला टले, स्वस्थ्य मनुष्य के जीवन में सब कुछ अच्छा होता है।

66. कामयाबी का राज वर्तमान के एक-एक पल का करें सम्मान।

67. सकारात्मक होनी चाहिए सोच, नकारात्मक मनुष्य से दूर रहने की रखें सोच।

68. दूसरों के अनुभव से सीखें, अपने अनुभव को दुनिया में बांटे।

69. नफरत से किसी को नीचा दिखाने की ना सोचे , बस दिन रात अपनी सफलता की सोचे।

70. चूल्हे की आग से, बदले की आग ज्यादा खतरनाक होती है।

71. जो आपकी तरक्की से जले, उस इंसान को दिखाने के लिए और तरक्की करें।

72. मदद करके किसी को अगर आपने एहसान दिखाया, तो उसी समय आपने उसे अपना पक्का दुश्मन बनाया।

73. वक्त की करें कदर लेकिन बुजुर्गों को अपना कीमती वक्त जरूर दें।

74. गरीब की मदद करें गरीब को भीख ना दे।

75. अमीर घर में बेटी की शादी करें, गरीब घर से बेटे की शादी करें।

76. सौ ताले भी उसे रोक नहीं पाएंगे, जिसको जीवन में सफल होने की चाह होगी।

77. अच्छे कार्य को बार-बार करें, बुरे कार्य को दूर से प्रणाम करें।

78. जो बदल गया है, उसे ढूंढने की कोशिश ना करें।

79. सबको अपनी समस्याएं ना बताएं, अपनी समस्याओं को हल करने का प्रयास करें।

80. जब जीवन में ज्यादा निराशा हो, तो प्राकृतिक नजरों के दर्शन करें।

81. नफरत दिल में रखकर जीने से अच्छा है कि कह दे, जब दूसरा ना समझे तो खुद को समझ लेना चाहिए।

82. कोई भी काम करें तो हंसकर करें, मामूली से मामूली काम से आप नाम कमा सकते हैं।

83. शिक्षा से दूरी ना बनाएं, शिक्षित मनुष्य जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाए।

84. अपनी कीमत अपने परिवार से पूछे।

85. सोच समझकर अपनी जुबान का करें इस्तेमाल, जुबान दिल चीर भी सकती है और दिल सील भी सकती है।

86. जैसा इंसान होता है उसे वैसे ही सब इंसान नजर आते हैं, जैसे चोर को सब चोर दिखाई देते हैं और साहूकार को साहूकार।

87. कुछ करने का जुनून अगर आपके अंदर है, तो आपका रास्ता रोकने की दुनिया की बड़ी से बड़ी शक्ति की हिम्मत नहीं है।

88. नफरत से बेचैनी मिलती है, प्रेम से सकून और आनंद।

89. उत्साह खुशी से जीना सीखें, सुख दुख तो निराश व्यक्ति के भी रहते हैं आगे पीछे।

90. दुश्मनों की चिंता ना करें, सफल पुरुष को दुश्मन उपहार में मिलते हैं।

91. जो रिश्ता नौकरी माहौल ज्यादा दुख दे उसे त्याग देना चाहिए, क्योंकि चार दिन की जिंदगी है।

92. अच्छा करो बूरा करो, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

93. सच्चे प्यार के सामने, दुनिया के सारे खजाने बेकार है।

94. पशु पक्षियों कीड़े मकोड़ों को भी जीने का पूरा हक दे, क्योंकि पृथ्वी उनका भी घर है।

95. दुनिया में सबसे कीमती समय होता है, जो वक्त की कदर नहीं करता है वक्त उसकी कदर नहीं करता है।

96. इश्क क्रोध लालच लज्जा ले जाए, स्वाभिमान मान सम्मान दिलाए।

97. जो आपके दुख में शामिल हो, सोचे वह आपको चाहता है।

98. कर्म फल जरूर मिलता है, गुलाब का पौधा लगाने पर गुलाब मिलते हैं।

99. निराशावादी से दूर रहे, आशावादी से कभी दूरी ना बनाएं।

100. सुरक्षित रहे सबको सुरक्षित रहने की सलाह दें।

इनको भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये थे बहुत ही शक्तिशाली प्रेरणा देने वाले वाक्य, हम उम्मीद करते है आपको ये सभी लाइन्स बहुत ही अधिक पसंद आये होंगे और इनको पढ़ने के बाद आपने अंदर भी बहुत जोश और मोटिवेशन भर गया होगा।

यदि आपको हमारे द्वारा लिखे हुए ये वाक्य अच्छे लगे तो इनको शेयर जरूर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को हम अपने इस आर्टिकल के जरिये मोटीवेट कर पाए ताकि वो भी अपने जीवन में वो हर चीज हासिल कर पाए जिसकी उनको तमन्ना है और वो अपने लाइफ में बहुत  सफलता हासिल कर पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *